< 2 राजा 22 >

1 शासन शुरू करते समय योशियाह की उम्र आठ साल थी. उसने येरूशलेम में एकतीस साल शासन किया. उसकी माता का नाम येदिदाह था, वह बोत्सकथ नगर के अदाइयाह की पुत्री थी.
Сын осми лет бе Иосиа, егда нача царствовати, и тридесять едино лето царствова во Иерусалиме. Имя же матери его Иедида, дщи Едеева, от Васурофа.
2 उसने वह किया, जो याहवेह की दृष्टि में सही था. अपने पूर्वज दावीद के सारी मार्गों का आचरण करता रहा. वह इनसे न तो दाएं मुड़ा और न बाएं.
И сотвори правое пред очима Господнима, и хождаше во всех путех Давида отца своего, не совратися ни на десно, ни на шуее.
3 राजा योशियाह के राज्य के अठारहवें वर्ष में राजा ने मेशुल्लाम के पोते, अज़लियाह के पुत्र शापान को, जो सचिव था, इस आदेश के साथ याहवेह के भवन को भेजा,
И бысть во осмоенадесять лето царства Иосиина, в седмый месяц, посла царь Сафана, сына Езелиина, сына Месолламля, книгочию дому Господня, глаголя:
4 “महापुरोहित हिलकियाह के पास जाइए कि वह याहवेह के भवन में लाए गए दान की गिनती करें, जो द्वारपालों द्वारा आराधकों से इकट्ठा किया गया है.
взыди к Хелкии жерцу великому и запечатлей сребро внесеное в дом Господень, еже собраша стрегущии врат от людий,
5 यह धन याहवेह के भवन के लिए चुने गए अधिकारियों को सौंप दिया जाए, और वे इसे उन्हें देते जाएं जिनकी जवाबदारी याहवेह के भवन की मरम्मत करना है,
и да дадут е в руки творящих дела приставником в храме Господни: да дадят е творящым дела в дому Господни, еже подкрепляти разселины храма,
6 यानी बढ़ई, तराशनेवालों और राजमिस्त्रियों को, कि वे भवन की मरम्मत के लिए ज़रूरी लकड़ी और तराशी गई चट्टानें ले आएं.
древоделем и каменосечцем и покупающым древа и камение тесаное на утверждение разселин храма.
7 इनसे लेनदेन का लेखा न लिया जाए, क्योंकि वे अपने लेनदेन में सच्चे हैं.”
Обаче не сочисляху их о сребре даемем им, яко верно тии творяху.
8 महापुरोहित हिलकियाह ने लिपिक शापान को सूचित किया, “याहवेह के भवन में मुझे व्यवस्था की पुस्तक मिली है!” हिलकियाह ने पुस्तक शापान को सौंप दी. शापान ने उसे पढ़ा.
И рече Хелкиа жрец великий ко Сафану книгочию: книгу закона (Божия) обретох в дому Господни. И даде Хелкиа книгу Сафану, и прочте ю.
9 लिपिक शापान ने राजा के पास जाकर उसे इसकी सूचना दी, “भवन में रखी सारी चांदी निकाल ली गई हैं और यह धन उन कर्मचारियों को दे दिया गया है, जिन्हें याहवेह के भवन के देखरेख की जवाबदारी सौंपी गई है.”
И вниде в дом Господень и царю Иосии, и возвести царю слово и рече: слияша раби твои сребро обретшееся в дому Господни, и даша е приставницы в руки творящым дела в храме Господни.
10 इसके बाद लिपिक शापान ने राजा को यह सूचना भी दी, “पुरोहित हिलकियाह ने मुझे एक पुस्तक दी है.” शापान ने राजा के सामने उस पुस्तक में से पढ़कर सुनाया.
И рече Сафан книгочия к царю, глаголя книгу закона даде ми Хелкиа жрец. И прочте ю Сафан пред царем.
11 जब राजा ने व्यवस्था की पुस्तक से सुना, उसने अपने वस्त्र फाड़ दिए.
И бысть яко услыша царь словеса книги законныя, и раздра ризы своя,
12 राजा ने पुरोहित हिलकियाह, शापान के पुत्र अहीकाम, मीकायाह के पुत्र अखबोर, लिपिक शापान और राजा के सेवक असाइयाह को यह आदेश दिया,
и заповеда царь Хелкии жрецу и Ахикаму сыну Сафаню, и Аховору сыну Михеину и Сафану книгочию и Асаию рабу цареву, глаголя:
13 “इस पुस्तक में हमारे लिए जो लिखा है, उसके विषय में, मेरी ओर से, यहूदिया और प्रजा की ओर से याहवेह की इच्छा मालूम करो, क्योंकि भयंकर है याहवेह का क्रोध, जो हमारे लिए भड़का है; क्योंकि हमारे पूर्वजों ने इस पुस्तक के आदेशों का पालन नहीं किया है. उन्होंने वह सब नहीं किया है, जो इस पुस्तक में हमारे लिए लिखा है.”
приидите, испросите Господа о мне и о всех людех и о всем Иуде, и о словесех книги обретшияся сея, яко велик гнев Господень разжженый на нас, понеже не послушаша отцы наши словес книги сея, еже творити по всем написанным на ны.
14 तब पुरोहित हिलकियाह, अहीकाम, अखबोर, शापान और असाइयाह हुलदाह नामक स्त्री से भेंटकरने गए, जो एक भविष्यद्वक्ता थी, वह वस्त्रों के रखवाले शल्लूम की पत्नी थी, जो तिकवाह का पुत्र, हरहास का पोता था. वह येरूशलेम के मिशनेह क्षेत्र में रहती थी. उन्होंने हुलदाह से सलाह-मशवरा किया.
И иде Хелкиа жрец и Ахикам, и Аховор и Сафан и Асаиас ко Олдаме пророчице, жене Селима сына Фекуева, сына Араса ризохранителя: и сия живяше во Иерусалиме в масене: и глаголаша к ней по сему.
15 हुलदा ने उन्हें उत्तर दिया, “याहवेह, इस्राएल के परमेश्वर का संदेश यह है ‘जिस व्यक्ति ने तुम्हें मुझसे मिलने के लिए भेजा है, उससे यह कहना,
И рече им: сице глаголет Господь Бог Израилев: рцыте мужеви пославшему вы ко мне:
16 याहवेह का संदेश यह है, “देख लेना, इस देश और इसके वासियों पर मैं बुराई भेजूंगा; वे सभी बातें, जो यहूदिया के राजा ने पढ़े हैं.
тако глаголет Господь: се, Аз наведу злая на место сие и на живущыя в нем, вся словеса книжная, яже прочте царь Иудин:
17 क्योंकि उन्होंने मुझे त्याग दिया है और वे पराए देवताओं के सामने धूप जलाते हैं. वे अपने हाथ से बनाई हुई सारी वस्तुओं के द्वारा मेरे क्रोध को भड़काएं. इसलिये इस स्थान के विरुद्ध मेरा क्रोध भड़का है, और मेरा क्रोध शांत न होगा.”’
понеже оставиша Мя и кадяху богом другим, яко да прогневают Мя делесы рук своих, и разжжется ярость Моя на место сие и не угаснет:
18 मगर यहूदिया के राजा, जिसने, तुम्हें मेरे पास भेजा है, कि मैं याहवेह से उनकी इच्छा पता करूं, उससे तुम यह कहना: ‘याहवेह, इस्राएल के परमेश्वर का संदेश यह है: उन बातों के बारे में, जो तुमने सुनी है:
и ко царю Иудину пославшему вас вопросити Господа, сице рцыте ему: тако глаголет Господь Бог Израилев: словеса, яже слышал еси,
19 इसलिये कि तुम्हारा मन दीन है और तुमने खुद को याहवेह के सामने विनम्र बना लिया, जब तुमने मुझे इस जगह और इसके निवासियों के विरुद्ध कहते सुना, कि वे उजड़ जाएंगे, शाप बन जाएंगे, तुमने अपने वस्त्र फाड़े और तुमने मेरे सामने विलाप किया है, विश्वास करो, मैंने तुम्हारी प्रार्थना सुन ली है, यह याहवेह की घोषणा है.
за сия, яко умягчися сердце твое и смирился еси пред лицем Господним, услышав елика глаголах на место сие и на живущыя в нем, еже быти в погубление и в проклятие, и раздрал еси ризы твоя, и плакался предо Мною, и Аз убо услышах, глаголет Господь:
20 इसलिये सुनो, मैं तुम्हें तुम्हारे पूर्वजों में मिला दूंगा. शान्तिपूर्ण स्थिति में तुम्हारा अंतिम संस्कार होगा. इस स्थान पर जो बुराई मेरे द्वारा भेजी जाएगी, उसे तुम्हारी आंखें न देखेंगी.’” यह संदेश उन्होंने राजा को जा सुनाया.
сего ради Аз приложу тя ко отцем твоим, и соберешися во гроб твой в мире, и не узриши очима твоима всех злых, яже Аз имам навести на место сие и на живущыя в нем.

< 2 राजा 22 >