< व्यवस्था विवरण 11 >

1 इसलिये ज़रूरी है कि तुम याहवेह, अपने परमेश्वर से प्रेम करो और हमेशा उनके निर्देशों, नियमों, अध्यादेशों का और आदेशों का पालन करो.
Ngakho wothanda iNkosi uNkulunkulu wakho, ugcine umlayo wayo lezimiso zayo lezahlulelo zayo lemithetho yayo insuku zonke.
2 आज यह भी समझ लो: मैं तुम्हारी संतानों से बातें नहीं करता हूं, जिन्होंने न तो याहवेह, तुम्हारे परमेश्वर के अनुशासन-शिक्षण को समझा है, न उन्होंने इसे देखा है न उन्होंने याहवेह की महानता को: उनके शक्तिशाली हाथ को, न उनकी बढ़ाई हुई भुजा को;
Yazini lamuhla, ngoba kangikhulumi ebantwaneni benu abangakwaziyo labangakubonanga ukulaya kweNkosi uNkulunkulu wenu, ubukhulu bayo, isandla sayo esilamandla, lengalo yayo eyeluliweyo,
3 उनके द्वारा दिखाए गए चिन्ह, उनके द्वारा किए अद्धुत काम, जो उन्होंने मिस्र देश में मिस्र के राजा फ़रोह के और मिस्र की सारी प्रजा के सामने किए;
lezibonakaliso zayo lezenzo zayo eyazenza phakathi kweGibhithe kuFaro inkosi yeGibhithe, lelizweni lakhe lonke,
4 मिस्र की सेना के साथ, उसके घोड़ों और रथों के साथ, जब वे तुम्हारा पीछा करते चले जा रहे थे, कैसे याहवेह ने उन्हें लाल सागर के जल में डुबोकर पूरी तरह से नाश कर डाला था.
lalokho eyakwenza ebuthweni leGibhithe, emabhizeni ayo lenqoleni zayo, lokuthi yenza amanzi oLwandle oluBomvu abakhukhule lapho bexotshana lani, lokuthi iNkosi yababhubhisa, kuze kube lamuhla,
5 और उन्होंने निर्जन प्रदेश में तुम्हारे साथ क्या-क्या किया था, जब तक तुम यहां न पहुंच गए,
lalokho eyakwenza kini enkangala laze lafika kulindawo,
6 और याहवेह ने दाथान और अबीराम के साथ, जो एलियाब के पुत्र और रियूबेन के पोते थे, क्या किया था, जब धरती ने अपना मुख खोल उन्हें, सारे इस्राएल के बीच से, उनके घर-परिवारों को, उनके शिविरों को और उनके साथ आ रहे हर एक जीवधारी को कौर बना लिया.
lalokho eyakwenza kuDathani lakuAbiramu amadodana kaEliyabi indodana kaRubeni, ukuthi umhlaba wakhamisa umlomo wawo wabaginya bona labezindlu zabo, lamathente abo, lakho konke okwakungokwabo, phakathi kukaIsrayeli wonke.
7 मगर तुम तो याहवेह द्वारा किए हर एक महान काम के गवाह हो.
Kodwa amehlo enu abonile zonke izenzo ezinkulu zeNkosi eyazenzayo.
8 फिर तुम आज मेरे द्वारा भेजे हर एक आदेश का पालन करोगे, कि तुम मजबूत हो जाओ और आगे बढ़कर उस देश पर अधिकार कर सको, जिसे पार करने के बाद तुम उस पर अधिकार करने पर हो,
Ngakho lizagcina yonke imithetho engikulaya yona lamuhla, ukuze libe lamandla lingene lidle ilifa lelizwe, elichaphela kulo ukuyakudla ilifa lalo,
9 कि तुम उस देश में, जिसमें दूध और शहद की बहुतायत है, जिसे उन्हें और उनके वंशजों को देने की शपथ याहवेह ने तुम्हारे पूर्वजों से की थी, तुम लंबी उम्र के हो सको.
lokuthi lelule izinsuku elizweni iNkosi eyalifungela oyihlo ukubanika lona lenzalo yabo, ilizwe eligeleza uchago loluju.
10 क्योंकि जिस देश के अधिकार के लक्ष्य से तुम वहां प्रवेश करने पर हो, वह मिस्र देश समान नहीं है, तुम जहां से निकलकर यहां आ पहुंचे हो, जहां तुम बीज बोते और सब्जी के बगीचे के समान अपने पैरों का प्रयोग सिंचाई के लिए किया करते थे.
Ngoba ilizwe ongena kilo ukudla ilifa lalo kalinjengelizwe leGibhithe eliphuma kilo, lapho owahlanyela khona inhlanyelo yakho, wayithelela ngonyawo lwakho, njengesivande semibhida;
11 वस्तुतः जिस देश पर अधिकार करने के उद्देश्य से तुम उसमें प्रवेश करने ही पर हो, वह पहाड़ियों और घाटियों का देश है, जो आकाश से हुई बारिश का जल जमा करता रहता है.
kodwa ilizwe elichaphela kilo ukudla ilifa lalo liyilizwe lamaqaqa lezigodi, linatha amanzi ngezulu lamazulu;
12 यह एक ऐसा देश है, जिसकी देखभाल याहवेह, तुम्हारे परमेश्वर करते हैं; इस देश पर याहवेह, तुम्हारे परमेश्वर की दृष्टि सदैव लगी रहती है, साल के शुरू से लेकर साल के अंत होने तक.
ilizwe iNkosi uNkulunkulu wakho elikhathalelayo; amehlo eNkosi uNkulunkulu wakho aphezu kwalo njalo, kusukela ekuqaleni komnyaka kuze kube sekupheleni komnyaka.
13 यह तय है कि यदि तुम मेरे द्वारा आज दिए जा रहे इन आदेशों का पालन करोगे, अर्थात् याहवेह अपने परमेश्वर से प्रेम करोगे, और उन्हीं की सेवा अपने पूरा हृदय और अपने पूरा प्राणों से करोगे,
Kuzakuthi-ke, uba lilalela lokulalela imithetho yami engililaya yona lamuhla, ukuthanda iNkosi uNkulunkulu wenu, lokuyikhonza ngenhliziyo yenu yonke langomphefumulo wenu wonke,
14 तो वह उपयुक्त मौसम में तुम्हारी भूमि के लिए बारिश भेजेंगे, शुरुआती और अंतिम बारिश, ताकि तुम अपने अन्‍न, नई दाखमधु और अपना तेल इकट्ठा कर सको.
ngizanika izulu lelizwe lenu ngesikhathi salo, izulu elokuqala lezulu lokucina, ukuze ubuthe amabele akho lewayini lakho elitsha lamafutha akho.
15 वह तुम्हारे पशुओं के लिए मैदानों में घास उत्पन्‍न करते रहेंगे. तुम भरपूर खाकर तृप्‍त हो जाओगे.
Ngizanika izifuyo zakho utshani edlelweni lakho, njalo uzakudla, usuthe.
16 यह ध्यान रहे कि तुम्हारे हृदय के साथ छल न कर दिया जाए, कि तुम पराए देवताओं की ओर होकर उनकी सेवा और उपासना न करने लगो.
Ziqapheleni, hlezi inhliziyo yenu ikhohliseke, liphambuke, likhonze abanye onkulunkulu, libakhothamele,
17 नहीं तो याहवेह का कोप तुम पर भड़क उठेगा. तब वह आकाश को इस प्रकार रोक देंगे, कि बारिश के अभाव में भूमि अपनी उपज न दे सकेगी; फलस्वरूप तुम याहवेह द्वारा उत्तम देश से शीघ्र ही नाश हो जाओगे.
ukuze ulaka lweNkosi lulivuthele, njalo ivale amazulu, ukuze kungabi khona izulu, lelizwe lingatheli isivuno salo, libhubhe masinyane lisuke elizweni elihle iNkosi elinika lona.
18 तुम मेरे ये आदेश हृदय में रखोगे, अपनी आत्मा में उतार लोगे; तुम इन्हें अपने हाथ पर चिन्ह के रूप में बांध लोगे, ये तुम्हारे माथे पर टीका होंगे.
Ngakho lizabeka lamazwi ami enhliziyweni yenu lemphefumulweni wenu, liwabophele esandleni senu abe luphawu, ukuze abe ngamafilakteriyu phakathi laphakathi kwamehlo enu.
19 तुम ये आदेश अपनी संतान को सिखाया करना. जब तुम अपने घर में बैठे हुए हो, तब तुम इनका उल्लेख करोगे, जब तुम मार्ग में आगे बढ़ रहे हो और जब तुम विश्राम के लिए लेटोगे या जब तुम नींद से उठोगे.
Lizawafundisa abantwana benu, ukhulume ngawo lapho uhlezi endlini yakho, lalapho uhamba endleleni, lalapho ulala, lalapho uvuka.
20 तुम उन्हें अपने घर की चौखटों पर और अपने द्वारों पर लिखोगे,
Liwabhale emigubazini yendlu yakho lemasangweni akho,
21 कि उस देश में, जिसे देने की प्रतिज्ञा याहवेह ने शपथपूर्वक तुम्हारे पूर्वजों से की थी, आकाश और पृथ्वी के बने रहने तक तुम्हारी संतान गिनती में बढ़ती जाएं.
ukuze zande insuku zenu lensuku zabantwana benu, elizweni iNkosi eyalifungela oyihlo ukubanika lona, njengensuku zamazulu phezu komhlaba.
22 क्योंकि यदि तुम बड़ी सच्चाई से आदेशों का पालन करते रहोगे, जो मैं तुम्हें पालन करने का आदेश दे रहा हूं—याहवेह, अपने परमेश्वर से प्रेम करने का, उनकी पूरी नीतियों का पालन करने का और उनसे पूरी तरह सच्चा बने रहने का.
Ngoba uba ligcina lokugcina yonke imithetho le engililaya ukuthi liyenze, ukuthanda iNkosi uNkulunkulu wenu, ukuhamba ngendlela zayo zonke, lokunamathela kuyo,
23 तब याहवेह इन सभी राष्ट्रों को तुम्हारे सामने से खदेड़ देंगे और तुम ऐसे राष्ट्रों को उनके देश से दूर कर दोगे, जो गिनती में तुमसे अधिक और तुमसे अधिक शक्तिशाली हैं.
khona iNkosi izaxotsha elifeni zonke lezizizwe zisuke phambi kwenu, lidle ilifa lezizwe ezinkulu lezilamandla kulani.
24 ऐसा हर एक भूभाग, जिससे तुम्हारे पांवों के तलवे छुएंगे, तुम्हारी संपत्ति हो जाएगा. तुम्हारी सीमा निर्जन प्रदेश से लेकर लबानोन तक और उस नदी, यानी फरात से पश्चिम सागर तक.
Yonke indawo lapho ingaphansi yonyawo lwenu ezanyathela khona izakuba ngeyenu; kusukela enkangala, leLebhanoni, kusukela emfuleni, umfula iYufrathi, kuze kufike elwandle lokucina, kuzakuba ngumngcele wenu.
25 कोई भी व्यक्ति तुम्हारे सामने ठहर न सकेगा. याहवेह तुम्हारे परमेश्वर, अपनी प्रतिज्ञा के अनुरूप, उस पूरे देश पर, जिसे तुम्हारे पैर छुएंगे, तुम्हारा भय, तुम्हारा आतंक भर देंगे.
Kakulamuntu ozakuma phambi kwenu; iNkosi uNkulunkulu wenu izabeka ukwesabeka kwenu lokutshaywa luvalo ngani phezu kwalo lonke ilizwe elizanyathela kulo, njengalokhu etshilo kini.
26 अब सुनो, आज मैं तुम्हारे सामने एक आशीर्वाद और एक शाप प्रस्तुत कर रहा हूं—
Khangelani, lamuhla ngiyabeka phambi kwenu isibusiso lesiqalekiso;
27 आशीर्वाद उस स्थिति में, जब तुम याहवेह, तुम्हारे परमेश्वर के आदेशों का पालन करोगे, जिनका आदेश आज मैं तुम्हें दे रहा हूं;
isibusiso, uba lilalela imithetho yeNkosi uNkulunkulu wenu engililaya yona lamuhla;
28 और शाप उस स्थिति में, जब तुम याहवेह, तुम्हारे परमेश्वर के आदेशों को ठुकराओगे, उस मार्ग से भटक जाओगे, जिसका आदेश मैं आज तुम्हें दे रहा हूं, और उन पराए देवताओं का अनुसरण शुरू कर दोगे, जिन्हें तुम जानते भी न थे.
lesiqalekiso, uba lingalaleli imithetho yeNkosi uNkulunkulu wenu, kodwa liphambuka endleleni engililaya yona lamuhla, ukulandela abanye onkulunkulu elingabazanga.
29 और तब उस समय, जब याहवेह, तुम्हारे परमेश्वर तुम्हें उस देश में पहुंचा देंगे, जिस पर अधिकार करने के लिए तुम उसमें प्रवेश करने पर हो, तुम आशीर्वाद तो गेरिज़िम पर्वत पर से और शाप एबल पर्वत पर से घोषित करोगे.
Kuzakuthi lapho iNkosi uNkulunkulu wakho esekungenisile elizweni oya kulo ukudla ilifa lalo, uzabeka isibusiso phezu kwentaba yeGerizimi, lesiqalekiso phezu kwentaba yeEbhali.
30 ये पर्वत यरदन नदी के पार हैं, पश्चिम दिशा में कुछ ही दूरी पर यह कनानियों का देश है, जो अराबाह में गिलगाल के सामने, मोरेह के बांज वृक्षों के निकट, निवास करते हैं.
Angithi zona ziphetsheya kweJordani emva kwendlela yekutshoneni kwelanga, elizweni lamaKhanani ahlala emagcekeni maqondana leGiligali, eduze lezihlahla zama-okhi zeMore?
31 क्योंकि अब तुम इस यरदन नदी को पार कर उस देश पर अधिकार करने पर ही हो, जो याहवेह तुम्हारे परमेश्वर तुम्हें प्रदान कर रहे हैं. तुम इस पर अधिकार करके इसमें निवास करने लगोगे.
Ngoba lizachapha iJordani ukuze lingene lidle ilifa lelizwe iNkosi uNkulunkulu wenu elinika lona. Lizakudla ilifa lalo, lihlale kilo,
32 जो जो आदेश और विधान मैं आज तुम्हारे सामने स्पष्ट कर रहा हूं, तुम उनको पूरा करने में सावधान रहोगे.
linanzelele ukwenza zonke izimiso lezahlulelo engizibeka phambi kwenu lamuhla.

< व्यवस्था विवरण 11 >