< 1 राजा 9 >
1 जब शलोमोन ने याहवेह के भवन, राजमहल और जो कुछ भी करने की योजना बनाई थी, और उसे पूरा कर चुके,
И бысть егда сконча Соломон зиждяй храм Господень и дом царев и всякое дело свое Соломон, елика восхоте сотворити,
2 तब याहवेह दूसरी बार शलोमोन के सामने प्रकट हुए, ठीक उसी प्रकार जिस प्रकार वह उनके सामने गिबयोन में प्रकट हुए थे.
и явися Господь Соломону вторицею, якоже явися ему в Гаваоне,
3 याहवेह ने उनसे कहा, “जो प्रार्थना तुमने मेरे सामने की है, वह मैंने सुन ली है. तुम्हारे द्वारा बनाए इस भवन को सदा-सर्वदा के लिए अपना नाम लगाने के द्वारा पवित्र बना लिया है, कि इस स्थान पर मेरी महिमा हमेशा बनी रहे, और मेरी दृष्टि और मेरा हृदय हमेशा यहीं लगे रहें.
и рече к нему Господь: услышах глас молитвы твоея и моления твоего, имже молился еси предо Мною: сотворих ти по всей молитве твоей, и освятих храм сей, егоже создал еси, еже положити имя Мое тамо во веки, и будут очи Мои ту и сердце Мое во вся дни:
4 “तुम्हारे बारे में मुझे यह कहना है: यदि तुम मेरे सामने चलते रहोगे, जैसे तुम्हारे पिता दावीद हृदय की सच्चाई और सरलता में चलते रहे, यदि तुम उन सभी आदेशों का पालन करते रहो, जो मैंने तुम्हें दिए हैं, और उन सभी नियमों और आदेशों का पालन करते रहो,
и ты аще пойдеши предо Мною, якоже ходи Давид отец твой в преподобии сердца и в правоте, и еже творити по всем, яже заповедах ему, и повеления Моя и заповеди Моя сохраниши:
5 तब तुम्हारे पिता दावीद से की गई इस प्रतिज्ञा के अनुसार, ‘इस्राएल के सिंहासन को स्थिर करूंगा, और इस्राएल के सिंहासन पर बैठने के लिए तेरे वंश में पुरुष का अभाव न होगा.’
и возставлю престол царствия твоего во Израили во веки, якоже глаголах к Давиду отцу твоему, глаголя: не оскудеет ти муж властелин во Израили:
6 “यदि तुम और तुम्हारे वंशज मेरे उन सभी नियमों और आदेशों का अनुसरण करना छोड़ दो, जो मैंने तुम्हारे सामने रखे हैं, और जाकर अन्य देवताओं की सेवा और आराधना करने लगो,
аще же отвращающеся отвратитеся вы и чада ваша от Мене и не сохраните заповедий Моих и повелений Моих, яже даде Моисей пред вами, и пойдете и поработаете богом иным и поклонитеся им:
7 तब उस देश से, जो मैंने उन्हें दिया, इस्राएल को अलग कर दूंगा और उस भवन को, जो मैंने अपनी महिमा के लिए प्रतिष्ठित किया है, अपनी दृष्टि से दूर कर दूंगा, फलस्वरूप इस्राएल तब सभी लोगों के बीच उपहास और निंदा का पात्र बन जाएगा.
и изрину Израиля из земли, юже дах им, и храм сей, егоже освятих имени Моему, отвергу от лица Моего: и будет Израиль в погубление и во глаголание всем людем:
8 यह भवन खंडहरों का ढेर होकर रह जाएगा. तब हर एक व्यक्ति, जो उनके पास से होकर जाएगा, चकित हो सांस ऊपर खींच यह कह उठेंगे, ‘क्यों उन्होंने याहवेह अपने परमेश्वर को भुला दिया था.
и дом сей будет высокий, всяк преходяй сквозе его ужаснется, и возсвищет и речет: чесо ради сотвори Господь тако земли сей и храму сему?
9 याहवेह, जिन्होंने उनके पूर्वजों को मिस्र देश से बाहर निकाल लाया था. अब उन्होंने अन्य देवताओं का अनुसरण करने का निश्चय किया. उन्होंने उन देवताओं की सेवा और पूजा करनी आरंभ की. यही कारण है याहवेह ने उन पर यह सारी घोर विपत्ति डाल दी है.’”
И рекут: понеже оставиша Господа Бога своего, иже изведе отцы их из Египта, из дому работы, и прияша боги чуждыя, и поклонишася им, и поработаша им, сего ради наведе на ня Господь зло сие.
10 बीस साल खत्म होते-होते शलोमोन याहवेह का भवन और राजमहल बना चुके थे.
И бысть по двадесяти летех, в няже созда Соломон два домы, храм Господень и дом царев,
11 तब तक सोर देश के राजा हीराम शलोमोन की इच्छा अनुसार देवदार और सनोवर की लकड़ी और सोने की आपूर्ति करते रहे. राजा शलोमोन ने हीराम को गलील क्षेत्र में बीस नगर दे दिए.
Хирам царь Тирский помогаше Соломону древы кедрскими и древы певговыми и златом и всем хотением его: тогда даде Соломон Хираму двадесять градов в земли Галилейстей.
12 किंतु जब हीराम ने आकर उन नगरों को देखा, उन्हें खुशी नहीं हुई.
И изыде Хирам из Тира и пойде в Галилею видети грады, яже даде ему Соломон: и не быша ему угодни,
13 उन्होंने शलोमोन से कहा, “मेरे भाई, तुमने मुझे ये कैसे नगर दे दिए हैं?” इसलिये आज तक वे नगर काबूल के नाम से जाने जाते हैं
и рече: что гради сии, яже дал ми еси, брате? И нарече я предел (Хавуль), до днешняго дне.
14 हीराम शलोमोन को लगभग चार हज़ार किलो सोना भेज चुके थे.
И принесе Хирам Соломону сто и двадесять талант злата.
15 शलोमोन ने जिन लोगों को ज़बरदस्ती काम पर लगाया था, उसका लेखा इस प्रकार है: उन्होंने याहवेह का भवन और राजमहल, मिल्लो, और येरूशलेम की शहरपनाह, और हाज़ोर, मगिद्दो और गेज़ेर नगर को बनाने का काम किया.
Сие же есть число даяния еже принесе царь Соломон, да созиждет храм Господень и дом царев, и Мелон и стену Иерусалимску и Краеградие еже оградити стену града Давидова, и Асур и Магедо и Газер.
16 मिस्र देश के राजा फ़रोह ने गेज़ेर नगर को अपने अधीन कर उसे भस्म कर दिया था. उन्होंने वहां रह रहे कनान मूल के वासियों को मारकर नगर को भस्म कर दिया. फिर उसने यह नगर दहेज के रूप में अपनी पुत्री को दे दिया, जो शलोमोन की पत्नी थी.
Фараон царь Египетский взыде и взя Газер и сожже и огнем, и Ханаана живущаго во граде том погуби: и даде его в дар дщери своей, жене Соломони.
17 तब शलोमोन ने गेज़ेर नगर को दोबारा से बसाया तथा घाटी क्षेत्र में बेथ-होरोन,
И согради Соломон Газер и Вефорон нижний,
18 बालाथ और मरुभूमि में स्थित तादमोर को भी बसाया.
и Валааф и Фамор в пустыни.
19 उन्होंने दूसरे भण्ड़ार नगरों को भी बनवाया जहां उनके रथ, घोड़े और घुड़सवार रखे गए थे. इनके अलावा उन्होंने येरूशलेम, लबानोन और सारे देश में अपनी इच्छा के अनुसार भवन बनवाए.
И вся грады крепкия, иже быша Соломону, и вся грады, идеже бяху колесницы, и вся грады, идеже бяху конницы его, и все еже бысть угодно царю Соломону, созда во Иерусалиме, и в Ливане и во всей земли царства своего.
20 शलोमोन ने इन सभी को ज़बरदस्ती दास बनाकर निर्माण काम में लगा दिया; अमोरी, हित्ती, परिज्ज़ी, हिव्वी और यबूसी. (ये इस्राएली नहीं थे.)
Всех людий оставшихся от Аморреа и Хеттеа, и Ферезеа и Хананеа, и Евеа и Иевусеа и Гергесеа, не сущих от сынов Израилевых,
21 उनकी संतानों को भी शलोमोन ने दास बना लिये, जो उनके बाद उस देश में बचे रह गए थे, जिन्हें इस्राएली वध न कर सके थे; ये सब आज भी दास ही हैं.
сынов их оставшихся по них на земли, ихже не возмогоша сынове Израилевы потребити их, царь Соломон поработи их даяти дань даже до дне сего:
22 मगर शलोमोन ने किसी भी इस्राएली को दास नहीं बनाया. वे सैनिक बनाए जाते थे, उन्हें सैन्य अधिकारी बनाया जाता था: योद्धा, कप्तान, रथ हाकिम और घुड़सवार.
от сынов же Израилевых не даде в работу Соломон, яко тии бяху мужие храбрии, и отроцы его, и князи его, и тристаты его, и воеводы колесниц его, и конницы его.
23 सभी कामों के ऊपर शलोमोन ने 550 प्रमुख अधिकारी ठहरा दिए थे. ये सभी पद श्रमिकों के अधिकारी थे, जो भवन बनाने के काम में लगे हुए थे.
И бяху старейшины приставленным над делы царя Соломона, пять сот пятьдесят повелевающии людем делающым дело.
24 जब फ़रोह की पुत्री दावीद-नगर छोड़कर उस राजमहल में आ गई, जो शलोमोन द्वारा बनवाया गया था, तब शलोमोन ने उसके किए मिल्लो को बनवा दिया.
Дщерь же фараона прейде из града Давидова в дом свой, егоже созда ей Соломон, тогда созда Мелон.
25 राजा शलोमोन साल में तीन बार उस वेदी पर होम और मेल बलि चढ़ाते थे, जो उन्होंने याहवेह के लिए बनाई थी. इस पर वह धूप जलाकर याहवेह के सामने की वेदी पर बलि चढ़ाते थे. इस प्रकार उन्होंने भवन निर्माण समाप्त किया.
И приношаше Соломон трижды в год всесожжения и мирныя жертвы на олтарь, егоже созижде Господу, и кадяше фимиам пред Господем: и соверши храм.
26 राजा शलोमोन ने एज़िओन-गेबेर में जलयानों का एक बेड़ा बनाया था. यह स्थान एदोम प्रदेश में लाल सागर के तट पर एलाथ नामक स्थान के पास है.
И сотвори царь Соломон корабль в Гасионе Гаверстем, иже при Елафе, при устии моря Последняго, в земли Едомстей.
27 राजा हीराम ने बेड़े के साथ अपने सेवक भेज दिए. इनमें ऐसे सेवक थे, जिन्हें समुद्र का ज्ञान था. इनके साथ शलोमोन के सेवक भी थे.
И посла Хирам на корабли от отрок своих мужы корабелники управляти ведущих море со отроки Соломони:
28 ये सभी ओफीर नगर को गए और वहां से वे लगभग चौदह हज़ार किलो सोना लेकर लौटे. उन्होंने यह शलोमोन को भेंट कर दिया.
и приидоша в Софир, и взяша оттуду злата четыре ста и двадесять талант и принесоша царю Соломону.