< 2 इतिहास 32 >

1 पूरी विश्वासयोग्यता में हुए इन कामों के पूरा होने पर अश्शूर के राजा सेनहेरीब ने यहूदिया पर हमला कर दिया और उसने गढ़ नगरों को घेर लिया. उसकी योजना इन्हें अपने अधिकार ले लेने की थी.
Efter disse Tildragelser og disse Vidnesbyrd om Troskab kom Assyrerkongen Sankerib og rykkede ind i Juda og belejrede de befæstede Byer i det Øjemed at bemægtige sig dem.
2 जब हिज़किय्याह ने यह देखा कि सेनहेरीब निकट आ गया है और उसका लक्ष्य येरूशलेम पर हमला करने का है,
Da Ezekias saa, at Sankerib kom, og at han havde i Sinde at angribe Jerusalem,
3 अपने अधिकारियों और योद्धाओं के साथ उसने योजना की कि नगर के बाहर के झरनों से जल की आपूर्ति काट दी जाए. इसमें उन्होंने उसकी सहायता की.
raadførte han sig med sine Hærførere og tapre Folk om at stoppe for Vandet i Kilderne uden for Byen, og de tilsagde ham deres Hjælp.
4 इसके लिए बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए. उन्होंने वे सारे झरने और जल के सोते बंद कर दिए, जो उस क्षेत्र से बह रहे थे. उनका विचार था, “भला क्यों अश्शूर के राजा यहां आकर भारी जल प्राप्‍त करें?”
Saa samledes en Mængde Folk, og de stoppede for alle Kilderne og for Bækken, som løber midt igennem Landet, idet man sagde: »Hvorfor skulde Assyrerkongerne finde rigeligt Vand, naar de kommer?«
5 तब हिज़किय्याह ने बड़े साहस के साथ सारी टूटी पड़ी शहरपनाह को दोबारा बनवाया, इन पर पहरेदारों की मचानों को बनवाया. इसके अलावा उसने एक और बाहरी शहरपनाह को बनवाया, दावीद के नगर में उसने छतों को मजबूत किया. तब उसने बड़ी मात्रा में हथियारों और ढालों को बनवाया.
Derpaa tog han Mod til sig og byggede Muren op, overalt hvor den var brudt ned, og byggede Taarne paa den, og han byggede den anden Mur udenfor og befæstede Millo i Davidsbyen og lod lave en Mængde Kastevaaben og Skjolde.
6 उसने लोगों के ऊपर सैन्य अधिकारी रख दिए और उन्हें नगर द्वार के चौक पर इकट्ठा कर उन्हें प्रोत्साहित करते हुए कहा:
Tillige indsatte han Hærførere over Krigsfolket, samlede dem om sig paa den aabne Plads ved Byporten og talte opmuntrende Ord til dem og sagde:
7 “मजबूत और साहसी बनो. अश्शूर के राजा के कारण न तो भयभीत हो, और न ही कमजोर बनो और न ही उनका विचार करो, जो बड़ी सेना उसके साथ आई हुई है; क्योंकि वह जो हमारे साथ है, उससे महान है, जो उसके साथ है.
»Vær frimodige og stærke; frygt ikke og forfærdes ikke for Assyrerkongen og hele den Menneskemængde, han har med sig; thi en større er med os end med ham!
8 उसके साथ तो सिर्फ मानवीय हाड़-मांस का हाथ है, किंतु हमारे साथ हैं हमारी सहायता के लिए याहवेह हमारे परमेश्वर कि वह हमारे युद्ध लड़े.” प्रजा ने यहूदिया के राजा हिज़किय्याह की बातों का विश्वास किया.
Med ham er en Arm at Kød, men med os er HERREN vor Gud, der vil hjælpe os og føre vore Krige!« Og Folket satte sin Lid til Kong Ezekias af Judas Ord.
9 कुछ समय बाद अश्शूर के राजा सेनहेरीब ने येरूशलेम को अपने दूत भेजे. इस समय वह अपनी सारी सेनाओं के साथ लाकीश नगर पर घेरा डाले हुए था. उसका संदेश यहूदिया के राजा हिज़किय्याह और येरूशलेम में पड़ाव डाली हुई यहूदिया की सेना के लिए यह था:
Derefter sendte Assyrerkongen Sankerib, der selv med hele sin Krigsmagt laa foran Lakisj, sine. Tjenere til Kong Ezekias af Juda og alle Judæerne i Jerusalem og lod sige:
10 “अश्शूर के राजा सेनहेरीब का संदेश यह है: ऐसा क्या है जिस पर तुम भरोसा किए हुए येरूशलेम के घिरे हुए होने पर भी बैठे हो?
»Saaledes siger Assyrerkongen Sankerib: Hvad er det, I fortrøster eder til, nu I sidder indesluttet i Jerusalem?
11 क्या यह सच नहीं है कि, हिज़किय्याह तुम सभी को यह कहते छलावे में रखे हुए है, ‘याहवेह हमारे परमेश्वर ही हमें अश्शूर के राजा से छुटकारा दिलाएंगे,’ कि वह तुम्हें भूख और प्यास की मृत्यु को सौंप दे?
Mon ikke Ezekias lokker eder til at dø af Hunger og Tørst, naar han siger: HERREN vor Gud vil frelse os af Assyrerkongens Haand!
12 क्या यह वही हिज़किय्याह नहीं है, जिसने ऊंचे स्थानों की वेदियों को गिराते हुए यहूदिया और येरूशलेम को कहा था, ‘वेदी एक ही है, तुम्हें जिसके सामने आराधना करना और धूप जलाना है’?
Har ikke samme Ezekias skaffet hans Offerhøje og Altre bort og sagt til Juda og Jerusalem: Kun foran et eneste Alter maa I tilbede, og paa det skal I tænde Offerild!
13 “क्या तुम जानते नहीं कि मैंने और मेरे पूर्वजों ने दूसरे देशों के लोगों के साथ क्या-क्या किया है? क्या किसी भी देश के देवताओं में यह क्षमता थी कि उन्हें मेरी शक्ति से सुरक्षित रख सके?
Ved I ikke, hvad jeg og mine Fædre har gjort ved alle Landenes Folkeslag? Mon Landenes Folks Guder kunde frelse deres Land af min Haand?
14 मेरे पूर्वजों द्वारा नाश किए गए राष्ट्रों के उन सभी देवताओं में ऐसा कौन था जो उन्हें मुझसे सुरक्षा प्रदान करेगा?
Hvilken af alle de Guder, som dyrkedes af disse Folk, paa hvilke mine Fædre lagde Band, har kunnet frelse sit Folk af min Haand? Og saa skulde eders Gud kunne frelse eder af min Haand!
15 अब हिज़किय्याह न तो तुमसे छल कर सके और न तुम्हें इस तरह भटकाए. तुम उसका विश्वास ही मत करो. क्योंकि किसी भी राष्ट्र का कोई भी देवता अपनी प्रजा को न तो मुझसे और न मेरे पूर्वजों से बचा सका है, तो फिर कैसे हो सकता है कि तुम्हारा परमेश्वर मेरे हाथों से तुम्हारी रक्षा कर सके!”
Lad derfor ikke Ezekias vildlede eder og lokke eder paa den Maade! Tro ham ikke, thi ikke et eneste Folks eller Riges Gud har kunnet frelse sit Folk af min Haand eller af mine Fædres Haand; hvor meget mindre kan da eders Gud frelse eder af min Haand!«
16 उसके दूत याहवेह परमेश्वर और उनके सेवक हिज़किय्याह के विरुद्ध बातें करते रहें.
Og hans Tjenere talte endnu flere Ord mod Gud HERREN og mod hans Tjener Ezekias.
17 सेनहेरीब ने याहवेह, इस्राएल के परमेश्वर के प्रति अपमानजनक पत्र भी भेजे. इनमें उसने यह लिखा था, “जैसा विभिन्‍न देशों के देवता उन्हें मुझसे सुरक्षा प्रदान करने में असफल रहे हैं, वैसे ही हिज़किय्याह का परमेश्वर भी उसके लोगों को मुझसे सुरक्षा देने में असफल रहेगा.”
Han skrev ogsaa et Brev for at smæde HERREN, Israels Gud, og tale imod ham; heri stod der: »Saa lidt som Landenes Folks Guder har frelst deres Folk af min Haand, skal Ezekias's Gud frelse sit Folk af min Haand!«
18 उन्होंने यह संदेश ऊंची आवाज में येरूशलेम के उन लोगों को, जो इस समय शहरपनाह पर यह सब सुन रहे थे, यहूदियावासियों ही की भाषा में पढ़ सुनाया, कि वे इसके द्वारा उन्हें भयभीत और निराश कर दें और वे नगर पर अधिकार कर लें.
Og de raabte med høj Røst paa Judæisk til Folkene i Jerusalem, som stod paa Muren, for at indjage dem Angst og Skræk, i Haab om at kunne tage Byen.
19 उन्होंने यह कहते हुए येरूशलेम के परमेश्वर को पृथ्वी के दूसरे राष्ट्रों के देवताओं के बराबर रख दिया था, जो देवता स्वयं उन्हीं के हाथों की रचना थे.
Og de talte om Jerusalems Gud paa samme Maade som om Jordens Folkeslags Guder, der er Værker af Menneskehænder!
20 राजा हिज़किय्याह और आमोज़ के पुत्र भविष्यद्वक्ता यशायाह ने इस विषय पर प्रार्थना की और स्वर्ग की दोहाई दी.
Derfor bad Kong Ezekias og Profeten Esajas, Amoz's Søn, og raabte til Himmelen.
21 तब याहवेह ने एक ऐसा स्वर्गदूत भेजा, जिसने अश्शूर राजा की छावनी में जाकर हर एक वीर योद्धा, प्रधान और अधिकारी को मार दिया. तब सेनहेरीब घोर लज्जा में अपने देश को लौट गया. वहां पहुंचकर जब अपने देवता के मंदिर में गया, उसी के कुछ पुत्रों ने उसे तलवार से घात कर दिया.
Og HERREN sendte en Engel, der tilintetgjorde alle Krigere, Høvedsmænd og Hærførere i Assyrerkongens Lejr, saa han med Spot og Spe maatte vende hjem til sit Land. Og da han gik ind i sin Guds Hus, fældede nogle af hans kødelige Frænder ham der med Sværdet.
22 इस प्रकार याहवेह ने हिज़किय्याह और येरूशलेम निवासियों को अश्शूर के राजा सेनहेरीब और अन्यों के वार से सुरक्षा प्रदान की और उन्हें चारों ओर से सुरक्षा दी.
Saaledes frelste HERREN Ezekias og Jerusalems Indbyggere af Assyrerkongen Sankeribs Haand og at alle andres og skaffede dem Ro paa alle Kanter.
23 अनेक-अनेक याहवेह के लिए भेंटें लेकर येरूशलेम आने लगे. वे यहूदिया के राजा हिज़किय्याह के लिए उत्तम भेंटें ला रहे थे. इससे इसके बाद सभी राष्ट्रों की दृष्टि में हिज़किय्याह की प्रतिष्ठा बहुत ही बढ़ती चली गई.
Og mange bragte Gaver til Jerusalem til HERREN og kostbare Ting til Kong Ezekias af Juda, saa han siden blev højt anset blandt alle Hedningefolk.
24 कुछ समय बाद हिज़किय्याह घातक रोग से बीमार हो गया. उसने याहवेह से विनती की और याहवेह ने उससे बातें करते हुए उसे चिन्ह दिया.
Ved den Tid blev Ezekias dødssyg. Da bad han til HERREN, og han svarede ham og gav ham et Tegn.
25 मगर घमण्ड़ में हिज़किय्याह ने इस उपकार का कोई बदला न दिया. उसका मन फूल चुका था. इसलिये उस पर और यहूदिया और येरूशलेम पर याहवेह का क्रोध टूट पड़ा.
Men Ezekias gengældte ikke den Velgerning, der var vist ham; hans Hjerte blev hovmodigt, og derfor kom der Vrede over ham og over Juda og Jerusalem.
26 तब हिज़किय्याह ने अपने हृदय को नम्र किया, उसने और येरूशलेम वासियों ने; फलस्वरूप याहवेह का प्रकोप हिज़किय्याह के जीवनकाल में हावी न हुआ.
Men da Ezekias ydmygede sig og vendte om fra sit Hovmod sammen med Jerusalems Indbyggere, kom HERRENS Vrede ikke over dem i Ezekias's Dage.
27 हिज़किय्याह अब बहुत धनी और प्रतिष्ठित हो चुका था. उसने अपने लिए चांदी, सोने, रत्नों, मसालों, ढालों और सभी प्रकार की कीमती सामग्री के रखने के लिए भंडार बनवाए.
Ezekias var overmaade rig og æret. Han byggede sig Skatkamre til Sølv, Guld, Ædelsten, Røgelsestoffer, Skjolde og alle Haande kostelige Ting
28 उसने अनाज, अंगूर के रस और तेल रखने के लिए भंडार-घर बनाए और पशुओं और भेड़ों के लिए पशु-शालाएं और भेड़-शालाएं बनवाई.
og Forraadskamre til Afgrøden af Horn, Most og Olie, Stalde til alle Slags Kvæg og Folde til Hjordene;
29 उसने अपने लिए नगर बनवाए और पशु और भेड़ें बड़ी संख्या में इकट्ठा कर ली, क्योंकि परमेश्वर ही ने उसे यह बड़ी सम्पन्‍नता दी थी.
Byer byggede han sig ogsaa, og han havde Hjorde i Mængde af Hornkvæg og Smaakvæg, thi Gud gav ham saare meget Gods.
30 यह हिज़किय्याह ही का काम था, जो उसने गीहोन नदी के ऊपर के सोते को बंद कर बहाव को दावीद के नगर के पश्चिमी ओर मोड़ दिया था. हिज़किय्याह जिस किसी काम को शुरू करता था, उसमें वह सफल होता था.
Samme Ezekias tilstoppede Gihons øvre Kilde og ledede Vandet mod Vest nedad til Davidsbyen. Alt, hvad Ezekias tog sig for, lykkedes for ham.
31 बाबेल के शासकों के राजदूत उससे उसके अद्धुत कामों के बारे में जानने के लिए भेजे गए थे. परमेश्वर ने उसे अकेला इसलिये छोड़ दिया था कि वह उसको परखें, कि वह पहचान जाएं कि हिज़किय्याह के हृदय में हकीकत में है क्या.
Derfor var det ogsaa, at Gud gav ham til Pris for Sendebudene, der var sendt til ham fra Babels Fyrster for at høre om det Under, der var sket i Landet; det var for at sætte ham paa Prøve og saaledes faa Kendskab til alt, hvad der var i hans Hjerte.
32 हिज़किय्याह द्वारा किए गए बाकी कामों का और उसके श्रद्धा के कामों का वर्णन आमोज़ के पुत्र यशायाह भविष्यद्वक्ता के दर्शन और राजा नामक पुस्तक में किया गया है.
Hvad der ellers er at fortælle om Ezekias og hans fromme Gerninger, staar jo optegnet i Profeten Esajas's, Amoz's Søns, Aabenbaring og i Bogen om Judas og Israels Konger.
33 हिज़किय्याह हमेशा के लिए अपने पूर्वजों से जा मिला. उन्होंने उसके शव को दावीद के पुत्रों की कब्रों के ऊंचे भाग में रख दिया. उसकी मृत्यु के अवसर पर सारे यहूदिया और येरूशलेम वासियों ने उसे सम्मानित किया. उसके स्थान पर उसका पुत्र मनश्शेह राजा हो गया.
Saa lagde Ezekias sig til Hvile hos sine Fædre, og man jordede ham paa Skraaningen op til Davids Efterkommeres Grave; og hele Juda og Jerusalems Indbyggere viste ham stor Ære ved hans Død; og hans Søn Manasse blev Konge i hans Sted.

< 2 इतिहास 32 >