< आमोस 7 >

1 प्रभु याहवेह ने मुझे यह दिखाया: जब राजा के हिस्से की फसल कट चुकी थी और बाद की फसल आनेवाली थी, तब याहवेह टिड्डियों के दल को तैयार कर रहे थे.
Сице показа ми Господь Бог, и се, приплод пружий идый утренний, и се, гусеница, един Гог царь.
2 जब टिड्डियां देश की सारी वनस्पति को चट कर चुकीं, तब मैंने पुकारा, “हे प्रभु याहवेह, क्षमा कर दें! याकोब कैसे जीवित रह सकता है? वह बहुत छोटा है!”
И будет, аще скончает ядый траву земную, и рех: Господи, Господи, милостив буди, кто возставит Иакова? Яко мал есть.
3 इस पर याहवेह ने यह विचार त्याग दिया. और उसने कहा, “अब ऐसी बात न होगी.”
Раскайся о сем, Господи: и сие не будет, глаголет Господь.
4 तब प्रभु याहवेह ने मुझे यह दिखाया: परम प्रभु न्याय के लिये आग को पुकार रहे थे; इस अग्नि ने महासागर को सुखा दिया तथा भूमि को नष्ट कर दिया.
Сице показа ми Господь, и се, призва прю во огни Господь Бог, и пояде бездну многу, и пояде часть.
5 तब मैंने पुकारा, “हे परम प्रभु याहवेह, मैं आपसे बिनती करता हूं, इसे बंद कीजिये! याकोब कैसे जीवित रह सकता है? वह बहुत छोटा है!”
И рех: Господи, Господи, престани ныне, кто возставит Иакова? Яко мал есть.
6 तब याहवेह ने इस विषय में अपना विचार त्याग दिया. और परम प्रभु ने कहा, “अब यह बात भी न होगी.”
Раскайся о сем, Господи: и сие не будет, глаголет Господь.
7 तब उसने मुझे यह दिखाया: प्रभु अपने हाथ में एक साहुल लिए हुए साहुल की एक दीवार पर खड़े थे.
Сице показа ми Господь: и се, Муж стояй на ограде адамантове, и в руце Его адамант.
8 और याहवेह ने मुझसे पूछा, “आमोस, तुम्हें क्या दिखाई दे रहा है?” मैंने उत्तर दिया, “एक साहुल,” तब प्रभु ने कहा, “देख, मैं अपने इस्राएली लोगों के बीच में एक साहुल लगा रहा हूं; अब मैं उनको नहीं छोड़ूंगा.
И рече Господь ко мне: что ты видиши, Амосе? И рех: адамант. И рече Господь ко мне: се, Аз учиню адаманта среде людий Моих Израиля, ктому не приложу, еже мимоити его:
9 “यित्सहाक के ऊंचे स्थान नाश किए जाएंगे और इस्राएल के पवित्र स्थान खंडहर हो जाएंगे; और मैं तलवार लेकर यरोबोअम के वंश पर आक्रमण करूंगा.”
и потребятся требища смеха, и требы Израилевы опустеют, и востану на дом Иеровоамль со оружием.
10 तब बेथेल के पुरोहित अमाज़्याह ने इस्राएल के राजा यरोबोअम के पास यह संदेश भेजा: “आमोस इस्राएल के वंश के बीच में तुम्हारे विरुद्ध एक षड़्‍यंत्र कर रहा है. इस देश के लिए उसकी बातें असहनीय है.
И посла Амасиа жрец Вефильский ко Иеровоаму царю Израилеву глаголя: развраты творит на тя Амос среде дому Израилева, не возможет земля подяти всех словес его,
11 क्योंकि आमोस यह कह रहा है: “‘यरोबोअम तलवार से मारा जाएगा, और इस्राएल अपनी मातृभूमि से अलग बंधुआई में चला जाएगा.’”
понеже сия глаголет Амос: оружием скончается Иеровоам, Израиль же пленен отведется от земли своея.
12 तब अमाज़्याह ने आमोस से कहा, “हे भविष्यदर्शी, यहां से भाग जा! यहूदिया देश को चला जा. वहां कमा खा और वहां अपनी भविष्यवाणी कर.
И рече Амасиа ко Амосови: видяй гряди и отиди ты на землю Иудину, и тамо живи, и тамо да прорицаеши:
13 अब बेथेल फिर कभी भविष्यवाणी न करना, क्योंकि यह राजा का पवित्र स्थान और राज्य का मंदिर है.”
а в Вефили посем не приложи прорицати, яко освящение царя есть и дом есть царства.
14 आमोस ने अमाज़्याह को उत्तर दिया, “मैं न तो भविष्यवक्ता था और न ही मेरे पिताजी भविष्यवक्ता थे, परंतु मैं तो एक चरवाहा था और मैं गूलर वृक्षों की देखरेख करता था.
И отвеща Амос и рече ко Амасии: не бех пророк аз, ниже сын пророчь, но пастырь бех и ягодичия обирая:
15 पर याहवेह ने मुझे पशुओं की देखभाल करने के काम से बुलाकर कहा, ‘जा, और मेरे लोग इस्राएलियों से भविष्यवाणी कर.’
и поя мя Господь от овец и рече ко мне: иди и прорцы на люди Моя Израиля.
16 इसलिये अब याहवेह का वचन सुनो. तुम कहते हो, “‘इस्राएल के विरुद्ध में भविष्यवाणी मत कर, यित्सहाक के वंशजों के विरुद्ध बातें कहना बंद कर.’
И ныне слыши слово Господне: ты глаголеши: не прорицай на Израиля и не возмущай народа на дом Иаковль:
17 “इसलिये याहवेह का कहना यह है: “‘तुम्हारी पत्नी शहर में एक वेश्या हो जाएगी, और तुम्हारे पुत्र और पुत्रियां तलवार से मारे जाएंगे. तुम्हारे देश को नापा जाएगा और विभाजित कर दिया जाएगा, और तुम स्वयं एक मूर्तिपूजक देश में मरोगे. और निश्चित रूप से इस्राएल अपनी मातृभूमि से अलग बंधुआई में चला जाएगा.’”
сего ради сия глаголет Господь: жена твоя во граде соблудит, сынове же твои и дщери оружием падут, и земля твоя ужем измерится, и ты на земли нечистей скончаешися, и Израиль пленен отведется от земли своея.

< आमोस 7 >