< प्रेरितों के काम 17 >
1 तब वे यात्रा करते हुए अम्फ़िपोलिस और अपोल्लोनिया नगरों से होते हुए थेस्सलोनिकेयुस नगर पहुंचे, जहां यहूदियों का एक आराधनालय था.
paulasIlau AmphipalyApalloniyAnagarAbhyAM gatvA yatra yihUdIyAnAM bhajanabhavanamekam Aste tatra thiShalanIkInagara upasthitau|
2 रोज़ की तरह पौलॉस यहूदी आराधनालय में गए और तीन शब्बाथों पर पवित्र शास्त्र के आधार पर उनसे वाद-विवाद करते रहे
tadA paulaH svAchArAnusAreNa teShAM samIpaM gatvA vishrAmavAratraye taiH sArddhaM dharmmapustakIyakathAyA vichAraM kR^itavAn|
3 और सबूतों के साथ समझाते रहे कि यह निर्धारित ही था कि मसीह सताहट सहते हुए मरे हुओं में से पुनर्जीवित हों. तब उन्होंने घोषणा की, “यही येशु, जिनका वर्णन मैं कर रहा हूं, वह मसीह हैं.”
phalataH khrIShTena duHkhabhogaH karttavyaH shmashAnadutthAna ncha karttavyaM yuShmAkaM sannidhau yasya yIshoH prastAvaM karomi sa IshvareNAbhiShiktaH sa etAH kathAH prakAshya pramANaM datvA sthirIkR^itavAn|
4 कुछ यहूदी इस बात से आश्वस्त होकर पौलॉस और सीलास के साथ सहमत हो गए. इनके अलावा परमेश्वर के प्रति श्रद्धालु यूनानी और बड़ी संख्या में अनेक कुलीन महिलाएं भी इस विश्वासमत में शामिल हो गईं.
tasmAt teShAM katipayajanA anyadeshIyA bahavo bhaktalokA bahyaH pradhAnanAryyashcha vishvasya paulasIlayoH pashchAdgAmino jAtAH|
5 कुछ यहूदी यह सब देख जलन से भर गए और उन्होंने अपने साथ असामाजिक तत्वों को ले नगर चौक में इकट्ठा हो हुल्लड़ मचाना शुरू कर दिया. वे यासोन के मकान के सामने इकट्ठा होकर पौलॉस और सीलास को भीड़ के सामने लाने का प्रयास करने लगे.
kintu vishvAsahInA yihUdIyalokA IrShyayA paripUrNAH santo haTaTsya katinayalampaTalokAn sa NginaH kR^itvA janatayA nagaramadhye mahAkalahaM kR^itvA yAsono gR^iham Akramya preritAn dhR^itvA lokanivahasya samIpam AnetuM cheShTitavantaH|
6 उन्हें वहां न पाकर वे यासोन और कुछ अन्य शिष्यों को घसीटकर नगर के अधिकारियों के सामने ले जाकर चिल्ला-चिल्लाकर कहने लगे, “ये वे लोग हैं, जिन्होंने संसार को अस्त-व्यस्त कर दिया है और अब ये यहां भी आ पहुंचे हैं.
teShAmuddesham aprApya cha yAsonaM katipayAn bhrAtR^iMshcha dhR^itvA nagarAdhipatInAM nikaTamAnIya prochchaiH kathitavanto ye manuShyA jagadudvATitavantaste. atrApyupasthitAH santi,
7 यासोन ने उन्हें अपने घर में शरण दी है. ये सभी कयसर के आदेशों के खिलाफ़ काम करते हैं. इनका मानना है कि राजा एक अन्य व्यक्ति है—येशु.”
eSha yAson AtithyaM kR^itvA tAn gR^ihItavAn| yIshunAmaka eko rAjastIti kathayantaste kaisarasyAj nAviruddhaM karmma kurvvati|
8 यह सुनना था कि भीड़ तथा नगर-शासक भड़क उठे.
teShAM kathAmimAM shrutvA lokanivaho nagarAdhipatayashcha samudvignA abhavan|
9 उन्होंने यासोन और अन्य शिष्यों की ज़मानत मिलने पर ही उन्हें रिहा किया.
tadA yAsonastadanyeShA ncha dhanadaNDaM gR^ihItvA tAn parityaktavantaH|
10 रात होते ही शिष्यों ने पौलॉस और सीलास को बिना देर किए बेरोया नगर की ओर भेज दिया. वहां पहुंचते ही वे यहूदियों के आराधनालय में गए.
tataH paraM bhrAtR^igaNo rajanyAM paulasIlau shIghraM birayAnagaraM preShitavAn tau tatropasthAya yihUdIyAnAM bhajanabhavanaM gatavantau|
11 बेरोयावासी यहूदी थेस्सलोनिकेयुस के लोगों की तुलना में अधिक महान चरित्र के थे. उन्होंने प्रभु के वचन को बड़ी लालसा से स्वीकार कर लिया. बातों की सच्चाई की पुष्टि के उद्देश्य से वे हर दिन पवित्र शास्त्र का गंभीरता से अध्ययन किया करते थे.
tatrasthA lokAH thiShalanIkIsthalokebhyo mahAtmAna Asan yata itthaM bhavati na veti j nAtuM dine dine dharmmagranthasyAlochanAM kR^itvA svairaM kathAm agR^ihlan|
12 परिणामस्वरूप उनमें से अनेकों ने विश्वास किया. जिनमें अनेक जाने माने यूनानी स्त्री-पुरुष भी थे.
tasmAd aneke yihUdIyA anyadeshIyAnAM mAnyA striyaH puruShAshchAneke vyashvasan|
13 किंतु जब थेस्सलोनिकेयुस नगर के यहूदियों को यह मालूम हुआ कि पौलॉस ने बेरोया में भी परमेश्वर के वचन का प्रचार किया है, वे वहां भी जा पहुंचे और लोगों को भड़काने लगे.
kintu birayAnagare pauleneshvarIyA kathA prachAryyata iti thiShalanIkIsthA yihUdIyA j nAtvA tatsthAnamapyAgatya lokAnAM kupravR^ittim ajanayan|
14 तुरंत ही मसीह के विश्वासियों ने पौलॉस को समुद्र के किनारे पर भेज दिया किंतु सीलास और तिमोथियॉस वहीं रहे.
ataeva tasmAt sthAnAt samudreNa yAntIti darshayitvA bhrAtaraH kShipraM paulaM prAhiNvan kintu sIlatImathiyau tatra sthitavantau|
15 पौलॉस के सहायकों ने उन्हें अथेनॉन नगर तक पहुंचा दिया किंतु पौलॉस के इस आज्ञा के साथ वे बेरोया लौट गए कि सीलास और तिमोथियॉस को जल्द ही उनके पास भेज दिया जाए.
tataH paraM paulasya mArgadarshakAstam AthInInagara upasthApayan pashchAd yuvAM tUrNam etat sthAnaM AgamiShyathaH sIlatImathiyau pratImAm Aj nAM prApya te pratyAgatAH|
16 जब पौलॉस अथेनॉन नगर में सीलास और तिमोथियॉस की प्रतीक्षा कर रहे थे, वह यह देखकर कि सारा नगर मूर्तियों से भरा हुआ है, आत्मा में बहुत दुःखी हो उठे.
paula AthInInagare tAvapekShya tiShThan tannagaraM pratimAbhiH paripUrNaM dR^iShTvA santaptahR^idayo. abhavat|
17 इसलिये वह यहूदी सभागृह में हर रोज़ यहूदियों, भक्त यूनानियों और नगर चौक में उपस्थित व्यक्तियों से वाद-विवाद करने लगे.
tataH sa bhajanabhavane yAn yihUdIyAn bhaktalokAMshcha haTTe cha yAn apashyat taiH saha pratidinaM vichAritavAn|
18 कुछ ऍपीक्यूरी और स्तोइकवादी दार्शनिक भी उनसे बातचीत करते रहे. उनमें से कुछ आपस में कह रहे थे, “क्या कहना चाहता है यह खोखला बकवादी?” कुछ अन्यों ने कहा, “ऐसा लगता है वह कुछ नए देवताओं का प्रचारक है!” क्योंकि पौलॉस के प्रचार का विषय था मसीह येशु और पुनरुत्थान.
kintvipikUrIyamatagrahiNaH stoyikIyamatagrAhiNashcha kiyanto janAstena sArddhaM vyavadanta| tatra kechid akathayan eSha vAchAlaH kiM vaktum ichChati? apare kechid eSha janaH keShA nchid videshIyadevAnAM prachAraka ityanumIyate yataH sa yIshum utthiti ncha prachArayat|
19 इसलिये वे पौलॉस को एरियोपागुस नामक आराधनालय में ले गए. वहां उन्होंने पौलॉस से प्रश्न किया, “आपके द्वारा दी जा रही यह नई शिक्षा क्या है, क्या आप हमें समझाएंगे?
te tam areyapAganAma vichArasthAnam AnIya prAvochan idaM yannavInaM mataM tvaM prAchIkasha idaM kIdR^ishaM etad asmAn shrAvaya;
20 क्योंकि आपके द्वारा बतायी गई बातें हमारे लिए अनोखी हैं. हम जानना चाहते हैं कि इनका मतलब क्या है.”
yAmimAm asambhavakathAm asmAkaM karNagocharIkR^itavAn asyA bhAvArthaH ka iti vayaM j nAtum ichChAmaH|
21 सभी अथेनॉनवासियों और वहां आए परदेशियों की रीति थी कि वे अपना सारा समय किसी अन्य काम में नहीं परंतु नए-नए विषयों को सुनने या कहने में ही लगाया करते थे.
tadAthInInivAsinastannagarapravAsinashcha kevalaM kasyAshchana navInakathAyAH shravaNena prachAraNena cha kAlam ayApayan|
22 एरियोपागुस आराधनालय में पौलॉस ने उनके मध्य जा खड़े होकर उन्हें संबोधित करते हुए कहा: “अथेनॉनवासियों! आपके विषय में मेरा मानना है कि आप हर ओर से बहुत ही धार्मिक हैं.
paulo. areyapAgasya madhye tiShThan etAM kathAM prachAritavAn, he AthInIyalokA yUyaM sarvvathA devapUjAyAm AsaktA ityaha pratyakShaM pashyAmi|
23 क्योंकि जब मैंने टहलते हुए आपकी पूजा की चीज़ों पर गौर किया, मुझे एक वेदी ऐसी भी दिखाई दी जिस पर ये शब्द खुद हुए थे: अनजाने ईश्वर को. आप जिनकी आराधना अनजाने में करते हैं, मैं आपसे उन्हीं का वर्णन करूंगा.
yataH paryyaTanakAle yuShmAkaM pUjanIyAni pashyan ‘avij nAteshvarAya` etallipiyuktAM yaj navedImekAM dR^iShTavAn; ato na viditvA yaM pUjayadhve tasyaiva tatvaM yuShmAn prati prachArayAmi|
24 “वह परमेश्वर जिन्होंने विश्व और उसमें की सब वस्तुओं की सृष्टि की, जो स्वर्ग और पृथ्वी के स्वामी हैं, न तो वह मनुष्य के बनाए मंदिरों में वास करते हैं
jagato jagatsthAnAM sarvvavastUnA ncha sraShTA ya IshvaraH sa svargapR^ithivyorekAdhipatiH san karanirmmitamandireShu na nivasati;
25 और न ही उन्हें ज़रूरत है किसी मनुष्य की सेवा की—वह किसी पर निर्भर नहीं हैं क्योंकि वही सबके जीवन, सांस तथा सभी आवश्यक वस्तुओं के देनेवाले हैं.
sa eva sarvvebhyo jIvanaM prANAn sarvvasAmagrIshcha pradadAti; ataeva sa kasyAshchit sAmagyrA abhAvaheto rmanuShyANAM hastaiH sevito bhavatIti na|
26 वही हैं, जिन्होंने एक ही मूल पुरुष से सारे संसार पर बसा देने के लक्ष्य से हर एक जाति को बनाया तथा उनके ठहराए हुए समय तथा निवास सीमाओं का निर्धारण भी किया
sa bhUmaNDale nivAsArtham ekasmAt shoNitAt sarvvAn manuShyAn sR^iShTvA teShAM pUrvvanirUpitasamayaM vasatisImA ncha nirachinot;
27 कि वे परमेश्वर की खोज करें और कहीं उन्हें खोजते-खोजते प्राप्त भी कर लें—यद्यपि वह हममें से किसी से भी दूर नहीं हैं.
tasmAt lokaiH kenApi prakAreNa mR^igayitvA parameshvarasya tatvaM prAptuM tasya gaveShaNaM karaNIyam|
28 क्योंकि उन्हीं में हमारा जीवन, हमारा चलना फिरना तथा हमारा अस्तित्व बना है—ठीक वैसा ही जैसा कि आप ही के अपने कुछ कवियों ने भी कहा है: ‘हम भी उनके वंशज हैं.’
kintu so. asmAkaM kasmAchchidapi dUre tiShThatIti nahi, vayaM tena nishvasanaprashvasanagamanAgamanaprANadhAraNAni kurmmaH, punashcha yuShmAkameva katipayAH kavayaH kathayanti ‘tasya vaMshA vayaM smo hi` iti|
29 “इसलिये परमेश्वर के वंशज होने के कारण हमारी यह धारणा अनुचित है कि ईश्वरत्व सोने-चांदी, पत्थर, कलाकार की कलाकृति तथा मनुष्य के विचार के समान है.
ataeva yadi vayam Ishvarasya vaMshA bhavAmastarhi manuShyai rvidyayA kaushalena cha takShitaM svarNaM rUpyaM dR^iShad vaiteShAmIshvaratvam asmAbhi rna j nAtavyaM|
30 अब तक तो परमेश्वर इस अज्ञानता की अनदेखी करते रहे हैं किंतु अब परमेश्वर हर जगह प्रत्येक व्यक्ति को पश्चाताप का बुलावा दे रहे हैं
teShAM pUrvvIyalokAnAm aj nAnatAM pratIshvaro yadyapi nAvAdhatta tathApIdAnIM sarvvatra sarvvAn manaH parivarttayitum Aj nApayati,
31 क्योंकि उन्होंने एक दिन तय किया है जिसमें वह धार्मिकता में स्वयं अपने द्वारा ठहराए हुए उस व्यक्ति के माध्यम से संसार का न्याय करेंगे जिन्हें उन्होंने मरे हुओं में से दोबारा जीवित करने के द्वारा सभी मनुष्यों के सामने प्रमाणित कर दिया है.”
yataH svaniyuktena puruSheNa yadA sa pR^ithivIsthAnAM sarvvalokAnAM vichAraM kariShyati taddinaM nyarUpayat; tasya shmashAnotthApanena tasmin sarvvebhyaH pramANaM prAdAt|
32 जैसे ही उन लोगों ने मरे हुओं में से जी उठने का वर्णन सुना, उनमें से कुछ तो ठट्ठा करने लगे किंतु कुछ अन्यों ने कहा, “इस विषय में हम आपसे और अधिक सुनना चाहेंगे.”
tadA shmashAnAd utthAnasya kathAM shrutvA kechid upAhaman, kechidavadan enAM kathAM punarapi tvattaH shroShyAmaH|
33 उस समय पौलॉस उनके मध्य से चले गए
tataH paulasteShAM samIpAt prasthitavAn|
34 किंतु कुछ ने उनका अनुचरण करते हुए प्रभु में विश्वास किया. उनमें एरियोपागुस का सदस्य दियोनुसियॉस, दामारिस नामक एक महिला तथा कुछ अन्य व्यक्ति थे.
tathApi kechillokAstena sArddhaM militvA vyashvasan teShAM madhye. areyapAgIyadiyanusiyo dAmArInAmA kAchinnArI kiyanto narAshchAsan|