< 2 कुरिन्थियों 5 >

1 हमें यह मालूम है कि जब हमारे सांसारिक तंबू—हमारी देह—को, जिसमें हम रहते हैं, गिरा दिया जाएगा तो हमारे लिए परमेश्वर की ओर से एक ऐसा घर तय किया गया है, जो मनुष्य के हाथ का बनाया हुआ नहीं परंतु स्वर्गीय और अनंत काल का है. (aiōnios g166)
הן ידענו כי בהרס בית אהלנו אשר בארץ יש לנו בנין מאת האלהים בית אשר איננו מעשה ידים והוא לעולם בשמים׃ (aiōnios g166)
2 यह एक सच्चाई है कि हम कराहते हुए वर्तमान घर में उस स्वर्गीय घर को धारण करने की लालसा करते रहते हैं
כי גם עתה נאנחים ונכספים אנחנו להתעטף בביתנו אשר מן השמים׃
3 क्योंकि उसे धारण करने के बाद हम नंगे न रह जाएंगे.
באשר אחרי לבשנהו לא נמצא ערמים׃
4 सच यह है कि इस घर में रहते हुए हम बोझ में दबे हुए कराहते रहते हैं क्योंकि हम चाहते हैं कि हम नंगे न रहें परंतु वस्त्र धारण करें कि जो कुछ शारीरिक है, वह जीवन का निवाला बन जाए.
כי גם עתה באהלנו זה נאנח מפני הכבד ולא חפצנו להתפשט כי אם להתעטף למען יבלע המות על ידי החיים׃
5 जिन्होंने हमें इस उद्देश्य के लिए तैयार किया है, वह परमेश्वर हैं, जिन्होंने अपना आत्मा हमें बयाने के रूप में दे दिया.
והמכין אתנו לזאת הוא האלהים אשר אף נתן לנו את ערבון הרוח׃
6 यही अहसास हमें हमेशा प्रोत्साहित करता रहता है कि जब तक हम अपनी शारीरिक देह के इस घर में हैं, हम प्रभु—अपने घर—से दूर हैं
לכן בטוחים אנחנו בכל עת וידעים כי כל עוד שמושבנו בגוף רחוקים אנחנו מן האדון׃
7 क्योंकि हम रूप को देखकर नहीं, विश्वास से जीवित हैं.
כי באמונה נתהלך ולא בראות עינים׃
8 हम पूरी तरह आश्वस्त हैं तथा हमारी इच्छा है कि हम शरीर से अलग हो प्रभु के साथ खुशी में निवास करें.
אמנם בטוחים אנחנו ונבחרה לנו להתרחק מן הגוף ולהיות קרובים אל האדון׃
9 हमारी बड़ी इच्छा भी यही है कि चाहे हम घर में हों या उससे दूर, हम प्रभु को भाते रहें
על כן גם נשתדל אם קרובים אם רחוקים להיות לו לרצון׃
10 क्योंकि यह अवश्य है कि हम सब मसीह के न्यायासन के सामने उपस्थित हों कि हर एक को शारीरिक देह में किए गए उचित या अनुचित के अनुसार फल प्राप्‍त हो.
כי כלנו עתידים להראות לפני כסא דין המשיח למען יקבל איש ואיש כפי פעלו בחיי גופו אם טוב ואם רע׃
11 हमें यह अहसास है कि प्रभु का भय क्या है, इसलिये हम सभी को समझाने का प्रयत्न करते हैं. परमेश्वर के सामने यह स्पष्ट है कि हम क्या हैं और मैं आशा करता हूं कि तुम्हारे विवेक ने भी इसे पहचान लिया है.
ועתה יען אשר ידענו יראת האדון נדבר על לב בני אדם ולאלהים אנחנו גלוים ואקוה כי גלוים אנחנו גם במדעכם׃
12 यह तुम्हारे सामने अपनी आत्मप्रशंसा नहीं परंतु यह तुम्हारे लिए एक ऐसा सुअवसर है कि तुम हम पर गर्व करो कि तुम उन्हें इसका उत्तर दे सको, जो अपने मन की बजाय बाहरी रूप का गर्व करते हैं.
כי אין אנחנו משתבחין שנית אליכם אך נתנים לכם סבה להתפאר בנו לנגד המתפארים בפנים ולא בלב׃
13 यदि हम बेसुध प्रतीत होते हैं, तो यह परमेश्वर के लिए है और यदि कोमल, तो तुम्हारे लिए.
כי אם השתגענו לאלהים היתה זאת ואם השכלנו לכם היתה׃
14 अपने लिए मसीह के प्रेम का यह अहसास हमें परिपूर्ण कर देता है कि सबके लिए एक की मृत्यु हुई इसलिये सभी की मृत्यु हो गई;
כי אהבת המשיח דחקת אתנו בהיותנו דנים אשר אם מת אחד בעד כלם כלם מתו׃
15 और वह, जिनकी मृत्यु सभी के लिए हुई कि वे, जो जीवित हैं, मात्र अपने लिए नहीं परंतु उनके लिए जिए, जिन्होंने प्राणों का त्याग कर दिया तथा मरे हुओं में से सभी के लिए जीवित किए गए.
ובעד כלם מת למען לא יחיו החיים עוד לנפשם כי אם לאשר מת ויקם בעדם׃
16 इसलिये हमने मनुष्य की दृष्टि से किसी को भी समझना छोड़ दिया है. हां, एक समय था, जब हमने मसीह का अनुमान मनुष्य की दृष्टि से लगाया था—अब नहीं. अब हम उन्हें जान गए हैं.
לכן מעתה אנחנו לא נדע איש לפי הבשר וגם אם ידענו את המשיח לפי הבשר מעתה לא נדעהו עוד׃
17 यदि कोई मसीह में है, तो वह नई सृष्टि है. पुराना बीत गया. देख लो: सब बातें नई हो गई हैं!
ובכן מי שהוא במשיח בריאה חדשה הוא הישנות עברו והנה הכל נהיה לחדש׃
18 यह सब परमेश्वर की ओर से है, जिन्होंने मसीह के द्वारा स्वयं से हमारा मेल-मिलाप किया और हमें मेल-मिलाप की सेवकाई सौंपी है.
והכל מאת האלהים המרצה אתנו לעצמו על ידי ישוע המשיח ויתן לנו שרות הרצוי׃
19 दूसरे शब्दों में, परमेश्वर ने संसार के खुद से मेल-मिलाप की स्थापना की प्रक्रिया में मसीह में मनुष्य के अपराधों का हिसाब न रखा. अब उन्होंने हमें मेल-मिलाप की सेवकाई सौंप दी है.
יען אשר אלהים היה במשיח מרצה את העולם לעצמו ולא חשב להם את פשעיהם וישם בנו את דבר הרצוי׃
20 इसलिये हम मसीह के राजदूत हैं. परमेश्वर हमारे द्वारा तुमसे विनती कर रहे हैं. मसीह की ओर से तुमसे हमारी विनती है: परमेश्वर से मेल-मिलाप कर लो.
לכן מליצי המשיח אנחנו וכאלו האלהים מזהיר אתכם על ידנו נבקש מכם בעד המשיח התרצו נא אל האלהים׃
21 वह, जो निष्पाप थे, उन्हें परमेश्वर ने हमारे लिए पाप बना दिया कि हम उनमें परमेश्वर की धार्मिकता बन जाएं.
כי את אשר לא ידע חטאת אתו עשה לחטאת בעדנו למען נהיה בו אנחנו לצדקת אלהים׃

< 2 कुरिन्थियों 5 >