< 2 राजा 1 >
1 अहाब की मृत्यु के बाद मोआब देश ने इस्राएल के विरुद्ध विद्रोह कर दिया.
А по смрти Ахавовој одметнуше се Моавци од Израиља.
2 अहज़्याह शमरिया नगर में अपने राजघराने के ऊपरी कमरे की जालीदार खिड़की से नीचे गिर पड़ा और बीमार हो गया. तब उसने दूतों को बुलवाया और उन्हें यह आदेश दिया, “जाओ और बाल-ज़बूब, एक्रोन के देवता से यह मालूम करो, क्या मैं अपनी इस रोगी अवस्था से ठीक हो सकूंगा?”
А Охозија паде кроз решетку из горње собе своје у Самарији, и разболе се; па посла посланике и рече им: Идите, питајте Велзевула бога акаронског хоћу ли оздравити од ове болести.
3 मगर याहवेह का दूत तिशबेवासी एलियाह से यह कह चुका था, “उठो, जाकर शमरिया के राजा के दूतों से भेंटकर उनसे कहना, ‘क्या इस्राएल राज्य में परमेश्वर नहीं हैं, कि तुम एक्रोन के देवता, बाल-ज़बूब से पूछताछ करने जा रहे हो?’
Али анђео Господњи рече Илији Тесвићанину: Устани, изађи на сусрет посланицима цара самаријског и реци им: Еда ли нема Бога у Израиљу, те идете да питате Велзевула бога у Акарону?
4 इसलिये अब याहवेह का संदेश यह है ‘अब तुम अपने बिछौने से, जिस पर तुम इस समय लेटे हुए हो, नीचे कभी न आ सकोगे—तुम्हारी मृत्यु तय है.’” यह सुन एलियाह चल पड़े.
А зато овако вели Господ: Нећеш се дигнути са постеље на коју си легао, него ћеш умрети. Потом отиде Илија.
5 जब दूत राजा के पास लौटे, राजा ने उनसे प्रश्न किया, “तुम लौट क्यों आए हो?”
А слуге се вратише к Охозији, и он им рече: Што сте се вратили?
6 उन्होंने उत्तर दिया, “एक व्यक्ति हमसे भेंटकरने आया था, उसी ने हमें आदेश दिया, ‘राजा के पास लौट जाओ, जिसने तुम्हें भेजा है. उससे कहना, “यह याहवेह का संदेश है: क्या इस्राएल राज्य में परमेश्वर नहीं हैं, कि तुम एक्रोन के देवता, बाल-ज़बूब से पूछताछ करने जा रहे हो? इसलिये अब तुम जिस बिछौने पर लेटे हुए हो, उससे नीचे नहीं आओगे—तुम्हारी मृत्यु ज़रूर हो जाएगी!”’”
А они му рекоше: Срете нас један човек, и рече нам: Идите, вратите се к цару који вас је послао, и реците му: Овако вели Господ: Еда ли нема Бога у Израиљу, те шаљеш да питаш Велзевула бога у Акарону? Зато нећеш се дигнути с постеље на коју си легао, него ћеш умрети.
7 राजा ने उनसे पूछा, “किस प्रकार का व्यक्ति था वह, जो तुमसे भेंटकरने आया था, जिसने तुमसे यह सब कहा है?”
А он им рече: Какав беше на очи тај човек који вас срете и то вам рече?
8 उन्होंने उत्तर दिया, “वह बालों का एक वस्त्र पहिना हुआ था, और वह चमड़े का कमरबंध बांधा हुआ था.” राजा बोल उठा, “वह तिशबेवासी एलियाह है!”
А они му одговорише: Беше сав космат и опасан кожним појасом. А он рече: То је Илија Тесвићанин.
9 राजा ने एक सेना के प्रधान को उसके पचास सैनिकों के साथ एलियाह के पास भेज दिया. सेना के प्रधान ने वहां जाकर देखा कि एलियाह पहाड़ी की चोटी पर बैठे हुए थे. सेना के प्रधान ने एलियाह से कहा, “परमेश्वर के जन, राजा का आदेश है, ‘नीचे उतर आओ.’”
Тада посла к њему педесетника с његовом педесеторицом; и он отиде к њему; и гле, он сеђаше наврх горе: и педесетник му рече: Човече Божји, цар је заповедио, сиђи.
10 एलियाह ने सेना के प्रधान को उत्तर दिया, “यदि मैं वास्तव में परमेश्वर का जन हूं, तो आकाश से आग बरसे और तुम्हें और तुम्हारे पचासों को खत्म कर जाए.” उनका यह कहना खत्म होते ही आकाश से आग बरसी और सेना के प्रधान और उसके पचासों सैनिकों को चट कर गई.
А Илија одговарајући рече педесетнику: Ако сам човек Божји, нека сиђе огањ с неба и прождре тебе и твоју педесеторицу. И сиђе огањ с неба и прождре њега и његову педесеторицу.
11 राजा ने पचास सैनिकों की दूसरी टुकड़ी को उनके प्रधान के साथ एलियाह के पास भेजी. सेना के प्रधान ने एलियाह से कहा, “परमेश्वर के जन, यह राजा का आदेश है, ‘जल्द ही नीचे उतर आओ.’”
Опет посла к њему другог педесетника с његовом педесеторицом, који проговори и рече му: Човече Божји, цар је тако заповедио, сиђи брже.
12 एलियाह ने उसे उत्तर दिया, “यदि मैं सच में परमेश्वर का जन हूं, तो आकाश से आग बरसे और तुम्हें और तुम्हारे पचासों सैनिकों को चट कर जाए.” उसी समय आकाश से आग बरसी और उसे और उसके पचासों सैनिकों को चट कर गई.
А Илија одговори и рече им: Ако сам човек Божји, нека сиђе огањ с неба и прождре тебе и твоју педесеторицу. И сиђе огањ Божји с неба и прождре њега и његову педесеторицу.
13 राजा ने पचास सैनिकों की तीसरी टुकड़ी को उनके प्रधान के साथ एलियाह के पास भेजी. जब वह तीसरी पचास सैनिकों की टुकड़ी का प्रधान एलियाह के पास पहुंचा, उसने उनके आगे घुटने टेक दिए और उनसे विनती की, “परमेश्वर के जन, आपकी दृष्टि में मेरा और इन पचास सैनिकों का जीवन कीमती बना रहे.
Тада опет посла трећег педесетника с његовом педесеторицом. А овај трећи педесетник кад дође, клече на колена своја пред Илијом, и молећи га рече му: Човече Божји, да ти је драга душа моја и душа ове педесеторице, слуга твојих.
14 आकाश से आग बरसी और मुझसे पहले आए दो सेना प्रधानों और उनके पचास-पचास सैनिकों को चट कर गई; मगर अब आपकी दृष्टि में मेरा जीवन कीमती हो.”
Ето, сишао је огањ с неба и прождрао прва два педесетника с њиховом педесеторицом; али сада да ти је драга душа моја.
15 एलियाह को याहवेह के दूत ने आदेश दिया, “निड़र होकर उसके साथ चले जाओ.” तब एलियाह उठे और उसके साथ राजा के सामने जा पहुंचे.
А анђео Господњи рече Илији: Иди с њим, и не бој га се. И уста Илија и отиде с њим к цару.
16 उन्होंने राजा को कहा, “याहवेह का संदेश यह है: आपने एक्रोन के देवता, बाल-ज़बूब से पूछताछ करने दूत भेजे थे, क्या इसलिये कि अब इस्राएल देश में कोई परमेश्वर न रहा, जिनसे उनकी इच्छा मालूम की जा सके? इसलिये आप जिस बिछौने पर लेटे हैं, उससे नीचे नहीं उतरेंगे; आपकी मृत्यु ज़रूर ही हो जाएगी!”
И рече му: Овако вели Господ: зато што си слао посланике да питају Велзевула бога у Акарону као да нема Бога у Израиљу да би Га питао, нећеш се дигнути с постеље на коју си легао, него ћеш умрети.
17 तब याहवेह की भविष्यवाणी के अनुसार, जो उन्होंने एलियाह के द्वारा की थी, अहज़्याह की मृत्यु हुई. इसलिये कि अहज़्याह के कोई पुत्र न था, उसकी जगह पर उसका भाई योराम राजा बन गया. यह यहूदिया के राजा यहोशाफ़ात के पुत्र यहोराम के शासनकाल का दूसरा साल था.
И умре по речи Господњој, коју рече Илија, а на његово се место зацари Јорам, друге године царовања Јорама сина Јосафатовог над Јудом, јер он нема сина.
18 अहज़्याह द्वारा किए गए बाकी कामों का ब्यौरा इस्राएल के राजाओं की इतिहास पुस्तक में दिया गया है.
А остала дела Охозијина што је чинио, нису ли записана у дневнику царева Израиљевих?