< 1 शमूएल 10 >
1 और शमुएल ने ज़ैतून के तेल से भरी एक शीशी निकाली, और वह तेल शाऊल के सिर पर उंडेल दिया. तब उन्होंने शाऊल का चुंबन लेते हुए उनसे कहा, “याहवेह ने अपनी मीरास इस्राएल का अगुआ होने के लिए तुम्हारा अभिषेक किया है!
Eka Samuel nokawo tungʼ mar mo mi oolo ewi Saulo eka nonyodhe mowacho niya, “Donge Jehova Nyasaye osewiri mondo ibed jatelo ne joge moyiero.
2 आज जब तुम मुझसे विदा होकर जाओगे, तुम्हें बिन्यामिन प्रदेश की सीमा पर सेलसाह नामक स्थान पर राहेल की कब्र के निकट दो व्यक्ति मिलेंगे. वे तुमसे कहेंगे, ‘तुम जिन गधों की खोज में निकले थे, वे तो मिल चुके हैं. तुम्हारे पिता को अब गधों की नहीं, बल्कि तुम दोनों की चिंता हो रही है. वह कह रहे हैं, “अब मैं अपने पुत्र के लिए क्या करूं?”’
Kawuononi ka iseweya ibiro romo gi ji ariyo machiegni gi liend Rael e gwengʼ Zelza e tongʼ jo-Benjamin. Gibiro wachoni ni, ‘Punde mane iwuok idhi dwaro oseyudi. Kendo wuonu oseweyo parogi koro chunye chandore ni wachne kopenjo niya, “Abiro timo angʼo ne wach wuodani?”’
3 “तब तुम्हारे आगे बढ़ने पर, जब तुम ताबोर के उस विशाल बांज वृक्ष के निकट पहुंचोगे, तुम्हें वहां तीन व्यक्ति मिलेंगे, जो परमेश्वर की वंदना करने बेथेल जा रहे होंगे. एक तो बकरी के तीन बच्चे ले जा रहा होगा, उनमें से दूसरा तीन रोटियां तथा तीसरा अंगूर के रस की कुप्पी.
“Eka ibiro wuok kanyo midhi nyaka yath maduongʼ man Tabor. Ji adek mawuotho kadhi Bethel ir Nyasaye norom kodi kanyo. Achiel kuomgi biro biro kotingʼo nyidiek adek, to machielo biro tingʼo makati adek, to machielo to otingʼo ndede mar divai.
4 वे तुम्हारा अभिवादन करेंगे और तुम्हें दो रोटियां दे देंगे, जिन्हें तुम स्वीकार कर लेना.
Gibiro mosi kendo miyi makati ariyo, mibiro kawo kuomgi.
5 “फिर तुम गीबिया-एलोहीम पहुंचोगे, जहां फिलिस्तीनी सेना का गढ़ है. तुम जैसे ही नगर में प्रवेश करोगे, तुम्हें वहां भविष्यवक्ताओं का एक समूह मिलेगा, जो पर्वत शिखर से उतरकर आ रहा होगा और जिनके हाथों में विभिन्न वाद्य यंत्र होंगे, जो भविष्यवाणी कर रहे होंगे.
“Bangʼ mano ibiro dhi Gibea miluongo ni Got mar Nyasaye kama nitie kambi mar jo-Filistia. Ka ichopo machiegni gi dala to ibiro romo gi oganda jonabi kalor koa kar lemo kotelnegi gi joma goyo orutu, gi tamborin, asili gi nyatiti, kendo jonabi biro biro ka gikoro wach.
6 ठीक उसी समय याहवेह का आत्मा बड़ी सामर्थ्य के साथ तीव्र गति से तुम्हें भर लेगा और तुम स्वयं उनके साथ मिलकर भविष्यवाणी करने लगोगे. यह वह क्षण होगा, जब तुम्हें एक नया व्यक्तित्व प्रदान कर दिया जाएगा.
Roho mar Jehova Nyasaye nobi kuomi gi teko, inikor kaachiel kodgi kendo noloki mibed ngʼato mopogore.
7 जब तुम इन चिन्हों को होते देखो, तुम वही करना शुरू कर देना, जो तुम्हें सही लगेगा, क्योंकि तब स्वयं परमेश्वर तुम्हारे साथ होंगे.
Ka ranyisi otimore to mondo itim atima gima lweti oyudo ni onego tim; nikech Nyasaye ni kodi.
8 “तब तुम मुझसे पहले गिलगाल पहुंच जाना. मैं तुमसे वहीं मिलूंगा, कि वहां अग्निबलि एवं मेल की भेंटें अर्पित करूं. आवश्यक होगा कि तुम सात दिन प्रतीक्षा करो—जब तक मैं वहां पहुंचकर तुम्हें यह न समझाऊं कि तुम्हारा क्या करना सही होगा.”
“Tel nyima idhi Gilgal. Chutho abiro lor ka abiro iri mondo atim misango miwangʼo pep kod misengini mag lalruok, to nyaka ine ni irita kuom ndalo abiriyo mondo abi anyisi gima onego itim.”
9 जैसे ही शाऊल शमुएल से विदा होकर मुड़ा, परमेश्वर ने उनका मन बदल दिया, और ये सभी चिन्ह उस दिन पूर्ण हो गए.
Kane Saulo oseweyo Samuel, Nyasaye ne oloko chuny Saulo, kendo ranyisi duto nochopo kare chiengʼno.
10 जब वे गिबियाह पहुंचे, उनसे भेंटकरने भविष्यवक्ताओं का एक समूह आ रहा था. तब परमेश्वर का आत्मा तीव्र गति से उनके ऊपर उतरा और वह उनके साथ भविष्यवाणी करने लगे.
Kane gichopo Gibea, oganda mar jonabi noromone, Roho mar Nyasaye nobiro mopongʼe gi teko eka nochako koro wach kodgi.
11 जो लोग शाऊल से पूर्व परिचित थे, उन्हें भविष्यवक्ताओं के साथ भविष्यवाणी करते देख, परस्पर कहने लगे, “क्या हो गया है कीश के पुत्र को? क्या शाऊल भी भविष्यद्वक्ता वृन्द का सदस्य है?”
Eka joma ne ongʼeye kane onene ka okoro gi jonabi, negipenjore kendgi niya, “Ma to en angʼo matimore ne wuod Kish? Saulo bende en achiel kuom jonabi?”
12 वहां खड़े एक व्यक्ति ने प्रश्न किया, “और उनके पिता कौन हैं?” तब वहां यह लोकोक्ति हो गई: “क्या शाऊल भी भविष्यवक्ताओं में से एक हैं?”
To ngʼat moro modak e gwengʼno nomedo dwoko kopenjo niya, “Wuon-gi to en ngʼa?” Omiyo wachni nolokore ngero niya, “Saulo-ni bende en achiel kuom jonabi?”
13 जब शाऊल अपनी भविष्यवाणी पूर्ण कर चुके, वह पर्वत शिखर पर चले गए.
Kane Saulo osetieko koro noidho mobet e kar lemo.
14 शाऊल के चाचा ने शाऊल से एवं उनके सेवक से पूछा, “कहां चले गए थे तुम दोनों?” शाऊल ने उत्तर दिया, “गधों को ढूंढने. मगर जब हमें यह लगा कि गधे खो चुके हैं, तो हम शमुएल से भेंटकरने चले गए.”
Eka owad gi wuon Saulo nopenjogi niya, “Ne pod un kanye?” Ne odwoko niya, “Ne wadwaro punde, to kane waneno ni gitamowa yudo eka wadhi ir Samuel.”
15 शाऊल के चाचा ने उनसे पूछा, “मुझे बताओ कि शमुएल ने तुमसे क्या-क्या कहा है.”
Owad gi wuon Saulo nowachone niya, “Nyisa gima Samuel nowachonu.”
16 शाऊल ने अपने चाचा को उत्तर दिया, “शमुएल ने हमें आश्वासन दिया, कि गधे मिल चुके हैं.” शाऊल ने अपने चाचा को राजत्व से संबंधित कुछ भी नहीं बताया.
Saulo nodwoke niya, “Ne owachonwa malongʼo ni punde ne oseyudo.” To ne ok onyise gima Samuel ne owacho kuom wach bedo ruoth.
17 तब शमुएल ने मिज़पाह में याहवेह के सामने एक सार्वजनिक सभा बुलाई.
Samuel noluongo oganda jo-Israel duto Mizpa e nyim Jehova Nyasaye,
18 उन्होंने इस्राएल को संबोधित करते हुए कहा, “याहवेह, इस्राएल के परमेश्वर का संदेश यह है: ‘मैंने इस्राएल को मिस्र देश से बाहर निकाल लिया, और मैंने ही मिस्रियों तथा उन सभी राज्यों के कष्टों से छुड़ाया है जो तुम्हें सताते रहते थे.’
mowachonegi niya, “Ma e gima Jehova Nyasaye ma Nyasach Israel wacho: ‘Ne agolo Israel koa Misri, kendo ne aresou e teko mar loch Misri kod pinjeruodhi duto mane thirou.’
19 मगर आज वह दिन है, जब तुमने अपने परमेश्वर को अस्वीकृत कर दिया है, जो तुम्हारी सभी पीड़ाओं और मुसीबतों से तुम्हें बचाते हैं. तुम्हारी ही यह मांग थी, ‘नहीं! हमारे लिए एक राजा नियुक्त कीजिए.’ ठीक है! याहवेह के सामने अपने गोत्रों एवं वंशों के अनुसार अपना अपना स्थान ले लो.”
To koro useweyo Nyasachu, ma resou e masicheu gi chandruoku. Ma usewacho ni, ‘Ooyo miwa ruodhwa.’ Omiyo sani suduru e nyim Jehova Nyasaye kuchanoru e ogandau kod e dhoutu.”
20 तब शमुएल ने इस्राएल के सभी गोत्रों को निकट बुलाया और बिन्यामिन का गोत्र चुना गया.
Kane Samuel okelo ogendini duto mag Israel machiegni, to oganda mar Benjamin ema ne oyier.
21 तब बिन्यामिन गोत्र के परिवार निकट लाए गए और मत्री का परिवार चुना गया. और अंततः कीश के पुत्र शाऊल को चुना गया. मगर जब उन्हें खोजा गया तो वह कहीं भी दिखाई न दिया.
Eka nokelo oganda mar Benjamin nyime, kaluwore gi dhoot ka dhoot, mine oyier dhood Matri. Mogik ne oyier Saulo wuod Kish. To kane gidware, to ne ok oyude.
22 तब उन्होंने पुनः याहवेह से इस विषय में पूछताछ की, “क्या शाऊल यहां आ चुके हैं?” याहवेह ने उत्तर दिया, “जाकर देखो, वह भण्डारगृह में सामान के बीच में छिपा हुआ है.”
Eka negimedo penjo wach kuom Jehova Nyasaye niya, “Ngʼatni bende osebiro ka koso?” Kendo Jehova Nyasaye nodwoko niya, “Ee, osepondo e kind misike.”
23 तब वे दौड़कर गए और उन्हें वहां से ले आए. जब शाऊल उनके मध्य में खड़े हुए, सभी उनके कंधों तक ही पहुंच रहे थे.
Negiringo ma giome, kane ochungʼ e dier oganda to ne obor ma ji moko ne gik mana e goke.
24 तब जनसभा को संबोधित करते हुए शमुएल ने लोगों से कहा, “क्या उसे देख रहे हो, जिसे याहवेह ने नामित किया है? निःसंदेह सभी लोगों में उसके तुल्य कोई नहीं है!” सारे जनसमूह ने उच्च घोष किया, “राजा को लंबी आयु मिले!”
Samuel nowachone ji duto niya, “Bende uneno ngʼat ma Jehova Nyasaye oseyiero? Onge ngʼama chalo kode kuom ji duto.” Eka ji nokok niya, “Ruoth mondo odag amingʼa!”
25 तब शमुएल ने राजा के अधिकारों और कामों से संबंधित नीतियां लोगों के सामने स्पष्ट कर दीं. ये सब उन्होंने एक पुस्तक में लिखकर याहवेह के सामने रख दिया. यह सब होने पर शमुएल ने सब लोगों को उनके घर विदा कर दिया.
Samuel nolero ne ji chike mag bedo ruoth. Nondikogi e kitabu mokano e nyim Jehova Nyasaye. Eka Samuel ne ogonyo ji mondo ngʼato ka ngʼato odog e dalane.
26 शाऊल भी गिबियाह में अपने घर चले गए. कुछ शूरवीर युवक भी उनके साथ गए. ये युवक परमेश्वर द्वारा चुने गए थे.
Saulo bende nodhi dalagi man Gibea, ka en gi joma thuondi mane osemul chunygi gi Nyasaye.
27 मगर कुछ निकम्मे लोग कहने लगे, “यह व्यक्ति कैसे हमारी रक्षा कर सकेगा?” उन्हें शाऊल से घृणा हो गई, यहां तक कि उन्होंने उन्हें कोई भेंट भी नहीं दी. मगर शाऊल ने इस विषय को कोई महत्व नहीं दिया.
To jomoko ma acheje nowacho niya, “Ere kaka ngʼatni nyalo resowa?” Negi chaye mine ok gikelone mich. To Saulo nolingʼ mos.