< 2 इतिहास 30 >

1 हिज़किय्याह ने सारे इस्राएल, यहूदिया, एफ्राईम और मनश्शेह के लिए एक संदेश भेजा, कि वे येरूशलेम में याहवेह के भवन में याहवेह, इस्राएल के परमेश्वर के सम्मान में फ़सह उत्सव मनाने आएं.
Потом посла Језекија к свему Израиљу и Јуди, и написа књиге синовима Јефремовим и Манасијиним да дођу у дом Господњи у Јерусалим да прославе пасху Господу Богу Израиљевом.
2 राजा, उसके शासक और सारी सभा ने येरूशलेम में मिलकर एक मत से यह निर्णय लिया था, कि फ़सह उत्सव दूसरे महीने में मना लिया जाए.
Јер цар и кнезови његови и сав збор свећаше у Јерусалиму да славе пасху другог месеца.
3 क्योंकि वे इसे इसके नियत समय पर मना नहीं सके थे. इसका कारण यह था, कि पर्याप्‍त संख्या में पुरोहित अपने आपको शुद्ध न कर सके थे. इसके अलावा, प्रजाजन येरूशलेम में इकट्ठा भी न हो सके थे.
Јер је не могаше славити у то време, јер не беше доста свештеника посвећених и народ се не беше скупио у Јерусалим.
4 तब राजा और समस्त प्रजा के मत में यही एक सही निर्णय था.
И то би по вољи цару и свему збору.
5 तब उन्होंने सबको बताने के उद्देश्य से एक राज आज्ञा तैयार की, कि सारे इस्राएल में, बेअरशेबा से दान तक सभी इस्राएल के परमेश्वर याहवेह के सम्मान में फ़सह उत्सव मनाने येरूशलेम आएं, क्योंकि जैसा कि लिखा था फ़सह उत्सव अब तक राष्ट्रीय स्तर पर मनाया नहीं गया था.
И одредише да огласе по свему Израиљу од Вирсавеје до Дана да дођу у Јерусалим да прославе пасху Господу Богу Израиљевом, јер је одавна не беху славили како је написано.
6 समस्त इस्राएल और यहूदिया में दूत राजा और उसके प्रशासकों के हाथ से लिखे हुए पत्र लेकर भेजे गए. राजा का आदेश इस प्रकार था: “इस्राएल की संतान, अब्राहाम, यित्सहाक और इस्राएल के याहवेह परमेश्वर की ओर लौट आओ, कि वह भी तुममें से उनकी ओर लौट सकें, जो अराम के राजाओं के वार से बच निकले थे.
И тако отидоше гласници с књигама од цара и од кнезова по свему Израиљу и Јуди, и по заповести царевој говораху: Синови Израиљеви, обратите се ка Господу Богу Аврамовом, Исаковом и Израиљевом, па ће се и Он обратити к остатку који сте остали од руку царева асирских.
7 अपने पूर्वजों और अपने भाई-बंधुओं के समान न बनो, जो अपने पूर्वजों के परमेश्वर, याहवेह के प्रति विश्वासहीन हो गए थे; जिसका परिणाम, जैसा तुम देख ही रहे हो, याहवेह ने तुम्हें घृणा का, आतंक का पात्र बना दिया है.
Не будите као оци ваши и као браћа ваша што грешише Господу Богу отаца својих, те их даде да буду чудо, како видите.
8 इसलिये अब अपने पूर्वजों के समान हठी न बनो बल्कि अपने याहवेह के सामने विनम्र हो जाओ और उनके पवित्र स्थान में प्रवेश करो, जिसे उन्होंने हमेशा के लिए शुद्ध कर दिया है. याहवेह अपने परमेश्वर की सेवा करो, कि उनका भड़का हुआ क्रोध तुम पर से दूर हो जाए.
Не будите дакле тврдоврати као оци ваши, дајте руку Господу и ходите у светињу Његову коју је осветио навек, и служите Господу Богу свом, па ће се одвратити од вас жестина гнева Његовог.
9 क्योंकि यदि तुम याहवेह की ओर हो जाओ, तो तुम्हारे भाई-बन्धु और तुम्हारी संतान को उनकी ओर से कृपा मिल जाएगी, जो उन्हें बंदी बनाकर ले गए हैं. तब वे अपने देश लौट सकेंगे. क्योंकि याहवेह तुम्हारे परमेश्वर कृपालु और करुणामय हैं. यदि तुम उनकी ओर लौटेंगे, वह तुमसे अपना मुख फेर न लेंगे.”
Јер ако се обратите ка Господу, браћа ће ваша и синови ваши стећи милост у оних који их заробише, те ће се вратити у ову земљу; јер је Господ Бог ваш милостив и жалостив, и неће одвратити лица од вас, ако се обратите к Њему.
10 तब दूत नगर-नगर घूमकर संदेश देते गए. वे एफ्राईम और मनश्शेह तक गए-यहां तक कि ज़ेबुलून तक भी किंतु लोग उनका मज़ाक उड़ाकर उन पर हंसते रहे.
А кад ти гласници иђаху од града до града по земљи Јефремовој и Манасијиној дори до Завулона, подсмеваху им се и ругаху им се.
11 फिर भी, आशेर, मनश्शेह और ज़ेबुलून के कुछ व्यक्तियों ने अपने आपको नम्र किया और वे येरूशलेम आए.
Али неки од Асира и од Манасије и од Завулона покоривши се дођоше у Јерусалим.
12 यहूदिया पर भी परमेश्वर का प्रभाव कुछ इस प्रकार था कि उन्होंने सच्चाई में राजा और शासकों द्वारा भेजे याहवेह के आदेश को स्वीकार किया.
И над Јуду дође рука Господња, те им даде једно срце да учине шта беше заповедио цар и кнезови по речи Господњој.
13 दूसरे महीने में बड़ी संख्या में लोग येरूशलेम में अखमीरी रोटी के उत्सव को मनाने के लिए इकट्ठा हुए थे. यह बहुत ही बड़ा जनसमूह था.
И скупи се у Јерусалим мноштво народа да празнују празник пресних хлебова другог месеца, и би сабор веома велик.
14 वे सभी एकजुट हुए और येरूशलेम में जो वेदियां बनी हुई थी उन्हें, और सारी धूप वेदियों को उठाकर किद्रोन नाले में फेंक आए.
Тада се подигоше, и оборише олтаре што беху у Јерусалиму, и све олтаре кадионе оборише и бацише у поток Кисон.
15 इसके बाद उन्होंने दूसरे महीने के चौदहवें दिन फ़सह के मेमनों का वध किया. पुरोहितों और लेवियों के लिए यह लज्जा का विषय हो गया, तब उन्होंने स्वयं को शुद्ध किया और याहवेह के भवन में वे होमबलि ले आए.
Потом заклаше пасху четрнаестог дана другог месеца; а свештеници и Левити постидевши се освешташе се, и унесоше жртве паљенице у дом Господњи.
16 वे अपने ठहराए गए स्थानों पर खड़े हो गए, जैसा परमेश्वर के जन मोशेह द्वारा बताया गया था. पुरोहित उस लहू का छिड़काव करते जा रहे थे, जो उन्हें लेवियों द्वारा सौंपा जा रहा था.
И стадоше својим редом како треба по закону Мојсија слуге Божијег; и свештеници кропише крвљу примајући из руке Левитима.
17 यह इसलिये कि सभा में ऐसे अनेक थे, जिन्होंने स्वयं को शुद्ध नहीं किया था. तब लेवियों के लिए यह ज़रूरी हो गया था कि हर एक अशुद्ध व्यक्ति के लिए फ़सह मेमना वध किया जाए और वे याहवेह के लिए शुद्ध हो जाएं.
И јер их много беше у збору који се не беху освештали; зато Левити клаху пасху за сваког који не беше чист да би их посветили Господу.
18 एफ्राईम, मनश्शेह, इस्साखार और ज़ेबुलून प्रदेशों से आए लोगों में एक बड़ी संख्या उनकी थी, जिन्होंने अपने आपको शुद्ध नहीं किया था. उन्होंने व्यवस्था तोड़ते हुए फ़सह भोज को ग्रहण कर लिया था, मगर हिज़किय्याह ने उनके लिए यह प्रार्थना की, “महान याहवेह ऐसे हर एक व्यक्ति को क्षमा करें,
Јер мноштво народа, многи од Јефрема и од Манасије и од Исахара и од Завулона не очистише се, него једоше пасху не како је написано. Али се за њих помоли Језекија говорећи: Господ благи нека очисти сваког,
19 जिसने अपने मन को परमेश्वर, अपने पूर्वजों के याहवेह की खोज करने के लिए तैयार कर लिया है, यद्यपि उसने अपने आपको पवित्र स्थान के नियमों के अनुसार शुद्ध नहीं किया है.”
Ко је управио срце своје да тражи Бога Господа, Бога отаца својих, ако и не би био чист према светом очишћењу.
20 तब याहवेह ने हिज़किय्याह की विनती सुनी और लोगों को दोबारा स्वस्थ कर दिया.
И услиши Господ Језекију, и сачува народ.
21 इस्राएल के वंशजों ने, जो इस समय येरूशलेम में थे, सात दिन तक बड़े आनंद के साथ अखमीरी रोटी का उत्सव मनाया. लेवी और पुरोहित दिन-प्रतिदिन वाद्यों की आवाजों की संगत पर याहवेह की स्तुति करते रहते थे.
И тако синови Израиљеви који беху у Јерусалиму празноваше празник пресних хлебова седам дана у великом весељу, и хваљаху Господа сваки дан Левити и свештеници уз оруђа за славу Господњу.
22 हिज़किय्याह ने उन सभी लेवियों के प्रोत्साहन में प्रशंसा के शब्द कहे, जिन्होंने याहवेह से संबंधित विषयों में बुद्धिमानी का परिचय दिया था. तब वे निर्धारित पर्व के सात दिनों तक फ़सह भोज करते रहे, मेल बलि चढ़ाते रहे और अपने पूर्वजों के परमेश्वर याहवेह के प्रति धन्यवाद देते रहे.
И Језекија говори љубазно са свим Левитима који вешти беху служби Господњој; и једоше о празнику седам дана приносећи жртве захвалне и славећи Господа Бога отаца својих.
23 उपस्थित सारी भीड़ ने यह निर्णय लिया कि इस उत्सव को सात दिन और मनाया जाए. तब बहुत ही खुशी से उन्होंने सात दिन इस उत्सव को मनाया.
И сав збор договори се да празнује још седам дана; и празноваше још седам дана у весељу.
24 इस उत्सव के लिए राजा हिज़किय्याह ने एक हज़ार बछड़े और सात हज़ार भेड़े दान में दी थी. शासन अधिकारियों ने एक हज़ार बछड़े और दस हज़ार भेड़े दान में दीं. बड़ी संख्या थी उन पुरोहितों की, जिन्होंने अपने आपको शुद्ध किया था.
Јер Језекија, цар Јудин, даде збору хиљаду јунаца и седам хиљада оваца; а кнезови дадоше збору хиљаду јунаца и десет хиљада оваца; и освешта се много свештеника.
25 यहूदिया की सारी सभा पुरोहितों और लेवियों के साथ आनंद मनाने में मगन थी. इनके अलावा इनमें वे भी थे, जो इस्राएल से यहां आए थे, और इस्राएल से और यहूदिया से आए हुए विदेशी भी.
И тако се провесели сав збор Јудин и свештеници и Левити, и сав збор што беше дошао од Израиља, и дошљаци што беху дошли из земље Израиљеве и који живљаху у земљи Јудиној.
26 सारा येरूशलेम इन दिनों में खुशी में डूबा था, क्योंकि येरूशलेम में ऐसा समारोह इस्राएल के राजा दावीद के पुत्र शलोमोन के शासनकाल से अब तक देखा न गया था.
И би весеље велико у Јерусалиму; јер од времена Соломуна сина Давидовог цара Израиљевог не би тако у Јерусалиму.
27 तब लेवी और पुरोहित उठ खड़े हुए और उन्होंने सारी सभा के लोगों के लिए आशीर्वाद दिए. उनकी विनती सुनी गई. उनकी विनती याहवेह के घर, स्वर्ग पहुंच गई.
Потом усташе свештеници и Левити и благословише народ; и услишен би глас њихов, и молитва њихова дође у стан светиње Господње на небо.

< 2 इतिहास 30 >