< एस्तेर 2 >
1 जब यह सब पूरा हो चुका, राजा अहषवेरोष का क्रोध ठंडा हो गया, उसने वश्ती के उस आचरण का स्मरण किया तथा यह भी, कि वश्ती के विरुद्ध कैसी राजाज्ञा प्रभावी की जा चुकी थी.
Poslije tih događaja, kako mu se utiša gnjev, kralj Ahasver sjeti se Vaštije, onoga što je ona učinila i što je bilo odlučeno protiv nje.
2 राजा के अधिकारियों ने राजा के सामने प्रस्ताव रखा, “राजा के लिए रूपवान, युवा कुंवारियों की खोज की जाएं.
Rekoše tada momci što služahu kralja: "Neka se potraže za kralja mlade djevojke, djevice lijepa izgleda.
3 साम्राज्य के हर एक राज्य में राजा मुखियाओं को नियुक्त करें, कि वे राजधानी शूशन में हर एक रूपवान, युवा, कुंवारियों को एकत्र करें. उन्हें राजा के खोजा हेगाइ के संरक्षण निवास में रखा जाए, जो समस्त स्त्रियों के लिए प्रबंधक था. इन सभी कुंवारियों को सुंदर बनाने वाली वस्तुएं दी जाएं.
Kralj neka odredi u svim pokrajinama svojega kraljevstva povjerenike da mu sakupe sve djevice pristala izgleda u tvrđavi grada Suze, u haremu, pod upravom Hegeja, kraljeva eunuha, čuvara žena. On će se pobrinuti za njihovu njegu.
4 तब वह युवती, जो राजा को उत्तम लगे, वह वश्ती के स्थान पर रानी हो जाए.” राजा को यह प्रस्ताव अच्छा लगा और उसने यही किया.
Ona djevojka koja se najviše svidi očima kraljevim neka kraljuje umjesto Vaštije." Bijaše to po volji kralju, i on tako uradi.
5 शूशन गढ़नगर में एक यहूदी निवास करता था, जिसका नाम था, मोरदकय, वह बिन्यामिन का वंश का था वह याईर का पुत्र था, जो शिमेई का, जो कीश का पुत्र था.
U tvrđavi grada Suze bio je neki Židov koji se zvao Mordokaj, sin Jaira, sina Šimeja, sina Kišova, iz plemena Benjaminova.
6 वह यहूदिया के राजा यकोनियाह के साथ येरूशलेम से अन्य बंदियों के साथ बंधुआई में गया हुआ था, जिन्हें बाबेल के राजा नबूकदनेज्ज़र ने बंदी बनाकर ले गया था.
On je bio protjeran iz Jeruzalema među prognanicima koje je babilonski kralj Nabukodonozor odveo zajedno s judejskim kraljem Jekonijom.
7 मोरदकय हदास्साह का पालन पोषण कर रहा था. हदास्साह एस्तेर नाम से भी जानी जाती थी. वह मोरदकय के चाचा की पुत्री थी उसके माता-पिता जीवित नहीं थे. यह युवती सुंदर और रूपवती थी. जब उसके माता-पिता की मृत्यु हुई, मोरदिकय ने उसे अपनी ही पुत्री सदृश अपना लिया था.
On je odgajao Hadasu, to jest Esteru, kćerku strica svoga, jer ona ne imađaše ni oca ni majke. Djevojka je bila pristala i lijepa izgleda. Poslije smrti njezina oca i njezine majke Mordokaj je uze k sebi kao kćerku.
8 उसके बाद का घटनाक्रम इस प्रकार है: जब राजा की राजाज्ञा सर्वत्र सुना दी गयी, अनेक युवतियां गढ़नगर शूशन हेगाइ के संरक्षण एकत्र कर दी गई थी. एस्तेर को भी राजमहल में हेगाइ के संरक्षण में दिया गया, जो युवतियों का प्रभारी था.
Kako se začu za kraljevu riječ i njegovu naredbu, mnogo se djevojaka sabra u tvrđavi grada Suze pod Hegejevim nadzorom. Tako dovedoše i Esteru u kraljevu palaču, pod nadzor Hegeja, čuvara žena.
9 हेगाइ को एस्तेर प्रिय लगी और उसे हेगाइ की कृपा प्राप्त हो गयी. हेगाइ ने तुरंत एस्तेर की सौंदर्य प्रसाधन एवं भोजन वस्तु का प्रबंध कर दिया. इसके अलावा उसने एस्तेर के लिए राजमहल की सात सर्वोत्तम परिचारिकाएं रखी. एस्तेर एवं इन दासियों को निवास स्थान के सर्वोत्तम क्षेत्र में रख दिया.
Djevojka se svidje njegovim očima, steče ona njegovu naklonost i on se pobrinu za njezino uljepšavanje i uzdržavanje. Uz to joj dade sedam najvrednijih ropkinja kraljevskog dvora i premjesti je, skupa s djevojkama, u najudobnije prostorije harema.
10 एस्तेर ने मोरदकय के संदेश के अनुसार अपनी जाति एवं पृष्ठभूमि की बातें गुप्त रखी थी.
Estera ne spomenu ni naroda ni obitelji kojoj je pripadala, jer joj Mordokaj bijaše zabranio da to učini.
11 प्रतिदिन मोरदकय रानी महल के आंगन के सामने आया जाया करता था कि उसे एस्तेर की गतिविधियों की जानकारी रहें.
Svakoga je dana Mordokaj šetao pred dvorištem harema da bi doznao kako se Estera osjeća i kako se prema njoj odnose.
12 स्त्रियों के लिए निर्धारित नियम के अनुसार जब हर एक नवयुवती राजा अहषवेरोष के सामने जाने के लिए बारह महीनों का निर्धारित काल पूर्ण कर लेती—हर एक की सुंदरता को संवारने के क्रम में छः माह गन्धरस का तेल लगाया जाता था और छः महीने उबटन लगाया जाता था, तब हर एक को बारी-बारी से राजा के सामने लाया जाता था.
Svaka je djevojka morala ući kralju kad je na nju, prema uredbi za žene, došao red, to jest nakon dvanaest mjeseci. Jer tada se završavalo razdoblje njihova uljepšavanja: šest mjeseci uljem iz mirne, a šest mjeseci balzamom i ostalim pomastima za žensku njegu.
13 नवयुवतियां इस प्रक्रिया से राजा के सामने प्रस्तुत की जाती थी: रानी निवास में से राजमहल में ले जाने के लिए कोई भी उपयुक्त वस्तु दे दी जाती थी.
Pa kad bi djevojka ulazila kralju, bilo joj je dopušteno da sa sobom iz harema u kraljevsku palaču ponese sve što bi zatražila.
14 सायंकाल में नवयुवतियां कक्ष में प्रवेश करती थी तथा प्रातःकाल में वह एक अन्य रानी निवास में पहुंच जाती थी. यह शाअसगाज़ के संरक्षण में हो जातीं थी. यदि राजा उससे प्रसन्न न होता, तो वह लड़की फिर कभी राजा के पास न जाती, और यदि राजा उससे प्रसन्न होता तो उसे राजा नाम लेकर वापस बुलाता था.
Ona bi ulazila uvečer, a ujutro bi se vraćala u drugi harem, pod nadzorom Šaašgaza, kraljeva eunuha, čuvara priležnica. Više se ne bi vraćala kralju, osim ako bi je posebno zaželio i dozvao je k sebi poimence.
15 जब मोरदकय के चाचा अबीहाइल की पुत्री एस्तेर की बारी आई, जिसका मोरदकय ने अपनी ही पुत्री सदृश पालन पोषण किया था, वह राजा की उपस्थिति में प्रस्तुत हुई. उसने राजा के खोजा हेगाइ द्वारा, जो स्त्रियों का प्रभारी था, दिये परामर्श के अतिरिक्त अपने लिए कुछ भी याचना नहीं की. जिस किसी ने एस्तेर को देखा, हर एक को वह सुंदर लगी.
Kada dođe red na Esteru, kćerku Abihajla, koji je bio stric Mordokaja koji ju je bio pokćerio, da uđe kralju, ona ne zatraži ništa osim onoga što joj bijaše rekao Hegej, kraljev eunuh, čuvar žena. Ipak je pobuđivala udivljenje svih koji su je gledali.
16 तब दसवें माह में, अर्थात् तेबिथ माह में राजा अहषवेरोष के शासन के सातवें वर्ष में एस्तेर को राजा अहषवेरोष के राजमहल में लाया गया.
Esteru, dakle, uvedoše kralju Ahasveru, u njegovu kraljevsku palaču, u desetom mjesecu, mjesecu Tebetu, sedme godine njegova vladanja.
17 एस्तेर सभी अन्य युवतियों की अपेक्षा में राजा को प्रिय लगी, उसे अन्य सभी कुंवारियों की अपेक्षा राजा की अधिक कृपा एवं अनुग्रह प्राप्त हो गया, इतना, कि राजा ने उसके सिर पर राजकीय मुकुट रखकर उसे वश्ती के स्थान पर रानी घोषित कर दिया.
Kralj zavolje Esteru više od svih drugih žena; više nego sve ostale djevice ona mu omilje i predobi ona njegovu naklonost. I položi on na njezinu glavu kraljevsku krunu, pa mjesto Vaštije ona posta kraljicom.
18 इस अवसर पर राजा ने एक भव्य भोज आयोजित किया, जिसे नाम दिया गया एस्तेर का भोज, इसमें उसके सभी शासक एवं अधिकारी आमंत्रित थे. इसके अतिरिक्त समस्त साम्राज्य में अवकाश घोषित किया तथा राजा के कोष में से उपहार भी वितरित किए गए.
Nakon toga priredi kralj u čast Estere veliku gozbu za svoje knezove i službenike; svim pokrajinama odredi odmor i razda darove kraljevski darežljivo.
19 जब कुंवारी नवयुवतियां फिर से एकत्रित हो गई, मोरदकय उस समय राजमहल परिसर के फाटक पर ही बैठा हुआ था.
Kad su drugi put djevojke bile sakupljene, Mordokaj sjeđaše na vratima kraljevim.
20 अब तक एस्तेर ने अपनी जाति एवं कुल के बारे में पृष्ठभूमि प्रकट नहीं की थी, जैसा मोरदकय ने उसे आदेश दिया था, क्योंकि एस्तेर वही करती थी, जो मोरदकाय उसे आदेश देता था. ठीक जैसा वह उस समय करती थी, जब वह उसके संरक्षण में थी.
Estera ne oda ni naroda ni obitelji iz koje je potjecala, kao što joj Mordokaj bijaše naredio. Estera se i dalje držala svih Mordokajevih uputa kao kad se nalazila pod njegovim skrbništvom.
21 उन्हीं दिनों में जब मोरदकय राजमहल परिसर के द्वार पर बैठा करता था, राजा के द्वारपालों में से दो, बिगथान तथा तेरेश किसी कारण राजा अहषवेरोष पर नाराज हो गए और उसकी हत्या की युक्ति करने लगे.
U ono vrijeme kad je Mordokaj sjedio na vratima kraljevim, Bigtan i Tereš, dva kraljeva dvoranina, čuvari praga, planuše gnjevom i počeše snovati da podignu ruku na kralja Ahasvera.
22 इस षड़्यंत्र के बारे में मोरदकय को मालूम हो गया. इसकी सूचना उसने रानी एस्तेर को दे दी और मोरदकय की ओर से एस्तेर ने राजा को सूचित किया.
Za tu njihovu namjeru sazna Mordokaj. On je dojavi kraljici Esteri, a Estera je u Mordokajevo ime saopći kralju.
23 जब इस षड़्यंत्र की खोजबीन की गई और इस बात का पता चला, उन दोनों को मृत्यु दंड पर लटका दिया गया. इसका उल्लेख राजा के सामने ही इतिहास ग्रंथ में लिख लिया.
Sve se izvidje i otkri se zavjera, pa obojica budu obješena o stup. To se pred kraljem zapisa u knjizi Ljetopisa.