< दानिय्येल 3 >

1 राजा नबूकदनेज्ज़र ने एक सोने की मूर्ति बनवाई, जिसकी ऊंचाई लगभग 25 मीटर और चौड़ाई अढ़ाई मीटर थी, और उसने उसे बाबेल प्रदेश में दूरा के मैदान में स्थापित किया.
Paççah Navuxodonosoree k'ınəəğəyna haykal haa'a. Mançina axtıvalla yixhts'al, əq'vallab yixhılle xılekkum ıxha. Haykalıb gyuvxhu vuxhana Baabilyne cigabışeene Dura eyhene çoleeqa.
2 तब उसने हाकिमों, प्रधानों, राज्यपालों, सलाहकारों, ख़ज़ांचियों, न्यायाधीशों, जिलाधीशों और राज्य के दूसरे सब अधिकारियों को बुलवाया कि वे आकर उस मूर्ति के प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हों जिसे उसने स्थापित किया था.
Qiyğa paççah Navuxodonosoree caanişinar, emırar, valibı, muşavirar, xazinadarar, haakimar, məmurar, sa cuvabıka, mane cigayne gırgın vuk'lel ulyobzurıynbı vucee gyuvxhuyne haykalısqa, mana g'avsaras savalecenva xabar g'uxoole.
3 अतः हाकिम, प्रधान, राज्यपाल, सलाहकार, खजांची, न्यायाधीश, जिलाधीश और राज्य के दूसरे सब अधिकारी उस मूर्ति के प्रतिष्ठा के लिये इकट्‍ठे हुए, जिसे राजा नबूकदनेज्ज़र ने स्थापित किया था, और वे सब उस मूर्ति के सामने खड़े हुए.
Mane gahıl paççah Navuxodonosoree gyuvxhiyne haykalne k'anyaqa, haykalıs g'avsrencenva caanişinar, emırar, valibı, muşavirar, xazinadarar, haakimar, məmurar, mane gırgıne cigayne vuk'lel ulyobzırıynbı savayle.
4 तब घोषणा करनेवाले ने ऊंची आवाज में यह घोषणा की, “जाति-जाति और हर भाषा के लोगों, तुम्हें यह करने की आज्ञा दी जाती है:
Xabar hooleng'vee axtıda eyhen: – Menne milletbışin, xalq'bışin, menne-menne mizyaaşil yuşan haa'an insanar, şolqa əmr haa'a:
5 जिस समय तुम लोग नरसिंगा, बांसुरी, सितार, सारंगी, वीणा, शहनाई और सब प्रकार के संगीत की आवाज सुनो, उसी समय तुम गिरकर सोने के उस मूर्ति की आराधना करो, जिसे राजा नबूकदनेज्ज़र ने स्थापित किया है.
şeypur, zurna, lira, arfa, naq'ra, tulugna zurna, menne neneyiy ı'liyxəne instrumentbışin ses g'ayxhıyne gahıl paççah Navuxodonosoree givxhiyne k'ınəəğəyne haykalne ögee aq'vakkena qukkyopk'ul mançis k'yoozre.
6 जो कोई गिरकर आराधना नहीं करेगा, उसे तुरंत धधकती आग की भट्टी में झोंक दिया जाएगा.”
Vuşuyiy aq'vakkena qukkyudyork'ul mançis k'idyorzul, xəbne gyopxhanne peşteeqa g'uvoxharas.
7 इसलिये जब उन्होंने नरसिंगा, बांसुरी, सितार, सारंगी, वीणा और हर प्रकार के संगीत की आवाज सुनी, तब सब जाति और हर भाषा के लोगों ने गिरकर उस सोने की मूर्ति की आराधना की, जिसे राजा नबूकदनेज्ज़र ने स्थापित किया था.
Məxüd gırgıne milletbışee, xalq'bışee, menne-menne mizyaaşil yuşan haa'anbışe şeypurun, zurnayn, lirayn, arfayn, naq'rayn, tulugne zurnayn, menne neneyiy ı'liyxəne instrumentbışin ses g'ayxhiyne gahıl ç'iyelqa gizepçı, paççah Navuxodonosoree gyuvxhuyne k'ınəəğəyke hav'uyne haykalıs k'yobzur.
8 इसी समय कुछ ज्योतिषी आकर यहूदियों पर दोष लगाने लगे.
Mane gahıl Baabilyaaşiken sabarabı sabı, cühüt'yaaşine hək'ee hexxan karbı yuşan ha'a.
9 उन्होंने राजा नबूकदनेज्ज़र से कहा, “हे राजा, आप चिरंजीवी हों!
Manbışe paççah Navuxodonosoruk'le eyhen: – Paççah, geer qa'ana!
10 आप ही ने यह राजाज्ञा निकाली है कि नरसिंगा, बांसुरी, सितार, सारंगी, वीणा, शहनाई और सब प्रकार के संगीत की आवाज सुनते ही हर व्यक्ति गिरकर सोने की मूर्ति की आराधना करे,
Ğu əmr hav'u, şavuk'leyiy şeypurun, zurnayn, lirayn, arfayn, naq'rayn, tulugne zurnayn, menne neneyiy ı'liyxəne instrumentbışin ses g'ayxhı, k'ınəəğəyke hav'uyne haykalne ögee ç'iyelqa gizerçu mançis k'yozrecen.
11 किंतु जो कोई गिरकर आराधना नहीं करेगा, उसे एक धधकती आग की भट्टी में झोंक दिया जाएगा.
Vuşuyiy mançine ögil ç'iyelqa gizderçu mançis k'yudyorzul, xəbne gyopxhanne peşteeqa g'uvoxharas.
12 पर कुछ यहूदी हैं, जिन्हें आपने बाबेल प्रदेश के कार्य हेतु ठहराया है—अर्थात् शद्रख, मेशेख तथा अबेद-नगो—हे महाराज, इन्होंने आपकी आज्ञा को नहीं माना है. वे न तो आपके देवताओं की सेवा करते हैं और न ही आपके द्वारा स्थापित सोने की मूर्ति की आराधना करते हैं.”
Ğu Baabilyne cigabışee ç'ak'ıne işbışilqa gyuvxhuyne çühüty'aaşe Şadrakee, Meşakee, Aved-Negoyee val k'ırı iliyxhe deş. Manbışe yiğne allahaaşis ı'bəədat ha'a deş, ğu hav'uyne k'ınəəğəyne haykalne ögee gizepçi mançis k'yoozar deş.
13 गुस्से से आग बबूला होकर नबूकदनेज्ज़र ने शद्रख, मेशेख और अबेद-नगो को बुलवाया. तब इन तीनों को राजा के सामने लाया गया,
Mançike Navuxodonosorus qəl vooxhe. Mang'vee Şadrak, Meşak, Aved-Nego cusqa ableva əmr haa'a. Man insanar paççahısqa abaylenbı.
14 और नबूकदनेज्ज़र ने उनसे पूछा, “शद्रख, मेशेख और अबेद-नगो, क्या यह सच है कि तुम मेरे देवताओं की सेवा नहीं करते या मेरे द्वारा स्थापित सोने की मूर्ति की आराधना नहीं करते हो?
Navuxodonosoree manbışik'le eyhen: – Şadrak, Meşak, Aved-Nego, man hək'enne, şu yizde allahaaşis ı'bəədat hidya'ava, zı gyuvxhuyne k'ınəəğəyne haykalne ögee gizepçi, mançis k'idyoozarva?
15 अब जब तुम नरसिंगा, बांसुरी, सितार सारंगी, वीणा, शहनाई और सब प्रकार के संगीत की आवाज सुनो, यदि तुम गिरकर मेरे द्वारा बनाए गये मूर्ति की आराधना करने को तैयार हो, तो अच्छी बात है. पर यदि तुम उसकी आराधना नहीं करते हो, तो तुम्हें तुरंत एक धधकती आग की भट्टी में झोंक दिया जाएगा. तब ऐसा कौन सा देवता है, जो तुम्हें मेरे हाथ से बचा सकेगा?”
Vuşdemee yugdaniy ixhes, şok'le şeypurun, zurnayn, lirayn, arfayn, dyafın, tulugne zurnayn, menne ı'liyxəne instrumentbışin ses g'ayxhıyne gahıl, zı hav'uyne haykalne ögee gizepçi mançis k'yobzuree. Mançine ögee gizepçi mançis k'idyobzureene, xəbne gyopxhanne peşteeqa g'uvooxharas. Mane gahıl nene allaheene şu yizde xılençe g'attivxhan haa'as?
16 शद्रख, मेशेख और अबेद-नगो ने राजा को उत्तर दिया, “हे राजा नबूकदनेज्ज़र, इस विषय में हमें आपके सामने अपने आपका बचाव करने की आवश्यकता नहीं है.
Şadrakee, Meşakee, Aved-Negoyee paççahıs inəxdın alidghıniy qele: – Ay Navuxodonosor, ine işee şicab şi vake g'attivxhan hav'iy nişisınne?
17 यदि हमें धधकती आग की भट्टी में फेंक दिया जाता है, तो हमारा परमेश्वर, जिनकी हम सेवा करते हैं, हमें इससे बचाने में समर्थ हैं, और हे महाराज, वह हमें आपके हाथों से भी बचाएंगे.
Şi xəbne gyopxhanne peşteeqa hüvxəv'ee, şi ı'bəədat ha'ane Allahısse şi peşteençe g'attivxhan haa'as vəəxəsınbı. Mang'vee şi yiğne xılençe g'attivxhan haa'asbı.
18 पर यदि वह हमें न भी बचाएं, तब भी, हे महाराज, हम आपको बता देना चाहते हैं कि हम आपके देवताओं की सेवा नहीं करेंगे या आपके द्वारा स्थापित सोने की मूर्ति की आराधना नहीं करेंगे.”
Şas, vak'le in ats'axhxha ıkkan, şi eyhencadıd dexheene, meeb şi yiğne allahaaşis ı'bəədat ha'as deş, ğu gyuvxhiyne k'ınəəğəyne haykalne ögee gizepçi mançis k'yoozaras deş.
19 तब नबूकदनेज्ज़र शद्रख, मेशेख और अबेद-नगो के ऊपर बहुत क्रोधित हुआ, और उसकी भावना उनके प्रति बदल गई. उसने आज्ञा दी कि भट्टी को सामान्य से सात गुणा ज्यादा धधकाया जाए,
Manke Navuxodonosorus Şadrakıke, Meşakıke, Aved-Negoyuke qəl vooxhe. Mang'un qəlıke aq'vacad badal eyxhe. Mang'vee əmr haa'a, peşt hammaşee qahaançile yighne yəqqees hissaxaba vuxhecen.
20 और उसने अपनी सेना के कुछ सबसे बलिष्ठ सैनिकों को आदेश दिया कि शद्रख, मेशेख और अबेद-नगो को बांधकर धधकती भट्टी में झोंक दिया जाए.
Cune g'oşunne nekke gucukane eskeraaşilqa əmr haa'a Şadrakın, Meşakın, Aved-Negoyn g'elybı-xıleppı ayt'ıl xəbne gyopxhanne peşteeqa dağee'ecenva.
21 अतः इन तीनों को उनके पहिने गये लबादा, पजामा, पगड़ी और अन्य कपड़ों सहित बांधकर धधकती भट्टी में फेंक दिया गया.
Şadrakee, Meşakee, Aved-Negoyee tanalqa cübbabı, şalvarbı ali'ı ıxha, vuk'lelqad çalmabı qı'ı ıxha. Manbı cone tanalinçikacab g'elybı-xıleppı ayt'ıl xəbne gyopxhanne peşteeqa hiviyxə.
22 राजा की दृढ़ आज्ञा थी और भट्टी इतनी गर्म थी कि आग की ज्वाला से वे सैनिक मारे गये, जो शद्रख, मेशेख और अबेद-नगो को भट्टी तक ले गए थे,
Paççah cune əmrel oğa it'umra ulyorzulyva, peşt geeb g'ooxhaa'a. Eskeraaşe xhebiyre hambaz peçteeqa hiviyxəng'ə, mançike qı'ğəəne yalavın eskerar gyabat'anbı.
23 और ये तीनों व्यक्ति—शद्रख, मेशेख और अबेद-नगो अच्छे से बंधे हुए धधकती आग की भट्टी में डाल दिये गए.
24 तब राजा नबूकदनेज्ज़र आश्चर्य में उछलकर खड़ा हो गया और अपने सलाहकारों से पूछा, “क्या वे तीन ही व्यक्ति नहीं थे, जिन्हें हमने बांधकर आग में डाला था?” उन्होंने उत्तर दिया, “निश्चित रूप से, महाराज.”
Mane gahıl paççah Navuxodonosor peşteeqa horzulymee, ghal aaqı axva. Qiyğa mana zaara g'elilqa suğotsu, cune mı'sləhətçeeşike qiyghanan: – Nya'a, şi g'el-xıl ayt'ılna xhebiyre insan dişde ts'ayeeqa dağav'u? Manbışe paççahıs inəxdın cuvab qele: – Ay paççah, ğu hək'en eyhe!
25 राजा ने कहा, “देखो! मैं आग के बीच चार व्यक्तियों को चलते हुए देख रहा हूं, वे बंधे हुए नहीं हैं और उन्हें कुछ भी हानि नहीं हुई है, और चौथा व्यक्ति देवताओं के पुत्र जैसे दिख रहा है.”
Paççahee manbışik'le eyhen: – Zak'le ts'ayee, vuççud dexhayn xhinne iykarna, g'el-xıl idiyt'ılna yoq'uyre insan g'ece. Manbışda yoq'ur'esda allahaaşine duxaykır akar.
26 तब नबूकदनेज्ज़र धधकती भट्टी के मुहाने के पास पहुंचा और ऊंची आवाज में कहा, “शद्रख, मेशेख और अबेद-नगो, सर्वोच्च परमेश्वर के सेवको, बाहर आ जाओ! मेरे पास आओ!” यह सुनकर शद्रख, मेशेख और अबेद-नगो आग से बाहर निकल आए,
Navuxodonosor peştıne k'anyaqa qarı, onu'u eyhen: – Allah Ta'aalayn g'ular, Şadrak, Meşak, Aved-Nego, qığeepç'e, inyaqa qudoora. Manke Şadrakır, Meşakır, Aved-Negoyır ts'ayeençe qığeebaç'enbı.
27 और उनके चारों तरफ हाकिमों, प्रधानों, राज्यपालों और शाही सलाहकारों की भीड़ लग गई. उन्होंने देखा कि उन तीनों के शरीर को आग से कोई नुकसान नहीं पहुंचा था, न ही उनके सिर का एक भी बाल झुलसा था; उनके कपड़े भी नहीं जले थे, और उनसे जलने की कोई गंध नहीं आ रही थी.
Hiqiy-alla sabıyne canişinaaşık'le, emıraaşık'le, vaalibışik'le, paççahne mı'sləhətçeeşik'le g'ecen, ts'ayın mane insanaaşine tanık vuççud hı'ı deşud. Manbışde ç'ərbışikıd, tanalqa ali'iynçıkıd ts'a set'u deşud, manbışike gyotxhuniyn evad qöö deşud.
28 तब नबूकदनेज्ज़र ने कहा, “शद्रख, मेशेख और अबेद-नगो के परमेश्वर की महिमा हो, जिन्होंने अपने स्वर्गदूत को भेजकर अपने सेवकों को बचाया! उन्होंने उस पर भरोसा किया और राजा के आज्ञा की परवाह न की और अपना प्राण देने तक तैयार थे, इसके बजाय कि वे अपने परमेश्वर को छोड़कर किसी और देवता की सेवा या आराधना करें.
Navuxodonosoree eyhen: – Şadrakne, Meşakne, Aved-Negoyne Allahıs şukur vuxhena! Mang'vee Cun malaaik g'axuvu, Culqa yı'q'bı qizzıriyn g'ular g'attivxhan hav'u. Manbı paççahne əmıreençe qığeepç'ı hapt'ıyle qəpq'ı'n deş. Manbışis cone Allahıle ğayrı menne allahaaşis k'yoozarasiy ı'bəədat ha'as ıkkiykın deş.
29 इसलिये मैं यह आज्ञा देता हूं कि किसी भी जाति या भाषा के लोग, यदि शद्रख, मेशेख और अबेद-नगो के परमेश्वर के विरुद्ध कुछ भी कहते हैं, तो उनको काटकर टुकड़े-टुकड़े कर दिया जाए और उनके घरों को कचरे का ढेर कर दिया जाए, क्योंकि ऐसा कोई भी देवता नहीं, जो इस प्रकार से बचा सके.”
Mançil-allab zı həşde əmr gırgıne xalq'bışis, milletbışis, menne-menne mizyaaşil yuşan ha'anbışis əmr ha'a: Şadrakne, Meşakne, Aved-Negoyne Allahıs kufr hı'ıne insanıke xüvəbı ha'as. Manbışin xaybıd yı'qqı'lqa sak'al ha'as. Məxüb g'attivxhan haa'as vəəxəna merna allah dexhal-alla.
30 तब राजा ने शद्रख, मेशेख और अबेद-नगो को बाबेल राज्य में और उच्च पद दिया.
Mançile qiyğa paççahee Baabileeyiy çine hiqiy-allane cigabışee Şadrakıs, Meşakıs, Aved-Negonus sık'ıldad ç'ak'ın işbı hele.

< दानिय्येल 3 >