< 1 शमूएल 19 >

1 शाऊल ने अपने पुत्र योनातन तथा अपने सारा सेवकों के सामने यह प्रस्ताव रखा कि अनिवार्य है कि दावीद की हत्या कर दी जाए. मगर शाऊल के पुत्र योनातन को दावीद बहुत ही प्रिय थे.
И Саул говори Јонатану сину свом и свим слугама својим да убију Давида; али Јонатан син Саулов љубљаше веома Давида.
2 योनातन ने दावीद को इस विषय पर सचेत किया, “मेरे पिता तुम्हारी हत्या की कोशिश कर रहे हैं. तब कल प्रातः बहुत ही सतर्क रहना. मैदान में किसी अज्ञात स्थान पर जाकर छिप जाओ.
И јави Јонатан Давиду и рече му: Саул, отац мој, тражи да те убије; него се чувај сутра, склони се гдегод и прикриј се.
3 मैं भी मैदान में जाकर अपने पिता के साथ खड़ा रहूंगा, जहां तुम छिपे होंगे मैं अपने पिता से तुम्हारे संबंध में वार्तालाप शुरू करूंगा. जब मुझे इस समस्या का मूल ज्ञात हो जाएगा, मैं वह तुम्हें बता दूंगा.”
А ја ћу изаћи и стајаћу поред оца свог у пољу где ти будеш, и говорићу о теби с оцем својим, и шта дознам јавићу ти.
4 योनातन ने अपने पिता के सामने दावीद की प्रशंसा करते हुए कहना शुरू किया, “यह सही न होगा कि राजा अपने सेवक दावीद के विरुद्ध कोई पाप कर बैठें, क्योंकि दावीद ने तो आपके विरुद्ध कोई पाप नहीं किया है. इसके विपरीत दावीद के काम आपके लिए हितकर ही सिद्ध हुए हैं.
И Јонатан проговори за Давида Саулу оцу свом, и рече му: Да се не огреши цар о слугу свог Давида, јер се он није огрешио о тебе, него је још врло добро за те шта је чинио.
5 दावीद ने अपने प्राणों पर खेलकर उस फिलिस्तीनी का संहार किया है, जिससे याहवेह ने सारा इस्राएल को उल्लेखनीय छुड़ौती प्रदान की है. स्वयं आपने यह देखा और आप इससे खुश भी हुए. तब अकारण दावीद की हत्या कर आप निर्दोष के लहू के अपराधी क्यों होना चाह रहे हैं?”
Јер није марио за живот свој и побио је Филистеје, и Господ учини спасење велико свему Израиљу; видео си и радовао си се; па зашто би се огрешио о крв праву и убио Давида низашта?
6 शाऊल ने योनातन के द्वारा प्रस्तुत तर्कों पर विचार किया, और यह शपथ ली: “जीवित याहवेह की शपथ, उसकी हत्या न की जाएगी.”
И послуша Саул Јонатана, и закле се Саул: Тако жив био Господ, неће погинути.
7 योनातन ने तब दावीद को बुलाकर उन्हें सारी बातें बता दीं. तब योनातन दावीद को शाऊल की उपस्थिति में ले गए और दावीद उनकी उपस्थिति में पहले के समान रहने लगे.
Тада Јонатан дозва Давида, и каза му Јонатан све ово; и доведе Јонатан Давида к Саулу, и опет би пред њим као пре.
8 एक बार फिर युद्ध शुरू हो गया. दावीद ने जाकर फिलिस्तीनियों से युद्ध किया और उन पर ऐसा प्रबल संहार किया कि उनके पैर उखड़ गए और वे पीठ दिखाकर भाग खड़े हुए.
И наста опет рат, и Давид изађе и поби се с Филистејима, и разби их веома, те бежаше од њега.
9 तब याहवेह द्वारा भेजी एक दुष्ट आत्मा शाऊल पर उतरी. वह अपने कमरे में बैठे हुए थे, उनके हाथ में उनका भाला था और दावीद वाद्य वादन कर रहे थे,
Потом зли дух Господњи нападе Саула кад сеђаше код куће и држаше копље у руци, а Давид удараше руком о гусле.
10 शाऊल ने अपने भाले से दावीद को दीवार में नत्थी करना चाहा, मगर दावीद बड़ी चतुराई से बच निकले. शाऊल का भाला दीवार में जा धंसा. उस रात दावीद बचकर भाग निकले.
И Саул хтеде Давида копљем приковати за зид, али се он измаче Саулу, те копље удари у зид, а Давид побеже и избави се ону ноћ.
11 रात में ही शाऊल ने दावीद के आवास पर इस आदेश के साथ पहरेदार चुन लिए, कि प्रातः होते ही दावीद की हत्या कर दी जाए. उनकी पत्नी मीखल ने उन्हें चेतावनी दी, “यदि आप रात ही रात में अपनी सुरक्षा का काम न करें, कल आप मरे हुए पाए जाएंगे.”
А Саул посла људе ка кући Давидовој да га чувају и ујутру убију. А то јави Давиду жена његова Михала говорећи: Ако ноћас не избавиш душу своју, ујутру ћеш погинути.
12 तब मीखल ने दावीद को एक खिड़की से बाहर उतार दिया और दावीद अपने प्राण बचाकर भाग गए.
Тада Михала спусти Давида кроз прозор, те отиде и побеже и избави се.
13 उसके बाद मीखल ने एक मूर्ति को बिछौने पर लिटा दिया, उसके सिर पर बकरे के बालों से बनाया हुआ कंबल सजाकर और इन सबको बिछौने के वस्त्रों से ढांक दिया.
А Михала узе лик, и метну га у постељу, и метну му под главу узглавље од кострети, и покри га хаљином.
14 जब शाऊल के सेवक दावीद को बंदी बनाने के उद्देश्य से वहां आए, मीखल ने उन्हें सूचित किया, “दावीद बीमार हैं.”
И кад Саул посла људе да ухвате Давида, она рече: Болестан је.
15 शाऊल ने उन सेवकों को दोबारा दावीद के घर पर भेजा कि दावीद को देखें. शाऊल ने उन्हें यह आदेश दिया था, “दावीद को उसके पलंग सहित मेरे पास ले आओ, कि मैं उसको खत्म करूं.”
А Саул посла опет људе да виде Давида говорећи: Донесите ми га у постељи да га погубим.
16 सेवक उस पलंग को उठा लाए. उन्होंने पाया कि बिछौने पर मूर्ति थी तथा सिर के स्थान पर बकरे के बालों का बना कंबल.
А кад дођоше послани, гле, лик у постељи и узглавље од кострети под главом му.
17 शाऊल ने मीखल से पूछा, “तुमने मेरे साथ छल किया है और क्यों मेरे शत्रु को इस रीति से भाग जाने दिया?” मीखल ने उत्तर दिया, “उन्होंने मुझे धमकी दी थी, कि यदि मैं उन्हें भागने न दूं, तो वह मेरी ही हत्या कर देंगे!”
И рече Саул Михали: Што ме тако превари и пусти непријатеља мог да утече? А Михала рече Саулу: Он ми рече: Пусти ме, или ћу те убити.
18 जब दावीद वहां से बच निकले, वह सीधे रामाह में शमुएल के पास गए, और उनके विरुद्ध शाऊल द्वारा किए गए हर एक काम का उल्लेख प्रस्तुत किया. तब दावीद और शमुएल जाकर नाइयोथ नामक स्थान पर रहने लगे.
Тако Давид побеже и избави се, и дође к Самуилу у Раму, и приповеди му све што му је учинио Саул. И отидоше он и Самуило, и осташе у Најоту.
19 जब शाऊल को यह समाचार प्राप्‍त हुआ, “दावीद रामाह के चराइयों में हैं”;
А Саулу дође глас и рекоше му: Ено Давида у Најоту у Рами.
20 तब शाऊल ने उन्हें बंदी बनाने के लिए अपने सेवक भेज दिए. वहां पहुंचकर उन्होंने शमुएल के नेतृत्व में भविष्यवक्ताओं के वृन्द को भविष्यवाणी के उन्माद में देखा, तो शाऊल के सेवक परमेश्वर के आत्मा से भर गए और वे भी भविष्यवाणी करने लगे.
Тада посла Саул људе да ухвате Давида; и они видеше збор пророка где пророкују, а Самуило им старешина. И дух Господњи дође на посланике Саулове, те и они пророковаху.
21 जब शाऊल को इसकी सूचना दी गई, उन्होंने अन्य सेवक वहां भेज दिए, मगर वे भी भविष्यवाणी करने लगे. तब शाऊल ने तीसरी बार अपने सेवक वहां भेजे, और वे भी भविष्यवाणी करने लगे.
А кад то јавише Саулу, он посла друге посланике, али и они пророковаху; те Саул опет посла треће посланике, али и они пророковаху.
22 अंततः स्वयं शाऊल रामाह पहुंच गए. जब उन्होंने सेकू नामक स्थान पर विशाल कुएं के पास पहुंचकर यह पूछताछ की, “शमुएल और दावीद कहां मिलेंगे?” उन्हें बताया गया, “रामाह के नाइयोथ में.”
Тада сам пође у Раму, и кад дође на велики студенац који је у Сокоту, запита говорећи: Где је Самуило и Давид? И рекоше му: Ено их у Најоту у Рами.
23 जब शाऊल रामाह के नाइयोथ के लिए निकले, परमेश्वर का आत्मा उस पर भी वेग और बलपूर्वक उतरा और वह रामाह के नाइयोथ पहुंचने तक भविष्यवाणी करते चला गया.
И пође у Најот у Рами; али и на њега сиђе дух Божји, те идући даље пророкова докле дође у Најот у Рами.
24 यहां तक कि उसने अपने वस्त्र उतार फैंके और शमुएल के सामने उन्माद में विवस्त्र होकर दिन और रात भविष्यवाणी करते रहा. यही कारण है कि वहां यह लोकोक्ति प्रचलित हो गई: “क्या, शाऊल भी भविष्यवक्ताओं में से एक है?”
Па скиде и он хаљине своје са себе, и пророкова и он пред Самуилом, и паднувши лежаше го цео онај дан и сву ноћ. Стога се говори: Еда ли је и Саул међу пророцима?

< 1 शमूएल 19 >