< एज्रा 3 >

1 इस समय सारा इस्राएल अपने-अपने ठहराए गए नगर में बस चुका था. सातवें महीने वे सभी येरूशलेम इकट्‍ठे हो गए.
А кад дође седми месец и синови Израиљеви беху у својим градовима, сабра се народ једнодушно у Јерусалим.
2 तब योज़ादक के पुत्र येशुआ तथा उसके भाइयों ने, जो पुरोहित थे, शिअलतिएल के पुत्र ज़ेरुब्बाबेल तथा उसके भाइयों ने मिलकर इस्राएल के परमेश्वर के लिए उस वेदी को बनाया, जिस पर होमबलि चढ़ाई जानी थी, जैसा की परमेश्वर के जन मोशेह की व्यवस्था में लिखा है.
Тада уста Исус, син Јоседеков с браћом својом свештеницима и Зоровавељ син Салатилов с браћом својом, и изградише олтар Бога Израиљевог да приносе на њему жртве паљенице како пише у закону Мојсија човека Божијег.
3 उन्होंने उसी की नींव पर इस वेदी को बनाया, क्योंकि उन्हें पास वाले देशों के लोगों का बहुत डर था. उन्होंने इस वेदी पर याहवेह को होमबलि चढ़ाई-सुबह को होमबलि और शाम को होमबलि.
И подигоше олтар на месту његовом, ако и беху у страху од народа земаљских; и приносише на њему жртве паљенице Господу, жртве паљенице јутром и вечером;
4 उन्होंने झोंपड़ियों का उत्सव लिखी हुई विधि के अनुसार मनाया तथा हर रोज़ उन्होंने ठहराई गई संख्या में होमबलियां चढ़ाईं, जैसा की हर रोज़ के लिए इस संबंध में नियम था.
И празноваше празник сеница, како је писано, приносећи жртве паљенице сваки дан на број како је уређено за сваки дан.
5 इसके बाद, होमबलि नित्य चढ़ाए जाने लगे; उसी प्रकार नए चांद के उत्सवों में तथा याहवेह के लिए ठहराए गए पवित्र उत्सवों में तथा हर एक के लिए याहवेह को स्वेच्छा बलि चढ़ाने में भी. नए चांद के उत्सवों में, याहवेह के लिए ठहराए गए उत्सवों में, जो पवित्र किए गए थे, तथा हर एक के लिए, जो याहवेह को स्वेच्छा बलि चढ़ाना चाहता था, नित्यत आ गए.
А потом приносише жртву паљеницу свагдашњу, и на младине и на све празнике Господње освећене и од сваког који драговољно приношаше принос Господу.
6 सातवें महीने के पहले दिन से ही उन्होंने याहवेह के लिए होमबलि चढ़ाना शुरू कर दिया था, किंतु याहवेह के भवन की नींव नहीं रखी गई थी.
Од првог дана месеца седмог почеше приносити жртве паљенице Господу, а дом Господњи још не беше основан.
7 इसलिये उन्होंने राजमिस्त्रियों एवं कारीगरों को सिक्‍के, सीदोनियों एवं सोरियों को खाने-पीने की वस्तुएं और तेल दिया, कि वे फारस के राजा कोरेश की अनुमति के अनुसार लबानोन के समुद्रतट पर स्थित योप्पा तक लकड़ी पहुंचा दें.
И дадоше новце каменарима и дрводељама, и храну и пиће и уље Сидоњанима и Тирцима да довозе дрва кедрова с Ливана у море јопско, како им беше пустио Кир, цар персијски.
8 उनके येरूशलेम में परमेश्वर के भवन को पहुंचने के दूसरे वर्ष के दूसरे महीने में शिअलतिएल के पुत्र ज़ेरुब्बाबेल तथा योज़ादक के पुत्र येशुआ ने तथा उनके सारे पुरोहित भाइयों तथा लेवियों ने तथा उन सभी ने, जो बंधुआई से येरूशलेम आ चुके थे, काम शुरू कर दिया. उन्होंने याहवेह के भवन को दोबारा बनाने के काम के लिए ऐसे लेवियों को चुना, जिनकी आयु बीस वर्ष से अधिक थी.
И друге године по повратку њиховом к дому Божијем у Јерусалим, другог месеца, почеше Зоровавељ син Салатилов и Исус син Јоседеков и остала браћа њихова, свештеници и Левити, и сви који дођоше из ропства у Јерусалим и поставише Левите од двадесет година и више да настоје над послом око дома Господњег.
9 इसके बाद येशुआ ने अपने पुत्रों तथा रिश्तेदारों के साथ मिलकर कदमिएल तथा उसके पुत्र के साथ, यहूदाह के पुत्रों के साथ तथा हेनादाद, उसके पुत्रों तथा रिश्तेदारों के साथ मिलकर, जो लेवी थे, परमेश्वर के भवन के कारीगरों की निगरानी की जवाबदारी ले ली.
И би постављен Исус и синови његови и браћа његова, и Кадмило и синови његови, синови Јудини, заједно да настоје над посленицима у дому Божијем, и синови Инададови и њихови синови и браћа њихова Левити.
10 जब राजमिस्त्रियों ने याहवेह के भवन की नींव डाल दी, तब पुरोहित अपने कपड़ों में शोफ़ार नरसिंगे लेकर खड़े हो गए, लेवी तथा आसफ के पुत्र झांझें लेकर इस्राएल के राजा दावीद द्वारा बताई गई विधि के अनुसार याहवेह की स्तुति करने के लिए तैयार हो गए.
И кад зидари полагаху темељ цркви Господњој, поставише свештенике обучене с трубама и Левите синове Асафове с кимвалима да хвале Господа по уредби Давида цара Израиљевог.
11 जब याहवेह के भवन की नींव रखी गई तब उनकी स्तुति का विषय था, “याहवेह भले हैं; तथा इस्राएल पर उनका अपार प्रेम सदाकाल का है.” उन्होंने अपने गीतों में स्तुति और आभार प्रकट किए. उपस्थित सारे समुदाय ने उनके गीतों पर बहुत ही ऊंचे शब्द में याहवेह का जय जयकार किया.
И певаху наизменце хвалећи и славећи Господа: Јер је до века милост Његова над Израиљем. И сав народ подвикиваше гласно хвалећи Господа што се осниваше дом Господњи.
12 जबकि वे बूढ़े व्यक्ति, जिन्होंने पहले के भवन को देखा था, अनेक पुरोहित, लेवी एवं मुख्य प्रधान, इस भवन की नींव के रखे जाने पर उसे देखकर ऊंची आवाज में रो रहे थे जबकि कुछ खुशी से जय जयकार कर रहे थे.
А многи од свештеника и Левита и главара домова отачких, старци који беху видели пређашњи дом, плакаху гласно гледајући овај дом који се осниваше, а многи опет подвикиваху од радости,
13 परिणामस्वरूप रोने की आवाज और खुशी की आवाज में अंतर पहचानना असंभव हो गया; क्योंकि लोग बहुत ही ऊंची आवाज में जय जयकार कर रहे थे. यह आवाज दूर तक सुनाई दे रही थी.
Те народ не могаше разазнати вику радосну од вике плачне у народу, јер народ подвикиваше гласно, и вика се чујаше далеко.

< एज्रा 3 >