< 2 इतिहास 7 >

1 शलोमोन की प्रार्थना खत्म होते ही स्वर्ग से आग बरसी और उसने होमबलि और बलियों को भस्म कर दिया और याहवेह के तेज से भवन भर गया.
А кад сврши Соломун молитву, сиђе огањ с неба и спали жртву паљеницу и друге жртве, и славе Господње напуни се дом,
2 याहवेह के तेज से याहवेह के भवन के भरने के कारण याहवेह के भवन में पुरोहितों का रहना मुश्किल हो गया.
Те не могаху свештеници ући у дом Господњи, јер се славе Господње напуни дом Господњи.
3 आग गिरने और भवन पर याहवेह के तेज को देख इस्राएल वंशज भूमि की ओर मुख कर ज़मीन पर ही झुक गए और यह कहते हुए याहवेह की वंदना की, उनकी स्तुति की, “याहवेह भले हैं; उनकी करुणा सदा की है.”
А сви синови Израиљеви видећи где сиђе огањ и слава Господња на дом савише се лицем к земљи до пода и поклонише се и хвалише Господа, јер је добар, јер је довека милост Његова.
4 तब राजा और सारी इस्राएली प्रजा ने उनके साथ याहवेह के सामने बलि चढ़ाई.
И цар и сав народ принесоше жртве пред Господом.
5 राजा शलोमोन ने 22,000 बछड़े और 1,20,000 भेड़ें चढ़ाईं. इस प्रकार राजा और सारी प्रजा ने परमेश्वर के भवन को समर्पित किया.
И принесе цар Соломун на жртву двадесет и две хиљаде волова и сто и двадесет хиљада оваца, и тако посветише дом Божји цар и сав народ.
6 पुरोहित अपनी-अपनी चौकियों पर खड़े थे, लेवी भी याहवेह की स्तुति के लिए ठहराए गए वाद्य यंत्र लिए हुए खड़े थे, जो राजा दावीद ने याहवेह की स्तुति के उद्देश्य से बनाए थे, कि वह इन वाद्य-यंत्रों की धुन पर, “उनकी करुणा सदा की है.” गाएं, जब दूसरी ओर इस्राएल खड़ा हुआ होता था.
А свештеници стајаху на служби својој, и Левити са справама за песме Господње што их беше начинио цар Давид да хвале Господа, јер је довека милост Његова, песмом Давидовом коју им даде; а други свештеници трубљаху у трубе према њима, а сви синови Израиљеви стајаху.
7 तब शलोमोन ने याहवेह के भवन के सामने के आंगन के बीचवाले स्थान को समर्पित किया, क्योंकि उन्होंने होमबलि और मेल बलि की चर्बी चढ़ाई थी, क्योंकि शलोमोन द्वारा बनाई कांसे की वेदी होमबलि, अन्‍नबलि और वसा के लिए कम पड़ गई थी.
И посвети Соломун средину трема који је пред домом Господњим, јер онде принесе жртве паљенице и претилину од жртава захвалних, јер на бронзаном олтару који начини Соломун, не могоше стати жртве паљенице и дари и претилина њихова.
8 इस अवसर पर शलोमोन ने सारे इस्राएल के साथ सात दिन उत्सव मनाया. यह एक बहुत ही बड़ी सभा थी, जिसमें सदस्य हामाथ की घाटी से लेकर मिस्र की नदी तक से आए हुए थे.
У то време светкова Соломун светковину седам дана и сав Израиљ с њим, сабор веома велик од Емата до потока мисирског.
9 आठवें दिन उन्होंने समापन समारोह मनाया. उन्होंने वेदी के समर्पण के लिए सात दिन दिए थे और उत्सव समारोह के लिए और सात दिन.
И у осми дан празноваше празник, јер посвећивање олтара светковаше седам дана, и светковину седам дана.
10 सातवें महीने के तेईसवें दिन शलोमोन ने लोगों को उनके घर के लिए विदा किया. वे सभी दावीद, शलोमोन और याहवेह की प्रजा इस्राएल पर उनकी भलाई के लिए आनंद मनाते हुए हर्षित मन लिए लौट गए.
А двадесет трећег дана седмог месеца отпусти народ к шаторима њиховим, и беху радосни и весели ради добра што учини Господ Давиду и Соломуну и Израиљу народу свом.
11 इस प्रकार शलोमोन ने याहवेह के भवन और राजमहल का काम पूरा किया. याहवेह के भवन और राजमहल के विषय में जैसा सोचा गया था, वह सफलतापूर्वक पूरा हो गया,
И сврши Соломун дом Господњи и дом царски, и би срећан у свему што беше наумио да начини у дому Господњем и у дому свом.
12 यह सब होने के बाद याहवेह रात में शलोमोन पर प्रकट हुए. शलोमोन को उन्होंने संबोधित करते हुए कहा: “तुम्हारी प्रार्थना मैंने सुन ली है. मैंने इस स्थान को अपने लिए बलि के भवन के रूप में रखा है.
Потом јави се Господ Соломуну ноћу и рече му: Услишио сам молбу твоју и изабрао сам то место да ми буде дом за жртве.
13 “जब कभी मैं आकाश को ऐसा रोक दूं, कि बारिश रुक जाए, या मैं टिड्डियों को आदेश दूं कि वे देश को चट कर जाएं, या मैं अपनी प्रजा पर महामारी भेज दूं
Ако затворим небо да не буде дажда, или ако заповедим скакавцима да попасу земљу, или ако пустим помор на народ свој,
14 और मेरी प्रजा, जो मेरे नाम से जानी जाती है, अपने आपको विनम्र बना ले, प्रार्थना करने लगे, मेरी खुशी चाहे और अपने पाप के स्वभाव से दूर हो जाए, तब मैं स्वर्ग से उनकी सुनूंगा, उनका पाप क्षमा करूंगा और उनके देश के घाव भर दूंगा.
И понизи се народ мој, на који је призвано име моје, и помоле се, и потраже лице моје, и поврате се од злих путева својих, и ја ћу тада услишити с неба и опростићу им грех њихов, и исцелићу земљу њихову.
15 अब से इस स्थान में की गई प्रार्थना के प्रति मेरी आंखें खुली और कान सचेत रहेंगे.
И очи ће моје бити отворене и уши моје пригнуте к молитви с тог места.
16 क्योंकि अब मैंने इस भवन को चुनकर इसे पवित्र बना लिया है कि इस स्थान पर मेरी महिमा हमेशा बनी रहे और मेरी दृष्टि और मेरा हृदय हमेशा यही लगे रहें.
Јер сада изабрах и посветих дом тај да буде име моје ту довека; и биће ту очи моје и срце моје вазда.
17 “तुमसे मुझे यह कहना है यदि तुम्हारा व्यवहार तुम्हारे पिता दावीद के समान रहेगा, हां, यदि तुम वह सब करोगे, जिसका मैंने तुम्हें आदेश दिया है और यदि तुम मेरी व्यवस्था और विधियों का पालन करते रहोगे,
А ти ако узидеш преда мном како је ишао Давид отац твој, творећи све што сам ти заповедио и држећи уредбе моје и законе моје,
18 तब मैं तुम्हारे राज सिंहासन को स्थिर करूंगा; जैसा कि मैंने तुम्हारे पिता दावीद के साथ यह वाचा भी बांधी थी, ‘इस्राएल पर शासन के लिए तुम्हें कभी किसी उत्तराधिकारी का अभाव न होगा.’
Утврдићу престо царства твог како сам обећао Давиду оцу твом говорећи: Неће ти нестати човека који би владао у Израиљу.
19 “मगर यदि तुम मुझसे दूर होकर मेरे उन नियमों और आदेशों को त्याग दोगे, जो मैंने तुम्हारे सामने रखे हैं और दूसरे देवताओं की सेवा और आराधना करने लगो,
Али ако се одвратите, и оставите уредбе моје и заповести моје, које сам вам дао, и отидете и станете служити другим боговима и клањати им се,
20 तब मैं तुम्हें अपने उस देश से, जो मैंने तुम्हें दिया है, निकाल दूंगा और इस भवन को जिसे मैंने अपनी महिमा के लिए पवित्र किया है, अपनी दृष्टि से दूर कर दूंगा और इसे सभी लोगों के सामने उपमा देने और मज़ाक का विषय बना छोड़ूंगा.
Тада ћу их истребити из земље своје коју сам им дао, и овај дом који сам посветио имену свом одбацићу од себе, и учинићу од њега причу и подсмех међу свим народима.
21 यह भवन खंडहरों का ढेर होकर रह जाएगा. तब हर एक व्यक्ति, जो उनके पास से होकर जाएगा चकित हो सांस ऊपर खींच यह कह उठेगा, ‘क्यों उन्होंने याहवेह अपने परमेश्वर को भुला दिया था?’
И дом овај колико је славан, ко год прође мимо њ, зачудиће му се и рећи ће: Зашто учини ово Господ од ове земље и од овог дома?
22 तब उन्हें बताया जाएगा, ‘याहवेह ने उनके पूर्वजों को मिस्र देश से बाहर निकाल लाया था. अब उन्होंने अन्य देवताओं का अनुसरण करने का निश्चय किया. उन्होंने उन देवताओं की सेवा और पूजा करनी आरंभ की. यही कारण है याहवेह ने उन पर यह सारी घोर विपत्ति डाल दी है.’”
И одговориће се: Јер одуставише Господа Бога отаца својих, који их изведе из земље мисирске, и узеше друге богове и клањаше им се и служише им, зато пусти на њих све ово зло.

< 2 इतिहास 7 >