< 2 राजा 7 >

1 एलीशा ने उसे उत्तर दिया, “याहवेह का संदेश सुनो: ‘याहवेह की प्रतिज्ञा है, कल, लगभग इसी समय शमरिया के द्वार पर चांदी के एक सिक्‍के में तीन किलो मैदा और चांदी के एक सिक्‍के में छः किलो जौ बिकने लगेगा.’”
Men Elisa sagde: "Hør HERRENs Ord! Så siger HERREN: I Morgen ved denne Tid skal en Sea fint Hvedemel koste en Sekel og to Sea Byg ligeledes en Sekel i Samarias Port!"
2 तब उस राजकीय अधिकारी ने, जिसके हाथ की टेक राजा लिया करते थे, परमेश्वर के जन से कहा, “यदि खुद याहवेह आकाश के झरोखे खोल दें, तब भी क्या यह संभव है?” मगर एलीशा ने उसे उत्तर दिया, “यह तुम खुद अपनी आंखों से तो देखोगे, मगर इनको खा नहीं पाओगे.”
Men Høvedsmanden, til hvis Arm Kongen støttede sig, svarede den Guds Mand og sagde: "Om så HERREN satte Vinduer på Himmelen, mon da sligt kunde ske?" Han sagde: "Med egne Øjne skal du få det at se, men ikke komme til at spise deraf!"
3 उस समय नगर फाटक पर चार कुष्ठरोगी थे. उन्होंने आपस में सलाह-मशवरा किया, “मृत्यु आने तक हम यहीं क्यों बैठे रहें?
Imidlertid varder fire spedalske Mænd ved indgangen til Porten; de sagde til hverandre: "Hvorfor skal vi blive her, til vi dør?
4 यदि हम विचार करें, ‘चलो, नगर में,’ तो वहां भयंकर अकाल है; मृत्यु वहां भी तय है. यदि हम यहीं बैठे रहते हैं, तब भी मृत्यु तय ही है इसलिये चलो, हम अरामियों के तंबू में चलें. यदि वे तरस खाकर हमें जीवनदान दें, तो हम जीवित रह जाएंगे, यदि वे हमारी हत्या करना चाहें, तो वैसे भी हमारी मृत्यु तो तय है ही.”
Dersom vi bestemmer os til at gå ind i Byen, dør vi der - der er jo Hungersnød i Byen - og bliver vi her, dør vi også! Kom derfor og lad os løbe over til Aramæernes Lejr! Lader de os leve, så bliver vi i Live, og slår de os ihjel, så dør vi!"
5 तब शाम होते वे चारों उठे और अरामियों की छावनी की ओर बढ़े. जब वे छावनी की सीमा पर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि वहां कोई भी न था!
Så begav de sig i Mørkningen på Vej til Aramæernes Lejr; men da de kom til Udkanten af Aramæernes Lejr, var der ikke et Menneske at se.
6 कारण यह था कि याहवेह ने ऐसा किया कि अरामी सेना को घोड़ों और रथों की आवाज सुनाई दी गई, मानो एक बड़ी सेना चली आ रही हो. तब अराम के सैनिक आपस में यह विचार करने लगे, “सुनो, सुनो! इस्राएल के राजा ने हम पर हमला करने के लिए हित्ती और मिस्री राजाओं को भाड़े पर ले लिया है.”
HERREN havde nemlig ladet Aramæernes Lejr høre Larm at Vogne og Heste, Larm af en stor Hær, og de havde sagt til hverandre: "Se, Israels Konge har købt Hetiternes og Mizrajims Konger til at falde over os!"
7 तब अरामी सैनिक अपने-अपने तंबू वैसे ही छोड़कर भाग गए. वे अपने पीछे अपने घोड़े और अपने गधे तक छोड़ गए.
Derfor havde de taget Flugten i Mørkningen og efterladt Lejren, som den stod, deres Telte, Heste og Æsler, og var flygtet for at redde Livet.
8 जब ये चार कुष्ठरोगी शिविर की सीमा तक आए, वे छावनी के भीतर गए, और तृप्‍त होने तक भोजन किया. वे अपने साथ सोना, चांदी और उत्तम वस्त्र भी लेते गए, जिन्हें उन्होंने ले जाकर छिपा दिया. फिर वे लौटकर अन्य छावनी में गए और वहां से भी ऐसा ही सामान ले जाकर छिपा दिया.
Da nu de spedalske havde nået Udkanten af Lejren, gik de ind i et af Teltene, spiste og drak og tog Sølv og Guld og klæder, som de gik hen og gemte; derpå kom de tilbage og gik ind i et andet Telt; også der tog de noget, som de gik hen og gemte.
9 तब वे आपस में विचार-विमर्श करने लगे, “हम यह ठीक नहीं कर रहे. आज का दिन शुभ संदेश का दिन है. यदि हम इसको देने के लिए सुबह तक ठहरे रहेंगे, तो हम दंड के अधिकारी हो जाएंगे. सो आओ, हम जाकर राजपरिवार को बता दें.”
Så sagde de til hverandre: "Det er ikke rigtigt, som vi bærer os ad! Denne Dag er et godt Budskabs Dag; tier vi stille og venter til Daggry, pådrager vi os Skyld; lad os derfor gå hen og melde det i Kongens Palads!"
10 तब उन्होंने जाकर नगर के द्वारपालों को पुकारा और उन्हें सूचित किया, “हम अरामियों की छावनी तक गए थे, और हमने देखा कि वहां कोई भी सैनिक नहीं है. वहां न किसी व्यक्ति का स्वर सुनाई दे रहा है, और न ही कोई दिखाई दे रहा है सिवाय वहां बंधे हुए घोड़ों, गधों और शांत तंबुओं के.”
Så gik de hen og råbte til Byens Portvægtere og bragte dem den Melding: "Vi kom til Aramæernes Lejr, og der var ikke et Menneske at se eller høre, men vi fandt Hestene og Æslerne bundet og Teltene urørt!"
11 यह सुन द्वारपालों ने ऊंचे स्वर में पुकारा और यह समाचार राजमहल तक पहुंचा दिया.
Portvægterne råbte det ud, og man meldte det inde i Kongens Palads.
12 राजा रात में ही उठ गया और अपने सेवकों से कहा, “मैं तुम्हें बता रहा हूं कि अरामियों ने हमारे साथ क्या किया है उन्हें यह मालूम है कि हम भूखे हैं. इसलिये वे छावनी को खाली छोड़ मैदान में जा छिपे हैं. ‘उनका विचार है कि जब हम नगर से बाहर निकलेंगे, वे हमें जीवित पकड़कर नगर में ले आएंगे.’”
Men Kongen stod op om Natten og sagde til sine Folk: "Jeg skal sige eder, hvad Aramæerne har for med os; de ved, at vi er udsultet, derfor har de forladt Lejren og skjult sig på Marken, i den Tanke at vi skal gå ud af Byen, så de kan fange os levende og trænge ind i Byen!"
13 उनके एक सेवक ने सुझाव दिया, “हम बाकी रह गए घोड़ों में से पांच को कुछ सैनिकों के साथ वहां भेज दें. वैसे भी, जो सैनिक यहां बचे रह गए हैं, उनकी स्थिति उनसे ज्यादा अलग नहीं है, जिनकी मृत्यु हो चुकी है. हम इन्हें वहां की स्थिति मालूम करने के लिए भेज दें.”
Men en af Folkene svarede: - "Vi kan jo tage en fem Stykker af de Heste, der er tilbage her - det vil jo dog gå dem som alle de mange, der allerede var omkommet - og sende Folk derhen, så får vi se!"
14 तब राजा ने घोड़े जुते दो रथों को अरामी सेना की स्थिति मालूम करने के लिए भेज दिया. उसका आदेश था, “जाकर स्थिति की पता करो.”
De tog da to Spand Heste, og Kongen sendte Folk efter Aramæernes Hær og sagde: "Rid hen og se efter!"
15 ये दोनों उस मार्ग पर उनके पीछे-पीछे चलते रहे. उन्होंने यरदन तक जाकर देखा कि सारे मार्ग पर वस्त्र और हथियार बिखरे पड़े हैं, जो अरामी उतावली में भागते समय फेंक गए थे. वे भेदिए लौट आए और राजा को इसकी ख़बर दे दी.
Så drog de efter dem lige til Jordan og fandt hele Vejen fuld af Klæder og Våben, som Aramæerne havde kastet fra sig på deres hovedkulds Flugt. Derpå vendte Sendebudene tilbage og meldte det til Kongen.
16 यह सुन प्रजा बाहर निकल आई और उन्होंने अरामियों के शिविर को लूट लिया. परिणामस्वरूप, ठीक याहवेह की भविष्यवाणी के अनुसार तीन किलो मैदा चांदी के एक सिक्‍के में और छः किलो जौ भी चांदी के एक सिक्‍के में बिकने लगा.
Så drog Folket ud og plyndrede Aramæernes Lejr; og således kom en Sea fint Hvedemel til at koste en Sekel og to Sea Byg ligeledes en Sekel, som HERREN havde sagt.
17 राजा ने उस राजकीय अधिकारी को, वह जिसके हाथ का टेक लेता था, द्वार पर नियुक्त कर रखा था; वह लोगों की इस भगदड़ में द्वार पर ही रौंदा गया और उसकी मृत्यु हो गई, ठीक परमेश्वर के जन एलीशा द्वारा की गई भविष्यवाणी के अनुसार जब राजा ने उन्हें बंदी बनाने की कोशिश की थी.
Kongen havde overdraget Høvedsmanden, til hvis Arm han støttede sig, Tilsynet med Porten, men Folket trådte ham ned i Porten, så han døde, således som den Guds Mand havde sagt, dengang Kongen kom ned til ham.
18 यह ठीक वैसा ही हुआ जैसा परमेश्वर के जन ने राजा के लिए यह भविष्यवाणी की थी, “लगभग इसी समय कल चांदी के एक सिक्‍के में तीन किलो मैदा और चांदी के एक सिक्‍के में छः किलो जौ शमरिया के फाटक पर बिकने लगेगा.”
Da den Guds Mand sagde til Kongen: "To Sea Byg skal koste en Sekel og en Sea fitnt Hvedemel ligeledes en Sekel i Morgen ved denne Tid i Samarias Port!"
19 इस अधिकारी ने परमेश्वर के जन पर उत्तर में कटाक्ष किया था, “यदि स्वयं याहवेह आकाश के झरोखे खोल दें, तब भी, क्या यह संभव है?” इसके उत्तर में परमेश्वर के जन एलीशा ने कहा था, “यह सब तुम स्वयं अपनी आंखों से तो देखोगे, मगर इनका इस्तेमाल न कर सकोगे!”
da havde Høvedsmanden svaret ham: "Om så HERREN satte Vinduer på Himmelen, mon da sligt kunde ske?" Og den Guds Mand havde sagt: "Med egne Øjne skal du få det at se, men ikke komme til at spise deraf!"
20 उसके साथ ठीक यही हुआ. वह लोगों की भगदड़ में फाटक पर ही रौंदा गया, और उसकी मृत्यु हो गई.
Således gik det ham; Folket trådte ham ned i Porten, så han døde.

< 2 राजा 7 >