< 2 इतिहास 36 >
1 यहोआहाज़, येहोआकिम और येहोआकिन का शासन: तब देश की प्रजा ने येरूशलेम में योशियाह के पुत्र यहोआहाज़ को उसके पिता योशियाह की जगह पर राजा होने के लिए चुना.
Tada priprosti puk uze Jošijina sina Joahaza i zakralji ga u Jeruzalemu namjesto njegova oca.
2 शासन शुरू करते समय यहोआहाज़ की उम्र तेईस साल थी. येरूशलेम में उसने तीन महीने शासन किया.
Dvadeset i tri godine bile su Joahazu kad se zakraljio. Kraljevao je tri mjeseca u Jeruzalemu.
3 तब मिस्र के राजा ने उसे येरूशलेम में गद्दी से हटा दिया और देश पर साढ़े तीन हज़ार किलो चांदी और पैंतीस किलो सोने का कर लगा दिया.
Svrgao ga je egipatski kralj u Jeruzalemu i udario na zemlju danak od sto srebrnih talenata i jedan zlatni talenat.
4 तब मिस्र के राजा ने उसके भाई एलियाकिम को यहूदिया और येरूशलेम का राजा बना दिया और उसका नाम बदलकर यहोइयाकिम रख दिया. मगर उसके भाई यहोआहाज़ को वह अपने साथ मिस्र ले गया.
Egipatski kralj postavi za kralja nad Judejom i nad Jeruzalemom njegova brata Elijakima, promijenivši mu ime na Jojakim; njegova je brata Joahaza uzeo Neko i odveo u Egipat.
5 यहोइयाकिम की उम्र पच्चीस साल की थी, जब वह राजा बनाया गया. उसने येरूशलेम में ग्यारह साल शासन किया. उसने याहवेह अपने परमेश्वर की दृष्टि में बुरा किया.
Dvadeset je i pet godina bilo Jojakimu kad se zakraljio. Kraljevao je jedanaest godina u Jeruzalemu; činio je što je zlo u očima Jahve, njegova Boga.
6 बाबेल के राजा नबूकदनेज्ज़र ने हमला कर दिया और उसे कांसे की बेड़ियों से बांधकर बाबेल ले गया.
Na nj je zaratio babilonski kralj Nabukodonozor i, svezavši ga u dvoje mjedene verige, odveo ga u Babilon.
7 इसके अलावा नबूकदनेज्ज़र ने याहवेह के भवन की कुछ वस्तुएं लेकर बाबेल में अपने मंदिर में रख दीं.
Dio posuđa iz Jahvina Doma odnio je Nabukodonozor u Babilon i metnuo ga u svoj dvorac u Babilonu.
8 यहोइयाकिम द्वारा किए गए बाकी काम, उसके द्वारा किए गए घृणित काम और उसके सारे दोषों का वर्णन इस्राएल और यहूदिया के राजा नामक पुस्तक में किया गया है. उसके स्थान पर उसका पुत्र यहोइयाखिन राजा बन गया.
Ostala Jojakimova djela i gnusobe koje je činio i što se na njemu našlo, sve je zapisano u Knjizi o izraelskim i judejskim kraljevima. Na njegovo se mjesto zakraljio sin mu Jojakin.
9 राजा बनने के समय यहोइयाखिन की उम्र आठ साल की थी. येरूशलेम में उसने तीन महीने और दस दिन शासन किया. उसने वही किया, जो याहवेह की दृष्टि में बुरा है.
Osam je godina bilo Jojakinu kad se zakraljio, a kraljevao je tri mjeseca i deset dana u Jeruzalemu; činio je što je zlo u Jahvinim očima.
10 साल खत्म होते-होते वसन्त ऋतु में राजा नबूकदनेज्ज़र ने उसे याहवेह के भवन की कीमती वस्तुओं के साथ बाबेल बुलवा लिया और उसके संबंधी सीदकियाहू को यहूदिया और येरूशलेम पर राजा ठहरा दिया.
O godišnjoj je mijeni poslao kralj Nabukodonozor te su ga odveli u Babilon s dragocjenostima iz Jahvina Doma, a nad Judom i nad Jeruzalemom zakraljio je njegova rođaka Sidkiju.
11 जब सीदकियाहू ने शासन शुरू किया उसकी उम्र इक्कीस साल थी. येरूशलेम में उसने ग्यारह साल शासन किया.
Dvadeset je i jedna godina bila Sidkiji kad se zakraljio, a kraljevao je jedanaest godina u Jeruzalemu.
12 उसने वह किया, जो याहवेह उसके परमेश्वर की दृष्टि में बुरा है. उसने याहवेह के अभिवक्ता भविष्यद्वक्ता येरेमियाह के सामने अपने आपको नम्र नहीं किया.
Činio je što je zlo u očima Jahve, njegova Boga; nije se ponizio pred prorokom Jeremijom, koji mu je govorio iz Jahvinih usta,
13 उसने राजा नबूकदनेज्ज़र के विरुद्ध विद्रोह कर दिया, जिसने उसे सच्चा रहने के लिए परमेश्वर की शपथ दिलाई थी. वह हठी हो गया और उसका हृदय कठोर हो गया फलस्वरूप वह याहवेह इस्राएल के परमेश्वर की ओर न हुआ.
nego se još i pobunio protiv kralja Nabukodonozora, koji ga bijaše zakleo Bogom; ostao je tvrdoglav i uporan u srcu da se ne obrati Jahvi, Bogu Izraelovu.
14 इसके अलावा पुरोहितों के अधिकारी और प्रजा और दूसरे जनताओं की घृणित प्रथाओं का पालन करते हुए याहवेह से विश्वासघात किया. येरूशलेम में पवित्र याहवेह के भवन को उन्होंने अशुद्ध कर दिया था.
Pa i svi su svećenički poglavari i narod gomilali nevjeru na nevjeru slijedeći gnusna djela krivobožačkih naroda, oskvrnjujući Dom Jahvin, posvećen u Jeruzalemu.
15 अपनी प्रजा के प्रति और अपने घर के प्रति अपनी दया के कारण याहवेह उनके पूर्वजों के परमेश्वर ने कई बार अपने दूतों के द्वारा उनके लिए अपना संदेश भेजा;
Jahve, Bog njihovih otaca, slao je k njima zarana svoje glasnike, slao ih svejednako, jer mu bijaše žao svojega naroda i svojega Prebivališta.
16 मगर वे हमेशा अपने ही परमेश्वर के संदेशवाहकों का मज़ाक उड़ाते रहे, उनके संदेश का तिरस्कार करते रहे और परमेश्वर के भविष्यवक्ताओं को मज़ाक का पात्र बना दिया. यह तब तक होता रहा जब तक याहवेह का क्रोध उनकी प्रजा पर टूट न पड़ा, जब तक परिस्थिति काबू से बाहर न हो गई.
Ali su se oni rugali Božjim glasnicima, prezirući njegove riječi i podsmjehujući se njegovim prorocima, dok se nije podigla Jahvina jarost na njegov narod te više nije bilo lijeka.
17 तब परमेश्वर उनके विरुद्ध कलदियों के राजा को ले आए. उसने उनके युवाओं का उन्हीं के पवित्र स्थान में वध कर दिया. उसने न तो युवाओं पर कृपा दिखाई और न कुंवारी कन्याओं पर, न बूढ़ों पर न कमज़ोरों पर. परमेश्वर ने सभी को नबूकदनेज्ज़र के अधीन कर दिया.
Doveo je na njih kaldejskoga kralja, koji okrenu pod mač njihove mladiće u domu njihova Svetišta, ne štedeći ni mladića ni djevojke, ni starca ni nemoćna. Sve mu je predao u ruke.
18 वह परमेश्वर के भवन की छोटी-बड़ी सभी वस्तुएं, याहवेह के भवन के खजाने और राजा और उसके साथी शासकों के भी खजाने, सभी कुछ अपने साथ बाबेल ले गया.
Sve posuđe Božjega Doma, veliko i malo, blago Jahvina Doma i kraljevo blago, blago njegovih knezova, sve je odnio u Babilon.
19 तब उन्होंने परमेश्वर के भवन को भस्म कर दिया. उन्होंने येरूशलेम की शहरपनाह तोड़ डाली, उसके सारे मजबूत भवनों को आग लगाकर नाश कर दिया, सभी कीमती वस्तुओं को ध्वस्त कर दिया.
Spalili su Božji Dom, oborili jeruzalemski zid i sve su njegove dragocjenosti uništili.
20 उन सभी को, जो तलवार के वार से बच निकले थे, उन्हें वह अपने साथ बाबेल ले गया. ये सभी उस समय तक उसके और उसकी संतान के सेवक तब तक बने रहे जब तक फारस का शासन चलता रहा.
One što izbjegoše maču odvede Nabukodonozor u Babilon u sužanjstvo. Postali su robovi njemu i njegovim sinovima, dokle nije nastalo perzijsko kraljevstvo.
21 यह भविष्यद्वक्ता येरेमियाह द्वारा की गई याहवेह की भविष्यवाणी पूरी हुई थी, कि भूमि उन सत्तर सालों का शब्बाथ प्राप्त कर सके, जिनसे इसे दूर रखा गया था.
Da bi se ispunila riječ koju Jahve reče na Jeremijina usta: “Dokle se zemlja ne oduži svojim subotama, počivat će za sve vrijeme u pustoši dok se ne ispuni sedamdeset godina.”
22 फारस के राजा कोरेश के शासन के पहले साल में येरेमियाह द्वारा कही गई याहवेह की भविष्यवाणी पूरी करने के उद्देश्य से याहवेह ने फारस के राजा की आत्मा को उभारा. फलस्वरूप उसने सभी राज्य में यह लिखित घोषणा करवा दी:
Ali prve godine perzijskoga kralja Kira, da bi se ispunila riječ Jahvina objavljena na Jeremijina usta, podiže Jahve duh perzijskoga kralja Kira te on oglasi po svemu svojem kraljevstvu usmeno i pismeno:
23 फारस के राजा कोरेश की ओर से यह घोषणा की जा रही है: “‘स्वर्ग के परमेश्वर याहवेह ने मुझे पृथ्वी के सारे राज्यों का अधिकार सौंपा है. उन्हीं ने मुझे उनके लिए यहूदिया के येरूशलेम में एक भवन बनाने के लिए चुना है. तुम सब में से जो कोई उनकी प्रजा में से है, याहवेह उसका परमेश्वर उसके साथ रहे, उसे वहां जाने दिया जाए.’”
“Ovako veli perzijski kralj Kir: 'Sva zemaljska kraljevstva dade mi Jahve, Bog nebeski. On mi naloži da mu sagradim Dom u Jeruzalemu, u Judeji. Tko je god među vama od svega njegova naroda, Bog njegov bio s njim, pa neka ide onamo!'”