< 1 तीमुथियुस 4 >

1 पवित्र आत्मा का स्पष्ट कथन यह है कि अंत के समय में कुछ व्यक्ति विश्वास का त्याग कर देंगे और वे धूर्त आत्माओं तथा दुष्टात्माओं की शिक्षाओं पर मन लगाएंगे.
Zvino Mweya anoreva zvakajeka, kuti panguva dzekupedzisira vamwe vachatsauka parutendo, vachiteerera mweya inonyengera nedzidziso dzemadhimoni,
2 यह उन झूठे मनुष्यों के दिखावे की शिक्षाओं के कारण होगा, जिनके विवेक में मानो जलते हुए लोहे से मुहर लगा दी गई हों.
paunyepedzeri hwevanoreva nhema, vakapiswa pahana dzavo pachavo nedare rinopisa,
3 ये वे हैं, जो विवाह करने से रोकते हैं, भोजन पदार्थों को भी त्यागने की मांग करते हैं, जिन्हें परमेश्वर ने विश्वासियों और सच्चाई को जानने वाले व्यक्तियों की भलाई के लिए इसलिये बनाया है कि धन्यवाद के साथ मिलजुल कर खाया जाएं.
vachidzivisa kuwanana nekuraira kurega kudya Mwari kwaakasika kuti kugamuchirwe nekuvonga nevanotenda uye vanoziva chokwadi.
4 परमेश्वर की बनाई हुई हर एक वस्तु अच्छी है, कोई भी वस्तु अस्वीकार करने योग्य नहीं—यदि उसे धन्यवाद के साथ स्वीकार किया जाएं,
Nokuti chese chisikwa chaMwari chakanaka, uye hakuna chingafanira kuraswa kana chichigamuchirwa nekuvonga;
5 क्योंकि वह परमेश्वर के वचन तथा प्रार्थना द्वारा शुद्ध की जाती है.
nokuti chinoitwa chitsvene neshoko raMwari nemunyengetero.
6 विश्वासी भाई बहनों को इन बातों का अहसास कराने के द्वारा तुम स्वयं को मसीह येशु का आदर्श सेवक साबित करोगे, जिसका पोषण निरंतर विश्वास के वचन तथा अच्छे उपदेशों की बातों के द्वारा होता है, जिसका तुम पालन करते आए हो.
Kana uchiraira hama zvinhu izvi, uchava mushumiri wakanaka waJesu Kristu, wakafundwa nemashoko erutendo needzidziso yakanaka, yaunonyatsotevera.
7 सांसारिक तथा काल्पनिक कथाओं से दूर रहो, इसके विपरीत तुम अपने आपको परमेश्वर की भक्ति के लिए अनुशासित कर लो.
Asi urambe ngano dzakaipa nedzechembere. Uzvirovedze pakunamata Mwari;
8 शारीरिक व्यायाम सिर्फ थोड़े लाभ का है जबकि परमेश्वर भक्ति का लाभ सब बातों में है क्योंकि वह जीवन का आश्वासन देती है—इस समय और आनेवाले जीवन, दोनों का.
nokuti kurovedza muviri kunobatsira zvishoma; asi kunamata Mwari kunobatsira pazvinhu zvese, zvahune chivimbiso cheupenyu hwazvino nehwunouya.
9 यह बात सच है, जो हर प्रकार से मानने योग्य है:
Shoko iri rakatendeka uye rinofanirwa nekugamuchirwa kwese.
10 हम उसी के लिए परिश्रम तथा संघर्ष करते हैं क्योंकि हमने अपनी आशा जीवित परमेश्वर पर लगाई है, जो सब मनुष्यों के उद्धारकर्ता हैं, विशेषकर उनके, जो विश्वास करते हैं.
Nokuti naizvozvo nesu tinoshanda nesimba, nekushorwa, nokuti tinovimba naMwari mupenyu, anova Muponesi wevanhu vese, zvikuru weavo vanotenda.
11 तुम्हारे आदेशों और शिक्षाओं के विषय ये ही हों.
Raira zvinhu izvi udzidzise.
12 तुलना में कम आयु के कारण कोई तुम्हें तुच्छ न समझे परंतु बातचीत, स्वभाव, प्रेम, विश्वास तथा पवित्रता में मसीह के विश्वासियों का आदर्श बनो.
Kusava nemunhu anozvidza udiki hwako, asi uve muenzaniso wevanotenda pashoko, pamufambiro, parudo, pamweya, parutendo, nepautsvene.
13 मेरे वहां पहुंचने तक पवित्र शास्त्र के सार्वजनिक रीति से पढ़ने, उपदेश तथा शिक्षा पाने में लीन रहो.
Kusvikira ndasvika, ngwarira pakuverenga, pakuraira, nepadzidziso.
14 अंदर बसे हुए पवित्र आत्मा द्वारा दी गई क्षमता की उपेक्षा न करो, जो तुम्हें भविष्यवाणी के द्वारा उस समय प्रदान की गई, जब कलीसिया के पुरनियों ने तुम पर हाथ रखे.
Usashaya hanya nechipo chiri mauri, chawakapiwa kubudikidza nechiporofita pamwe nekuiswa maoko eutariri.
15 इन निर्देशों पर विशेष ध्यान दो, इनमें लीन हो जाओ कि तुम्हारी उन्‍नति सब पर प्रकट हो जाए.
Funganya pamusoro pezvinhu izvi, uve pazvinhu izvi, kuti kupfuurira mberi kwako kuonekwe kune vese.
16 अपने जीवन और शिक्षा का पूरी शक्ति से ध्यान रखो. इसमें लगातार चौकस रहो क्योंकि तुम ऐसा करने के द्वारा दोनों का उद्धार निश्चित करोगे—स्वयं अपना तथा अपने सुननेवालों का.
Uzvichenjerere iwe nedzidziso. Urambire pazviri, nokuti mukuita izvi, uchazviponesa iwe pamwe nevanokunzwa.

< 1 तीमुथियुस 4 >