< 2 इतिहास 17 >

1 आसा के स्थान पर उसका पुत्र यहोशाफ़ात शासक बना. उसने इस्राएल राज्य के विरुद्ध अपनी स्थिति मजबूत बना ली.
Onda se na njegovo mjesto zakralji sin mu Jošafat; on pokaza svoju silu protiv Izraela.
2 उसने यहूदिया के सभी गढ़ नगरों में सेना की टुकड़िया ठहरा दीं और यहूदिया और एफ्राईम में उसने सैनिकों की छावनियां बना दीं, जो उसके पिता आसा ने अधिकार में कर लिए थे.
Razmjestio je vojsku po svim utvrđenim judejskim gradovima i postavio namjesnike po judejskoj zemlji i po Efrajimovim gradovima, koje bijaše zauzeo otac mu Asa.
3 याहवेह यहोशाफ़ात की ओर थे क्योंकि वह अपने पिता के शुरुआती समय की नीतियों का अनुसरण करता रहा. उसने बाल की पूजा कभी नहीं की,
Jahve je bio s Jošafatom jer je hodio pravim putovima svoga oca Davida i nije tražio baala.
4 बल्कि वह अपने पिता के परमेश्वर की ही खोज करता रहा, उन्हीं के आदेशों का पालन करता रहा. उसने वह सब कभी न किया, जो इस्राएल राज्य ने किया था.
Tražio je Boga svojih otaca i hodio po njegovim zapovijedima, ne čineći kao Izraelovi sinovi.
5 फलस्वरूप याहवेह ने राज्य को उसके हाथ में स्थिर किया. पूरे यहूदिया राज्य की प्रजा राजा को भेंट दिया करती थी. राजा समृद्ध और सम्मान्य होता गया.
Zato je Jahve utvrdio kraljevstvo u njegovoj ruci, pa su svi Judejci davali Jošafatu danak, tako da je stekao veliko bogatstvo i slavu.
6 याहवेह की नीतियों के प्रति वह बहुत ही उत्साही था. उसने यहूदिया राज्य में से सारे ऊंचे स्थानों पर बनी वेदियां और अशेराह देवी के खंभे नाश कर दिए.
Njegovo se srce hrabrilo na Jahvinim putovima, pa je uklonio još i uzvišice i ašere iz Judeje.
7 अपने शासन के तीसरे साल में उसने यहूदिया के नगरों में शिक्षा फैलाने के उद्देश्य से अपने ये अधिकारी भेज दिए: बेन-हाइल, ओबदिया, ज़करयाह, नेथानेल और मीकायाह.
Treće godine kraljevanja posla knezove Ben-Hajila, Obadju, Zahariju, Netanela i Miheja da uče po judejskim gradovima.
8 इनके साथ लेवी शेमायाह, नेथनियाह, ज़ेबादिया, आसाहेल, शेमिरामोथ, योनातन, अदोनियाह, तोबियाह और तोबादोनियाह. ये सभी लेवी थे. इनके साथ पुरोहित एलीशामा और यहोराम भी भेजे गए थे.
I s njima levite: Šemaju, Netaniju, Zebadju, Asahela, Šemiramota, Jonatana, Adoniju, Tobiju i Tob Adoniju; a s njima svećenike Elišamu i Jorama.
9 इनके साथ याहवेह की व्यवस्था की पुस्तक थी. यहूदिया में उन्होंने इससे शिक्षा दी; उन्होंने सारे यहूदिया राज्य में घूमते हुए प्रजा को शिक्षा प्रदान की.
Poučavali su po Judeji noseći sa sobom Knjigu Zakona Jahvina i obilazili sve judejske gradove učeći narod.
10 यहूदिया के पास के सभी राष्ट्रों में याहवेह का आतंक फैल चुका था. फलस्वरूप उन्होंने कभी यहोशाफ़ात पर हमला नहीं किया.
Jahvin je strah spopao sva zemaljska kraljevstva oko Judeje, tako da nisu smjela zaratiti na Jošafata.
11 कुछ फिलिस्तीनी तक यहोशाफ़ात को भेंट और चांदी चढ़ाया करते थे. अरब देश के लोगों ने उसके लिए सात हज़ार, सात सौ मेढ़े और सात हज़ार, सात सौ बकरे भेंट में दिए.
Sami su mu neki Filistejci donosili darove i novčani danak, a Arapi mu dogonili sitnu stoku: po sedam tisuća i sedam stotina ovnova te sedam tisuća i sedam stotina jaraca.
12 तब यहोशाफ़ात दिन पर दिन उन्‍नत होता चला गया. उसने यहूदिया राज्य में गढ़ और भंडार नगर बनाए.
Tako je Jošafat sve više napredovao dok ne postade vrlo velik. Sazidao je u Judeji kule i gradove-skladišta.
13 यहूदिया में उसने बड़े भंडार घर बनवाकर रखे थे, साथ ही उसने येरूशलेम में योद्धा और वीर व्यक्ति चुनकर रखे थे.
Imao je mnogo zaliha u judejskim gradovima, a hrabrih junaka u Jeruzalemu.
14 उनके पूर्वजों के परिवारों के अनुसार उनकी गिनती इस प्रकार थी: यहूदिया से एक हज़ार अधिकारी प्रधान: अदनाह तीन हज़ार कुशल सैनिकों का सेनापति था;
Evo njihova popisa po obiteljima: od Judina plemena tisućnici: vojvoda Adna i s njim trista tisuća hrabrih junaka;
15 येहोहानन दो लाख अस्सी हज़ार का सेनापति था;
do njega vojvoda Johanan i s njim dvjesta i osamdeset tisuća;
16 ज़ीकरी का पुत्र अमासियाह अपनी इच्छा से याहवेह की सेवा कर रहा था. उसने दो लाख कुशल सैनिकों का नेतृत्व किया.
za njim Zikrijev sin Amasja, koji se spremno stavio u Jahvinu službu, a s njim dvjesta tisuća hrabrih junaka.
17 बिन्यामिन क्षेत्र से: एक वीर योद्धा था एलियादा और उसके साथ थे दो लाख सैनिक, जो धनुष और ढाल से लैस थे;
Od Benjaminova plemena: hrabri junak Eliada i s njim dvjesta tisuća ljudi naoružanih lukom i štitom;
18 उसके बाद था योज़ाबाद उसके साथ एक लाख अस्सी हज़ार युद्ध के लिए तैयार सैनिक थे.
za njim Jehozabad i s njim sto i osamdeset tisuća pripravnih za boj.
19 ये सभी सारे यहूदिया में बने गढ़ नगरों में राजा द्वारा नियुक्त सैनिकों के अलावा राजा की सेवा में लगे थे.
To su oni koji su služili kralju, ne brojeći one što ih je kralj namjestio u tvrdim gradovima po svoj Judeji.

< 2 इतिहास 17 >