< 2 शमूएल 24 >

1 इस्राएल के विरुद्ध याहवेह का क्रोध एक बार फिर भड़क उठा. उन्होंने दावीद को ही इस्राएल के विरुद्ध कर दिया. उन्होंने दावीद को उकसाया, “इस्राएल और यहूदिया की गिनती करो.”
Još je jednom srdžba Jahvina planula na Izraelce te potakla Davida protiv njih govoreći: “Idi, izbroj Izraelce i Judejce!”
2 तब राजा ने सेना के आदेशक योआब और उनके सहयोगियों को आदेश दिया, “दान से लेकर बेअरशेबा तक जाकर इस्राएल के सारे गोत्रों की जनगणना करो, कि मुझे जनसंख्या का पता चल सके.”
I kralj zapovjedi Joabu i vojvodama koji bijahu s njim: “Obiđite sva Izraelova plemena od Dana do Beer Šebe i popišite narod da znam koliko ima naroda.”
3 मगर योआब ने राजा से कहा, “जब तक आपकी आंखों में ज्योति है, याहवेह आपके परमेश्वर वर्तमान जनसंख्या की सौ गुणा वृद्धि करें, मगर महाराज, मेरे स्वामी, ऐसा करना क्यों चाह रहे हैं?”
Joab odgovori kralju: “Neka Jahve, tvoj Bog, dade svome narodu još sto puta ovoliko koliko ga je sada i neka to još vidi svojim očima moj gospodar kralj, ali zašto moj gospodar kralj ima takvu želju?”
4 मगर राजा के आदेश के आगे योआब और अन्य प्रधानों का तर्क विफल ही रहा. तब योआब और सेना के प्रधान संसद भवन से निकलकर इस्राएल की जनगणना के लिए चल पड़े.
Ali kraljeva riječ bijaše jača od Joabove i od riječi vojvoda njegove vojske. Tako Joab i vojvode odoše ispred kralja da popišu izraelski narod.
5 उन्होंने यरदन नदी पार कर अरोअर नामक स्थान पर शिविर डाले. यह स्थान याज़र की ओर, गाद की तराई के बीच में है.
Prijeđoše oni preko Jordana i počeše kod Aroera i kod grada što leži usred doline i krenuše odande prema Gaditima i prema Jazeru.
6 इसके बाद वे गिलआद आ गए, और हित्तियों के क्षेत्र के कादेश में तब वे दान यअन पहुंचे. दान यअन के बाद वे सीदोन के निकट जा पहुंचे.
Potom dođoše u Gilead i u zemlju Hetita, u Kadeš; zatim stigoše u Dan, a iz Dana skrenuše prema Sidonu.
7 फिर वे सोर के गढ़ पहुंचे, जहां से उन्होंने हिव्वियों और कनानियों के सभी नगरों में गिनती पूरी की. इसके बाद वे बेअरशेबा में यहूदिया के नेगेव पहुंचे.
Zatim dođoše do tvrđave Tira i u sve gradove Hivijaca i Kanaanaca i završiše svoj put u Negebu Judinu, u Beer Šebi.
8 जब वे संपूर्ण देश में गिनती का काम पूरा कर चुके, वे येरूशलेम आ गए. अब तक नौ महीने और बीस दिन पूरे हो चुके थे.
Prošavši svu zemlju, vratiše se poslije devet mjeseci i dvadeset dana u Jeruzalem.
9 योआब ने राजा के सामने राज्य की जनगणना का लेखा प्रस्तुत किया: इस्राएल में आठ लाख वीर योद्धा थे, और यहूदिया में पांच लाख, जिनमें तलवार के कौशल की क्षमता थी.
Joab dade kralju popis naroda: Izraelaca bijaše osam stotina tisuća ratnika vičnih maču, a Judejaca pet stotina tisuća ljudi.
10 जनगणना के परिणाम स्पष्ट होते ही दावीद का मन उन्हें कचोटने लगा. सुबह जागने पर दावीद ने याहवेह से कहा, “यह करके मैंने घोर पाप किया है. मगर याहवेह, अपने सेवक का अपराध दूर कर दीजिए, क्योंकि यह मेरी बड़ी मूर्खता थी.”
Poslije toga Davida zapeče savjest što je dao brojiti narod pa reče Jahvi: “Veoma sam sagriješio što sam to učinio! Ali, Jahve, oprosti tu krivicu sluzi svome, jer sam vrlo ludo radio.”
11 सुबह जागने पर दावीद को याहवेह का यह संदेश भविष्यद्वक्ता गाद को भेज दिया गया. वह दावीद के लिए नियुक्त दर्शी थे:
Kad je David ujutro ustao, već je Jahvina riječ bila došla proroku Gadu, Davidovu vidiocu:
12 “जाओ और दावीद से यह कहो, ‘याहवेह का यह संदेश है, मैं तुम्हारे सामने तीन विकल्प प्रस्तुत कर रहा हूं. इनमें से तुम एक चुन लो, कि मैं उसे तुम पर इस्तेमाल कर सकूं.’”
“Idi i kaži Davidu: Ovako govori Jahve: 'Troje stavljam preda te, izaberi jedno od toga da ti učinim!'”
13 तब गाद दावीद के सामने आए और उनसे यह कहा, “क्या तुम्हारे देश में तीन वर्ष के लिए अकाल भेजा जाए? या तुम तीन महीने तक उन शत्रुओं से बचकर भागते रहो, जो तुम्हारा पीछा कर रहे थे? या क्या देश में तीन दिन की महामारी हो? अब विचार करके निर्णय करो कि मैं अपने भेजनेवाले को उत्तर दे सकूं.”
Gad tako dođe Davidu i javi mu ovo: “Hoćeš li da dođu tri gladne godine na tvoju zemlju, ili da tri mjeseca bježiš pred svojim neprijateljem koji će te goniti, ili da bude tri dana kuga u tvojoj zemlji? Sada promisli i gledaj što da odgovorim onome koji me poslao!”
14 तब दावीद ने गाद को उत्तर दिया, “मैं बड़ी मुसीबत में हूं. हमें याहवेह के हाथ से दिया गया दंड ही सहने दीजिए, क्योंकि अपार है उनकी कृपा. मुझे किसी मनुष्य के हाथ में न पड़ने दें.”
David odgovori Gadu: “Na velikoj sam muci! Ali neka padnemo u ruke Jahvine, jer je veliko njegovo milosrđe, a u ljudske ruke neka ne zapadnem!”
15 तब याहवेह ने उस समय से तय अवधि तक के लिए इस्राएल देश पर महामारी भेज दी. दान से बेअरशेबा तक 70,000 व्यक्तियों की मृत्यु हो गई.
David, dakle, izabra kugu. Bilo je upravo vrijeme pšenične žetve. Jahve pusti kugu na Izraela od jutra pa do određenoga vremena; i pomor udari na narod i pomrije sedamdeset tisuća ljudi od Dana do Beer Šebe.
16 जब विनाशक स्वर्गदूत ने येरूशलेम को ध्वस्त करने के उद्देश्य से उसकी ओर हाथ बढ़ाया, याहवेह ने विनाश का विचार त्याग दिया. उन्होंने उस स्वर्गदूत को, जो मनुष्यों को मार रहा था, कहा, “बस करो अब! अपना हाथ रोक दो!” इस समय स्वर्गदूत यबूसी औरनन के खलिहान के निकट था.
Kad je anđeo pružio svoju ruku na Jeruzalem da ga uništi, sažali se Jahvi zbog toga zla, pa reče anđelu koji je ubijao narod: “Dosta je sada! Povuci svoju ruku!” A Jahvin je anđeo bio upravo kod gumna Araune Jebusejca.
17 जब दावीद ने मनुष्यों का संहार कर रहे स्वर्गदूत को देखा, उन्होंने याहवेह को संबोधित कर कहा, “पाप सिर्फ मैंने किया है. सिर्फ मैं ही हूं अपराधी; मगर ये भेड़ें; क्या दोष है उनका? आपका यह दंड देता हुआ हाथ मुझ पर और मेरे पिता के परिवार के विरुद्ध उठने दीजिए.”
Kad David vidje anđela koji je ubijao narod, zavapi Jahvi: “Evo, ja sam sagriješio, ja sam učinio zlo! A oni, ovce, što su skrivili? Neka tvoja ruka padne na mene i na moju obitelj!”
18 तब गाद उसी दिन दावीद के पास पहुंचे और उन्हें आदेश दिया, “यबूसी औरनन के खलिहान में जाकर याहवेह के लिए वेदी बनाओ.”
Istoga dana dođe Gad k Davidu i reče mu: “Idi i podigni Jahvi žrtvenik na gumnu Araune Jebusejca!”
19 दावीद ने गाद का आदेश पालन कर वैसा ही किया, जैसा याहवेह ने उन्हें आदेश दिया था.
I ode David po Gadovoj riječi, kako mu je zapovjedio Jahve.
20 जब औरनन ने दृष्टि की, तो यह देखा कि राजा और उनके सेवक उसी की ओर बढ़ते चले आ रहे थे. औरनन ने जाकर दंडवत हो उनको नमस्कार किया.
Kad Arauna pogleda, opazi kralja i njegove dvorane gdje idu prema njemu. Arauna iziđe i pokloni se kralju licem do zemlje.
21 औरनन ने विनती की, “क्या कारण है कि महाराज, मेरे स्वामी को इस सेवक के यहां आने की आवश्यकता हुई है?” दावीद ने उत्तर दिया, “तुमसे खलिहान खरीदने, कि मैं याहवेह के लिये वेदी बना सकूं. तब बीमारी रुक जायेगी.”
Arauna upita: “Zašto je moj gospodar kralj došao svome sluzi?” A David odgovori: “Da kupi od tebe ovo gumno, da sagradi žrtvenik Jahvi, kako bi prestao pomor u narodu.”
22 यह सुन औरनन ने दावीद से कहा, “महाराज, मेरे स्वामी को जो कुछ सही लगे, ले लें और भेंट चढ़ा दें. अग्निबलि के लिए ये बैल हैं, और बलि के लिए आवश्यक लकड़ी के लिए भूसी निकालने के ये हथियार और जूआ प्रस्तुत हैं.
Arauna reče Davidu: “Neka ga uzme moj gospodar kralj i neka žrtvuje ono što je u njegovim očima dobro! Evo goveda za paljenicu, mlatilice, i volujske opreme za drvo!
23 महाराज, यह सब औरनन महाराज को भेंट में प्रस्तुत कर रहा है.” औरनन ने राजा से यह भी कहा, “याहवेह, आपके परमेश्वर, आपको स्वीकार करें.”
Sve to sluga moga gospodara kralja poklanja kralju!” Još reče Arauna kralju: “Jahve, Bog tvoj, neka ti bude milostiv!”
24 मगर राजा ने औरनन को उत्तर दिया, “नहीं, मैं तुम्हें इनका मूल्य देकर ही इन्हें स्वीकार करूंगा. मैं, याहवेह मेरे परमेश्वर को ऐसी भेंट नहीं चढ़ा सकता, जिसका मैंने मूल्य नहीं चुका दिया है.” दावीद ने चांदी के पचास मुद्राएं देकर खलिहान और बैल मोल ले लिए.
Ali kralj odgovori Arauni: “Ne, nego hoću da kupim od tebe i da platim; neću prinositi Jahvi, svome Bogu, paljenica koje su mi poklonjene.” I tako David kupi ono gumno i goveda za pedeset srebrnih šekela.
25 दावीद ने वहां याहवेह के निमित्त वेदी बनाई और उस पर अग्निबलि और मेल बलियां चढ़ाईं. तब याहवेह ने देश के लिए इस प्रार्थना को स्वीकार किया जिससे इस्राएल देश से महामारी जाती रही.
Ondje David sagradi žrtvenik Jahvi i prinese paljenice i pričesnice. Tada se Jahve smilova zemlji i presta pomor u Izraelu.

< 2 शमूएल 24 >