< 2 इतिहास 24 >
1 राजाभिषेक के मौके पर योआश की उम्र सात साल की थी. येरूशलेम में उसने चालीस साल शासन किया. उसकी माता का नाम ज़िबियाह था; वह बेअरशेबा वासी थी.
Joas var syv år gammel da han blev konge, og regjerte firti år i Jerusalem; hans mor hette Sibja og var fra Be'erseba.
2 योआश ने पुरोहित यहोयादा के जीवनकाल में वही किया, जो याहवेह की दृष्टि में सही था.
Joas gjorde hvad rett var i Herrens øine, så lenge presten Jojada levde.
3 यहोयादा ने उसके दो विवाह करना सही समझा. इन दोनो पत्नियों से उसके पुत्र-पुत्रियां पैदा हुई.
Jojada lot ham få to hustruer, og han fikk sønner og døtre.
4 योआश याहवेह के भवन की मरम्मत करने के लिए मन में दृढ़ था.
Siden fikk Joas i sinne å sette Herrens hus i stand.
5 उसने पुरोहितों और लेवियों को इकट्ठा कर उन्हें कहा, “बिना देर किए यहूदिया के सारे नगरों में जाकर सारे इस्राएल से वार्षिक दान इकट्ठा कीजिए, कि परमेश्वर के भवन की मरम्मत की जा सके.” किंतु लेवी इसके लिए देर करते रहे.
Og han samlet prestene og levittene og sa til dem: Dra ut til byene i Juda og samle inn penger fra hele Israel til å utbedre eders Guds hus efter som det trenges fra år til år, og skynd eder med å gjøre dette! Men levittene skyndte sig ikke dermed.
6 तब राजा ने प्रमुख पुरोहित यहोयादा को बुलवाकर उससे कहा, “आपने लेवियों को यहूदिया और येरूशलेम से याहवेह के सेवक मोशेह द्वारा इस्राएल से मिलनवाले तंबू के लिए ठहराया गया कर इकट्ठा करने क्यों नहीं भेजा है?”
Da kalte kongen til sig ypperstepresten Jojada og sa til ham: Hvorfor har du ikke sett efter at levittene kommer med den avgift fra Juda og fra Jerusalem som er pålagt av Herrens tjener Moses, og som Israels menighet skal utrede til vidnesbyrdets telt?
7 उस दुष्ट स्त्री अथालियाह के पुत्रों ने परमेश्वर के भवन में घुसकर याहवेह के भवन की पवित्र वस्तुओं तक को लेकर बाल के लिए इस्तेमाल कर ली थी.
For den ugudelige Ataljas sønner har ødelagt Guds hus, og endog alle de hellige ting i Herrens hus har de brukt til Ba'alene.
8 तब राजा ने एक कोष को बनाने का आदेश दिया, जिसे याहवेह के भवन के द्वार के बाहर रख दिया गया.
Så bød kongen at de skulde gjøre en kiste og sette den utenfor porten til Herrens hus.
9 यहूदिया और येरूशलेम में सार्वजनिक घोषणा की गई कि प्रजा अब याहवेह के लिए कर देना शुरू करे जो परमेश्वर के सेवक मोशेह द्वारा इस्राएल पर बंजर भूमि में लगाया गया था.
Og det blev kunngjort i Juda og Jerusalem at folk skulde komme til Herren med den avgift som Guds tjener Moses hadde pålagt Israel i ørkenen.
10 सभी अधिकारी और प्रजा के लोग इस पर बहुत ही खुश हुए और हर एक ने उसे कोष में अपने लिए तय कर डाल दिया, जिससे वह कोष भर गई.
Da bar alle høvdingene og alt folket pengene frem med glede og kastet dem i kisten, til alt var kommet inn.
11 तब उनकी रीति यह हो गई, कि जब कोष लेवियों द्वारा राजकीय कोषाध्यक्ष के पास ले जाई जाती थी और यदि उसमें काफ़ी मुद्राएं इकट्ठा हो चुकी होती थी तब उसे राजा के सचिव और प्रमुख पुरोहित के अधिकारी आकर कोष से मुद्राएं निकालकर उसे दोबारा उसी स्थान पर रख आते थे. वे ऐसा प्रतिदिन करते थे और उन्होंने एक बड़ी राशि इकट्ठा कर ली.
Og hver gang kisten av levittene blev båret inn til kongens tilsynsmenn, og de så at det var mange penger i den, da kom kongens skriver og den av ypperstepresten innsatte tilsynsmann og tømte den, og så bar de den tilbake på dens plass. Således gjorde de dag efter dag og samlet en mengde penger.
12 राजा और यहोयादा ने यह राशि उनसे सेवकों को सौंप दी, जिनकी जवाबदारी याहवेह के भवन में सेवा करने की थी. उन्होंने याहवेह के भवन के मरम्मत के लिए वेतन पर रखा गया राजमिस्त्री, और बढ़ई दिए. इनके अलावा याहवेह के भवन के उद्धार के लिए उन्होंने लोहे और कांसे के शिल्पी भी पारिश्रमिक के आधार पर नियुक्त किए.
Så overgav kongen og Jojada dem til dem som forestod arbeidet på Herrens hus, og de leide stenhuggere og tømmermenn til å sette Herrens hus i stand og likeledes jernsmeder og kobbersmeder til å utbedre Herrens hus.
13 ये समस्त शिल्पी काम पर लग गए और उनके परिश्रम का प्रतिफल प्रगति के रूप में जाहिर हुआ. विशेष निर्देशों के अनुसार परमेश्वर का भवन पहले की तरह मजबूत हो गया.
Og arbeidsfolkene arbeidet, og utbedringsarbeidet skred frem under deres hender, og de satte Guds hus i stand igjen efter dets rette mål og gjorde det sterkt.
14 जब सारा काम खत्म हो गया, वे बाकी रह गई राशि राजा और यहोयादा के सामने ले आए. इन बाकी की चांदी की मुद्राओं से उन्होंने याहवेह के भवन के प्रयोग के लिए बर्तन बना लिए; होमबलि के लिए इस्तेमाल, सोने और चांदी के बर्तन. यहोइयादा के पौरोहित्यकाल में याहवेह के भवन में नियमित रूप से होमबलि चढ़ाई जाती रही.
Og da de var ferdige, bar de resten av pengene til kongen og Jojada, og han lot gjøre redskaper derav til Herrens hus: redskaper til tjenesten og ofringen og skåler og gullkar og sølvkar. Og de ofret stadig brennoffere i Herrens hus, så lenge Jojada levde.
15 जब यहोयादा पूरे बुढ़ापे को पहुंचा, उसकी मृत्यु हो गई. मृत्यु के समय उसकी अवस्था एक सौ तीस साल की थी.
Men Jojada blev gammel og mett av dager og døde; han var hundre og tretti år gammel da han døde.
16 उन्होंने उसे दावीद के नगर में राजाओं के मध्य में भूमिस्थ किया, क्योंकि इस्राएल में, परमेश्वर के लिए और परमेश्वर के भवन में उनका उत्तम योगदान रहा था.
De begravde ham i Davids stad hos kongene, fordi han hadde gjort vel mot Israel og mot Gud og hans hus.
17 यहोयादा की मृत्यु के बाद यहूदिया के अधिकारी आकर राजा के प्रति अपना झूठा लगाव दिखाने लगे और राजा उनकी सुनने भी लगा.
Men efter Jojadas død kom Judas høvdinger og kastet sig ned for kongen; da gav kongen efter,
18 उन्होंने याहवेह अपने पूर्वजों के परमेश्वर के भवन को त्याग दिया. वे अशेरा देवी और मूर्तियों की आराधना करने लगे. उनके इस दोष का परिणाम यह हुआ कि यहूदिया और येरूशलेम क्रोध के भागी बन गए.
og de forlot Herrens, sine fedres Guds hus og dyrket Astartebilledene og de andre avguder; og det kom vrede over Juda og Jerusalem for denne deres brøde.
19 फिर भी याहवेह ने उनके लिए भविष्यद्वक्ता भेजे कि वे दोबारा याहवेह की ओर हो जाएं. ये भविष्यद्वक्ता उन्हें धिक्कारते रहे, फिर भी वे भविष्यवक्ताओं के संदेश का इनकार ही करते रहे.
Og Herren sendte profeter blandt dem for å føre dem tilbake til sig, og de advarte dem, men de hørte ikke på dem.
20 तब परमेश्वर के आत्मा पुरोहित यहोयादा के पुत्र ज़करयाह पर उतरे. उसने लोगों के सामने खड़े होकर यह घोषणा की, “यह परमेश्वर ने कहा है: ‘तुम लोग क्यों याहवेह के आदेशों को ठुकरा रहे हो कि अब तुम्हारी समृद्धि में व्यवधान उत्पन्न हो गया है? याहवेह ने तुम्हें त्याग दिया है क्योंकि तुमने उनका त्याग किया है.’”
Da kom Guds Ånd over Sakarias, presten Jojadas sønn, og han stod frem for folket og sa til dem: Så sier Gud: Hvorfor overtreder I Herrens bud? På den måte kan det ikke gå eder vel. Fordi I har forlatt Herren, forlater han eder.
21 इसके कारण उन्होंने ज़करयाह के विरुद्ध षड़्यंत्र गढ़ा और राजा के आदेश पर उन्होंने याहवेह के भवन के परिसर में पथराव के द्वारा उसे घात कर दिया.
Men de sammensvor sig mot ham og stenet ham på kongens befaling i forgården til Herrens hus.
22 राजा योआश ने उस कृपा को भुला दिया जो ज़करयाह के पिता यहोयादा ने उस पर दिखाई थी, और उसने उसके पुत्र की हत्या कर दी. मृत्यु के पहले ज़करयाह के ये शब्द थे “याहवेह इस ओर ध्यान दें और इसका बदला लें.”
Kong Joas kom ikke i hu den kjærlighet som hans far Jojada hadde vist ham - han drepte hans sønn; men i det samme han døde, ropte han: Herren skal se det og hevne det!
23 साल समाप्त होते-होते अरामी सेना ने योआश पर हमला कर दिया. वे यहूदिया में आ गए, येरूशलेम पहुंचे और लोगों के बीच से प्रजा के सभी शासकों का वध कर दिया और उनकी समस्त लूट की सामग्री दमेशेक के राजा के पास भेज दी.
Så skjedde det, da året var til ende, at syrernes hær drog op mot ham; de kom til Juda og Jerusalem og utryddet alle høvdingene i folket og sendte alt det hærfang de tok, til kongen i Damaskus.
24 यद्यपि अरामी सेना में सैनिक कम संख्या में ही थे, याहवेह ने बड़ी विशाल संख्या की सेना उनके अधीन कर दी, क्योंकि यहूदिया ने याहवेह, अपने पूर्वजों के परमेश्वर का त्याग कर दिया था. उनके द्वारा योआश पर याहवेह द्वारा दिया दंड था.
Syrerhæren som kom, var bare liten; men enda gav Herren en meget tallrik hær i deres hånd, fordi de hadde forlatt Herren, sine fedres Gud. Således fullbyrdet de straffedommen over Joas.
25 जब अरामी सैनिक योआश को बहुत ही घायल अवस्था में छोड़कर चले गए, योआश ही के सेवकों ने उसके विरुद्ध षड़्यंत्र रचा और उसकी उसी के बिछौने पर हत्या कर दी. यह पुरोहित यहोयादा के पुत्र की हत्या का प्रतिफल था. योआश की मृत्यु हो गई और उसे दावीद के नगर में गाड़ा गया. उन्होंने उसे राजाओं के लिए ठहराई गई कब्र में नहीं रखा.
Og da de drog bort fra ham - for de lot ham tilbake i svære lidelser - sammensvor hans tjenere sig mot ham, fordi han hadde drept presten Jojadas sønner, og de drepte ham på hans leie. Således døde han, og de begravde ham i Davids stad, men ikke i kongegravene.
26 जिन्होंने उसके विरुद्ध षड़्यंत्र रचा था, उनके नाम है अम्मोनी शिमियथ का पुत्र ज़ाबाद और मोआबी शिमरिथ का पुत्र योज़ाबाद.
De som sammensvor sig mot ham, var Sabad, sønn av ammonitterkvinnen Sim'at, og Josabad, sønn av moabitterkvinnen Simrit.
27 उसके पुत्रों का ब्यौरा और उसके विरुद्ध की गई अनेक भविष्यवाणियों का उल्लेख और परमेश्वर के भवन की मरम्मत का उल्लेख राजाओं का जीवन वृत्तांत पुस्तक में वर्णित है. उसके स्थान पर उसका पुत्र अमाज़्याह राजा हो गया.
Om hans sønner og de mange profetord som blev talt imot ham, og den grundige utbedring av Guds hus, derom er det skrevet i kongenes historiebok; og hans sønn Amasja blev konge i hans sted.