< 2 पतरस 3 >

1 प्रिय भाई बहनो, मेरी ओर से यह तुम्हें दूसरा पत्र है. इन दोनों पत्रों के द्वारा मैं तुम्हें दोबारा याद दिलाते हुए तुम्हारे निर्मल मन को छलकाना चाहता हूं.
Dette er allerede, I elskede! det andet Brev, som jeg skriver til eder, hvori jeg ved Påmindelse vækker eders rene Sind
2 यह तुम्हारे लिए ज़रूरी है कि तुम पवित्र भविष्यद्वक्ताओं द्वारा पहले से कही बातों तथा प्रेरितों के माध्यम से दिए गए हमारे प्रभु व उद्धारकर्ता के आदेशों को याद करो.
til at komme de Ord i Hu, som forud ere sagte af de hellige Profeter, og eders Apostles Befaling fra Herren og Frelseren,
3 सबसे पहले, तुम्हारे लिए यह समझ लेना ज़रूरी है कि अंतिम दिनों में अपनी ही वासनाओं द्वारा नियंत्रित ठट्ठा करनेवालों का आगमन होगा,
idet I først og fremmest mærke eder dette, at i de sidste Dage skal der komme Spottere med Spot, som vandre efter deres egne Begæringer
4 जो ठट्ठा करते हुए यह कहेंगे: “क्या हुआ प्रभु के दूसरे आगमन की प्रतिज्ञा का? पूर्वजों की मृत्यु से अब तक सब कुछ वैसा ही चल रहा है जैसा सृष्टि के प्रारंभ से था.”
og sige: "Hvad bliver der af Forjættelsen om hans Tilkommelse? Fra den Dag, Fædrene sov hen, forblive jo alle Ting, som de vare, lige fra Skabningens Begyndelse."
5 जब वे जानबूझकर यह भूल जाते हैं कि प्राचीन काल में परमेश्वर के शब्द मात्र द्वारा आकाशमंडल अस्तित्व में आया तथा शब्द ही के द्वारा जल में से, जल के द्वारा ही पृथ्वी की रचना हुई.
Thi med Villie ere de blinde for dette, at fra fordums Tid var der Himle og en Jord, som var fremstået af Vand og ved Vand i Kraft af Guds Ord,
6 यह उनके ठट्ठे का ही परिणाम था कि उस समय का संसार जल की बाढ़ के द्वारा नाश किया गया.
hvorved den daværende Verden gik til Grunde i en Vandflod.
7 इसी शब्द के द्वारा वर्तमान आकाशमंडल तथा पृथ्वी अग्नि के लिए रखे गए तथा न्याय के दिन पर अधर्मियों के नाश के लिए सुरक्षित रखे जा रहे है.
Men de nuværende Himle og Jorden holdes ved det samme Ord i Forvaring til Ild, idet de bevares til de ugudelige Menneskers Doms og Undergangs Dag.
8 किंतु प्रिय भाई बहनो, इस बात को कभी भूलने न देना कि प्रभु के सामने एक दिन एक हज़ार वर्ष और हज़ार वर्ष एक दिन के बराबर हैं.
Men dette ene bør ikke undgå eder, I elskede! at een Dag er for Herren som tusinde År, og tusinde År som een Dag.
9 प्रभु अपनी प्रतिज्ञा को पूरी करने में देर नहीं करते जैसा कुछ लोगों का विचार है. वह तुम्हारे प्रति धीरज धरते हैं और नहीं चाहते कि किसी का भी विनाश हो परंतु यह कि सभी को पाप से मन फिराने का सुअवसर प्राप्‍त हो.
Herren forhaler ikke Forjættelsen (som nogle agte det for en Forhaling), men han er langmodig for eders Skyld, idet han ikke vil, at nogen skal fortabes, men at alle skulle komme til Omvendelse.
10 प्रभु का दिन चोर के समान अचानक से आएगा, जिसमें आकाशमंडल गड़गड़ाहट की तेज आवाज करते हुए नष्ट हो जाएगा, तत्व बहुत ही गर्म होकर पिघल जाएंगे तथा पृथ्वी और उस पर किए गए सभी काम प्रकट हो जाएंगे.
Men Herrens Dag skal komme som en Tyv; på den skulle Himlene forgå med stort Bulder, og Elementerne skulle komme i Brand og opløses, og Jorden og alt, hvad der er på den, skal opbrændes.
11 जब इन सभी वस्तुओं का इस रीति से नाश होना निश्चित है तो पवित्र चालचलन तथा भक्ति में तुम्हारा किस प्रकार के व्यक्ति होना सही है,
Efterdi da alt dette opløses, hvor bør I da ikke færdes i hellig Vandel og Gudsfrygt,
12 जब तुम परमेश्वर के दिन के लिए ऐसी लालसा में इंतजार कर रहे हो, मानो उसे गति प्रदान कर रहे हो तो इस बात के प्रकाश में जब आकाशमंडल आग से नाश कर दिया जाएगा तथा तेज गर्मी के कारण तत्व पिघल जाएंगे
idet I forvente og fremskynde Guds Dags Tilkommelse, for hvis Skyld Himle skulle antændes og opløses, og Elementer komme i Brand og smelte.
13 प्रभु की प्रतिज्ञा के अनुसार हम नए आकाश और नई पृथ्वी की प्रतीक्षा कर रहे हैं, जहां धार्मिकता का वास है.
Men vi forvente efter hans Forjættelse nye Himle og en ny Jord, i hvilke Retfærdighed bor.
14 इसलिये प्रिय भाई बहनो, जब तुम उस दिन की प्रतीक्षा कर रहे हो, कोशिश करो कि प्रभु की दृष्टि में निष्कलंक तथा निर्दोष पाए जाओ तथा तुममें उनकी शांति का वास हो.
Derfor, I elskede! efterdi I forvente dette, så gører eder Flid for at findes uplettede og ulastelige for ham i Fred,
15 हमारे प्रभु के धीरज को उद्धार समझो—ठीक जैसे हमारे प्रिय भाई पौलॉस ने उन्हें दिए गए ज्ञान के अनुसार तुम्हें लिखा है,
og agter vor Herres Langmodighed for Frelse; ligesom også vor elskede Broder Paulus efter den ham givne Visdom har skrevet til eder,
16 जैसे उन्होंने अपने सभी पत्रों में भी इन्हीं विषयों का वर्णन किया है, जिनमें से कुछ विषय समझने में कठिन हैं, जिन्हें अस्थिर तथा अनपढ़ लोग बिगाड़ देते हैं—जैसा कि वे शेष पवित्र शास्त्र के साथ भी करते हैं; जिससे वे स्वयं अपना ही विनाश कर लेते हैं.
som han også gør i alle sine Breve, når han i dem taler om disse Ting; i dem findes der Ting, vanskelige at forstå, som de ukyndige og ubefæstede fordreje, ligesom også de øvrige Skrifter, til deres egen Undergang.
17 इसलिये प्रिय भाई बहनो, यह सब पहले से जानते हुए सचेत रहो. ऐसा न हो कि अधर्मियों की गलत शिक्षा में बहककर स्थिरता से तुम गिर न जाओ.
Da I altså, I elskede! vide det forud, såvogter eder, for at I ikke skulle rives med af de ryggesløses Vildfarelse og affalde fra eders egen Fasthed;
18 हमारे प्रभु और उद्धारकर्ता मसीह येशु के अनुग्रह और ज्ञान में बढ़ते जाओ. उनकी महिमा अब भी और युगानुयुग होती रहे! आमेन. (aiōn g165)
men vokser i vor Herres og Frelsers Jesu Kristi Nåde og Kundskab! Ham tilhører Herligheden både nu og indtil Evighedens Dag! (aiōn g165)

< 2 पतरस 3 >

The Great Flood
The Great Flood