< 2 कुरिन्थियों 8 >

1 हम भाई बहनों को मकेदोनिया की कलीसियाओं को परमेश्वर द्वारा दिए गए अनुग्रह के विषय में बताना चाहते हैं.
Եղբայրնե՛ր, ձեզի կը տեղեկացնենք Աստուծոյ շնորհքին մասին, որ տրուած է Մակեդոնիայի եկեղեցիներուն.
2 बड़े भीषण संकटों में भी उनका बड़ा आनंद, तथा भारी कंगाली में भी उनकी बड़ी उदारता छलक पड़ी है.
թէ ի՛նչպէս՝ տառապանքի մեծ փորձի մը մէջ՝ իրենց առատ ուրախութիւնը եւ իրենց ծանր աղքատութիւնը ճոխացան իրենց հարուստ առատաձեռնութեամբ:
3 मैं इस सच्चाई की पुष्टि कर सकता हूं कि उन्होंने न केवल उतना ही दिया, जो उनके लिए संभव था परंतु उससे कहीं अधिक! यह उन्होंने अपनी इच्छा से दिया है.
Որովհետեւ ես կը վկայեմ թէ իրենց կարողութեան համեմատ, ու կարողութենէն ալ աւելի յօժարակամ ըլլալով,
4 उन्होंने तो हमसे विनती पर विनती करते हुए अनुमति चाही कि उन्हें पवित्र लोगों की सहायता की धन्यता में शामिल होने का सुअवसर प्रदान किया जाए.
շատ պնդումով կ՚աղերսէին մեզի՝ որ ընդունինք շնորհքը եւ սուրբերուն համար եղած սպասարկութեան հաղորդակցութիւնը:
5 यह सब हमारी आशा के विपरीत था. इससे भी बढ़कर उन्होंने परमेश्वर की इच्छा के अनुरूप सबसे पहले स्वयं को प्रभु के लिए और फिर हमारे लिए समर्पित कर दिया.
Ո՛չ թէ ինչպէս մենք կը յուսայինք, հապա իրենք զիրենք ալ տուին՝ նախ Տէրոջ, ու յետոյ մեզի՝ Աստուծոյ կամքով:
6 इसलिये हमने तीतॉस से विनती की कि जिस प्रकार इसके पहले उसने तुममें यह प्रक्रिया शुरू की थी, वैसे ही वह इस सराहनीय काम को पूरा भी करे.
Ա՛յնքան՝ որ աղաչեցինք Տիտոսի, որ ինչպէս ան նախապէս սկսաւ, նոյնպէս նաեւ աւարտէ ձեր մէջ այդ շնորհքն ալ:
7 ठीक जिस प्रकार तुम विश्वास, वचन, ज्ञान, उत्साह तथा हमारे प्रति प्रेम में बढ़ते जाते हो, उसी प्रकार अब तुम्हारा प्रयास यह हो कि तुम इस सराहनीय सेवा में भी बढ़ते जाओ.
Հետեւաբար, ինչպէս դուք ճոխացած էք ամէն բանով, (հաւատքով, խօսքով, գիտութեամբ, ամբողջ փութաջանութեամբ եւ մեզի հանդէպ ձեր տածած սիրով, ) ճոխացէ՛ք նաեւ այս շնորհքով:
8 मैं तुम्हें कोई आज्ञा नहीं दे रहा. मैं सिर्फ बाकियों के उत्साह से तुम्हारे प्रेम की तुलना कर इसकी सच्चाई को परख रहा हूं.
Կը խօսիմ ո՛չ թէ հրամայելով, հապա՝ ուրիշներուն փութաջանութեան առիթով, ու փորձարկելու համար ձեր սիրոյն անկեղծութիւնը:
9 हमारे प्रभु येशु मसीह की कृपा से तुम भली-भांति परिचित हो: यद्यपि वह बहुत धनी थे, तुम्हारे लिए उन्होंने निर्धनता अपना ली कि उनकी निर्धनता के द्वारा तुम धनी हो जाओ.
Քանի որ դուք գիտէք մեր Տէրոջ՝ Յիսուս Քրիստոսի շնորհքը, որ թէպէտ հարուստ էր՝ ձեզի համար աղքատ եղաւ, որպէսզի դուք հարստանաք անոր աղքատանալով:
10 यहां मैं अपना मत प्रस्तुत कर रहा हूं, जिसमें तुम्हारा भला है: पिछले वर्ष तुमने दान दिया भी और दान देने की इच्छा में तुम आगे थे,
Եւ այս մասին կարծիք մը կու տամ, որովհետեւ ասիկա օգտակար է ձեզի, դո՛ւք՝ որ նախապէս սկսաք՝ անցեալ տարուընէ՝ ո՛չ միայն ընել, այլ նաեւ կամենալ:
11 इसलिये जो काम तुमने शुरू किया था, उसे पूरा भी करो—इस काम की समाप्‍ति के लिए भी वैसे ही उत्साही बने रहो, जैसे इसकी योजना तैयार करते समय थे. इसकी समाप्‍ति उससे करो, जो इस समय तुम्हारे पास हैं.
Իսկ հիմա ընե՛լն ալ կատարեցէք, որպէսզի՝ ինչպէս յօժարութիւն կար, նոյնպէս ալ կատարում ըլլայ՝ ձեր ունեցածէն:
12 यदि किसी में दान देने की इच्छा है तो जो कुछ उसके पास है, उसी के आधार पर उसका दान ग्रहण होगा—उसके आधार पर नहीं, जो उसके पास नहीं है.
Որովհետեւ եթէ նախապէս յօժարութիւն ըլլայ, տալը ընդունելի է՝ մէկու մը ունեցածին համեմատ, եւ ո՛չ թէ չունեցածին համեմատ:
13 हमारा मतलब यह नहीं है कि दूसरों की भलाई करने के कारण स्वयं तुम कष्ट सहो. हमारा उद्देश्य सिर्फ न्याय करना है.
Քանի որ ես չեմ ուզեր որ ուրիշները անդորր ըլլան ու դուք տառապիք.
14 इस समय तो तुम्हारी बढ़ोतरी उनकी ज़रूरत पूरी करने के लिए काफ़ी है. कभी यह भी संभव है कि तुम स्वयं को ज़रूरत में पाओ और वे अपनी बढ़ोतरी में से तुम्हारी सहायता करें. तब दोनों पक्ष समान हो जाएंगे.
հապա հաւասարութեամբ՝ հիմա, այս ատեն, ձեր լիութիւնը լրացնէ անոնց պակասը, որպէսզի անոնց լիութիւնն ալ օր մը լրացնէ ձե՛ր պակասը, եւ այսպէս հաւասարութիւն ըլլայ:
15 पवित्र शास्त्र का उदाहरण है: जिसने अधिक मात्रा में इकट्ठा कर लिया, उसने कुछ भी ज्यादा नहीं पाया और जिसने कम इकट्ठा किया, उसे कोई कमी न हुई.
Ինչպէս գրուած է. «Անոր որ շատ ժողվեց՝ ոչի՛նչ աւելցաւ, իսկ անոր որ քիչ ժողվեց՝ ոչի՛նչ նուազեցաւ»:
16 तीतॉस के मन में तुम्हारे प्रति ऐसा ही उत्साह जगाने के लिए मैं परमेश्वर का आभारी हूं.
Բայց շնորհակալութի՛ւն Աստուծոյ, որ այս նոյն անձկալից փութաջանութիւնը դրաւ Տիտոսի սիրտին մէջ՝ ձեզի համար:
17 उसने न केवल हमारी विनती ही सहर्ष स्वीकार की बल्कि वह उत्साह में अपनी इच्छा से तुम्हारे पास चला गया है.
Արդարեւ ան ընդունեց մեր յորդորը. բայց աւելի՛ փութաջան ըլլալով՝ իր իսկ համաձայնութեամբ գնաց ձեզի:
18 हम उसके साथ एक ऐसे व्यक्ति को भेज रहे हैं, जो सारी कलीसियाओं में ईश्वरीय सुसमाचार के प्रचार के लिए सराहा जा रहा है.
Անոր հետ ղրկեցինք նաեւ այն եղբայրը, որուն գովեստը կ՚ըլլայ բոլոր եկեղեցիներուն մէջ՝ աւետարանին համար:
19 इतना ही नहीं, स्वयं प्रभु की महिमा तथा लोगों पर इस सहायता के लिए हमारी तत्परता प्रकट करने के उद्देश्य से कलीसियाओं ने इस व्यक्ति को हमारे साथ यात्रा करने के लिए चुना है.
Եւ ո՛չ միայն այսքան, հապա նաեւ եկեղեցիներէն ընտրուեցաւ իբր մեզի ճամբորդակից՝ այս շնորհքին հետ, որ մենք կը սպասարկենք նոյն Տէրոջ փառքին համար, ու ձեր յօժարութեամբ:
20 हम सावधान हैं कि किसी को भी इस सहायता की राशि के प्रबंध करने में हम पर उंगली उठाने का अवसर न मिले.
Կը զգուշանայինք որ ո՛չ մէկը մեզ արատաւորէ այս ճոխութեան մէջ, որ կը սպասարկուի մեր միջոցով.
21 हमारा उद्देश्य न केवल वह है, जो प्रभु की दृष्टि में शोभनीय और भला है परंतु मनुष्यों की दृष्टि में भी.
քանի որ կը մտադրէինք ո՛չ միայն Տէրոջ առջեւ, հապա մարդոց առջեւ ալ ընել ինչ որ պարկեշտ է:
22 इनके साथ हम एक और व्यक्ति को भेज रहे हैं. अनेक अवसरों पर हमने उसे परखा है और उसे सच्चा ही पाया है. अब तो तुम्हारे लिए उसके भरोसे ने उसमें और अधिक उत्साह तथा सहायता के लिए तेजी का संचार किया है.
Անոնց հետ ղրկեցինք մեր եղբայրը, որուն փութաջանութիւնը յաճախ փորձարկած ենք շատ բաներու մէջ, իսկ հիմա ա՛լ աւելի փութաջան է, քանի որ մեծ վստահութիւն ունի ձեր վրայ:
23 तीतॉस तुम्हारे बीच मेरा साथी तथा सहकर्मी है. उसके साथी यात्री कलीसियाओं के भेजे हुए तथा मसीह का गौरव हैं.
Ինչ կը վերաբերի Տիտոսի, ան հաղորդակիցս է ու ձեր մօտ իմ գործակիցս. իսկ մեր եղբայրները՝ եկեղեցիներէն ղրկուածներն են, եւ Քրիստոսի փառքը:
24 इसलिये कलीसियाओं के सामने खुले दिल से उन पर अपने प्रेम तथा तुम्हारे प्रति हमारे गर्व के कारणों का प्रमाण दो.
Ուրեմն ատոնց ու եկեղեցիներուն առջեւ ցո՛յց տուէք ձեր սիրոյն եւ ձեզի հանդէպ մեր պարծանքին ապացոյցը:

< 2 कुरिन्थियों 8 >