< एस्तेर 5 >
1 तब घटनाक्रम इस प्रकार है: उपवास के तृतीय दिन एस्तेर अपने राजकीय राजसी पोशाक धारण कर राजा के राजमहल के आंगन में राजा के कक्षों के सामने जा खड़ी हुई. राजा इस समय सिंहासन कक्ष में, जो राजमहल के प्रवेश के सम्मुख है, सिंहासन पर बैठा था.
die autem tertio induta est Hester regalibus vestimentis et stetit in atrio domus regiae quod erat interius contra basilicam regis at ille sedebat super solium in consistorio palatii contra ostium domus
2 जब राजा ने रानी एस्तेर को आंगन में खड़ी हुई देखा, तब राजा के हृदय में एस्तेर के प्रति कृपा हुई और दिल आनंद से भर गया. राजा ने अपने हाथ में पकड़े हुए स्वर्ण राजदंड ले, एस्तेर की ओर में बढ़ा दिया. तब समय के अनुरूप एस्तेर ने आगे बढ़कर राजदंड के नोक को स्पर्श किया.
cumque vidisset Hester reginam stantem placuit oculis eius et extendit contra eam virgam auream quam tenebat manu quae accedens osculata est summitatem virgae eius
3 राजा ने उससे पूछा, “रानी एस्तेर, क्या हुआ? क्या चाहती हो तुम? यदि तुमने मुझसे आधे साम्राज्य की भी याचना की, तो वह भी तुम्हें दे दिया जाएगा.”
dixitque ad eam rex quid vis Hester regina quae est petitio tua etiam si dimidiam regni partem petieris dabitur tibi
4 एस्तेर ने उत्तर दिया, “यदि महाराज मुझसे प्रसन्न हैं, तो महाराज एवं हामान आज मेरे द्वारा आयोजित भोज में शामिल होने का कष्ट करें.”
at illa respondit si regi placet obsecro ut venias ad me hodie et Aman tecum ad convivium quod paravi
5 राजा ने आदेश दिया, “तुरंत हामान को बुलाया जाए, कि हम एस्तेर की इच्छा को पूरी करें.” तब राजा तथा हामान एस्तेर द्वारा तैयार किए गए भोज में सम्मिलित होने आए.
statimque rex vocate inquit cito Aman ut Hester oboediat voluntati venerunt itaque rex et Aman ad convivium quod eis regina paraverat
6 जब भोज के अवसर पर दाखमधु पीने बैठे थे, राजा ने एस्तेर से प्रश्न किया, “क्या है तुम्हारी याचना, कि इसको पूरी की जा सके. क्या है तुम्हारा आग्रह? यदि वह मेरे आधे साम्राज्य तक है, पूर्ण किया जाएगा.”
dixitque ei rex postquam vinum biberat abundanter quid petis ut detur tibi et pro qua re postulas etiam si dimidiam partem regni mei petieris inpetrabis
7 एस्तेर ने उत्तर दिया, “मेरी याचना तथा बिनती यह है
cui respondit Hester petitio mea et preces istae sunt
8 यदि मैंने राजा की कृपा प्राप्त कर ली है, तथा यदि मेरा आग्रह पूर्ण करने में राजा ने स्वीकार किया है और वह मेरी विनती पूर्ण करने के लिये भी तत्पर हैं, तो क्या राजा एवं हामान मेरे द्वारा तैयार किए गए भोज पर कल भी आ सकेंगे, तब मैं वही करूंगी, जो राजा आदेश देंगे.”
si inveni gratiam in conspectu regis et si regi placet ut det mihi quod postulo et meam impleat petitionem veniat rex et Aman ad convivium quod paravi eis et cras regi aperiam voluntatem meam
9 उस दिन हामान बहुत आनंदित हृदय के साथ लौटा; किंतु जैसे ही हामान की दृष्टि मोरदकय पर पड़ी, जो उस समय राजमहल के द्वार पर ही था, जिसने उसके सामने खड़ा होकर अभिनंदन करना उचित न समझा और न ही उसे सम्मान देना उचित समझा, हामान मोरदकय के प्रति क्रोध से भर उठा.
egressus est itaque illo die Aman laetus et alacer cumque vidisset Mardocheum sedentem ante fores palatii et non solum non adsurrexisse sibi sed nec motum quidem de loco sessionis suae indignatus est valde
10 फिर भी हामान ने स्वयं पर नियंत्रण बनाए रखा और अपने घर को लौट गया. उसने अपने मित्रों एवं पत्नी ज़ेरेष को अपने पास में बुला लिया.
et dissimulata ira reversus in domum suam convocavit ad se amicos et Zares uxorem suam
11 उनके सामने हामान ने अपने वैभव एवं समृद्धि का, अपने पुत्रों की संख्या का तथा हर एक घटना का उल्लेख किया, जिनमें राजा ने उसकी प्रशंसा का वर्णन किया तथा राजा द्वारा, अन्य सभी शासकों एवं राजा के अधिकारियों की अपेक्षा उसे ऊंचा पद देने की अपेक्षा वर्णन किया गया.
et exposuit illis magnitudinem divitiarum suarum filiorumque turbam et quanta eum gloria super omnes principes et servos suos rex elevasset
12 हामान ने यह भी कहा, “यह भी मालूम है कि रानी एस्तेर ने राजा के साथ किसी अन्य को आमंत्रित न कर मात्र मुझे ही आमंत्रित करना उचित समझा.
et post haec ait regina quoque Hester nullum alium vocavit cum rege ad convivium praeter me apud quam etiam cras cum rege pransurus sum
13 फिर भी, इतना सब होने पर भी मुझे कोई चैन नहीं मिलता, जब कभी मैं यहूदी मोरदकय को राजमहल परिसर द्वार पर बैठा हुआ देखता हूं.”
et cum haec omnia habeam nihil me habere puto quamdiu videro Mardocheum Iudaeum sedentem ante fores regias
14 यह सुन उनकी पत्नी ज़ेरेष तथा उसके समस्त मित्रों ने यह सुझाव दिया “आप बीस मीटर ऊंचा एक फांसी का खंभा बनवा दीजिए तथा सुबह जाकर राजा से अनुरोध कर मोरदकय को लटका दीजिए. और आप जाइए और राजा के साथ भोज का आनंद उठाइए.” हामान को यह परामर्श सही लगा तब उसने उस स्तंभ का निर्माण करवा डाला.
responderuntque ei Zares uxor eius et ceteri amici iube parari excelsam trabem habentem altitudinem quinquaginta cubitos et dic mane regi ut adpendatur super eam Mardocheus et sic ibis cum rege laetus ad convivium placuit ei consilium et iussit excelsam parari crucem