< 2 शमूएल 3 >

1 शाऊल के वंश और दावीद के वंश के बीच लंबे समय तक युद्ध चलता रहा. दावीद धीरे धीरे मजबूत होते चले गए, और शाऊल का वंश लगातार दुर्बल होता चला गया.
facta est ergo longa concertatio inter domum Saul et inter domum David David proficiens et semper se ipso robustior domus autem Saul decrescens cotidie
2 हेब्रोन वास के समय दावीद को ये पुत्र पैदा हुए: उनका पहलौठा था अम्मोन, जो येज़्रीलवासी अहीनोअम से पैदा हुआ था;
nati quoque sunt filii David in Hebron fuitque primogenitus eius Amnon de Ahinoem Iezrahelitide
3 उनका दूसरा पुत्र था किलियाब जो कर्मेलवासी नाबाल की विधवा पत्नी अबीगइल से पैदा हुआ था; उनका तीसरा पुत्र था अबशालोम, जो गेशूर के राजा तालमाई की पुत्री माकाह से पैदा हुआ था;
et post eum Chelaab de Abigail uxore Nabal Carmeli porro tertius Absalom filius Maacha filiae Tholomai regis Gessur
4 उनका चौथा पुत्र था अदोनियाह, जिसकी माता थी हेग्गीथ; पांचवा पुत्र था शेपाथियाह जिसकी माता थी अबीताल;
quartus autem Adonias filius Aggith et quintus Safathia filius Abital
5 छठा पुत्र इथ्रियाम था, जिसकी माता थी दावीद की पत्नी एग्लाह. ये सभी दावीद के हेब्रोन में रहते हुए पैदा हुए थे.
sextus quoque Iethraam de Agla uxore David hii nati sunt David in Hebron
6 जब शाऊल और दावीद के वंश के बीच संघर्ष चल रहा था, अबनेर स्वयं को शाऊल के परिवार ही में अपना स्थान सशक्त बनाए जा रहा था.
cum ergo esset proelium inter domum Saul et domum David Abner filius Ner regebat domum Saul
7 शाऊल की रिज़पाह नामक एक उप-पत्नी थी, जो अइयाह की पुत्री थी. इश-बोशेथ ने अबनेर का सामना करते हुए पूछा, “तुमने मेरे पिता की उप-पत्नी से संबंध क्यों बनाया है?”
fuerat autem Sauli concubina nomine Respha filia Ahia dixitque Hisboseth ad Abner
8 इश-बोशेथ के इन शब्दों को सुन अबनेर को बहुत ही गुस्सा हो गए. उन्होंने इश-बोशेथ को उत्तर दिया, “क्या मैं यहूदिया के किसी कुत्ते का सिर हूं? आज तक मैं तुम्हारे पिता शाऊल के परिवार, उनके भाइयों और उनके मित्रों के प्रति पूरी तरह सच्चा रहा हूं, और मैं तुम्हें दावीद के अधीन होने से बचाता रहा हूं, और आज तुम मुझ पर इस स्त्री से संबंधित अपराध का आरोप लगा रहे हो!
quare ingressus es ad concubinam patris mei qui iratus nimis propter verba Hisboseth ait numquid caput canis ego sum adversum Iuda hodie qui fecerim misericordiam super domum Saul patris tui et super fratres et proximos eius et non tradidi te in manu David et tu requisisti in me quod argueres pro muliere hodie
9 अब यदि मैं, अबनेर, दान से बियरशीबा तक फैले हुए शाऊल वंश के राज्य दावीद को दिए जाने और दावीद के इस्राएल और यहूदिया पर सिंहासन की प्रतिष्ठा मिलने को,
haec faciat Deus Abner et haec addat ei nisi quomodo iuravit Dominus David sic faciam cum eo
10 जिसकी शपथ याहवेह द्वारा ही ली गई थी, पूरी न करूं, तो परमेश्वर मुझसे ऐसा ही, बल्कि इससे भी बढ़कर करें.”
ut transferatur regnum de domo Saul et elevetur thronus David super Israhel et super Iudam a Dan usque Bersabee
11 यह सुन इश-बोशेथ अबनेर से एक शब्द तक न कह सका, क्योंकि वह अबनेर से डरता था.
et non potuit respondere ei quicquam quia metuebat illum
12 अबनेर ने दावीद के पास इस संदेश के साथ अपने दूत भेजे, “कौन है इस भूमि का स्वामी? मुझसे वाचा बांध लीजिए और तब देखिएगा कि मैं अपने प्रभाव से सारे इस्राएल को आपकी अधीनता में ला दूंगा.”
misit ergo Abner nuntios ad David pro se dicentes cuius est terra et loquerentur fac mecum amicitias et erit manus mea tecum et reducam ad te universum Israhel
13 दावीद ने उन्हें उत्तर में यह संदेश भेजा. “बहुत बढ़िया, मैं आपसे वाचा ज़रूर बांधूंगा, मगर एक ही शर्त पर, आप जब मुझसे भेंटकरने आएं, आप शाऊल की पुत्री मीखल को अपने साथ लाएं, नहीं आप मेरा मुख न देख सकेंगे.”
qui ait optime ego faciam tecum amicitias sed unam rem peto a te dicens non videbis faciem meam antequam adduxeris Michol filiam Saul et sic venies et videbis me
14 इसके बाद दावीद ने शाऊल के पुत्र इश-बोशेथ के पास इस संदेश के साथ संदेशवाहक भेजे: “मुझे मेरी पत्नी मीखल दे दो, जिसके साथ मेरा रिश्ता फिलिस्तीनियों की एक सौ लिंग की खालों का मूल्य चुकता करने के द्वारा हुआ था.”
misit autem David nuntios ad Hisboseth filium Saul dicens redde uxorem meam Michol quam despondi mihi centum praeputiis Philisthim
15 इश-बोशेथ ने उसे उसके पति लायीश के पुत्र पालतिएल के पास से छीनकर दावीद के पास भेजी.
misit ergo Hisboseth et tulit eam a viro suo Faltihel filio Lais
16 इस पर उसका पति सारे रास्ते रोता हुआ उसके साथ साथ बहुरीम तक जा पहुंचा. उसे देख अबनेर ने उसे आदेश दिया, “जाओ अपने घर लौट जाओ!” तब वह अपने घर लौट गया.
sequebaturque eam vir suus plorans usque Baurim et dixit ad eum Abner vade revertere qui reversus est
17 अबनेर ने इस्राएल के पुरनियों की सभा आयोजित की, और उन्हें संबोधित करते हुए कहा, “बीते वर्षों से आपकी यह इच्छा रही है कि दावीद आप पर राजा होकर शासन करें.
sermonem quoque intulit Abner ad seniores Israhel dicens tam heri quam nudius tertius quaerebatis David ut regnaret super vos
18 अब यही हो जाने दीजिए; क्योंकि याहवेह ने दावीद से यह प्रतिज्ञा की है, ‘मैं अपने सेवक दावीद के बाहुबल से फिलिस्तीनियों के अधिकार से और सारे शत्रुओं से अपनी प्रजा इस्राएल को छुड़ाऊंगा.’”
nunc ergo facite quoniam Dominus locutus est ad David dicens in manu servi mei David salvabo populum meum Israhel de manu Philisthim et omnium inimicorum eius
19 अबनेर ने बिन्यामिन गोत्र के लोगों से भी इस विषय के उल्लेख किया. इसके बाद अबनेर हेब्रोन नगर में दावीद को यह बताने गया कि सारे इस्राएल और सारे बिन्यामिन गोत्र के लोगों के मत में अब क्या करना सही है.
locutus est autem Abner etiam ad Beniamin et abiit ut loqueretur ad David in Hebron omnia quae placuerant Israhel et universo Beniamin
20 जब अबनेर बीस व्यक्तियों के साथ दावीद से भेंटकरने हेब्रोन पहुंचे, दावीद ने अबनेर और उन बीस व्यक्तियों के लिए एक भोज तैयार किया.
venitque ad David in Hebron cum viginti viris et fecit David Abner et viris eius qui venerant cum eo convivium
21 अबनेर ने दावीद से कहा, “मुझे आज्ञा दीजिए कि मैं जाकर सारे इस्राएल को अपने स्वामी, जो राजा हैं, उनके सामने इकट्ठा करूं, कि वे आपसे वाचा स्थापित कर सकें, कि आप उन पर अपनी इच्छा अनुसार उन सभी पर शासन कर सकें.” तब दावीद ने अबनेर को इसके लिए विदा किया और अबनेर वहां से पूरी शांति से चले गए.
et dixit Abner ad David surgam ut congregem ad te dominum meum regem omnem Israhel et ineam tecum foedus et imperes omnibus sicut desiderat anima tua cum ergo deduxisset David Abner et ille isset in pace
22 ठीक उसी समय योआब के साथ दावीद के सेवक छापामार करके लौट रहे थे. उनके पास लूटी हुई सामग्री भी थी. उस समय अबनेर दावीद के पास हेब्रोन नगर में नहीं थे. क्योंकि दावीद उसे विदा कर चुके थे.
statim pueri David et Ioab venerunt caesis latronibus cum praeda magna nimis Abner autem non erat cum David in Hebron quia iam dimiserat eum et profectus fuerat in pace
23 योआब और उनकी सारी सेना उनके साथ वहां लौटी, तब उन्हें सूचना इस प्रकार दी गई थी, “नेर के पुत्र अबनेर राजा से भेंटकरने आए थे. राजा ने उन्हें पूरी शांति में लौटा दिया है.”
et Ioab et omnis exercitus qui erat cum eo postea venerant nuntiatum est itaque Ioab a narrantibus venit Abner filius Ner ad regem et dimisit eum et abiit in pace
24 यह सुन योआब ने राजा के पास जाकर कहा, “यह आपने क्या कर डाला है? जब अबनेर आपके पास आया था, आपने उसे ऐसे ही छोड़ दिया, और अब वह आपके हाथ से बच निकला है!
et ingressus est Ioab ad regem et ait quid fecisti ecce venit Abner ad te quare dimisisti eum et abiit et recessit
25 इतना तो आप समझते हैं कि नेर का पुत्र अबनेर आपसे छल करने के उद्देश्य से यहां आया था. वह यहां आया था कि आपकी हर एक गतिविधि का भेद ले ले.”
ignoras Abner filium Ner quoniam ad hoc venit ut deciperet te et sciret exitum tuum et introitum tuum et nosset omnia quae agis
26 दावीद की उपस्थिति से बाहर आकर योआब ने अबनेर के पीछे अपने दूत दौड़ा दिए, जो अबनेर को सीराह के कुंड के निकट से लौटा लाया. मगर दावीद को इसका कोई ज्ञान न था.
egressus itaque Ioab a David misit nuntios post Abner et reduxit eum a cisterna Sira ignorante David
27 जब अबनेर हेब्रोन पहुंचे, प्रवेश द्वारा के निकट योआब ने उन्हें अलग ले जाकर कुछ ऐसा दिखाया की मानो वह उन्हें कोई गुप्‍त संदेश देना चाह रहे थे. उस स्थिति ही में योआब ने उनके पेट में घातक वार किया. योआब ने यह हत्या उसके भाई आसाहेल की हत्या का बदला लेने के लिए की.
cumque redisset Abner in Hebron seorsum abduxit eum Ioab ad medium portae ut loqueretur ei in dolo et percussit illum ibi in inguine et mortuus est in ultionem sanguinis Asahel fratris eius
28 जब दावीद को इस घटना के विषय में मालूम हुआ, उनके वचन थे, “नेर के पुत्र अबनेर के वध के विषय में याहवेह के सामने मैं और मेरा राज्य हमेशा निर्दोष रहेंगे.
quod cum audisset David rem iam gestam ait mundus ego sum et regnum meum apud Dominum usque in sempiternum a sanguine Abner filii Ner
29 इसका दोष योआब और उसके कुल पर पड़े, वे स्राव रोग से कभी मुक्त न हो; उसके पिता के कुल में कोढ़ी बने रहें; और बैसाखी का उपयोग करनेवाले हमेशा रहें, उसके कुल के पुरुष तलवार से घात किए जाएं; उसके कुल में भोजन का अभाव बना रहे.”
et veniat super caput Ioab et super omnem domum patris eius nec deficiat de domo Ioab fluxum seminis sustinens et leprosus tenens fusum et cadens gladio et indigens pane
30 (योआब और उनका भाई अबीशाई अबनेर की हत्या के दोषी थे; यह इसलिये कि अबनेर ने गिबयोन के युद्ध में आसाहेल का वध किया था.)
igitur Ioab et Abisai frater eius interfecerunt Abner eo quod occidisset Asahel fratrem eorum in Gabaon in proelio
31 इसके बाद राजा दावीद ने योआब और वहां उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए आदेश दिया, “अपने वस्त्र फाड़ दो, शोक-वस्त्र पहन लो और अबनेर के लिए विलाप करो.” राजा दावीद अर्थी के पीछे-पीछे गये.
dixit autem David ad Ioab et ad omnem populum qui erat cum eo scindite vestimenta vestra et accingimini saccis et plangite ante exequias Abner porro rex David sequebatur feretrum
32 उन्होंने अबनेर को हेब्रोन ही में गाड़ दिया. राजा ऊंची आवाज में रोते हुए अबनेर की कब्र के पास खड़े रहे. वहां उपस्थित सभी लोग भी रोए.
cumque sepelissent Abner in Hebron levavit rex vocem suam et flevit super tumulum Abner flevit autem et omnis populus
33 राजा ने अबनेर के लिए इन शब्दों में शोक गीत गाया: “क्या सही था कि अबनेर की मृत्यु ऐसी हो, जैसी एक मूर्ख की?
plangensque rex Abner ait nequaquam ut mori solent ignavi mortuus est Abner
34 अबनेर, न तो तुम्हारे हाथ बांधे गए थे, और न पांवों में बेड़ियां डाली गई थी! फिर भी तुम्हारी मृत्यु ऐसी हुई, जैसी किसी दुष्ट की.” एक बार फिर लोग अबनेर के शोक में रोने लगे.
manus tuae non sunt ligatae et pedes tui non sunt conpedibus adgravati sed sicut solent cadere coram filiis iniquitatis corruisti congeminansque omnis populus flevit super eum
35 इसके बाद सभी लोग आकर दावीद से विनती करने लगे कि वह सूर्यास्त के पहले भोजन कर लें; मगर दावीद ने शपथ लेते हुए कहा, “परमेश्वर मेरे साथ यही, मगर इससे भी ज्यादा करें, यदि मैं सूर्यास्त के पहले भोजन का सिर्फ स्वाद भी चख लूं!”
cumque venisset universa multitudo cibum capere cum David clara adhuc die iuravit David dicens haec faciat mihi Deus et haec addat si ante occasum solis gustavero panem vel aliud quicquam
36 यह विषय सभी के ज्ञान में आ गया, और इससे सभी प्रसन्‍न हुए! वस्तुतः राजा जो कुछ करते थे, उससे सभी लोग प्रसन्‍न ही होते थे.
omnisque populus audivit et placuerunt eis cuncta quae fecit rex in conspectu totius populi
37 उस दिन इस्राएल के सभी लोगों के सामने यह स्पष्ट हो गया कि राजा की यह इच्छा कभी न थी कि नेर के पुत्र अबनेर की हत्या की जाए.
et cognovit omne vulgus et universus Israhel in die illa quoniam non actum fuisset a rege ut occideretur Abner filius Ner
38 तब राजा ने अपने सेवकों को संबोधित करते हुए कहा, “क्या आप लोग नहीं समझ रहे कि इस्राएल ने आज एक प्रशासक और एक असाधारण व्यक्ति खो दिया है?
dixit quoque rex ad servos suos num ignoratis quoniam princeps et maximus cecidit hodie in Israhel
39 अभिषिक्त राजा होने पर भी आज मैं स्वयं को दुर्बल पा रहा हूं. मेरे लिए ज़ेरुइयाह के पुत्र बड़ी समस्या बन गए हैं. याहवेह ही इन दुष्टों को उनके कुकर्मों के लिए सही बदला दें!”
ego autem adhuc delicatus et unctus rex porro viri isti filii Sarviae duri mihi sunt retribuat Dominus facienti malum iuxta malitiam suam

< 2 शमूएल 3 >