< यहेजकेल 27 >

1 याहवेह का वचन मेरे पास आया:
Hina Gode da nama amane sia: i,
2 “हे मनुष्य के पुत्र, सोर के लिए एक विलापगीत लो.
“Dunu egefe! Daia moilaiga doaga: i hou dawa: beba: le, didiga: le gesami hea: ma.
3 सोर से कहो, जो समुद्र के प्रवेश द्वार पर बसा है और बहुत से समुद्रतट पर लोगों का व्यापारी है, ‘परम प्रधान याहवेह का यह कहना है: “‘हे सोर, तुम कहते हो, “मैं पूरी तरह सुंदर हूं.”
Daia da hano wayabo bagade bega: diala. E da dunu fi huluane hano bega: diala ilima bidi lasu hou hamosa. Ema Ouligisu Hina Gode Ea sia: agoane gesami hea: ma, ‘Daia! Di da dia nina: hamoi amoga hidasu.
4 तुम्हारी सीमा समुद्र के गर्भ तक थी; तुम्हें बनाने वालों ने तुम्हें पूरी तरह सुंदर बनाया.
Dia esalebe da hano wayabo bagade. Dia gagusu dunu da fedege di dusagai nina: hamoi defele gagui.
5 उन्होंने तुम्हारी सब इमारती लकड़ी सेनीर पहाड़ के सनौवर के पेड़ों से ली हैं; उन्होंने तुम्हारे लिये एक मस्तूल बनाने के लिये लबानोन के देवदार की लकड़ी का उपयोग किया है.
Di gaguma: ne ilia da Hemone Goumiga ‘fe’ ifa lai, amola dia dogoa bugima: ne ilia da dolo ifa Lebanone sogega lai.
6 तुम्हारे पतवारों के लिए उन्होंने बाशान के बांज वृक्षों की लकड़ी का उपयोग किया है; तुम्हारे पानी जहाज़ का छत कित्तिम समुद्रतट के चीड़ वृक्ष का है, जिसे हाथी-दांत से सजाया गया है.
Ilia dia dusagai sua: su hamoma: ne ‘ouge’ ifa amo Ba: isa: ne sogega lai. Dia hada: i fa: i hamoma: ne, ilia da ‘baine’ ifa amo Saibalese sogega lai. Amo da: iya, ilia da ‘aifoli’ dedene ba: sisi.
7 तुम्हारे जहाज़ का पाल मिस्र देश के सुंदर कसीदा किए हुए मलमल के कपड़े का था, और यह तुम्हारे ध्वज के रूप में काम करता था; तुम्हारा तिरपाल (चांदनी) एलिशाह के समुद्रतट का था, जिसका रंग नीला और बैंगनी था.
Dia gosagi da ahea: iai abula nodomene dedei Idibidi sogega hamoi. Ilia da nina: hamoiba: le, dunu da amo sedagaga ba: beba: le, dawa: i. Dia segagi da oga: iyai abula nog: ai Saibalese ogaga lai, amoga hamoi.
8 सीदोन और आरवद के लोग तुम्हारे मल्लाह थे; हे सोर, तुम्हारे निपुण लोग नाविक के रूप में जहाज़ पर थे.
Dia sua: su dunu da Saidone moilai bai bagade amola Afa: de moilai bai bagadega misi. Dia fidafa dawa: su dunu da dusagai hawa: hamosu dunu esalu.
9 जहाज़ के जोड़ों को ठीक करने के लिये जहाज़ पर गेबल के अनुभवी शिल्पकार जहाज़ के शिल्पी के रूप में थे. समुद्र के सारे जहाज़ और उनके नाविक तुम्हारे व्यापारिक माल का लेनदेन करने के लिये तुम्हारे साथ थे.
Dia dusagai gagusu dunu da dawa: lai dunu, Bibilose sogega misi. Dusagai da: iya ahoasu dunu huluane da dia bidiga lasu diasu ganodini bidi lasu.
10 “‘तुम्हारी सेना में परसिया, लूद और पूत के लोग शामिल थे. उन्होंने तुम्हारी शोभा बढ़ाते हुए, अपनी ढाल और टोप दीवारों पर टांग दिये थे.
Besia amola Lidia amola Libia dadi gagui dunu da dia dadi gagui wa: i ganodini hawa: hamosu. Ilia da ilia gegesu gaga: su liligi amola habuga amo dia dadi gagui diasu ganodini gosagisi. Ilia da dia gegesu hamobeba: le, eno dunu da dima nodosu.
11 आरवद और हेलेक के लोग चारों तरफ से तुम्हारी दीवारों का पहरा दिये; गम्माद के लोग तुम्हारे स्तंभों पर थे. उन्होंने अपनी ढालें तुम्हारी दीवारों पर टांग दी; उन्होंने तुम्हारी सुंदरता में चार चांद लगाया.
Afa: de dadi gagui dunu da dia gagoi sosodo ouligi, amola Ga: made dadi gagui dunu da dia gagagula heda: i diasu amo ouligi. Ilia da ilia gegesu gaga: su liligi dia dobea fei damana gosagisi. Ilia da di nina: hamonesi.
12 “‘सभी प्रकार की चीज़ों की अधिकता के कारण तरशीश के लोगों ने तुम्हारे साथ व्यापार किया; उन्होंने तुम्हारे सामानों को चांदी, लोहा, टीन और सीसा देकर खरीदा.
Di da Siba: ini sogega bidi lasu hou hamosu. Di da ilima liligi iabeba: le, ilia da dima silifa, ouli, dini amola lede bu dabe i.
13 “‘यावन (ग्रीस), तूबल और मेशेख तुमसे व्यापार करते थे; वे तुम्हें तुम्हारे व्यापारिक सामानों के बदले मानव प्राणी और कांसे के चीज़ों को देते थे.
Di da Galisi amola Diubale amola Misiege amoga liligi iabeba: le, ilia da dima udigili hawa: hamosu dunu amola ‘balase’ hamoi liligi bu dabe i.
14 “‘बेथ-तोगरमाह के लोग तुम्हारे व्यापारिक सामानों के बदले रथ खींचनेवाले घोड़े, सेना के घोड़े और खच्चर दिया करते थे.
Bede Dogama soge amoma bidi laloba, ilia da hawa: hamosu hosi amola gegesu hosi amola dougi bu dabe i.
15 “‘रोडीस के लोग तुमसे व्यापार करते थे, और समुद्रतट के बहुतेरे देश तुम्हारे ग्राहक थे; वे अपना भुगतान हाथी-दांत और आबनूस (तेंदू) की लकड़ी देकर करते थे.
Loudese dunu da dima bidi lasu. Hano wayabo bagade bega: esalebe fi bagohame da dia liligi lale, bu ‘eboni’ amola ‘aifoli’ bu dabe i.
16 “‘तुम्हारे पास सामानों की अधिकता के कारण, अराम ने तुमसे व्यापार किया; वे तुम्हारी वस्तुओं के मूल्य के बदले तुम्हें हरित नीलमणि, बैंगनी रंग के कपड़े, कसीदा किए हुए कपड़े, अच्छे किस्म के मलमल कपड़े, मूंगा और लाल रत्न देते थे.
Silia dunu da dia liligi lale, bu igi ida: iwane, oga: iyai abula, nodomene dedei abula, ahea: iai abula amola ‘gola: le’ dima dabe i.
17 “‘यहूदिया तथा इस्राएल देश ने भी तुमसे व्यापार किया; वे तुम्हारे सामानों के भुगतान के बदले तुम्हें मिन्‍निथ में उपजे गेहूं, मिठाई, मधु, जैतून तेल और मलहम देते थे.
Isala: ili amola Yuda da dia liligi lale, bu widi, agime hano, olife susuligi amola hedama: ne fodole nasu dabe i.
18 “‘तुम्हारे पास उत्पादन की अधिकता और सामानों की अत्यधिक प्रचुरता के कारण दमेशेक ने तुमसे व्यापार किया. तुम्हारे सामान: बना हुआ लोहा, दालचीनी और तेजपत्ती के बदले उन्होंने तुम्हें हेलबोन की दाखमधु,
19 जाहर का ऊन और उजाल में बने दाखमधु की लकड़ी के पीपे देने का प्रस्ताव दिया.
Dama: sagase fi dunu da dia liligi bidi lale, bu waini hano (amo ilia da Helebone sogega lai), sibi hinabo damui (amo ilia da Sa: iha sogega lai), ouli amola hedama: ne fodole nasu dabe i.
20 “‘देदान नगर तुम्हें घोड़े की पीठ पर बिछानेवाले कंबल देता था.
Dida: ne dunu ilia da dia liligi lale, hosi da: iya fa: le fisu abula amoga dabe i.
21 “‘अरेबिया के लोग और केदार देश के सब राजकुमार तुम्हारे ग्राहक थे; वे तुम्हें तुम्हारे सामान के बदले मेमने, मेढ़े और बकरियां देकर तुमसे लेनदेन करते थे.
Ala: ibia dunu amola Gida soge ouligisu dunu da dia liligi lale, sibi mano amola sibi amola goudi dabe bu i.
22 “‘शीबा तथा रामाह के व्यापारियों ने तुमसे व्यापार किया; तुम्हारे व्यापारिक सामानों के बदले वे तुम्हें सब प्रकार के सर्वोत्तम मसाले, बहुमूल्य रत्न एवं सोना देते थे.
Siba amola Lama bidi lasu dunu da dia liligi labeba: le, igi nina: hamoi amola ‘gouli’ amola hedama: ne fodole nasu ida: iwane bu dabe i.
23 “‘हारान, कन्‍नेह, एदेन, शीबा, अश्शूर तथा किलमाद के व्यापारियों ने भी तुम्हारे ही साथ व्यापार किया.
Moilai bai bagade bagohame (Ha: ila: ne, Ga: ni, Idini, Siba, A:sie, Gilima: de) amo huluane da dima bidi lasu.
24 तुम्हारे बाज़ार के जगह में, वे तुम्हें तुम्हारे सामानों के बदले सुंदर कपड़े, नीले कपड़े, कसीदा किए हुए कपड़े और आंटी गई और कसकर बांधी गई डोरियों वाले रंग-बिरंगे कंबल देते थे.
Ilia da dima abula liligi noga: idafa, oga: iyai abula, nodomene dedei abula, foloaiga dedei debea, amola gobeaha: i noga: le hamoi, amo ilia da dima bidi lasu.
25 “‘तुम्हारे व्यापारिक सामानों का परिवहन तरशीश के पानी जहाजों से होता है जब तुम समुद्री यात्रा में जाते हो तो जहाज़ में तुम्हारा भारी माल भरा रहता है.
Dia bidi lasu liligi da dusagai bagade ganodini sasalili, gaguli ahoanebe ba: i. Di amola da dusagai amo ganodini liligi dioi bagade dialebe, hano da: iya ahoanebe, amo agoane ba: i.
26 तुम्हारे जहाज़ के चालक तुम्हें गहरे समुद्र में ले जाते हैं. पर पूर्व की हवा दूर समुद्र में तुम्हारे जहाज़ के टुकड़े-टुकड़े कर देगी.
Dia sua: su dunu da di hano wayabo bagadega oule asili, di da hano wayabo dogoa esaloba, gusudili mabe fo da di wadela: lesi.
27 तुम्हारी संपत्ति, व्यापारिक सामान और वस्तुएं, तुम्हारे नाविक, जहाज़ चलानेवाले और जहाज़ बनानेवाले, तुम्हारे व्यापारी और तुम्हारे सब सैनिक, और जहाज़ के सारे लोग उस दिन समुद्र की गहराई में डूब जाएंगे जब तुम्हारा जहाज़ टूट जाएगा.
Dia bidi lasu liligi huluane amola dia dusagai hawa: hamosu dunu amola dia dusagai gagusu dunu amola dia bidi lasu dunu amola dadi gagui dunu huluane dusagai da: iya esalu, amo huluane da hanoga na dagole, fisi dagoi.
28 तुम्हारे जहाज़ चलानेवालों की चिल्लाहट से समुद्रतट कांप उठेगा;
Dunu hano bega: esala da dusagai hawa: hamosu dunu bogolalebe ilia beda: ga wele sia: i, amo nabi.
29 पतवार चलानेवाले सबके सब अपने जहाजों को छोड़ देंगे, मल्लाह और जहाज़ को चलानेवाले सबके सब जहाज़ से उतरकर समुद्रतट पर खड़े हो जाएंगे.
Eno dusagai huluane da dunu hame esalebe ba: sa. Ilia hawa: hamosu dunu huluane da soge bega: asi dagoi.
30 वे तुम्हारे कारण चिल्लाएंगे और बिलख-बिलखकर रोएंगे; वे अपने सिर पर धूल छिड़क कर राख में लोटेंगे.
Di da bogobeba: le, ilia huluane diha didigia: sa. Ilia da guludou ilia dialuma da: iya ulawene, nasubu da: iya bebesolalasa.
31 वे तुम्हारे कारण अपना सिर मुंड़ा लेंगे और टाट का कपड़ा पहनेंगे. वे मन की वेदना और भारी शोक से तुम्हारे विषय रोएंगे.
Ilia dialuma hinabo gesele, eboboi abula gaga: sa. Ilia da: i dione dinana.
32 जब वे तुम्हारे विषय में बहुत रोएंगे और शोक मनाएंगे, तो वे तुम्हारे विषय एक विलापगीत गाएंगे: “कौन समुद्र से घिरे हुए सोर के समान चुप था?”
Ilia da dima idigisa gesami hea: sa. ‘Daia da hano wayabo ganodini ouiya: le diala. Nowa da Daia defema: bela: ?
33 जब तुम्हारे व्यापार का माल समुद्र में होकर जाता था, तो उससे तुम बहुत सी जाति के लोगों को संतुष्ट करते थे; अपनी अपार संपत्ति और व्यापारिक माल से तुमने पृथ्वी के राजाओं को समृद्ध कर दिया.
Di da fifi asi gala hano wayabo la: idi gala, ilia hanai defele, ilima liligi bidi lasu. Dia liligi bagade labeba: le, hina bagade dunu ilia bagade gagui ba: i.
34 अब तुम पानी की गहराइयों में समुद्र के द्वारा चकनाचूर हो गये हो; तुम्हारा व्यापार का माल और जहाज़ में तुम्हारे पूरे लोगों का जत्था तुम्हारे साथ डूब गया है.
Wali di da hano wayabo bagade amo ganodini wadela: lesi dagoi ba: sa. Di da hano wayabo lugududafa amoga sa: i. Dia liligi amola dima gilisili hawa: hamosu dunu da dilia gilisili hano wayaboga magufale, hamedafa ba: sa.
35 समुद्रतट पर सब रहनेवाले तुम्हारी दशा देख डर गये हैं; उनके राजा तो आतंक से कांपते हैं और डर से उनके चेहरे का रंग उड़ गया है.
Dunu huluane hano bega: fifi lai, da dima doaga: i hou dawa: beba: le, fofogadigili yagugusa. Ilia hina bagade amolawane, ilia da bagade beda: iba: le, ilia odagia beda: i ba: sa.
36 जनता के बीच जो व्यापारी है, वे तुम्हारी खिल्ली उड़ाते हैं; तुम्हारा एक डरावना अंत हो गया है और तुम्हारा अस्तित्व अब नहीं रहेगा.’”
Di da bu mae ba: ma: ne asi dagoi. Osobo bagade bidi lasu dunu huluane da beda: gia: sa. Bai dima doaga: i hou da ilima doagasa: besa: le, ilia da beda: i.

< यहेजकेल 27 >