< सभोपदेशक 12 >

1 जवानी में अपने बनानेवाले को याद रख: अपनी जवानी में अपने बनानेवाले को याद रखो, इससे पहले कि बुराई और वह समय आए जिनमें तुम्हारा कहना यह हो, “मुझे इनमें ज़रा सी भी खुशी नहीं,”
Og tenk på din skapar i ungdomsdagarne, fyrr dei vonde dagarne kjem, og det lid til dei åri då du lyt segja: «Eg likar deim ikkje; »
2 इससे पहले कि सूरज, चंद्रमा और तारे अंधियारे हो जाएंगे, और बादल बारिश के बाद लौट आएंगे;
fyrr soli myrkjest, og ljoset og månen og stjernorne, og skyer kjem att etter regnet;
3 उस दिन पहरेदार कांपने लगेंगे, बलवान पुरुष झुक जाएंगे, जो पीसते हैं वे काम करना बंद कर देंगे, क्योंकि वे कम हो गए हैं, और जो झरोखों से झांकती हैं वे अंधी हो जाएंगी;
den tid då hus-vaktmennerne skjelv, og dei kraftige mennerne krøkjest, og håndkvern-gjentorne skoftar for dei er so få, og dei som ser ut gjenom gluggarne dimmest,
4 चक्की की आवाज धीमी होने के कारण नगर के फाटक बंद हो जाएंगे; और कोई व्यक्ति उठ खड़ा होगा, तथा सारे गीतों की आवाज शांत हो जाएगी.
og gatedørerne stengdest med kverne-duren spaknar; då ein ris upp med fyrste fuglekvitring, og alle songmøyar lågmælte vert;
5 लोग ऊंची जगहों से डरेंगे और रास्ते भी डरावने होंगे; बादाम के पेड़ फूलेंगे और टिड्डा उनके साथ साथ घसीटता हुआ चलेगा और इच्छाएं खत्म हो जाएंगी. क्योंकि मनुष्य तो अपने सदा के घर को चला जाएगा जबकि रोने-पीटने वाले रास्तों में ही भटकते रह जाएंगे.
då ein og er rædd for kvar ein bakke, og skræmslor ventar på vegen, og mandeltreet blømer, og grashoppen karar seg fram, og kapersberet dovnar; for menneskja fer til sitt æve-hus, og gråtarane gjeng ikring på gata; -
6 याद करो उनको इससे पहले कि चांदी की डोर तोड़ी जाए, और सोने का कटोरा टूट जाए, कुएं के पास रखा घड़ा फोड़ दिया जाए और पहिया तोड़ दिया जाए;
fyrr sylvsnori slitnar, og gullskåli brotnar, og krukka ved kjelda gjeng sund, og hjulet dett brotna i brunnen,
7 धूल जैसी थी वैसी ही भूमि में लौट जाएगी, और आत्मा परमेश्वर के पास लौट जाएगी जिसने उसे दिया था.
og moldi fer atter til jordi som fyrr ho var, og åndi gjeng atter til Gud som ho gav.
8 “बेकार! ही बेकार है!” दार्शनिक कहता है, “सब कुछ बेकार है!”
Fåfengt, fåfengt! segjer Preikaren, alt er fåfengt!
9 बुद्धिमान होने के साथ साथ दार्शनिक ने लोगों को ज्ञान भी सिखाया उसने खोजबीन की और बहुत से नीतिवचन को इकट्ठा किया.
Umfram det at Preikaren var ein vismann, lærde han og folket kunnskap, og grunda og granska, han sette i hop mange ordtøke.
10 दार्शनिक ने मनभावने शब्दों की खोज की और सच्चाई की बातों को लिखा.
Preikaren freista å finna vænleiks-ord, ærleg uppskrivne, sanningsord.
11 बुद्धिमानों की बातें छड़ी के समान होती हैं तथा शिक्षकों की बातें अच्छे से ठोकी गई कीलों के समान; वे एक ही चरवाहे द्वारा दी गईं हैं.
Ord av vismenner er som broddar, og i samling er dei som islegne spikrar; dei er gåva frå ein og same hyrdingen.
12 पुत्र! इनके अलावा दूसरी शिक्षाओं के बारे में चौकस रहना; बहुत सी पुस्तकों को लिखकर रखने का कोई अंत नहीं है और पुस्तकों का ज्यादा पढ़ना भी शरीर को थकाना ही है.
Men elles, son min, lat deg vara åt. Det er ingen ende på all bokskrivingi, men mykje gransking armar ut kroppen.
13 इसलिये इस बात का अंत यही है: कि परमेश्वर के प्रति श्रद्धा और भय की भावना रखो और उनकी व्यवस्था और विधियों का पालन करो, क्योंकि यही हर एक मनुष्य पर लागू होता है.
Endelykti er dette, når du hev høyrt alt: Ottast Gud og haldt hans bodord! Det er målet for alle menneskje.
14 क्योंकि परमेश्वर हर एक काम को, चाहे वह छुपी हुई हो, भली या बुरी हो, उसके लिए न्याय करेंगे.
For kvar gjerning vil Gud føra fram for domen yver alt det som løynt er, anten det so er godt eller vondt.

< सभोपदेशक 12 >