< 2 इतिहास 22 >
1 येरूशलेम वासियों ने यहोराम के छोटे पुत्र अहज़्याह को उसके स्थान पर राजा अभिषिक्त किया; क्योंकि वह दल, जो अरब शिविर में ठहरा हुआ था, उसने उसके सभी बड़े पुत्रों की हत्या कर दी थी. तब राजा यहोराम का पुत्र अहज़्याह ने शासन शुरू किया.
constituerunt autem habitatores Hierusalem Ochoziam filium eius minimum regem pro eo omnes enim maiores natu qui ante eum fuerant interfecerant latrones Arabum qui inruerant in castra regnavitque Ochozias filius Ioram regis Iuda
2 जब अहज़्याह ने शासन शुरू किया, उसकी उम्र बाईस साल थी. उसने येरूशलेम में एक साल राज्य किया. उसकी माता का नाम अथालियाह था. वह इस्राएल के राजा ओमरी की पोती थी.
filius quadraginta duo annorum erat Ochozias cum regnare coepisset et uno anno regnavit in Hierusalem nomen matris eius Otholia filia Amri
3 अहज़्याह भी अहाब की नीतियों का अनुसरण करता रहा, क्योंकि बुराई में उसकी सलाहकार थी उसकी माता.
sed et ipse ingressus est per vias domus Ahab mater enim eius inpulit eum ut impie ageret
4 उसने वह किया, जो याहवेह की दृष्टि में बुरा था, अहाब के परिवार के समान, क्योंकि उसके पिता की मृत्यु के बाद ऐसी उसकी सलाह थी, जिसका परिणाम था सर्वनाश.
fecit igitur malum in conspectu Domini sicut domus Ahab ipsi enim fuerunt ei consiliarii post mortem patris sui in interitum eius
5 अहज़्याह भी इस्राएल की सलाह का अनुसरण करता रहा. वह इस्राएल के राजा अहाब के पुत्र योराम के साथ मिलकर अराम के राजा हाज़ाएल के विरुद्ध युद्ध के लिए रामोथ-गिलआद में युद्ध-भूमि में उतर पड़े. मगर अरामियों ने योराम को घायल कर दिया.
ambulavitque in consiliis eorum et perrexit cum Ioram filio Ahab rege Israhel in bellum contra Azahel regem Syriae in Ramoth Galaad vulneraveruntque Syri Ioram
6 रामाह में अराम के राजा हाज़ाएल से युद्ध करते हुए राजा योराम को जो घाव लगे थे, उनसे स्वस्थ होने के लिए वह येज़्रील को लौट गया. यहूदिया के राजा यहोराम का पुत्र अहज़्याह अहाब के पुत्र योराम की स्थिति को देखने येज़्रील गया क्योंकि योराम बीमार था.
qui reversus est ut curaretur in Hiezrahel multas enim plagas acceperat in supradicto certamine igitur Azarias filius Ioram rex Iuda descendit ut inviseret Ioram filium Ahab in Hiezrahel aegrotantem
7 अहज़्याह का विनाश परमेश्वर ही के द्वारा पहले से ही तय किया गया था, इसलिये वह यहोराम से भेंट करने गया, फिर वहां पहुंचने पर वह योराम के साथ निमशी के पुत्र येहू से भेंट करने चला गया. येहू, जिसे याहवेह ने अहाब के वंश का विनाश करने के लिए ठहराया था.
voluntatis quippe fuit Dei adversum Ochoziam ut veniret ad Ioram et cum venisset egrederetur cum eo adversum Hieu filium Namsi quem unxit Dominus ut deleret domum Ahab
8 जब येहू राजा अहाब के वंश पर परमेश्वर द्वारा ठहराए गए दंड दे रहा था, उसकी भेंट उन यहूदी अधिकारियों से हो गई. इनमें अहज़्याह के भाइयों के वे पुत्र भी थे, जो अहज़्याह के सेवक भी थे. येहू ने इन सभी की हत्या कर दी.
cum ergo subverteret Hieu domum Ahab invenit principes Iuda et filios fratrum Ochoziae qui ministrabant ei et interfecit illos
9 उसने अहज़्याह की खोज की और उसे शमरिया में जा पकड़ा, जहां वह जा छिपा था. वे उसे येहू के सामने लाए. वहीं उन्होंने उसका वध किया और उसे गाड़ दिया. क्योंकि वे याद कर रहे थे कि वह यहोशाफ़ात का पोता है, जिसने पूरे हृदय से याहवेह की इच्छा जानने की खोज की थी. अब कोई भी बचा न रहा, जो यहूदिया राज्य के अधिकार को स्थिर रख सके.
ipsumque perquirens Ochoziam conprehendit latentem in Samaria adductumque ad se occidit et sepelierunt eum eo quod esset filius Iosaphat qui quaesierat Dominum in toto corde suo nec erat ultra spes aliqua ut de stirpe regnaret Ochoziae
10 जब अहज़्याह की माता को मालूम हुआ कि उसके पुत्र की मृत्यु हो चुकी है, उसने जाकर सारे यहूदिया राजपरिवार को नाश कर दिया.
siquidem Otholia mater eius videns quod mortuus esset filius suus surrexit et interfecit omnem stirpem regiam domus Ioram
11 जब राजा के पुत्रों का संहार किया जा रहा था, राजा की पुत्री येहोशाबेअथ ने अहज़्याह के पुत्र योआश को उसकी धाय के साथ शयनागार में छिपा दिया था. इस प्रकार राजा यहोराम की पुत्री येहोशाबेअथ ने, जो पुरोहित यहोयादा की पत्नी थी, जो अहज़्याह की बहन भी थी, योआश की अथालियाह द्वारा हत्या किए जाने से बचा लिया.
porro Iosabeth filia regis tulit Ioas filium Ochoziae et furata est eum de medio filiorum regis cum interficerentur absconditque cum nutrice sua in cubiculo lectulorum Iosabeth autem quae absconderat eum erat filia regis Ioram uxor Ioiadae pontificis soror Ochoziae et idcirco Otholia non interfecit eum
12 जब देश पर अथालियाह शासन कर रही थी, छः साल तक योआश को परमेश्वर के भवन में छिपाए रखा गया.
fuit ergo cum eis in domo Dei absconditus sex annis quibus regnavit Otholia super terram