< 2 शमूएल 9 >
1 दावीद ने पूछताछ की, “क्या शाऊल के वंशजों में से अब भी कोई बचा रह गया है कि मैं योनातन से की गई अपनी प्रतिज्ञा पूरी करने के लिए उस पर कृपा प्रदर्शित कर सकूं?”
et dixit David putasne est aliquis qui remanserit de domo Saul ut faciam cum eo misericordiam propter Ionathan
2 शाऊल के परिवार की परिचर्या के उद्देश्य से एक सेवक रखा गया था, जिसका नाम ज़ीबा था. उसे ही दावीद से भेंटकरने के लिए बुलवाया गया. राजा ने उससे प्रश्न किया, “क्या तुम्ही ज़ीबा हो?” “जी हां, मैं आपका सेवक ज़ीबा हूं,” उसने उत्तर दिया.
erat autem de domo Saul servus nomine Siba quem cum vocasset rex ad se dixit ei tune es Siba et ille respondit ego sum servus tuus
3 इस पर राजा ने इससे आगे प्रश्न किया, “क्या शाऊल के वंश में अब कोई भी शेष न रहा, जिस पर मैं परमेश्वर की दया दिखा सकूं?” ज़ीबा ने उन्हें उत्तर दिया, “योनातन का एक पुत्र ज़रूर जीवित है. दोनों ही पैरों से वह अपंग है.”
et ait rex num superest aliquis de domo Saul ut faciam cum eo misericordiam Dei dixitque Siba regi superest filius Ionathan debilis pedibus
4 राजा ने उससे पूछा, “वह कहां है?” ज़ीबा ने राजा को उत्तर दिया, “इस समय वह लो-देबार में अम्मिएल के पुत्र माखीर के आवास में है.”
ubi inquit est et Siba ad regem ecce ait in domo est Machir filii Amihel in Lodabar
5 तब राजा दावीद ने लो-देबार में अम्मिएल के पुत्र माखीर के आवास से मेफ़िबोशेथ को बुलवा लिया.
misit ergo rex David et tulit eum de domo Machir filii Amihel de Lodabar
6 शाऊल के पुत्र योनातन का पुत्र मेफ़िबोशेथ ने आकर भूमि पर मुख के बल गिरकर दावीद को नमस्कार किया. दावीद ने उसे संबोधित किया, “मेफ़िबोशेथ!” उसने उत्तर दिया, “हां जी, मैं आपका सेवक हूं!”
cum autem venisset Mifiboseth filius Ionathan filii Saul ad David corruit in faciem suam et adoravit dixitque David Mifiboseth qui respondit adsum servus tuus
7 दावीद ने उसे आश्वासन दिया, “डरो मत, तुम्हारे पिता योनातन के कारण तुम पर कृपा करूंगा, और तुम्हारे पितामह शाऊल की सारी भूमि तुम्हें लौटा दूंगा. इसके अलावा अब से तुम नियमित रूप से मेरे साथ मेरी ही मेज़ पर भोजन किया करोगे.”
et ait ei David ne timeas quia faciens faciam in te misericordiam propter Ionathan patrem tuum et restituam tibi omnes agros Saul patris tui et tu comedes panem in mensa mea semper
8 एक बार फिर मेफ़िबोशेथ दंडवत हो गया. उसने कहा, “आपका सेवक है ही क्या, जो आप मुझ जैसे मरे हुए कुत्ते की ओर ध्यान दें?”
qui adorans eum dixit quis ego sum servus tuus quoniam respexisti super canem mortuum similem mei
9 इसके बाद राजा ने ज़ीबा, शाऊल के सेवक को यह सूचित किया, “वह सब, जो शाऊल और उनके परिवार का है, मैंने तुम्हारे स्वामी के पोते को दे दिया है.
vocavit itaque rex Sibam puerum Saul et dixit ei omnia quaecumque fuerunt Saul et universam domum eius dedi filio domini tui
10 यह तुम्हारी जवाबदारी है कि तुम, तुम्हारे पुत्र और तुम्हारे सेवक उनके लिए इस भूमि पर खेती करें और उपज उत्पन्न करें और उन्हें सौंपे, कि तुम्हारे स्वामी के पोते के पर्याप्त भोजन रहे; मगर मेफ़िबोशेथ, तुम्हारे स्वामी का पोता हमेशा मेरे साथ भोजन करता रहेगा.” (ज़ीबा के पन्द्रह पुत्र और बीस सेवक थे.)
operare igitur ei terram tu et filii tui et servi tui et inferes filio domini tui cibos ut alatur Mifiboseth autem filius domini tui comedet semper panem super mensam meam erant autem Sibae quindecim filii et viginti servi
11 ज़ीबा ने राजा से कहा, “जैसा राजा, मेरे स्वामी ने आदेश दिया है, आपका सेवक वैसा ही करेगा.” तब मेफ़िबोशेथ दावीद के साथ राजा के पुत्रों के समान भोजन करने लगा.
dixitque Siba ad regem sicut iussisti domine mi rex servo tuo sic faciet servus tuus et Mifiboseth comedet super mensam tuam quasi unus de filiis regis
12 मेफ़िबोशेथ का मीका नामक एक पुत्र था—एक बालक. वे सभी, जो ज़ीबा के घर में रहते थे, मेफ़िबोशेथ के सेवक बन गए.
habebat autem Mifiboseth filium parvulum nomine Micha omnis vero cognatio domus Siba serviebat Mifiboseth
13 तब मेफ़िबोशेथ येरूशलेम में निवास करने लगा, क्योंकि वह सदैव राजा के साथ भोजन किया करता था; वह दोनों पैरों में अपंग था.
porro Mifiboseth habitabat in Hierusalem quia de mensa regis iugiter vescebatur et erat claudus utroque pede