< उत्पत्ति 24 >
1 अब्राहाम बहुत बूढ़े हो गये थे, और याहवेह ने उन्हें सब प्रकार से आशीषित किया था.
Abraham bijaše već ostario, zašao u godine, Jahve je Abrahama blagoslovio u svemu.
2 अब्राहाम ने अपने पुराने सेवक से, जो घर की और पूरे संपत्ति की देखभाल करता था, कहा, “तुम अपना हाथ मेरी जांघ के नीचे रखो.
Abraham prozbori svome najstarijem sluzi u kući, pod čijom je upravom bilo sve njegovo: “Stavi svoju ruku pod moje stegno
3 मैं चाहता हूं कि तुम स्वर्ग एवं पृथ्वी के परमेश्वर याहवेह की शपथ खाओ कि तुम इन कनानियों की पुत्रियों में से, जिनके बीच हम रह रहे हैं, मेरे बेटे की शादी नहीं कराओगे,
da te zakunem Jahvom, Bogom neba i Bogom zemlje, da mome sinu nećeš nabaviti za ženu ni jednu od kćeri Kanaanaca, među kojima boravim,
4 परंतु तुम मेरे देश में मेरे रिश्तेदारों में से मेरे बेटे यित्सहाक के लिए पत्नी लाओगे.”
nego ćeš otići u moj rodni kraj i dobaviti ženu mom sinu Izaku.”
5 उस सेवक ने अब्राहाम से पूछा, “उस स्थिति में मैं क्या करूं, जब वह स्त्री इस देश में आना ही न चाहे; क्या मैं आपके पुत्र को उस देश में ले जाऊं, जहां से आप आए हैं?”
A sluga mu reče: “A što ako žena ne htjedne za mnom ići u ovu zemlju? Hoću li ja onda odvesti tvoga sina u zemlju iz koje si ti došao?”
6 इस पर अब्राहाम ने कहा, “तुम मेरे पुत्र को वहां कभी नहीं ले जाना.
Abraham mu odgovori: “Dobro pripazi da onamo ne vodiš moga sina!
7 याहवेह, जो स्वर्ग के परमेश्वर हैं, जो मुझे मेरे पिता के परिवार और मेरी जन्मभूमि से लाये हैं और जिन्होंने शपथ खाकर मुझसे यह वायदा किया, ‘यह देश मैं तुम्हारे वंश को दूंगा’—वे ही स्वर्गदूत को तुम्हारे आगे-आगे भेजेंगे और तुम मेरे पुत्र के लिए वहां से एक पत्नी लेकर आओगे.
Jahve, Bog nebesa, koji me odveo iz kuće moga oca i rodnog kraja i koji mi je pod zakletvom obećao: 'Tvome ću potomstvu dati ovu zemlju', pred tobom će poslati svog anđela, i odande ćeš ti dovesti ženu mome sinu.
8 अगर कन्या तुम्हारे साथ आने के लिए मना करे, तब तुम मेरी इस शपथ से मुक्त हो जाओगे. लेकिन ध्यान रखना कि तुम मेरे पुत्र को वापस वहां न ले जाना.”
A ako žena ne bude htjela za tobom poći, ti ćeš biti oslobođen od ove moje zakletve; ali moga sina onamo ne vodi!”
9 इसलिये उस सेवक ने अपने स्वामी अब्राहाम की जांघ के नीचे अपना हाथ रखा और इस बारे में शपथ खाकर अब्राहाम से वायदा किया.
Tako sluga stavi svoju ruku pod stegno Abrahamu, svom gospodaru, te mu se zakune.
10 तब उस सेवक ने अपने स्वामी के ऊंट के झुंड में से दस ऊंटों को लिया और उन पर अपने स्वामी की ओर से विभिन्न उपहार लादा और नाहोर के गृहनगर उत्तर-पश्चिम मेसोपोतामिया की ओर प्रस्थान किया.
Sluga opremi deset gospodarevih deva, ponese sa sobom svakog blaga svoga gospodara pa se zaputi u Aram Naharajim, u Nahorov grad.
11 नगर के बाहर पहुंचकर उसने ऊंटों को कुएं के पास बैठा दिया; यह शाम का समय था. इसी समय स्त्रियां पानी भरने बाहर आया करती थीं.
Pusti deve da poliježu izvan grada, pokraj studenca. Bijaše večer, kad žene izlaze da crpu vodu.
12 तब सेवक ने प्रार्थना की, “याहवेह, मेरे स्वामी अब्राहाम के परमेश्वर, मेरे काम को सफल करें और मेरे स्वामी अब्राहाम पर दया करें.
Onda reče: “Oh, Jahve, Bože moga gospodara Abrahama, molim te, iziđi mi danas u susret i mome gospodaru Abrahamu milost iskaži!
13 आप देख रहे हैं कि मैं इस पानी के सोते के निकट खड़ा हूं, और इस नगरवासियों की कन्याएं पानी भरने के लिए निकलकर आ रही हैं.
Evo me kraj studenca, a kćeri onih iz grada dolaze crpsti vodu;
14 आप कुछ ऐसा कीजिए कि जिस कन्या से मैं यह कहूं, ‘अपना घड़ा झुकाकर कृपया मुझे पानी पिला दे,’ और वह कन्या कहे, ‘आप पानी पी लीजिए, और फिर मैं आपके ऊंटों को भी पानी पिला दूंगी’—यह वही कन्या हो जिसे आपने अपने सेवक यित्सहाक के लिए चुना है. इसके द्वारा मुझे यह विश्वास हो जाएगा कि आपने मेरे स्वामी पर अपनी करुणा दिखाई है.”
pa neka djevojka kojoj ja rečem: 'Molim te, spusti svoj vrč da se napijem', a ona odgovori: 'Pij! I deve ću ti napojiti', bude ona koju si odredio za svoga slugu Izaka. Tako ću saznati da si iskazao milost mome gospodaru.”
15 इसके पूर्व कि उसकी प्रार्थना खत्म होती, रेबेकाह नगर के बाहर अपने कंधे पर घड़ा लेकर पानी भरने आई. वह मिलकाह के पुत्र बेथुएल की पुत्री थी और मिलकाह अब्राहाम के भाई नाहोर की पत्नी थी.
Tek što on izreče svoje, gle, dođe Rebeka, kći Betuelova; taj Betuel bijaše sin Milke, žene Abrahamova brata Nahora. Dođe ona s krčagom na ramenu.
16 रेबेकाह बहुत सुंदर थी, कुंवारी थी; अब तक किसी पुरुष से उसका संसर्ग नहीं हुआ था. वह नीचे सोते पर गई, अपना घड़ा पानी से भरा और फिर ऊपर आ गई.
Djevojka je bila krasna, djevica koju muškarac nije dirnuo. Siđe ona k vrelu, napuni krčag i eto je opet gore.
17 सेवक दौड़कर उसके निकट आया और उससे कहा, “कृपया अपने घड़े से मुझे थोड़ा पानी पिला दो.”
Sluga joj potrča u susret i reče: “Daj mi malo vode iz svog vrča!”
18 रेबेकाह ने कहा, “हे मेरे प्रभु लीजिए, पीजिये” और उसने तुरंत घड़े को नीचे करके उसे पानी पिलाया.
“Pij, gospodine!” - odgovori ona. Brzo spusti krčag na ruku i dade mu piti.
19 जब वह सेवक को पानी पिला चुकी, तब रेबेकाह ने उससे कहा, “मैं आपके ऊंटों के लिए भी पानी लेकर आती हूं, जब तक वे पूरे तृप्त न हो जाएं.”
Kad je njega napojila, reče: “Nalit ću i tvojim devama da se napoje.”
20 उसने बिना देर किए घड़े का पानी हौदे में उंडेलकर वापस सोते पर और पानी भरने गई, और उसके सारे ऊंटों के लिये पर्याप्त पानी ले आई.
Izlivši brzo krčag u korito, otrča natrag zdencu da ponovo zahvaća, i tako nali svim njegovim devama.
21 जब यह सब हो रहा था, बिना एक शब्द कहे, उस सेवक ध्यान से रेबेकाह को देखकर सोच रहा था कि याहवेह ने उसकी यात्रा को सफल किया है या नहीं.
Čovjek ju je šutke motrio ne bi li saznao je li Jahve njegov put uspješno priveo kraju ili nije.
22 जब ऊंटों ने पानी पी लिया, तब सेवक ने आधा शेकेल सोने की एक नथ और दस शेकेल सोने के दो कंगन निकाला.
Kad su deve prestale piti, čovjek izvadi viticu od zlata, tešku pol šekela, i stavi je na njezine nosnice, a na ruke joj stavi dvije zlatne narukvice, teške deset šekela.
23 और रेबेकाह को देकर उससे पूछा, “तुम किसकी बेटी हो? कृपया मुझे बताओ, क्या तुम्हारे पिता के घर में इस रात ठहरने के लिए जगह है?”
Zatim reče: “Kaži mi čija si kći. Ima li u kući tvoga oca mjesta za nas da prenoćimo?”
24 रेबेकाह ने उत्तर दिया, “मैं नाहोर तथा मिलकाह के पुत्र बेथुएल की बेटी हूं.”
Ona mu odgovori: “Ja sam kći Betuela, koga je Milka rodila Nahoru.”
25 और उसने यह भी कहा, “हमारे यहां घास और चारा बहुत है, और रात में ठहरने के लिये जगह भी है.”
Još mu doda: “Ima slame i p§iće kod nas u obilju, a i mjesta za prenoćište.”
26 तब उस सेवक ने झुककर और यह कहकर याहवेह की आराधना की,
Čovjek se onda duboko nakloni te iskaže poštovanje Jahvi
27 “धन्य हैं याहवेह, मेरे स्वामी अब्राहाम के परमेश्वर, जिन्होंने मेरे स्वामी के प्रति अपने प्रेम और करुणा को नहीं हटाया. याहवेह मुझे सही जगह पर लाये जो मेरे स्वामी के रिश्तेदारों का ही घर है.”
i progovori: “Neka je blagoslovljen Jahve, Bog moga gospodara Abrahama, što nije uskratio svoju ljubav i svoju vjernost mome gospodaru. Mene je Jahve vodio pravim putem, u kuću brata moga gospodara.”
28 वह कन्या दौड़कर अपने घर गई और अपनी माता के घर के लोगों को सब बातें बताई.
Djevojka otrča i sve ovo ispripovjedi u kući svoje majke.
29 रेबेकाह के भाई लाबान दौड़कर कुएं के पास गए जहां सेवक था.
A Rebeka imala brata komu bijaše ime Laban. Laban se požuri van, k čovjeku kod studenca.
30 जब उसने नथ और अपनी बहन के हाथों में कंगन देखा और जो बात सेवक ने कही थी, उसे सुनी, तब वह उस सेवक के पास गया, और देखा कि वह सेवक सोते के निकट ऊंटों के बाजू में खड़ा है.
Čim je vidio nosnu viticu i narukvice na rukama svoje sestre te čuo kako je njegova sestra Rebeka rekla: “Ovako mi je čovjek govorio”, on pođe onome koji je još stajao kod deva na studencu.
31 लाबान ने सेवक से कहा, “हे याहवेह के आशीषित जन, मेरे साथ चलिए! आप यहां बाहर क्यों खड़े हैं? मैंने घर को, और ऊंटों के ठहरने के लिये भी जगह तैयार की है.”
Reče on: “Hajde unutra, blagoslovljeni od Jahve! Što stojiš vani kad sam ja spremio kuću i mjesto za deve.”
32 वह सेवक लाबान के साथ घर आया और ऊंटों पर से सामान उतारा गया. ऊंटों के लिये पैंरा और चारा लाया गया. सेवक तथा उसके साथ के लोगों के लिये पैर धोने हेतु पानी दिया गया.
Tako čovjek uđe u kuću. Rastovare deve i dadu im slame i p§iće, a njemu i ljudima koji su ga pratili donesu vode da operu noge.
33 तब सेवक को खाना दिया गया, पर उसने कहा, “मैं तब तक भोजन न करूंगा, जब तक कि मैं अपने आने का प्रयोजन न बता दूं.” लाबान ने कहा, “ठीक है, बता दें.”
Ali kad su preda nj stavili hranu, reče: “Neću jesti dok ne kažem što imam kazati.” A Laban mu reče: “Onda kazuj!”
34 तब उसने कहा, “मैं अब्राहाम का सेवक हूं.
“Ja sam sluga Abrahamov”, poče on.
35 याहवेह ने मेरे स्वामी को बहुत आशीष दी हैं, जिससे वे धनवान हो गए हैं. याहवेह ने उन्हें बहुत भेड़-बकरी और पशु, सोना और चांदी, सेवक और सेविकाएं तथा ऊंट और गधे दिये हैं.
“Jahve je uvelike blagoslovio moga gospodara te je postao bogat. Nadavao mu je ovaca i goveda, srebra i zlata, sluga i sluškinja, deva i magaradi.
36 मेरे स्वामी की पत्नी साराह को वृद्धावस्था में एक बेटा पैदा हुआ, और अब्राहाम ने उसे अपना सब कुछ दे दिया है.
Sara, žena moga gospodara, rodi mu sina pošto je ostarjela, i on mu ustupi sve svoje.
37 और मेरे स्वामी ने मुझे शपथ दिलाकर कहा, ‘तुम मेरे पुत्र की पत्नी बनने के लिए कनानियों की किसी बेटी को, जिनके बीच मैं रहता हूं, न लाना,
Potom mene moj gospodar zakune rekavši: 'Nemoj uzeti za ženu mome sinu djevojku Kanaanku, u zemlji u kojoj boravim kao stranac,
38 पर तुम मेरे पिता के परिवार, मेरे अपने वंश में जाना, और मेरे पुत्र के लिए एक पत्नी लाना.’
nego otiđi k obitelji moga oca, k mojoj rodbini, da nađeš ženu mome sinu.'
39 “तब मैंने अपने स्वामी से पूछा, ‘यदि वह युवती मेरे साथ आना नहीं चाहेगी, तब क्या?’
A ja rekoh svome gospodaru: 'A što ako žena za mnom ne pođe?'
40 “मेरे स्वामी ने कहा, ‘याहवेह, जिनके सामने मैं ईमानदारी से चलता आया हूं, वे अपने स्वर्गदूत को तुम्हारे साथ भेजेंगे और तुम्हारी यात्रा को सफल करेंगे, ताकि तुम मेरे पुत्र के लिए मेरे अपने वंश और मेरे पिता के परिवार से एक पत्नी ला सको.
On mi odgovori: 'Jahve, pred čijim sam licem hodio, poslat će s tobom svog anđela i tvoje će putovanje dovesti k cilju, a ti ćeš naći ženu mome sinu od moje rodbine, od obitelji moga oca.
41 तुम मेरे इस शपथ से तब ही छूट पाओगे, जब तुम मेरे वंश के लोगों के पास जाओगे, और यदि वे उस कन्या को तुम्हारे साथ भेजने के लिए मना करें—तब तुम मेरे शपथ से छूट जाओगे.’
Jedino ćeš ovako biti oslobođen moje zakletve: ako dođeš k mojoj rodbini, i oni te odbiju, od moje si zakletve oslobođen.'
42 “आज जब मैं कुएं के पास पहुंचा, तो मैंने यह प्रार्थना की, ‘याहवेह, मेरे स्वामी अब्राहाम के परमेश्वर, मैं जिस उद्देश्य से यहां आया हूं, वह काम पूरा हो जाये.
Danas dođoh na studenac i rekoh: 'Jahve, Bože moga gospodara Abrahama, ako si voljan da uspješno završim putovanje što sam ga poduzeo,
43 देखिये, मैं इस कुएं के किनारे खड़ा हूं. यदि कोई कन्या निकलकर पानी भरने के लिये आती है और मैं उससे कहता हूं, “कृपा करके मुझे अपने घड़े से थोड़ा पानी पिला दे,”
ja, evo, stojim kraj studenca, a djevojka koja dođe vodu crpsti i ja joj rečem: Daj mi da se napijem malo vode iz tvog vrča! -
44 और यदि वह मुझसे कहती है, “पीजिये, और मैं आपके ऊंटों के लिये भी पानी लेकर आती हूं,” तो वह वही कन्या हो, जिसे याहवेह ने मेरे मालिक के बेटे के लिये चुना है.’
i koja mi kaže: Pij ti, a i tvojim ću devama zahvatiti! - ona neka bude žena koju je Jahve odredio sinu moga gospodara.'
45 “इसके पहले कि मैं अपने मन में यह प्रार्थना खत्म करता, रेबेकाह अपने कंधे पर घड़ा लिये निकलकर आई. वह नीचे सोते के पास जाकर पानी भरने लगी, और मैंने उससे कहा, ‘कृपया मुझे थोड़ा पानी पिला दो.’
Tek što sam ja završio govor u sebi, kad se, evo, pojavi Rebeka s vrčem na ramenu; siđe k izvoru i zahvati. Ja joj rekoh: 'Daj mi da se napijem!'
46 “तब उसने तुरंत अपने कंधे में से घड़े को झुकाकर कहा, ‘पी लीजिये, और फिर मैं आपके ऊंटों को भी पानी पिला दूंगी.’ तब मैंने पानी पिया, और उसने ऊंटों को भी पानी पिलाया.
Ona brzo spusti vrč i odvrati: 'Pij! A napojit ću i tvoje deve.' Tako sam se ja napio, a ona napoji i moje deve.
47 “तब मैंने उससे पूछा, ‘तुम किसकी बेटी हो?’ “उसने कहा, ‘मैं बेथुएल की बेटी हूं, जो नाहोर तथा मिलकाह के पुत्र है.’ “तब मैंने उसके नाक में नथ तथा उसके हाथों में कंगन पहना दिए,
Pitao sam je: 'Čija si kći?' Odgovorila je: 'Kći sam Betuela, koga je Nahoru rodila Milka.' Tada joj stavim viticu na nos a narukvice na ruke.
48 और मैंने झुककर याहवेह की आराधना की. मैंने याहवेह, अपने मालिक अब्राहाम के परमेश्वर की महिमा की, जिन्होंने मुझे सही मार्ग में अगुवाई की, ताकि मैं अपने मालिक के भाई की नतनिन को अपने मालिक के बेटे के लिये पत्नी के रूप में ले जा सकूं.
Duboko se naklonim i štovanje Jahvi iskažem te blagoslovim Jahvu, Boga gospodara moga, koji me vodio pravim putem da uzmem kćer brata moga gospodara njegovu sinu.
49 इसलिये अब, यदि आप मेरे मालिक के प्रति दया और सच्चाई दिखाना चाहते हैं, तो मुझे बताईये; और यदि नहीं, तो वह भी बताईये, कि किस रास्ते पर मुड़ना है.”
A sad, ako kanite iskazati ljubav i vjernost mome gospodaru, recite mi; ako li ne, to mi kažite, tako da mogu krenuti bilo desno bilo lijevo.”
50 यह सब सुनकर लाबान एवं बेथुएल ने कहा, “यह सब याहवेह की ओर से हुआ है; हम तुमसे अच्छा या बुरा कुछ नहीं कह सकते.
Tada odgovore Laban i Betuel: “Od Jahve to dolazi; mi tu ne možemo reći ni da ni ne.
51 रेबेकाह तुम्हारे सामने है; इसे अपने साथ ले जाओ, ताकि वह तुम्हारे स्वामी के पुत्र की पत्नी हो जाए, जैसा कि याहवेह ने निर्देश दिया है.”
Rebeka je, eto, pred tobom: uzmi je pa idi, neka bude ženom sinu tvoga gospodara, kako je Jahve rekao.”
52 उनकी बातों को सुनकर अब्राहाम के सेवक ने भूमि पर झुककर याहवेह को दंडवत किया.
Kad Abrahamov sluga ču njihov pristanak, do zemlje se nakloni Jahvi.
53 तब सेवक ने सोने और चांदी के गहने तथा वस्त्र निकालकर रेबेकाह को दिए; उसने रेबेकाह के भाई और उसकी माता को भी बहुमूल्य वस्तुएं दी.
Sluga zatim izvadi srebrnih i zlatnih predmeta te haljina i dade ih Rebeki, a dade darova i njezinu bratu i majci.
54 फिर उसने तथा उसके साथ के लोगों ने खाया पिया और वहां रात बिताई. अगले दिन सुबह जब वे सोकर उठे तो सेवक ने कहा, “मुझे अपने स्वामी के पास वापस जाने के लिए विदा कीजिये.”
Tada jedoše i piše on i ljudi koji su bili s njim i provedoše noć. Kad su ujutro ustali, on reče: “Pustite me da se vratim svome gospodaru!”
55 पर रेबेकाह के भाई और उसकी मां ने कहा, “कन्या को हमारे साथ कुछ दिन अर्थात् कम से कम दस दिन रहने दो; तब उसे ले जाना.”
A njezin brat i majka odgovore: “Neka djevojka ostane s nama još desetak dana, pa poslije toga pođi!”
56 पर सेवक ने उनसे कहा, “मुझे मत रोकिए; क्योंकि याहवेह ने मेरी इस यात्रा को सफल किया है. मुझे अपने स्वामी के पास लौट जाने के लिये विदा कीजिए.”
On im reče: “Ne zadržavajte me kad je Jahve moje putovanje uspješno kraju priveo. Pustite me da se vratim svome gospodaru!”
57 तब उन्होंने कहा, “हम रेबेकाह को बुलाकर इसके बारे में उससे पूछते हैं.”
Oni odgovore: “Pozovimo djevojku i upitajmo što ona misli!”
58 तब उन्होंने रेबेकाह को बुलाकर उससे पूछा, “क्या तुम इस व्यक्ति के साथ जाओगी?” उसने कहा, “हां, मैं जाऊंगी.”
Dozovu Rebeku pa je upitaju: “Hoćeš li poći s ovim čovjekom?” Ona odgovori: “Hoću.”
59 इसलिये उन्होंने अपनी बहन रेबेकाह को उसकी परिचारिका और अब्राहाम के सेवक और उसके लोगों के साथ विदा किया.
I tako otpreme svoju sestru Rebeku i njezinu dojilju s Abrahamovim slugom i njegovim ljudima.
60 और उन्होंने रेबेकाह को आशीर्वाद देते हुए कहा, “हे हमारी बहन, तुम्हारा वंश हजारों हजार की संख्या में बढ़े; तुम्हारा वंश अपने शत्रुओं के नगर पर अधिकार करने पाये.”
Blagoslove Rebeku i reknu joj: “Sejo naša, budi mati nebrojenim tisućama, a dušmana svojih vrata potomci ti zaposjeli!”
61 तब रेबेकाह और उसकी परिचारिकाएं तैयार हुईं और ऊंटों पर चढ़कर उस व्यक्ति के साथ गईं और वह सेवक रेबेकाह को लेकर रवाना हो गया.
Onda se diže Rebeka i njezine dvorkinje, zajahaše deve te pođoše za čovjekom. Tako sluga preuze Rebeku i ode.
62 यित्सहाक बएर-लहाई-रोई से आकर अब नेगेव में निवास कर रहे थे.
Izak se vratio iz blizine Beer Lahaj Roja; živio je, naime, u kraju Negeba.
63 एक शाम जब वे चिंतन करने मैदान में गये थे, तब उन्होंने ऊंटों को आते हुए देखा.
U predvečerje iziđe Izak da se poljem prošeta; diže oči i ugleda deve gdje dolaze.
64 रेबेकाह ने भी आंख उठाकर यित्सहाक को देखा और वह अपने ऊंट पर से नीचे उतरी
Kad Rebeka, podigavši svoje oči, opazi Izaka, sjaha s deve
65 और सेवक से पूछा, “मैदान में वह कौन व्यक्ति है, जो हमसे मिलने आ रहे हैं?” सेवक ने उत्तर दिया, “वे मेरे स्वामी हैं.” यह सुनकर रेबेकाह ने अपना घूंघट लिया और अपने आपको ढांप लिया.
pa zapita slugu: “Tko je onaj čovjek što poljem ide nama u susret?” A sluga odgovori: “Ono je moj gospodar.” Nato ona uze koprenu te se pokri.
66 तब सेवक ने यित्सहाक को वे सब बातें बताई, जो उसने किया था.
Sluga ispriča Izaku sve što je učinio.
67 तब यित्सहाक रेबेकाह को अपनी मां साराह के तंबू में ले आया, और उसने रेबेकाह से शादी की. वह उसकी पत्नी हो गई, और उसने उससे प्रेम किया; इस प्रकार यित्सहाक को उसकी माता की मृत्यु के बाद सांत्वना मिली.
Tada Izak uvede Rebeku u svoj šator i uze je sebi za ženu. U ljubavi prema njoj Izak je nalazio utjehu nakon smrti svoje majke.