< यहेजकेल 24 >
1 नवें वर्ष के, दसवें माह के दसवें दिन, याहवेह का वचन मेरे पास आया:
И бысть слово Господне ко мне, в девятое лето, в месяц десятый, в десятый день месяца, глаголя:
2 “हे मनुष्य के पुत्र, आज के दिन को लिख लो, आज ही के दिन, क्योंकि बाबेल के राजा ने आज ही के दिन येरूशलेम की घेराबंदी की है.
сыне человечь, напиши себе имя дне сего, от негоже укрепися царь Вавилонский на Иерусалим, от сего дне, иже днесь,
3 इन विद्रोही लोगों को एक दृष्टांत सुनाओ और उनसे कहो: ‘परम प्रधान याहवेह का यह कहना है: “‘पकाने के बर्तन को चूल्हे पर रखो, चूल्हे पर रखो और उसमें पानी डालो.
и рцы притчу к дому прогневляющему, и речеши к ним: сия глаголет Адонаи Господь: настави коноб, настави и влий в онь воду,
4 तब उसमें मांस के टुकड़े डाल दो, सब अच्छे टुकड़े—जांघ और कंधा. इन उत्तम हड्डियों से उसे भर दो;
и верзи в онь на двое разсеченая, всякое разсечение доброе, голень и рамо, обрезана от костей,
5 झुंड के सबसे अच्छे पशु को लो. तब हड्डियों के लिये बर्तन के नीचे लकड़ियां डालो; उसे अच्छे से उबालो और उसमें हड्डियों को पकाओ.
от избранных скотов взятая, и подгнещай костьми под ними: возвре и воскипе, и сваришася кости его посреде его.
6 क्योंकि परम प्रधान याहवेह का यह कहना है: “‘धिक्कार है रक्तपात करनेवाले शहर पर, धिक्कार है उस बर्तन पर, जिसमें जंग लगा है, जिसमें का जंग नहीं जाता है! उसमें से मांस को एक-एक टुकड़ा करके निकालो जो भी क्रम में ये टुकड़े आते हैं उन्हें निकालो.
Того ради сия глаголет Адонаи Господь: о, граде кровей! Конобе, в немже есть яд, и яд не изыде из него: по удом его изнесе, не паде на нем жребий.
7 “‘क्योंकि उस शहर ने जो रक्तपात किया है, वह अपने ही बीच किया है: उसने खून को खाली चट्टान पर उंडेल दिया है; उसने खून को भूमि पर नहीं उंडेला, जहां धूल उसे ढांप ले.
Яко кровь его среде его есть, на гладцем камени вчиних ю: не пролиях ея на землю, еже покрыти ю землею,
8 कोप को भड़काने और बदला लेने के लिये मैंने उसके खून को खाली चट्टान पर डाला है, ताकि उसे ढांपा न जाय.
еже навести ярость Мою (на ню), во отмщение еже отмстити: дах кровь его на гладцем камени, еже не покрыти ея.
9 इसलिये परम प्रधान याहवेह का यह कहना है: “‘धिक्कार है रक्तपात करनेवाले शहर पर! मैं, भी लकड़ी का ऊंचा ढेर लगाऊंगा.
Того ради сия глаголет Адонаи Господь: о, люте, граде кровей! Аз же возвеличу главню
10 लकड़ी का ढेर लगाओ और उसमें आग लगाओ. मांस को मसाले में मिलाकर उसे अच्छी तरह पकाओ; हड्डियों को हल्का सा जलने दो.
и умножу дрова и возгнещу огнь, яко да истают мяса, и оскудеет юха, и кости истают,
11 तब खाली बर्तन को आग पर रखो जब तक कि यह गर्म होकर इसका तांबा लाल न हो जाए, ताकि इसकी अशुद्धता पिघल जाए और उसमें लगा जंग जल जाए.
и станет на главнях его, (тощь) разгореся, яко да изгорит, и распалится и сгорит медь его, и истает среде его нечистота его, и оскудеет яд его:
12 इसने सारे परिश्रम को बेकार किया है; इसमें लगा भारी जंग नहीं निकला है, और तो और आग से भी नहीं निकला.
да смирится яд его, и не изыдет из него многий яд его, и посрамится яд его:
13 “‘तुम्हारी अशुद्धता काम-वासना है. क्योंकि मैंने तुम्हें साफ करने की कोशिश की, पर तुम अपनी अशुद्धता से साफ नहीं होते, अब तुम फिर तब तक साफ किए न जाओगे, जब तक कि मेरा कोप तुम्हारे विरुद्ध शांत न हो जाए.
в нечистоте твоей укроп, понеже осквернялся еси ты и не очистился от нечистоты твоея: и что будет аще не очистишися по сем, дондеже исполню ярость Мою в тебе?
14 “‘मैं, याहवेह ने कहा है. मेरे लिये काम करने का समय आ गया है. मैं नहीं छोड़ूंगा; मैं दया नहीं करूंगा, न ही नरम होऊंगा. तुम्हारे चालचलन और तुम्हारे कार्यों के अनुसार तुम्हारा न्याय होगा, परम प्रधान याहवेह की घोषणा है.’”
Аз Господь глаголах, и приидет, и сотворю, и не укосню, и не пощажу, и не буду умолен: по путем твоим и по помыслом твоим сужду тебе, глаголет Адонаи Господь: сего ради, се, Аз сужду тебе по кровем твоим и по помыслом твоим сужду тебе, нечисте, пресловуте и великий на разгневание.
15 याहवेह का वचन मेरे पास आया:
И бысть слово Господне ко мне глаголя:
16 “हे मनुष्य के पुत्र, मैं एक ही प्रहार में तुमसे तुम्हारे आंखों की खुशी छीनने ही वाला हूं. तौभी तुम शोकित न हो, न ही रोओ और न ही आंसू बहाओ.
сыне человечь, се, Аз вземлю от тебе желания очес твоих в поражении, не восплачи, ниже возрыдай, ниже да приидут тебе слезы,
17 चुपचाप कराहो; मरे हुओं के लिये शोकित न हो. अपनी पगड़ी बांधे रहना और अपनी जूती पहने रहना; अपनी दाढ़ी और मूंछ को न ढांकना या शोक करनेवालों की प्रथा अनुसार होनेवाला भोजन न करना.”
возстени молчя: стенание крове, чресл плачь есть: да будут власи твои сплетени на тебе, и сапози твои на ногах твоих, и да не утешишися устнами их, и хлеба мужей да не снеси.
18 इसलिये सुबह मैं लोगों से बात किया, और शाम को मेरी पत्नी मर गई. उसके अगले सुबह मैंने वैसा ही किया, जैसा मुझे आदेश दिया गया था.
И глаголах к людем заутра, якоже заповеда ми, и умре жена моя в вечер, и сотворих заутра, якоже повелеся ми.
19 तब लोग मुझसे पूछने लगे, “क्या तुम हमें नहीं बताओगे कि इन चीज़ों का हमसे क्या लेना देना है? तुम ऐसा क्यों कर रहे हो?”
И рекоша ко мне людие: не возвестиши ли нам, что суть сия, яже ты твориши?
20 इसलिये मैंने उनसे कहा, “याहवेह का वचन मेरे पास आया:
И рекох к ним: слово Господне бысть ко мне глаголя:
21 इस्राएल के लोगों से कहो, ‘परम प्रधान याहवेह का यह कहना है: मैं अपने पवित्र स्थान को अपवित्र करने ही वाला हूं—वह दृढ़ गढ़, जिस पर घमंड करते हो, तुम्हारे आंखों की खुशी, तुम्हारे स्नेह का पात्र. तुम्हारे बेटे और बेटियां, जो तुम्हारे पीछे रह जाएंगे, वे तलवार से मारे जाएंगे.
рцы к дому Израилеву, сия глаголет Адонаи Господь: се, Аз оскверню святая Моя, величания крепости вашея, желания очес ваших, и ихже щадят души вашя: и сынове ваши и дщери вашя, яже остависте, мечем падут:
22 और तुम वैसा ही करोगे, जैसा मैंने किया है. तुम अपने दाढ़ी और मूंछ को नहीं ढंकोगे या शोक करनेवालों की प्रथा अनुसार होनेवाला भोजन नहीं खाओगे.
и сотворите, якоже аз сотворих: от уст их не утешитеся и хлеба мужей не снесте,
23 तुम अपने सिर पर अपनी पगड़ी रखोगे और अपने पांवों में अपनी जूतियां पहनोगे. तुम न तो शोक मनाओगे और न ही रोओगे पर अपने पापों और अपने ही बीच कराहने के कारण, तुम बरबाद हो जाओगे.
и власи ваши на главах ваших, и сапози ваши на ногах ваших: не будете терзатися, ниже плакати, и истаете в неправдах ваших, и не утешите кийждо брата своего.
24 यहेजकेल तुम्हारे लिए एक चिन्ह ठहरेगा; तुम वैसा ही करोगे, जैसा कि उसने किया है. जब ये बातें होंगी, तब तुम जानोगे कि मैं परम प्रधान याहवेह हूं.’
И будет вам Иезекииль в чудо: по всему елика сотворих, сотворите: егда приидут сия, и уразумеете, яко Аз Адонаи Господь.
25 “और हे मनुष्य के पुत्र, जिस दिन मैं उनके दृढ़ गढ़, उनका आनंद और महिमा, उनके आंखों की खुशी, उनके हृदय की इच्छा, और साथ ही साथ उनके बेटे और बेटियों को छीन लूंगा—
И ты, сыне человечь, не в день ли той, егда возму от них крепость их, вознесение хвальбы их, желания очию их и возношение души их, сыны их и дщери их:
26 उसी दिन बचकर भाग निकलने वाला एक व्यक्ति आकर तुम्हें वह समाचार देगा.
в той день приидет уцелевый к тебе возвестити тебе во ушы,
27 उस समय तुम्हारा मुंह खुलेगा; तुम उस व्यक्ति से बात करोगे और फिर चुप न रहोगे. इस प्रकार तुम उनके लिये एक चिन्ह ठहरोगे, और वे जानेंगे कि मैं याहवेह हूं.”
в той день отверзутся уста твоя ко уцелевшему, и возглаголеши и не премолчиши ктому, и будеши им в чудо: и уведят, яко Аз Адонаи Господь.