< व्यवस्था विवरण 3 >

1 फिर हमने मुड़कर बाशान के मार्ग से आगे बढ़ गए. बाशान का राजा ओग अपनी सारी सेना लेकर हमसे युद्ध करने एद्रेइ जा पहुंचा.
Så tok vi på en annen kant og drog op på veien til Basan; da drog Og, kongen i Basan, og hele hans folk ut mot oss til strid, til Edre'i.
2 मगर याहवेह ने मुझे यह आश्वासन दिया, “उससे डरने की कोई आवश्यकता नहीं है, क्योंकि मैंने उसे, उसकी सारी सेना तथा प्रजा को तुम्हारे अधीन कर दिया है. तुम उसके साथ वही सब करोगे, जो तुमने हेशबोन निवासी अमोरियों के राजा सीहोन के साथ किया था.”
Og Herren sa til mig: Frykt ikke for ham! For jeg har gitt ham og hele hans folk og hans land i din hånd, og du skal gjøre med ham som du gjorde med Sihon, amorittenes konge, som bodde i Hesbon.
3 इसी प्रकार याहवेह, हमारे परमेश्वर ने बाशान के राजा ओग को भी उसकी सारी सेना सहित हमारे अधीन कर दिया. हम उनका नाश इस सीमा तक करते चले गए कि कोई भी जीवित न रहा.
Så gav Herren vår Gud også Og, kongen i Basan, og hele hans folk i vår hånd; og vi slo ham så vi ikke lot nogen bli tilbake eller slippe unda.
4 उस समय हमने उसके सारे नगर अपने अधिकार में कर लिए; एक भी नगर ऐसा न रहा, जो हमने उनसे न छीना हो: साठ नगर, बाशान में ओग का साम्राज्य अर्थात् अरगोब का सारा क्षेत्र.
Og vi inntok dengang alle hans byer; der var ikke en by uten at vi tok den fra dem, seksti byer, hele Argob-landet, Ogs rike i Basan.
5 इन सभी नगरों की दीवारें ऊंची-ऊंची थीं, इनमें फाटक और छड़ें थीं. इनके अलावा कुछ नगर ऐसे भी थे, जिनकी दीवारें न थीं.
Alle disse var faste byer med høie murer, dobbelte porter og bommer, foruten en stor mengde landsbyer.
6 हमने इन सभी को पूरी तरह गिरा दिया, ठीक जिस प्रकार हमने हेशबोन के राजा सीहोन के साथ किया था-पुरुषों, स्त्रियों और बालकों को हर एक नगर में पूरी तरह नाश कर डाला.
Og vi slo dem med bann, som vi hadde gjort med Sihon, kongen i Hesbon; hver by slo vi med bann, menn, kvinner og barn.
7 मगर हमने सभी पशुओं और नगरों से इकट्ठा की गई सामग्री को अपने लिए रख लिया.
Men alt feet og hærfanget fra byene tok vi til bytte.
8 इस प्रकार हमने यरदन के पार के दो अमोरी राजाओं की अधीनता से, आरनोन की घाटी से लेकर हरमोन पर्वत तक की भूमि को अपने अधिकार में ले लिया.
Således tok vi dengang landet fra begge amoritterkongene på denne side av Jordan, fra Arnon-åen like til fjellet Hermon -
9 (सीदोनवासी हरमोन को सिरिओन और अमोरी इसे सेनीर कहकर पुकारते हैं.)
sidonierne kaller Hermon Sirjon, og amorittene kaller det Senir -
10 इनके अलावा पठार के सारे नगर, सारे गिलआद, सारे बाशान, सलेकाह और एद्रेइ, जो बाशान में ओग के राज्य में थे.
alle byene på sletten og hele Gilead og hele Basan like til byene Salka og Edre'i i Ogs rike i Basan;
11 (रेफाइम के बचे हुए भाग में केवल बाशान का राजा ही शेष रह गया था. उल्लेखनीय बात यह है कि उसकी चारपाई लौह की थी; यह अब तक अम्मोनियों के रब्बाह में स्थापित है. यह लगभग चार मीटर लंबी और डेढ़ मीटर चौड़ी है.)
for Og, kongen i Basan, var den siste som var tilbake av refa'ittene; hans seng, som er av jern, står, som alle vet, i ammonitterbyen Rabba; den er ni alen lang og fire alen bred, alnen regnet efter lengden av en manns underarm.
12 फिर हमने उसी समय इस देश को अपने अधिकार में कर लिया. यह आरनोन की घाटी अरोअर से गिलआद के आधे क्षेत्र और इसमें स्थित नगरों का क्षेत्र है, जो मैंने रियूबेन और गाद के घराने को दे दिया.
Dette land inntok vi dengang: Bygdene fra Aroer, som ligger ved Arnon-åen, og halvdelen av Gileadfjellene med byene der gav jeg til rubenittene og gadittene,
13 बचा हुआ गिलआद, सारा बाशान अर्थात् जो ओग का साम्राज्य था, मैंने मनश्शेह के आधे गोत्र को दे दिया. (यह था अरगोब का पूरा क्षेत्र. सारे बाशान के बारे में कहा जाता है, कि यह रेफाइम का देश है.
og resten av Gilead og hele Basan, Ogs rike, gav jeg til den halve Manasse stamme, hele Argob-landet, hele Basan; det er det som kalles refa'ittenes land.
14 मनश्शेह के पुत्र याईर ने गेशूरियों और माकाहथियों की सीमाओं तक पूरा क्षेत्र अपने अधिकार में कर लिया, अर्थात् अपने नाम के अनुरूप बाशान और हव्वोथ-याईर, जो उसका आधुनिक नाम है.)
Ja'ir, Manasses sønn, inntok hele Argob-landet like til gesurittenes og ma'akatittenes landemerker, og dette land - Basan-landet - kalte han efter sitt eget navn Ja'irs byer, og så har det hett til denne dag.
15 माखीर को मैंने गिलआद दे दिया.
Og til Makir gav jeg Gilead.
16 रियूबेन और गाद के घराने को मैंने गिलआद का वह क्षेत्र दे दिया, जो आरनोन की घाटी तक फैला है (इसकी सीमा घाटी के बीच तक थी) और यब्बोक नदी तक, जो अम्मोनियों की सीमा भी थी.
Og til rubenittene og gadittene gav jeg landet fra Gilead til Arnon-åen, til midt i åen, og landet langsmed den, og til Jabbok-åen, Ammons barns grense,
17 इसके अलावा अराबाह भी, जिसकी सीमा यरदन हो गई, किन्‍नेरेथ से लेकर अराबाह सागर तक, लवण-सागर, जिसके पूर्व में पिसगाह की ढलान की तलहटी है.
og ødemarken og Jordan og landet langsmed den, fra Kinnerets sjø til Ødemarks-havet - Salthavet - nedenfor Pisga-liene, mot øst.
18 इसके बाद मैंने उस समय तुम्हें यह आदेश दिया, “याहवेह, तुम्हारे परमेश्वर ने तुम्हें यह देश अपने अधिकार में करने के उद्देश्य से दे दिया. तुम्हारे सारे वीर योद्धा शस्त्रों से सुसज्जित हो इस्राएल वंशज तुम्हारे भाइयों के आगे-आगे नदी पार करेंगे.
Dengang bød jeg eder og sa: Herren eders Gud har gitt eder dette land til eie; væbnet skal I, alle som er krigsdyktige menn, dra frem foran eders brødre, Israels barn.
19 मगर तुम्हारी पत्नियां, तुम्हारे बालक और तुम्हारे पशु मुझे मालूम है कि तुम्हारे पास बहुत पशु धन है, तुम्हारे साथ उसी समय तक उन्हीं नगरों में रहेंगे, जो मैंने तुम्हें दे दिए हैं,
Bare eders hustruer og barn og eders fe - jeg vet at I har meget fe - skal bli igjen i de byer jeg har gitt eder,
20 जब तक याहवेह तुम्हारे बंधुओं को तुम्हारे समान शांति और विश्राम न दे दें, और वे भी उस देश को अपने अधिकार में न कर लें, जो याहवेह, तुम्हारे परमेश्वर तुम्हें यरदन पार देने पर हैं. यह सब होने पर तुममें से हर एक मेरे द्वारा तुम्हें सौंपी गई संपत्ति को लौटाओगे.”
inntil Herren gir eders brødre ro likesom eder, og de og har tatt det land i eie som Herren eders Gud gir dem på hin side Jordan; da kan I vende tilbake, hver til den eiendom jeg har gitt eder.
21 उस समय मैंने यहोशू को यह आदेश दिया, “तुमने तो खुद ही यह देख लिया है, कि याहवेह तुम्हारे परमेश्वर ने इन दो राजाओं के साथ क्या किया है; यही सब याहवेह उन सभी साम्राज्यों के साथ भी करेंगे, जिनसे होकर तुम निकलोगे.
På samme tid bød jeg Josva og sa: Du har med egne øine sett alt det Herren eders Gud har gjort med disse to konger; således vil Herren gjøre med alle de riker du drar over til.
22 तुम उनसे कदापि भयभीत न होना; क्योंकि यह युद्ध वह है, जो याहवेह, तुम्हारे परमेश्वर तुम्हारी ओर से लड़ेंगे.”
I skal ikke være redde for dem; for Herren eders Gud vil selv stride for eder.
23 मैंने उस समय याहवेह से यह विनती की:
For jeg bønnfalt dengang Herren og sa:
24 “प्रभु याहवेह, आपने अपने सेवक पर अपनी महिमा और सामर्थ्य दिखाना शुरू किया है. क्योंकि स्वर्ग और पृथ्वी पर कौन है ऐसा देवता, जो आपके समान ऐसे काम और सामर्थ्य से भरे काम पूरे कर सके?
Herre, Herre! Du har begynt å la din tjener se din storhet og din sterke hånd; for hvor er det en gud i himmelen og på jorden som kan gjøre sådanne gjerninger og storverk som du?
25 प्रभु, मेरी विनती है, कृपा कर मुझे यरदन के पार जाकर उस श्रेष्ठ देश को सिर्फ देख लेने दीजिए, उस सुहावने पर्वतीय प्रदेश और लबानोन को.”
La mig nu få dra over og se det gode land på hin side Jordan, dette gode fjell-land og Libanon!
26 मगर याहवेह तुम्हारे कारण मुझसे क्रोधित थे. उन्होंने मेरी इस विनती को अनसुनी की. उन्होंने कहा, “बहुत हो चुका, अब मुझसे इस विषय का वर्णन न करना.
Men Herren var vred på mig for eders skyld, og han hørte ikke på mig, men han sa til mig: La det nu være nok, tal ikke mere til mig om dette!
27 पिसगाह पर्वत शिखर पर चले जाओ, पश्चिम, उत्तर, पूर्व और दक्षिण दिशा की ओर दृष्टि कर उसको देख लो, क्योंकि यरदन के पार तो तुम जा ही न सकोगे.
Gå op på Pisgas topp og løft dine øine mot vest og mot nord og mot syd og mot øst, og se vidt omkring dig! For over Jordan her skal du ikke komme.
28 हां, यहोशू को नियुक्त करो, उसे प्रोत्साहित करो, उसे दृढ़ बनाओ, क्योंकि वही इन लोगों का अगुआ होकर यरदन के पार जाएगा और वही उन्हें मीरास में वह देश प्रदान करेगा, जिसे तुम देखने पर हो.”
Og gi Josva befaling og gjør ham frimodig og sterk! For han skal føre dette folk over, og han skal gi dem til arv det land du skal skue.
29 तब हम बेथ-पिओर के पास की घाटी में ही ठहरे रहे.
Så blev vi da i dalen midt imot Bet-Peor.

< व्यवस्था विवरण 3 >