< व्यवस्था विवरण 34 >

1 इसके बाद मोशेह मोआब के मैदानों से नेबो पर्वत पर चले गए, जो येरीख़ो के सामने पिसगाह की चोटी पर है. यहां याहवेह ने उनकी दृष्टि में उस पूरे देश को दिखा दिया; गिलआद से लेकर दान तक,
И взыде Моисей от аравофа Моавля на гору Навав, на верх Фазга, яже есть прямо Иерихону: и показа ему Господь всю землю Галаадску даже до Дана,
2 पूरा नफताली और एफ्राईम और मनश्शेह और सारा यहूदिया, पश्चिमी सागर तक,
и всю землю Неффалимлю, и всю землю Ефремову и Манассиину, и всю землю Иудину даже до моря последняго,
3 नेगेव और येरीख़ो की घाटी में मैदान, खजूर वृक्षों का नगर, ज़ोअर तक.
и пустыню и окрестная (села) Иерихона, град Фиников даже до Сигора,
4 तब याहवेह ने उनसे कहा, “यही है वह ज़मीन, जिसे देने की शपथ के साथ प्रतिज्ञा मैंने अब्राहाम, यित्सहाक और याकोब से यह कहते हुए की थी, ‘यह मैं तुम्हारे वंशजों को दे दूंगा.’ यह मैंने तुम्हें दिखाया है, मगर तुम खुद वहां नहीं जाओगे.”
и рече Господь к Моисею: сия земля, еюже кляхся Аврааму и Исааку и Иакову, глаголя: семени вашему дам ю: и показах ю очесем твоим, и тамо не внидеши.
5 याहवेह के सेवक मोशेह की मृत्यु मोआब देश में हो गई; याहवेह की भविष्यवाणी के अनुसार.
И скончася тамо Моисей раб Господень в земли Моавли словом Господним.
6 उन्हें मोआब देश की उस घाटी में बेथ-पिओर के सामने गाड़ दिया गया. आज तक किसी व्यक्ति को यह मालूम न हो सका कि मोशेह की कब्र किस स्थान पर है.
И погребоша его в земли Моавли близ дому Фогорова. И не уведа никтоже погребения его даже до дне сего.
7 हालांकि मोशेह की उम्र मृत्यु के समय एक सौ बीस साल की थी, न तो उनकी आंखें धुंधली हुई थीं और न ही उनके बल में कोई कमी आई थी.
Моисею же бе сто и двадесять лет, егда скончася: не отемнесте очи его, ни истлеста устне его.
8 इस्राएल वंशज मोशेह के लिए मोआब के मैदानों में तीस दिन तक विलाप करते रहे. तीस दिन के बाद उनका मोशेह के लिए विलाप करना खत्म हुआ.
И плакашася сынове Израилевы Моисеа во Аравофе Моавли у Иордана близ Иерихона тридесять дний. И скончашася дние плача сетования о Моисей.
9 इस अवसर पर नून के पुत्र यहोशू बुद्धि की आत्मा से भरे हुए थे, क्योंकि मोशेह ने उन पर अपने हाथ रखे थे. इस्राएलियों द्वारा वह स्वीकार कर लिए गए, और वही करने लगे जैसा आदेश याहवेह द्वारा मोशेह को दिया गया था.
И Иисус сын Навин наполнися духа разума: возложи бо Моисей руце свои на него. И послушаша его сынове Израилевы, и сотвориша якоже заповеда Господь Моисею.
10 इसके बाद इस्राएल में मोशेह के समान कोई भी भविष्यद्वक्ता नहीं हुआ, जिससे याहवेह की बातचीत आमने-सामने हुआ करती थी,
И не воста ктому пророк во Израили якоже Моисей, егоже позна Господь лицем к лицу,
11 याहवेह ने उन्हें इसलिए चुना था कि मिस्र देश में फ़रोह, उसके सारे सेवकों और उसके सारे देश में चिन्ह और चमत्कार करें
во всех знамениих и чудесех, егоже посла Господь сотворити я в земли Египетстей фараону и рабом его и всей земли его,
12 और उस अपार शक्ति और भयंकर आतंक को प्रदर्शित करें, जो मोशेह ने सारी इस्राएल के सामने किए थे.
дивная великая, и руку крепкую (и мышцу высокую), яже сотвори Моисей пред всем Израилем.

< व्यवस्था विवरण 34 >