< व्यवस्था विवरण 14 >

1 तुम लोग याहवेह, तुम्हारे परमेश्वर की संतान हो; इसलिये किसी मरे हुए व्यक्ति के लिए शोक व्यक्त करने के उद्देश्य से तुम न तो अपनी देह का चीर-फाड़ करोगे और न ही अपने बालों को काटोगे,
Ви сте синови Господа Бога свог; немојте се резати нити бријати међу очима за мртвацем.
2 क्योंकि याहवेह, तुम्हारे परमेश्वर के लिए तुम एक पवित्र, अलग, लोक समूह हो. याहवेह ने तुम्हें सारी पृथ्वी के सारे मनुष्यों में से अपनी निज सम्‍पत्ति बनाने के लिए चुन लिया है.
Јер си народ свет Господу Богу свом, и тебе изабра Господ да си му народ особит између свих народа на земљи.
3 तुम किसी भी घृणित वस्तु का सेवन नहीं करोगे.
Не једи ништа гадно.
4 तुम निम्न लिखित प्राणियों का उपभोग कर सकते हो: बैल, भेड़, बकरे,
Ово су животиње које ћете јести: говече, овцу, козу,
5 हिरण, चिंकारा, मृग, वन्य बकरा, साकिन, कुरंग, पर्वतीय भेड़.
Јелена, срну, бивола, дивокозу, једнорога и козу камењачу;
6 कोई भी पशु, जिसके खुर अलग हैं, जिसके खुर फटे हों और वह पागुर करता है, तुम्हारे लिए भोज्य है.
И све животиње које имају папке расцепљене на двоје, и које преживају између животиња, њих једите.
7 फिर भी इन पशुओं में, जो पागुर ज़रूर करते हैं, जिनके खुर भी अलग हैं. तुम्हारे लिए भोज्य नहीं है: ऊंट, खरगोश और पत्थर-बिज्जू. ये पागुर ज़रूर करते हैं मगर इनके खुर अलग नहीं होते. ये तुम्हारे लिए अशुद्ध हैं.
Али не једите оне које само преживају или које само имају папке расцепљене на двоје, као: камилу, зеца, питомог зеца, јер преживају, а немају папке раздвојене; да вам је нечисто;
8 सूअर के खुर अलग ज़रूर होते हैं, मगर वह पागुर नहीं करता, तुम्हारे लिए अशुद्ध है. तुम न तो इनके मांस खाओगे न इनके शव को छुओगे.
Ни свињче, јер има раздвојене папке, али не прежива; да вам је нечисто; месо од њега не једите, и стрва се његовог не дохватајте.
9 वे सारे जलचर जिनके पंख और शल्क हैं, तुम उनको खा सकते हो.
А између оних што су у води, једите ове: шта год има пера и љуске, једите;
10 मगर कोई भी प्राणी, जिसके न तो पंख हैं और न छिलके; ये खाने योग्य नहीं, तुम्हारे लिए ये अशुद्ध हैं.
А што нема пера и љуске, не једите; да вам је нечисто.
11 कोई भी शुद्ध पक्षी तुम्हारे खाने के योग्य हैं.
Све птице чисте једите;
12 मगर इन पक्षियों को तुम नहीं खाओगे: गरुड़, गिद्ध और काला गिद्ध,
А ове не једите: орла, ни јастреба, ни морског орла,
13 लाल चील, बाज और सभी प्रकार की चीलें.
Ни сокола, ни еју, ни крагуја по врстама њиховим,
14 समस्त प्रकार के कौवे,
Ни гаврана по врстама његовим,
15 शुतुरमुर्ग, उल्लू, सागर काक और शिकारे की सभी प्रजातियां,
Ни ћука, ни совуљагу, ни лиску, ни копца по врстама његовим,
16 छोटी प्रजाति के उल्लू, जलकौए और बड़ी प्रजाति के उल्लू,
Ни буљину, ни ражња, ни лабуда,
17 बख़ारी उल्लू, जल मुर्गी और शवभक्षी गिद्ध,
Ни гема, ни свраку, ни гњурца,
18 छोटा गरुड़, सभी प्रकार के बगुले, टिटिहरी और चमगादड़.
Ни роду, ни чапљу по врстама њеним, ни пупавца, ни љиљка.
19 सभी पंखयुक्त पतंगे तुम्हारे लिए अशुद्ध घोषित किए गए हैं; इनको खाना मना है.
И све бубине крилате да су вам нечисте; не једите их.
20 तुम किसी भी शुद्ध पक्षी का उपभोग करने के लिए स्वतंत्र हो.
И све птице чисте једите.
21 तुम किसी भी ऐसे जानवर को नहीं खाओगे, जिसकी मृत्यु हो चुकी हो. तुम इसे अपने किसी विदेशी नगरवासी को दे सकते हो, अथवा किसी नगरवासी को बेच सकते हो, कि वही उसको खा ले, क्योंकि याहवेह अपने परमेश्वर के लिए तुम पवित्र लोग हो. तुम मेमने को उसी की माता के दुग्ध में नहीं उबालोगे.
Ништа мрцино не једите; дошљаку који је код тебе подај нека једе, или продај туђину; јер си народ свет Господу Богу свом; не кувај јаре у млеку матере његове.
22 यह ज़रूरी है कि तुम जो कुछ रोपित करो, भूमि के उस उत्पाद का दसवां अंश हर साल चढ़ाया करो.
Десетак дај од свега рода усева свог, што дође с њиве твоје сваке године.
23 उस स्थान पर, जिसे याहवेह तुम्हारे परमेश्वर अपनी प्रतिष्ठा करने के लिए चुनेंगे, तुम अपने अन्‍न के, नए अंगूर के रस के, तेल के, तुम्हारे भेड़-बकरी और गाय-बैलों के पहिलौठे के, दसवां अंश का उपभोग याहवेह अपने परमेश्वर की उपस्थिति में करोगे कि तुम सदा-सर्वदा के लिए याहवेह अपने परमेश्वर के प्रति श्रद्धा पालन करना सीख सको.
И једи пред Господом Богом својим на месту које изабере да онде настани име своје, десетак од жита свог, од вина свог и уља свог, и првине стоке своје крупне и ситне, да се учиш бојати се Господа Бога свог свагда.
24 जब याहवेह, तुम्हारे परमेश्वर तुम्हें समृद्धि प्रदान करें और यदि वह स्थान, जिसे याहवेह तुम्हारे परमेश्वर द्वारा अपनी प्रतिष्ठा के लिए स्थापित किया गया है, (इतनी दूर है कि तुम्हारे लिए दशमांश वहां ले जाना मुश्किल सिद्ध हो रहा है),
Ако би ти пут био далек, те не би могао однети зато што је далеко од тебе место, које изабере Господ Бог твој да онде намести име своје, кад те Господ Бог твој благослови,
25 तब तुम उस दशमांश का विनिमय धनराशि से कर लेना, उस राशि को सुरक्षा के लिए अपने ही साथ रखकर याहवेह, तुम्हारे परमेश्वर द्वारा नामित स्थान पर प्रवास करना.
Онда ужини у новац, и узевши у руку своју отиди у место које изабере Господ Бог твој,
26 इस धनराशि का उपयोग तुम स्वेच्छानुरूप कर सकते हो: बछड़ों, भेड़ों, अंगूर का रस अथवा दाखमधु के खरीदने के लिए अथवा अपनी इच्छित वस्तु के खरीदने के लिए. तुम सपरिवार याहवेह, अपने परमेश्वर की उपस्थिति में खुश होते हुए इनको खा सकोगे.
И за те новце узми шта зажели душа твоја, говеда, оваца, вина или другог јаког пића, и шта год би зажелела душа твоја, па једи онде пред Господом Богом својим, и весели се ти и дом твој.
27 यह भी ध्यान रहे कि तुम्हारे नगर में निवास कर रहे लेवी की उपेक्षा न कर बैठो, क्योंकि तुम्हारी मीरास में उसका कोई भाग नहीं है.
Али Левита који би био у месту твом, немој оставити јер нема део ни наследство с тобом.
28 हर एक तीन साल के अंत में ज़रूरी है कि तुम अपनी उपज का पूरा दसवां अंश अपने नगर में इकट्ठा करना.
Сваке треће године одвој сав десетак од доходака својих оне године, и остави га у свом месту.
29 तब लेवी, (इसलिये कि तुम्हारे बीच मीरास में उसका कोई अंश नहीं है), विदेशी, अनाथ, विधवा, जो तुम्हारे ही नगरवासी हैं, आएंगे, इसमें से अपने उपभोग के लिए प्राप्‍त कर सकेंगे और संतुष्ट हो जाएंगे. तब याहवेह, तुम्हारे परमेश्वर तुम्हारे सारे परिश्रम को आशीषित कर तुम्हें समृद्धि प्रदान करेंगे.
Па нека дођу Левити (јер немају део ни наследство с тобом) и дошљаци и сироте и удовице што су у месту твом, и нека једу и насите се, да би те благословио Господ Бог твој у сваком послу руку твојих, који би радио.

< व्यवस्था विवरण 14 >