< प्रेरितों के काम 3 >
1 एक दिन नवें घंटे पर, जो प्रार्थना का निर्धारित समय था, पेतरॉस और योहन मंदिर जा रहे थे.
Linu Pitrosi ni Joani vavakuya kuyenda kwi Tempele mwinako ya milapelo, mwinako yavutantu.
2 उसी समय जन्म से अपंग एक व्यक्ति को भी वहां ले जाया जा रहा था, जिसे प्रतिदिन मंदिर के ओरियन अर्थात् सुंदर नामक द्वार पर छोड़ दिया जाता था कि वह वहां प्रवेश करते व्यक्तियों से भिक्षा विनती कर सके.
Mukwame zumwi, yavali chihole kumatende, Avaku nyemunwanga nakalalikwa hamu lyango we Tempele, uvakusupwa mulutu. ilikuti akumbile itunso kuvatu vava kuya mwi Tempele,
3 पेतरॉस और योहन को प्रवेश करते देख उसने उनसे भीख मांगी.
chinga bona Pitrosi ni Joani chivasaka kwinjira mwi Tempele, chakumbila intuso.
4 पेतरॉस तथा योहन ने उसकी ओर सीधे, एकटक देखते हुए कहा, “हमारी ओर देखो.”
Pitrosi, nicha muluvukila nimenso akwe, ni Johani, chati, 'Lole kwetu.”
5 उनसे कुछ पाने की आशा में वह उन्हें ताकने लगा.
Mukwame wechihole chava lola, nalitukiseze kutambula chimwi kuvali.
6 पेतरॉस ने उससे कहा, “चांदी और सोना तो मेरे पास है नहीं किंतु मैं तुम्हें वह देता हूं, जो मेरे पास है: नाज़रेथ के मसीह येशु के नाम में स्वस्थ हो जाओ और चलने लगो.”
Linu Pitrosi chati, “Isillivera ni gauda kani zikwete, kono chitukwete, mutuchikuhe. Mwizina lya Jesu Kereste, Yende.”
7 यह कहते हुए उन्होंने उसका दायां हाथ पकड़कर उसे उठाया. उसी क्षण उसके पांवों तथा टखनों में बल-संचार हुआ,
Pitrosi nicha mukwata kwiyaza lya chilyo, niku munyemuna mwiwulu, inako ininizana matende ningongo chiza tambula ziho,
8 वह उछलकर खड़ा हो गया और चलने लगा. उसने उनके साथ चलते, उछलते-कूदते, परमेश्वर का गुणगान करते हुए मंदिर में प्रवेश किया.
Chatanga kuchukuta mwiwulu, mukwame wachihole nicha zimana nikutanga kuyenda; Linu niche njila ne Pitrosi ne Joani mwi Tempele, naka buyenda, nachukuta, nikutemba Ireeza.
9 वहां सभी ने उसे चलते फिरते और परमेश्वर का गुणगान करते हुए देखा.
Bantu vonse nichiva muvona naka vutemba Ireeza.
10 यह जानकर कि यह वही भिक्षुक है, जो मंदिर के सुंदर नामक द्वार पर बैठा करता था, वे उसमें यह परिवर्तन देख अचंभित और चकित रह गए.
Nicha valemuha kuti njiyena mukwame wilanga natambula itunso ha Vuluntu bwa mulyango we Tempele; bavezwile kumakala ni kukomokwa chizi chiva pangahali kwali.
11 वह पेतरॉस और योहन का साथ छोड़ ही नहीं रहा था. वहां उपस्थित चकित भीड़ दौड़ती हुई उनके पास आकर शलोमोन के ओसारे में इकट्ठी होने लगी.
Linu havali kukwatilile kwa Pitrosi ni Joani, Bantu vonse nichi vantilila hamwina kuvali muchivaka chisumpwa Solomoni, niva komoketwe ahulu.
12 यह देख पेतरॉस, उन्हें संबोधित कर कहने लगे: “इस्राएली बंधुओं, आप इस व्यक्ति या हम पर इतने चकित क्यों हैं? हमें ऐसे क्यों देख रहे हैं मानो हमने ही इसे अपने सामर्थ्य और भक्ति के द्वारा चलने योग्य बनाया है?
Pitorosi havona ichi, chave tava vantu, “Nikuti inwe vantu va Isiraele, chinzi hamukomokwa? Chinzi hamu lolelera kwetu bulyo, uvu jenswe twamuleta kuti awole kuyenda cheziho zetu kamba chovu laperi bwetu?
13 अब्राहाम, यित्सहाक और याकोब के परमेश्वर, हमारे पूर्वजों के परमेश्वर ने अपने सेवक मसीह येशु को गौरवान्वित किया, जिन्हें आप लोगों ने अस्वीकार करते हुए पिलातॉस के हाथों में सौंप दिया—जबकि पिलातॉस ने उन्हें छोड़ देने का निश्चय कर लिया था.
Ireeza wa Ambrahama, ni wa Isaka, niwa Jakovo, Ireeza uve sukwezwetu, wakuteka muhikana wakwe Jesu. Jiyena yenke umuba tambiki ni kukana havusu bwa Pilato, Hacha vali kusaka kumu lukukulula kuti aliyendeze.
14 आप लोगों ने एक पवित्र और धर्मी व्यक्ति को अस्वीकार कर एक हत्यारे को छुड़ा देने की विनती की.
Mubakani yo Jolola ni Kuluka yenke, imi chimwa kumbira kuhewa mwihayi kuti a lukululwe ni kuhewa kwenu.
15 तथा आपने जीवन के रचनेवाले को मार डाला, जिन्हें परमेश्वर ने मरे हुओं में से जीवित कर दिया. हम इसके प्रत्यक्ष साक्षी हैं.
Muve hayi Mukwaye wo vuhalo, uzo Ireeza ava vusi kuva fwire - imi twi mpanki bechi chivapangahali.
16 मसीह येशु के नाम में विश्वास के कारण इस व्यक्ति में, जिसे आप जानते हैं, जिसे आप इस समय देख रहे हैं, बल-संचार हुआ है. यह व्यक्ति मसीह येशु के नाम में सशक्त किया गया और मसीह येशु में विश्वास के द्वारा पूरे रूप से स्वस्थ हुआ है, जैसा कि आप स्वयं देख सकते हैं.
Linu, che tumero mwi zina lyakwe - uzu mukwame umubwene ni kwiziba - ili izina liswana lyamu koza. Itumero ina cha Jesu yaha kwali kuhozwa kuyenderele muvusu bwenu mwense.
17 “प्रियजन, मैं यह जानता हूं कि आपने मसीह येशु के विरुद्ध यह सब अज्ञानता के कारण किया है, ठीक जैसा आपके शासकों ने भी किया था.
Linu, basakiwa, Nizi kuti muva pangi chokuseziba, uvu muvava pangiri vayendisi venu.
18 किंतु परमेश्वर ने सभी भविष्यद्वक्ताओं के द्वारा यह पहले से ही घोषणा कर दी थी कि उनके मसीह के लिए यह यातना निर्धारित है. यह उसी की पूर्ति है.
Kono zintu inzo Ireeza ava wambi kuvusu cha kaholo kava porofita vonse, kuti uzu Keresite uswanera kunyanda, hanumchave zuzirizi.
19 इसलिये पश्चाताप कीजिए, परमेश्वर की ओर मन फिराइए कि आपके पाप मिटा दिए जाएं, जिसके फलस्वरूप प्रभु की ओर से आपके लिए विश्राम और शांति का समय आ जाए
Muvake, cwale he, mi musanduke, iri kuti zivi zenu ziwole kuzwiswa kwenu, iri kuti kuwole kwiza inko zo kuli joloza kuzwamhavusu bwa Ireeza;
20 और वह मसीह येशु को, जो आपके लिए पहले से ठहराए गए मसीह हैं, भेज दें,
mi kuti na tumine Keresite yava keterwa inwe, Jesu.
21 जिनका स्वर्ग के द्वारा स्वीकार किया जाना निश्चित है, जब तक परमेश्वर द्वारा हर एक वस्तु की पुनःस्थापना का समय न आ जाए, जिसकी प्रतिज्ञा परमेश्वर ने प्राचीन काल में अपने भविष्यद्वक्ताओं के माध्यम से की थी. (aiōn )
Jiyena yenke Iwulu liswanera kutambula kusikira inako yo kuvozekezwa kwezitu zonse, kuamana nezo Ireeza ava wambi kale chatuholo twava porofita bakwe va jolola. (aiōn )
22 मोशेह ने यह घोषणा की थी: ‘प्रभु, तुम्हारे परमेश्वर, तुम्हारे बीच में, तुम्हारे ही लोगों में से तुम्हारे लिए मेरे समान एक भविष्यवक्ता को उठाएंगे. तुम उसी के आदेशों का पालन करोगे.
Mushe chovuniti avati, “' Simwine wetu Ireeza kavuse mukati kenu muporofita yo swana name. Kamu teke zintu zonse zasana kawambe kwenu.
23 तथा हर एक, जो उसके आदेशों को अनसुना करे, तुम्हारे बीच से पूरी तरह नाश कर दिया जाए.’
Kakupangahale kuti muntu yense yasana kakane kuteka uzo muporofita ke hayiwe kuzwiswa kuvantu vakwe.'
24 “शमुएल भविष्यवक्ता से लेकर उनके बादवाले सभी भविष्यद्वक्ताओं द्वारा भी इन्हीं दिनों के विषय में घोषणा की गई है.
Eni, mi vonse Vaporofita kuzwa kwa Samuere navo vavakezi muma sule akwe, vavezi kuwamba nikwiza kwi zivahaza aya mazuva.
25 तुम सब उन भविष्यद्वक्ताओं तथा उस वाचा की संतान हो, जिसकी स्थापना परमेश्वर ने हमारे पूर्वजों के साथ अब्राहाम से यह कहते हुए की थी.
Inwe muvana vamaPorofita mi nive chilikani icho Ireeza avapangi nive sukuzwenu, sina mwavateri kwa Abrahama, 'Mulusika lwako jimona masika onse e ikanda ka afuyaulwe.'
26 परमेश्वर ने अपने सेवक को मरे हुओं में से उठाकर सबसे पहले तुम्हारे पास भेज दिया कि वह तुममें से प्रत्येक को तुम्हारी बुराइयों से फेरकर आशीष प्रदान करें.”
Kasamulaho Ireeza hacha zimikite muhikana wakwe, ava mutumini kwenu chetanzi, iri kuti awole kumi fuyola cho sundukira kuzumwi ni zumwi kumuzwisa kuvuvi bwakwe.”