< 2 इतिहास 31 >

1 यह सब होने के बाद वहां उपस्थित इस्राएल के सारे वंशज यहूदिया के नगरों में जा पहुंचे और वहां उन्होंने पूजा की जगह हटा दीं, पूजा के खंभे तोड़ दिए और अशेराह के खंभे भी ध्वस्त कर दिए, जो यहूदिया, बिन्यामिन, एफ्राईम और मनश्शेह प्रदेश में बनाई गई थी. उन्होंने हर एक वेदी ढाह दी, एक भी बाकी न रही. यह करके सभी इस्राएल वंशज अपने-अपने नगर, अपनी स्वयं की भूमि पर लौट गए.
Kad se sve to svršilo, svi Izraelovi sinovi koji su se našli ondje zađoše po judejskim gradovima te su razbijali stupove, sjekli ašere i obarali uzvišice i žrtvenike po svem Judinu, Benjaminovu, Efrajimovu i Manašeovu plemenu dokle god nisu završili. Onda se svi Izraelovi sinovi vratiše svaki na svoj posjed, u svoje gradove.
2 राजा हिज़किय्याह ने पुरोहितों और लेवियों के संगठन को व्यवस्थित किया. इनके अंतर्गत हर एक के लिए ज़िम्मेदारियां तय कर दी गईं. इन ज़िम्मेदारियों में शामिल था होमबलि चढ़ाना, मेल बलि चढ़ाना, सेवा करना, याहवेह के प्रति धन्यवाद करना, याहवेह की छावनी के द्वार में उनकी स्तुति करना.
Ezekija je opet uredio svećeničke i levitske redove po njihovim redovima, svakoga prema njegovoj službi, svećenike i levite, za paljenice i za pričesnice, da služe, slave i hvale Boga na vratima Jahvina tabora.
3 राजा ने यह भी तय किया कि उसकी संपत्ति में से होमबलि के लिए कितना भाग दिया जाएगा यानी सुबह और शाम की होमबलि और शब्बाथ के लिए, नए चांद के लिए और निश्चित उत्सवों के लिए, जैसा याहवेह की व्यवस्था में लिखा है.
Odredio je kraljevski doprinos od svoga imanja za paljenice, za paljenice jutarnje i večernje i za paljenice što se prinose subotom, za mlađaka i na blagdane, kako je napisano u Zakonu Jahvinu.
4 उसने येरूशलेम वासियों को आदेश दिया कि वे पुरोहितों और लेवियों के लिए निर्धारित अंश दिया करें कि पुरोहित और लेवी याहवेह की व्यवस्था पर अपना ध्यान लगा सकें.
Zapovjedio je narodu, jeruzalemskim stanovnicima, da daju dio svećenicima i levitima da se utvrde u Zakonu Jahvinu.
5 जैसे ही यह आदेश दिया गया, इस्राएल के वंशज भारी मात्रा में अन्‍न की पहली उपज, नया अंगूर का रस, तेल, शहद और खेतों की उपज लेकर आने लगे. इसके अलावा वे बड़ी मात्रा में इन सबका दसवां अंश भी लाने लगे.
Kad se to razglasilo, počeli su Izraelovi sinovi donositi najboljega žita, novog vina, ulja i meda i svakojaka poljskog priroda i donosili su obilne desetine od svega.
6 इस्राएल और यहूदाह के वे वंशज, जो यहूदिया के नगरों में रह रहे थे, उन्होंने तो बछड़ों और भेड़ों में से भी दसवां अंश भेंट किया और याहवेह उनके परमेश्वर के लिए अलग की गई भेंटे लेकर आए इन्हें एक ढेर के रूप में वहां इकट्ठा कर दिया.
Izraelovi i Judini sinovi, koji su živjeli u judejskim gradovima, također su donosili desetinu od goveda i sitne stoke i desetinu od svetih stvari posvećenih Jahvi, njihovu Bogu; donosili su i davali sve hrpu na hrpu.
7 तीसरे महीने में इनका ढेर लगाना शुरू हुआ और इसका अंत सातवें महीने में ही हो सका.
Trećega su mjeseca počeli slagati u hrpe, a sedmoga su mjeseca završili.
8 जब हिज़किय्याह और शासकों ने आकर इन ढेरों को देखा, उन्होंने याहवेह की स्तुति की और उनकी प्रजा इस्राएल की प्रशंसा की.
Onda je došao Ezekija s knezovima i, ugledavši hrpe, blagosloviše Jahvu i njegov izraelski narod.
9 तब हिज़किय्याह ने पुरोहितों और लेवियों से इन ढेरों का कारण जानना चाहा;
Potom se Ezekija propitao kod svećenika i levita za hrpe.
10 सादोक परिवार से प्रमुख पुरोहित अज़रियाह ने राजा को उत्तर दिया, “जब से याहवेह के भवन में भेंटें लाने लगे हैं, हमारे लिए भोजन की सामग्री बहुत हो गई है. यह सब बचा हुआ है क्योंकि याहवेह ने अपनी प्रजा को आशीष दी है; इतनी, कि बचे हुए भाग की यह बड़ी मात्रा रह गई है.”
Odgovarajući, svećenički poglavar Azarja, od Sadokova doma, reče: “Otkako su počeli donositi ove prinose u Dom Jahvin, jedemo i siti smo, a mnogo i pretječe, jer je Jahve blagoslovio svoj narod te je preteklo ovo mnoštvo.”
11 तब हिज़किय्याह ने आदेश दिया कि इसके लिए याहवेह के भवन परिसर में कुछ कमरे तैयार किए जाएं. तब कक्ष तैयार किए गए.
Tada Ezekija zapovjedi da se urede sobe u Jahvinu Domu; kad su ih spremili,
12 प्रजा बड़ी विश्वासयोग्यता से दान, दसवां अंश और पवित्र वस्तुएं लेकर आती थी. इनका अधिकारी था लेवी केनानियाह और उसका सहायक था उसका भाई शिमेई.
počeli su onamo unositi prinose, desetine i svetinje; nad tim je bio predstojnik levit Konanija i brat mu Šimej, drugi do njega.
13 केनानियाह और उसके भाई को राजा ने चुना था. इनके अधिकार में ये अधिकारी थे येहिएल, अज़रियाह, नाहाथ, आसाहेल, येरीमोथ, योज़ाबाद, एलिएल, इसमाखियाह, माहाथ और बेनाइयाह. अज़रियाह परमेश्वर के भवन का प्रधान अधिकारी था.
A Jehiel, Azazja, Nahat, Asahel, Jerimot, Jozabad, Eliel, Jismakja, Mahat i Benaja biše postavljeni kao nadglednici uz Konaniju i brata mu Šimeja, po nalogu kralja Ezekije i Azarje, predstojnika u Božjem Domu.
14 पूर्वी द्वार का द्वारपाल इमनाह का पुत्र लेवी कोरे परमेश्वर को चढ़ाई गई स्वेच्छा भेंटों का अधिकारी था, कि वह पवित्र वस्तुओं और याहवेह को दी गई भेंटों को बांटें.
Kore, sin levita Jimne, vratar Istočnih vrata, bio je nad dragovoljnim Božjim prinosima da bi prinosio Jahvine podizanice i svetinje nad svetinjama.
15 उसके सहायक थे एदेन, मिनियामिन, येशुआ, शेमायाह, अमरियाह और शेकानियाह. इन्हें काम करना होता था. पुरोहितों के नगरों में और इनका काम था अपने भाई-बंधुओं में पूरी विश्वासयोग्यता में सामान्य या विशेष में उनके दल के अनुसार उनके लिए ठहराया गया भाग बांट देना.
Pod njim su bili Eden, Minjamin, Ješua, Šemaja, Amarja i Šekanija po svećeničkim gradovima da savjesno dijele svojoj braći po njihovim redovima, kako velikome tako i malome -
16 इसके अलावा, वे उन पुरुषों को, जिनकी उम्र तीन साल या इससे अधिक थी, जिनके नाम वंशावली में लिखे थे, वे सभी, जो अपने विभिन्‍न दैनिक कार्य करने के लिए अपने दल के अंतर्गत अपनी-अपनी ज़िम्मेदारियों के अनुसार याहवेह के भवन में प्रवेश किया करते थे, उनका भाग बांट देते थे.
osim muškaraca starijih od trideset godina popisanih u rodovnicima - svima koji su dolazili u Dom Jahvin na svoj svakidašnji posao da obave obredne dužnosti po svojim redovima.
17 पुरोहितों का नामांकन उनके कुलों के आधार पर और लेवियों का उनकी ज़िम्मेदारियों के आधार पर और उनके दलों के आधार पर उनका, जो बीस साल से अधिक उम्र के थे.
U rodovnike su bili popisani svećenici po obiteljima i leviti od dvadeset godina naviše po svojim službama, po svojim redovima.
18 वंशावली में सभी शामिल किए गए थे. सभी संतान, पत्नी, पुत्र एवं पुत्रियां. सारी सभा का नामांकन किया गया था क्योंकि हर एक ने अपने को पूरी सच्चाई से शुद्ध किया था.
U rodovnike bijahu popisana sva njihova djeca, njihove žene, njihovi sinovi i njihove kćeri, za svekoliki zbor, jer su se iskreno posvetili svetinjama.
19 अहरोन के वंशज उन पुरोहितों के लिए भी, जो अपने-अपने नगरों में निवास कर रहे थे अथवा जो किसी भी नगर में निवास कर रहे थे, वे व्यक्ति नामित कर दिए गए थे, जो इन पुरोहितों को और वंशावली में शामिल लेवियों को उनके लिए निर्धारित अंश बांटा करेंगे.
Aronovi sinovi, svećenici na poljskim pašnjacima svojih gradova, u svakom pojedinom gradu, bijahu poimence određeni da daju dio svakome muškarcu među svećenicima. Sve su rodovnike sastavili leviti.
20 हिज़किय्याह ने संपूर्ण यहूदिया में यही प्रणाली लागू कर दी. उसने वही सब किया, जो याहवेह, उसके परमेश्वर की दृष्टि में भला, ठीक और सच्चा था.
Ezekija je uradio tako po svoj Judeji čineći što je dobro, pravo i vjerno pred Jahvom, svojim Bogom.
21 हर एक काम, जो उसने व्यवस्था और आदेशों के अनुसार परमेश्वर के भवन के हित में किया, जिसमें उसने परमेश्वर की इच्छा मालूम की, उसने सभी कुछ अपने पूरे मन से ही किया और हमेशा ही समृद्ध होता गया.
U svakom poslu koji je počeo za službu Božjega Doma, i u zakonu i u zapovijedi tražeći Boga, trudio se svim svojim srcem i uspijevao.

< 2 इतिहास 31 >