< आमोस 6 >

1 धिक्कार है तुम पर, जो ज़ियोन में विलासितापूर्ण जीवन जीते हो, और धिक्कार है तुम पर, जो शमरिया पर्वत पर सुरक्षित अनुभव करते हो, तुम सोचते हो कि तुम सर्वोत्तम राष्ट्र के प्रसिद्ध लोग हो, जिनके पास इस्राएल के लोग आते हैं!
Jao bezbrižnima na Sionu i spokojnima na samarijskoj gori, nazvanima “prvina naroda”, kojima se obraća dom Izraelov.
2 कालनेह जाओ और उसे देखो; तब वहां से बड़े हामाथ नगर को जाओ, तत्पश्चात नीचे फिलिस्तीनी नगर गाथ को जाओ. क्या ये तुम्हारे दो राज्यों से ज्यादा अच्छे हैं? क्या उनका देश तुम्हारे देश से बड़ा है?
Krenite u Kalnu i vidite, idite odande u Veliki Hamat, siđite u Gat filistejski. Jeste li bolji od tih kraljevstava? Je li im područje veće od vašega?
3 तुम विपत्ति के दिन को दूर कर देते और आतंक के राज्य को पास ले आते हो.
Mislite: daleko je kobni dan, a primičete vlast nasilja.
4 तुम हाथी-दांत से सजे बिस्तर पर लेटते हो और पलंग पर आलस्य में समय नष्ट करते हो. तुम मनपसंद भेड़ों और मोटे-ताजे बछड़ों को खाते हो.
Ležeći na bjelokosnim posteljama, na počivaljkama izvaljeni, jedu janjad iz stada i telad iz staje;
5 तुम दावीद के समान अपनी वीणा के तारों को झनकारते हो और वाद्य-यंत्रों को तुरंत बजाते हो.
deru se uza zvuk harfe, izumljuju glazbala k'o David,
6 तुम कटोरा भरकर दाखमधु पीते हो और सबसे अच्छे प्रकार के सौंदर्य प्रसाधन लगाते हो, पर तुम योसेफ़ के विनाश पर शोकित नहीं होते हो.
piju vino iz vrčeva i mažu se najfinijim uljem, al' za slom Josipov ne mare.
7 तब तुम लोग सबसे पहले बंधुआई में जाओगे; तुम्हारा भोज करना और रंगरेलियां मनाना समाप्‍त हो जाएगा.
Stog će prvi sad biti prognani; umuknut će veselje raskošnika.
8 परम प्रभु ने स्वयं अपनी ही शपथ खाई है—याहवेह, सर्वशक्तिमान परमेश्वर याहवेह यह घोषणा करता है: “मेरी नजर में घृणास्पद है याकोब का अहंकार और घृणित हैं उसके राजमहल; मैं इस नगर, उसके निवासियों तथा उसकी समस्त वस्तुओं को उसके शत्रुओं के अधीन कर दूंगा.”
Zakle se Gospod Jahve samim sobom - riječ je Jahve, Boga nad Vojskama: “Gnušam se oholosti Jakovljeve i mrzim dvorce njegove, predat ću grad i sve u njemu.”
9 यदि किसी घर में दस व्यक्ति भी शेष रह गए हों, तौभी वे मर जाएंगे.
Ako i deset ljudi ostane u jednoj kući, umrijet će.
10 और जब कोई रिश्तेदार उस घर में से लाशों को ले जाने आएगा ताकि उनको जला सके और वह वहां किसी छिपे हुए मनुष्य से पूछे, “कोई और तुम्हारे साथ है?” और वह कहे, “नहीं,” तब वह कहेगा, “चुप रह! हमें याहवेह का नाम नहीं लेना है.”
Rođak će i spaljivač prionuti da iznesu kosti iz kuće; ako bi tko upitao onog u kutu kuće: “Je li još tko ostao s tobom?” on će odvratiti: “Ne! Pst! Jahvino se ime ne smije spomenuti.”
11 क्योंकि याहवेह ने आदेश दिया है, और वह बड़े भवन को टुकड़े-टुकड़े कर देगा और छोटे घर को चूर-चूर कर देगा.
Jer, gle, Jahve zapovjedi, i velika se kuća ruši u komade, mala se kuća ori u komadiće.
12 क्या घोड़े करारदार चट्टानों पर दौड़ते हैं? क्या कोई बैलों से समुद्र में हल चलाता है? पर तुमने न्याय को विष में और धर्मीपन के फल को कड़वाहट में बदल दिया है—
Jure li konji po litici, ore li se more volovima, da vi pretvarate pravdu u otrov a plod pravednosti u pelin?
13 तुम जो लो-देबार को अपने अधीन कर लेने में आनंदित हो और कहते हो, “क्या करनायिम को हमने अपने ही बल से नहीं ले लिया?”
Vi se radujete Lo Dabaru kad velite: “Nismo li svojom snagom zauzeli Karnajim?”
14 क्योंकि याहवेह सर्वशक्तिमान परमेश्वर यह घोषणा करता है, “हे इस्राएल के वंशजों, मैं तुम्हारे विरुद्ध एक जाति को भड़काऊंगा, जो तुम पर लबो-हामाथ से लेकर अरबाह की घाटी तक अत्याचार करेगा.”
“Ha, evo, dome Izraelov, dižem na te - riječ je Jahve, Boga nad Vojskama - narod što će vas tlačiti od Ulaza hamatskoga do Pustinjskog potoka.”

< आमोस 6 >