< यहेजकेल 36 >

1 “हे मनुष्य के पुत्र, इस्राएल के पर्वतों के लिये भविष्यवाणी करो और कहो, ‘हे इस्राएल के पर्वतों, याहवेह की बात सुनो.
Men du, Menneskesøn, profetér om Israels Bjerge og sig: Israels Bjerge, hør HERRENS Ord.
2 परम प्रधान याहवेह का यह कहना है: शत्रु ने तुमसे कहा, “आहा! पुराने ज़माने के ऊंचे स्थान हमारे हो गये हैं.”’
Saa siger den Herre HERREN: Fordi Fjenden sagde om eder: »Ha! Ørkener for stedse! De er blevet vor Ejendom!«
3 इसलिये भविष्यवाणी करके कहो, ‘परम प्रधान याहवेह का यह कहना है: क्योंकि उन्होंने तुम्हें सब तरफ लूटा और कुचला जिससे बाकी जातियों के अधिकार में हो गये और जनताओं की ईर्ष्यालु बात और बदनामी के विषय हो गये,
derfor skal du profetere og sige: Saa siger den Herre HERREN: Fordi man har higet og snappet efter eder fra alle Sider, for at I skulde tilfalde Resten af Folkene som Ejendom, og fordi I er kommet i Folkemunde,
4 इसलिये, हे इस्राएल के पर्वतों, परम प्रधान याहवेह की बात सुनो: परम प्रधान याहवेह के पर्वतों और पहाड़ियों, तराइयों और घाटियों, उजाड़ खंडहरों और त्याग दिये गये नगरों, जो लूट लिये गये हैं और जिनकी तुम्हारे चारों तरफ की बाकी जातियां हंसी उड़ाती हैं, इन सबसे कहना है—
derfor, Israels Bjerge, hør HERRENS Ord: Saa siger den Herre HERREN til Bjergene, Højene, Kløfterne og Dalene, til de øde Tomter og de forladte Byer, som er blevet til Rov og til Spot for Resten af Folkene rundt om,
5 परम प्रधान याहवेह का यह कहना है: अपने अति उत्साह में, मैंने बाकी जातियों के विरुद्ध और सारे एदोम के विरुद्ध कहा है, क्योंकि खुशी और अपने मन में ईर्ष्या के कारण, उन्होंने मेरे देश को अपने अधिकार में ले लिया ताकि वे इसके चरागाह को लूट सकें.’
derfor, saa siger den Herre HERREN: Sandelig, i brændende Nidkærhed vil jeg tale mod Resten af Folkene og mod hele Edom, som med al Hjertets Glæde og Sjælens Ringeagt udsaa sig mit Land til Ejendom for at drive Indbyggerne bort og gøre det til Rov.
6 इसलिये इस्राएल देश के बारे में भविष्यवाणी करो और पर्वतों और पहाड़ियों, तराइयों तथा घाटियों से कहो: ‘परम प्रधान याहवेह का यह कहना है: मैं ईर्ष्यालु कोप में होकर कहता हूं क्योंकि तुमने जाति-जाति के लोगों के अपमान को सहा है.
Profeter derfor om Israels Land og sig til Bjergene, Højene, Kløfterne og Dalene: Saa siger den Herre HERREN: Se, jeg taler i Nidkærhed og Harme, fordi I bærer Folkenes Haan.
7 इसलिये परम प्रधान याहवेह का यह कहना है: मैं हाथ उठाकर शपथ खाता हूं कि तुम्हारे चारों तरफ की जातियां भी अपमान सहेंगी.
Derfor, saa siger den Herre HERREN: Jeg løfter min Haand og sværger: Sandelig, Folkene rundt om eder skal selv bære deres Haan.
8 “‘पर हे इस्राएल के पर्वतों, तुममें मेरे इस्राएली लोगों के लिये शाखाएं और फल पैदा होंगे, क्योंकि वे जल्दी घर लौट आएंगे.
Og I, Israels Bjerge, skal skyde Grene og bære Frugt for mit Folk Israel, thi de skal snart komme hjem.
9 मैं तुम्हारे लिये चिंतित हूं और तुम पर कृपादृष्टि रखूंगा; तुममें हल चलाया जाएगा और बीज बोया जाएगा,
Thi se, jeg kommer og vender mig til eder, og I skal dyrkes og tilsaas;
10 और मैं तुम पर बहुत से लोगों को बसाऊंगा—जी हां, पूरे इस्राएल के नगर बसाये जाएंगे और खंडहर हो गये स्थान फिर से बनाये जाएंगे.
jeg gør Mennesker, alt Israels Hus, mangfoldige paa eder, Byerne skal bebos og Ruinerne genopbygges;
11 मैं तुममें रहनेवाले मनुष्यों एवं पशुओं की संख्या को बढ़ाऊंगा, वे फलवंत होंगे और संख्या में बहुत हो जाएंगे. मैं पहले की तरह तुममें लोगों को बसाऊंगा और मैं तुम्हें पहले से ज्यादा समृद्ध करूंगा. तब तुम जानोगे कि मैं याहवेह हूं.
jeg gør Mennesker og Dyr mangfoldige paa eder, ja de skal blive mangfoldige og frugtbare; jeg lader eder bebos som i fordums Tider og gør det bedre for eder end i Fortiden; og I skal kende, at jeg er HERREN.
12 मैं ऐसा करूंगा कि लोग अर्थात् मेरे लोग इस्राएल तुममें बसेंगे. वे तुम पर अधिकार कर लेंगे, और तुम उनका उत्तराधिकार होगे; तुम फिर कभी उन्हें उनके संतान से वंचित नहीं करोगे.
Jeg lader Mennesker, mit Folk Israel, færdes paa eder; de skal tage dig i Eje, og du skal være deres Arvelod og ikke mere gøre dem barnløse.
13 “‘परम प्रधान याहवेह का यह कहना है: क्योंकि कुछ लोग तुम्हें कहते हैं, “तुम लोगों को खा जाते हो और अपनी जाति को उसके बच्चों से वंचित करते हो,”
Saa siger den Herre HERREN: Fordi de siger til dig: »Du er en Menneskeæder, som gør dit Folk barnløst!«
14 इसलिये तुम फिर लोगों को नहीं खाओगे या अपनी जाति को संतानरहित नहीं करोगे, परम प्रधान याहवेह की घोषणा है.
derfor skal du ikke mere æde Mennesker eller gøre dit Folk barnløst, lyder det fra den Herre HERREN.
15 मैं फिर तुम्हें जाति-जाति के लोगों से ताना नहीं सुनवाऊंगा और फिर तुम्हें लोगों से अपमान सहना न पड़ेगा या तुम अपनी जाति के गिरने का कारण न बनोगे, परम प्रधान याहवेह की घोषणा है.’”
Og jeg lader dig ikke mere høre Folkenes Haan, og du skal ikke mere bære Folkeslagenes Spot eller gøre dit Folk barnløst, lyder det fra den Herre HERREN.
16 याहवेह का वचन फिर मेरे पास आया:
HERRENS Ord kom til mig saaledes:
17 “हे मनुष्य के पुत्र, जब इस्राएल के लोग अपने देश में रह रहे थे, तब उन्होंने उसे अपने चालचलन और कार्यों के द्वारा अशुद्ध किया. मेरी दृष्टि में उनका चालचलन एक स्त्री के माहवारी अशुद्धता के जैसा था.
Menneskesøn! Da Israels Slægt boede i deres Land, gjorde de det urent ved deres Færd og Gerninger; som en Kvindes renhed var deres Færd for mit Aasyn.
18 इसलिये मेरा कोप उन पर भड़का क्योंकि उन्होंने देश में खून बहाया था और इसे अपनी मूर्तियों से अशुद्ध किया था.
Saa udøste jeg min Vrede over dem for det Blods Skyld, de udgød i Landet, og fordi de gjorde det urent med deres Afgudsbilleder.
19 मैंने उन्हें जाति-जाति के लोगों के बीच तितर-बितर कर दिया, और वे सारे देशों में बिखर गए; मैंने उनके चालचलन और उनके कार्यों के अनुसार उनका न्याय किया.
Jeg spredte dem blandt Folkene, og de strøedes ud i Landene; efter deres Færd og Gerninger dømte jeg dem.
20 और जहां कहीं भी वे जाति-जाति के लोगों के बीच गये, उन्होंने मेरे पवित्र नाम को अपवित्र किया, क्योंकि उनसे यह कहा गया था, ‘ये याहवेह के लोग हैं, तौभी उन्हें उसका देश छोड़ना पड़ा.’
Saaledes kom de til Folkene: hvor de kom hen, vanærede de mit hellige Navn, idet man sagde om dem: »De der er HERRENS Folk, og dog maatte de ud af hans Land!«
21 मुझे मेरे पवित्र नाम की चिंता थी, जिसे इस्राएल के लोग जहां भी गये, वहां जनताओं के बीच अपवित्र किया.
Da ynkedes jeg over mit hellige Navn, som Israels Hus vanærede blandt de Folk, de kom til.
22 “इसलिये इस्राएलियों से कहो, ‘परम प्रधान याहवेह का यह कहना है: हे इस्राएल के लोगों, जो कुछ मैं करने जा रहा हूं, वह तुम्हारे कारण नहीं, पर अपने पवित्र नाम के लिए करने जा रहा हूं, जिसे तुम जहां भी गये, वहां तुमने जनताओं के बीच अपवित्र किया.
Sig derfor til Israels Hus: Saa siger den Herre HERREN: Det er ikke for eders Skyld, jeg griber ind, Israels Hus, men for mit hellige Navns Skyld, som I har vanæret blandt de Folk, I kom til.
23 मैं अपने बड़े नाम की पवित्रता को दिखाऊंगा, जिसे तुमने जनताओं के बीच अपवित्र किया, वह नाम जिसे तुमने उनके बीच अपवित्र किया. तब लोग जानेंगे कि मैं याहवेह हूं, परम प्रधान याहवेह की घोषणा है, जब मैं उनके आंखों के सामने तुम्हारे द्वारा पवित्र ठहरूंगा.
Jeg vil hellige mit store Navn, som vanæres blandt Folkene, idet I har vanæret det iblandt dem; og Folkene skal kende, at jeg er HERREN, lyder det fra den Herre HERREN, naar jeg helliger mig paa eder for deres Øjne.
24 “‘क्योंकि मैं तुम्हें जातियों में से निकाल लूंगा; मैं तुम्हें सब देशों से इकट्ठा करूंगा और तुम्हें तुम्हारे स्वयं के देश में ले आऊंगा.
Jeg vil hente eder fra Folkene, samle eder fra alle Lande og bringe eder til eders Land.
25 मैं तुम पर शुद्ध पानी छिड़कूंगा, और तुम शुद्ध हो जाओगे; मैं तुम्हें तुम्हारे सब अशुद्धियों से और तुम्हारे सब मूर्तियों से शुद्ध करूंगा.
Da stænker jeg rent Vand paa eder, saa I bliver rene; jeg renser eder for al eders Urenhed og alle eders Afgudsbilleder.
26 मैं तुम्हें एक नया हृदय दूंगा और तुममें एक नई आत्मा डालूंगा; मैं तुमसे तुम्हारे पत्थर के हृदय को हटा दूंगा और तुम्हें मांस का एक हृदय दूंगा.
Jeg giver eder et nyt Hjerte, og en ny Aand giver jeg i eders Indre; Stenhjertet tager jeg ud af eders Kød og giver eder et Kødhjerte.
27 और मैं अपनी आत्मा तुममें डालूंगा और ऐसा करूंगा कि तुम मेरे नियमों पर चलोगे और मेरे कानूनों पर सावधानीपूर्वक चलोगे.
Jeg giver min Aand i eders Indre og virker, at I følger mine Vedtægter og tager Vare paa at holde mine Lovbud,
28 तब तुम उस देश में रहोगे, जिसे मैंने तुम्हारे पूर्वजों को दिया था; तुम मेरे लोग होगे और मैं तुम्हारा परमेश्वर ठहरूंगा.
I skal bo i det Land, jeg gav eders Fædre, og I skal være mit Folk, og jeg vil være eders Gud.
29 मैं तुम्हें तुम्हारी सब अशुद्धता से छुड़ाऊंगा. मैं अनाज के लिये आज्ञा दूंगा और इसे प्रचूर मात्रा में कर दूंगा और तुम पर अकाल नहीं लाऊंगा.
Jeg frelser eder fra al eders Urenhed; jeg kalder Kornet frem og mangfoldiggør det og sender ikke mere Hungersnød over eder.
30 मैं पेड़ों के फलों की संख्या में वृद्धि करूंगा और खेत के फसल को भी अधिक उपजाऊंगा, ताकि तुम्हें अकाल के कारण जाति-जाति के लोगों के बीच कलंकित न होना पड़े.
Jeg mangfoldiggør Træernes Frugter og Markens Afgrøde, for at I ikke mere skal tage en Hungersnøds Skændsel paa eder blandt Folkene.
31 तब तुम्हारे बुरे चालचलन और दुष्कर्म तुम्हें याद आएंगे, और तुम अपने पापों और घृणित कार्यों के कारण अपने आपसे घृणा करने लगोगे.
Da skal I ihukomme eders onde Veje og eders Gerninger, som ikke var gode, og ledes ved eder selv over eders Misgerninger og Vederstyggeligheder.
32 मैं तुम्हें बताना चाहता हूं कि मैं यह सब तुम्हारे हित में नहीं कर रहा हूं, परम प्रधान याहवेह की घोषणा है. हे इस्राएल लोगों, अपने आचरण के कारण लज्जित और कलंकित हो!
Ikke for eders Skyld griber jeg ind, lyder det fra den Herre HERREN, det være eder kundgjort! Skam jer og blues over eders Veje, Israels Hus!
33 “‘परम प्रधान याहवेह का यह कहना है: जिस दिन मैं तुम्हें तुम्हारे सब पापों से शुद्ध करूंगा, मैं तुम्हारे नगरों को पुनर्स्थापित करूंगा, और खंडहर फिर बनाये जाएंगे.
Saa siger den Herre HERREN: Den Dag jeg renser eder for alle eders Misgerninger, lader jeg Byerne bebos, og Ruinerne skal genopbygges;
34 उजाड़ भूमि पर फसल उगाई जाएगी, इसके बदले कि वह वहां से आने-जानेवाले लोगों की दृष्टि में उजाड़ पड़ा रहे.
det ødelagte Land skal dyrkes, i Stedet for at det har været en Ødemark for alles Øjne, som kom forbi.
35 वे कहेंगे, “यह देश जो उजड़ा पड़ा था, अब एदेन की वाटिका जैसा हो गया है; वे शहर जो खंडहर, उजड़े और नष्ट हो गये थे, वे अब गढ़वाले हो गये हैं और लोग वहां रहने लगे हैं.”
Da skal man sige: »Dette Land, som var ødelagt, er blevet som Edens Have, og Byerne, som var omstyrtet, ødelagt og nedrevet, er befæstet og beboet.«
36 तब वे जातियां, जो तुम्हारे आस-पास बची हुई हैं, वे यह जानेंगी कि मैं याहवेह ने ही नष्ट हुए स्थानों को फिर से बनाया है और उजाड़े स्थानों को फिर से बसाया है. मैं याहवेह ने यह कहा है और मैं इसको पूरा भी करूंगा.’
Og Folkene, der er tilbage rundt om eder, skal kende, at jeg, HERREN, har opbygget de nedrevne Byer og tilplantet det ødelagte Land; jeg, HERREN, har talet, og jeg fuldbyrder det.
37 “परम प्रधान याहवेह का यह कहना है: एक बार फिर मैं इस्राएल की प्रार्थना को स्वीकार करूंगा और उनके लिये यह करूंगा: मैं उनके लोगों की संख्या को भेड़-बकरियों की तरह अत्यधिक करूंगा,
Saa siger den Herre HERREN: Ogsaa dette vil jeg gøre for Israels Hus paa deres Bøn: Jeg vil gøre dem mangfoldige som en Hjord af Mennesker;
38 उन्हें पशुओं के उस झुंड के समान अत्यधिक करूंगा, जो येरूशलेम में ठहराये गए त्योहारों के लिये होते हैं. इस प्रकार वे खंडहर हुए शहर लोगों के झुंड से भर जाएंगे. तब वे जानेंगे कि मैं याहवेह हूं.”
som en Hjord af Offerdyr, som Jerusalems Faarehjorde paa dets Højtider skal de omstyrtede Byer blive fulde af Menneskehjorde; og de skal kende, at jeg er HERREN.

< यहेजकेल 36 >