< आमोस 3 >

1 हे इस्राएलियो, सुनो यह वह संदेश है, जिसे याहवेह ने तुम्हारे विरुद्ध कहा है—पूरे वंश के विरुद्ध जिसे मैंने मिस्र देश से बाहर निकाल लाया है:
Počujte, sinovi Izraelovi, ovu riječ koju Jahve zbori protiv vas, protiv svakoga roda što ga izvedoh iz zemlje egipatske:
2 “केवल तुम हो जिसे मैंने पृथ्वी के सब कुलों में से चुना है; तब मैं तुम्हारे सब पापों के लिये तुम्हें दंड दूंगा.”
“Među svim plemenima zemaljskim samo vas poznah, zato ću vas kazniti za sve grijehe vaše.”
3 क्या यह संभव है कि बिना सहमति के दो व्यक्ति एक साथ चलें?
Idu li dvojica zajedno da se ne dogovore?
4 क्या सिंह वन में शिकार के दिखे बिना दहाड़ता है? क्या वह अपनी मांद में से कुछ पकड़े बिना गुर्राता है?
Riče li lav u šumi ako plijena nema? Reži li lavić u brlogu ako ništa ne ulovi?
5 क्या कोई पक्षी भूमि पर बिना चारा डाले बिछाए गये जाल की ओर झपटेगा? क्या भूमि पर से फंदा अपने आप उछलता है जब उसमें कुछ न फंसा हो?
Pada l' ptica na zemlju ako na njoj zamke nema? Diže li se mreža sa zemlje ako se ništa ne uhvati?
6 जब तुरही की आवाज से नगर में चेतावनी दी जाती है, तो क्या लोग डर से नहीं कांपते हैं? जब किसी नगर पर विपत्ति आती है, तो क्या यह याहवेह की ओर से नहीं होता?
Trubi li truba po gradu da se narod ne uzbuni? Hoće li kob pogoditi grad ako je Jahve ne pošalje?
7 निश्चित रूप से प्रभु याहवेह अपने सेवक भविष्यवक्ताओं पर अपनी योजना प्रकट किए बिना कुछ भी नहीं करते.
Ništa ne čini Jahve Gospod a da osnove svoje ne otkrije slugama svojim prorocima.
8 जब सिंह की गर्जना सुनाई देती है— तो कौन है, जो भयभीत न होगा? प्रभु याहवेह ने कहा है— तो कौन है, जो भविष्यवाणी न करेगा?
Lav riče: tko da se ne prestravi? Gospod Jahve govori: tko da ne prorokuje?
9 अशदोद के राजमहलों में और मिस्र देश के राजमहलों में यह घोषणा की जाए: “शमरिया के पर्वतों पर इकट्‍ठे हो जाओ; और उसके बीच हो रहे शोरगुल और उसके लोगों पर हो रहे अत्याचार पर ध्यान दो.”
Proglasite ovo po dvorcima asirskim i po dvorcima u zemlji egipatskoj; recite: “Skupite se na planini Samarije, pogledajte velik nered u njoj i tlačenje posred nje.”
10 “वे सही काम करना जानते ही नहीं,” यह याहवेह का कहना है, “उनके लूटे और छीने गये माल को उनके राजमहलों में किसने इकट्ठा किया है.”
Jer ne znaju činiti pravo - riječ je Jahvina - u dvorcima gomilaju nasilje i tlačenje.
11 तब प्रभु याहवेह का यह संदेश है: “एक शत्रु तुम्हारे देश को घेर लेगा, वह तुम्हारे भवनों को गिरा देगा और तुम्हारे राजमहलों को लूटेगा.”
Stog ovako govori Jahve Gospod: “Neprijatelj će opkoliti zemlju, utvrde će tvoje razvaliti, tvoje dvorce oplijeniti.”
12 याहवेह का यह कहना है: “जिस प्रकार चरवाहा छुड़ाने के प्रयास में सिंह के मुंह से सिर्फ पैर की दो हड्डी या कान का एक टुकड़ा ही बचा पाता है, उसी प्रकार से वे इस्राएली, जो शमरिया में निवास करते हैं, ऐसे बचाए जायेंगे, जैसे पलंग का सिरहाना और बिस्तर से कपड़े का एक टुकड़ा.”
Ovako govori Jahve: “Kao kad pastir istrgne dvije golijeni ili komadić uha iz lavljih ralja, tako će se istrgnuti sinovi Izraelovi koji sjede u Samariji na rubu počivaljke i na divanima.”
13 “यह बात सुनो और याकोब के घराने विरुद्ध में कहो,” प्रभु याहवेह, सर्वशक्तिमान परमेश्वर की यह घोषणा है.
Čujte i posvjedočite protiv doma Jakovljeva - riječ je Jahve Gospoda, Boga nad Vojskama:
14 “जिस दिन मैं इस्राएल को उसके पापों के लिए दंड दूंगा, मैं बेथेल की वेदियों को नष्ट कर दूंगा; वेदी के सींग जो वेदी की संरचना का अंग हैं, काट दिए जाएंगे और वे भूमि पर गिर पड़ेंगे.
“Onoga dana kad kaznim Izraela za zločine, kaznit ću i žrtvenike betelske; žrtvenički će se rozi odlomiti i na tlo popadati.
15 मैं शीतकालीन भवन और साथ में ग्रीष्मकालीन भवन को गिरा दूंगा; वे भवन, जो हाथी-दांत से सजाए गये हैं, नाश किए जायेंगे और हवेलियों को नष्ट कर दिया जाएगा,” यह याहवेह का कहना है.
Razorit ću zimsku kuću i ljetnu kuću, propast će kuće bjelokosne. Mnogih će kuća nestati” - riječ je Jahvina.

< आमोस 3 >