< 1 राजा 5 >
1 जब सोर देश के राजा हीराम को यह पता चला कि शलोमोन को उनके पिता दावीद के स्थान पर राजा बनाया गया है, उन्होंने शलोमोन के पास अपने राजदूतों को भेजे, दावीद हमेशा से ही हीराम के प्रिय रहे थे.
И Хирам, цар тирски посла слуге своје к Соломуну чувши да су га помазали за цара на место оца његовог, јер Хирам љубљаше Давида свагда.
2 शलोमोन ने राजा हीराम के लिए यह संदेश भेजा:
А Соломун посла ка Хираму и поручи му:
3 “आपको यह तो पता ही है कि विभिन्न युद्धों में लगे रहने के कारण मेरे पिता दावीद, जब तक सभी शत्रु उनके अधीन न हो गए, तब तक अपने परमेश्वर याहवेह की महिमा के लिए भवन बनाने में असमर्थ ही रहे थे.
Ти знаш да Давид, отац мој није могао саградити дом имену Господа Бога свог од ратова којима га опколише, докле их Господ не положи под ноге његове.
4 मगर अब याहवेह, मेरे परमेश्वर ने मुझे हर तरफ़ से शांति दी है. अब न कोई मेरा शत्रु है, और न ही मुझे किसी ओर से किसी जोखिम की कोई आशंका है.
А сада Господ Бог мој дао ми је мир од свуда, немам ни једног непријатеља ни злу сметњу.
5 इसलिये जैसा कि याहवेह ने मेरे पिता दावीद से कहा, ‘तुम्हारा पुत्र, जिसे मैं तुम्हारे सिंहासन पर बैठाऊंगा, वही होगा, जो मेरी महिमा के लिए भवन बनवाएगा.’ मेरी इच्छा है कि मैं याहवेह मेरे परमेश्वर की महिमा के लिए भवन बनवाऊं.
Зато, ево, велим да саградим дом имену Господа Бога свог, као што је рекао Господ Давиду оцу мом говорећи: Син твој, ког ћу посадити место тебе на престо твој, он ће саградити дом имену мом.
6 “इसलिये आप अपने सेवकों को आदेश दें कि वे मेरे लिए लबानोन से देवदार के पेड़ कांटे. इन सेवकों के साथ मेरे सेवक भी होंगे, और मैं आपके इन सेवकों को आपके द्वारा तय किया गया वेतन देता जाऊंगा, क्योंकि यह तो आपको मालूम ही है कि हमारे बीच ऐसा कोई नहीं है, जिसे सीदोनियों के बराबर लकड़ी का काम आता हो.”
Зато заповеди сада нека ми насеку дрва кедрових на Ливану, а слуге ће моје бити са слугама твојим, а плату слугама твојим даћу ти како год кажеш; јер ти знаш да у нас нема људи који умеју сећи дрва као сидонци.
7 शलोमोन के ये वचन सुन हीराम बहुत ही खुश होकर कह उठा, “आज धन्य हैं याहवेह, जिन्होंने इस बड़े देश पर शासन के लिए दावीद को एक बुद्धिमान पुत्र दिया है.”
И кад Хирам чу речи Соломунове, обрадова се веома и рече: Да је благословен Господ данас, који даде Давиду мудрог сина над овим народом великим.
8 तब हीराम ने शलोमोन को यह संदेश भेजा: “आपके द्वारा भेजा गया संदेश मैंने सुन लिया है. देवदार और सनोवर की लकड़ी से संबंधित आपके द्वारा कहे गये सब कुछ करने के लिए मैं तैयार हूं.
И посла Хирам Соломуну, и поручи: Чуо сам чега ради си слао к мени; ја ћу учинити сву вољу твоју за дрва кедрова и за дрва јелова.
9 मेरे सेवक लकड़ी लबानोन से भूमध्य-सागर तक पहुंचा देंगे; मैं उनके बेड़े बना दूंगा, कि वे समुद्र के मार्ग से आपके द्वारा ठहराए गए स्थान तक भेजे जा सकें. वहां ये बेड़े खोल दिए जाएंगे. वहां से आप इन्हें उठा सकेंगे. आपको करना यह होगा: आप मेरे परिवार के लिए भोजन देकर मेरी भी इच्छा पूरी कर दीजिए.”
Моје ће слуге снети с Ливана на море, и ја ћу их повезати у сплавове и спустити морем до места које ми кажеш, и онде ћу развезати, па их носи; а ти ћеш учинити моју вољу и дати храну чељади мојој.
10 शलोमोन ने देवदार और सनोवर की जितनी लकड़ी चाही उतना हीराम ने दे दी.
И тако даваше Хирам Соломуну дрва кедрова и дрва јелова, колико му беше воља.
11 दूसरी ओर शलोमोन ने हीराम को तीन हज़ार छः सौ टन गेहूं और चार लाख चालीस हज़ार लीटर शुद्ध ज़ैतून का तेल भेज दिया. शलोमोन यह हर साल करते रहे.
А Соломун даваше Хираму двадесет хиљада кора пшенице за храну чељади његовој, и двадесет кора уља цеђеног; толико даваше Соломун Хираму сваке године.
12 अपनी प्रतिज्ञा के अनुसार याहवेह ने शलोमोन को बुद्धि से भर दिया. शलोमोन और हीराम के बीच मैत्रीपूर्ण संबंध थे. दोनों ने आपस में वाचा बांध ली थी.
И Господ даде мудрост Соломуну како му беше обрекао, и беше мир између Хирама и Соломуна, и ухватише веру међу собом.
13 राजा शलोमोन ने सारे इस्राएल देश से इस काम के लिए बेगारी पर पुरुष लगाए, जिनकी कुल संख्या तीस हज़ार हो गई.
И одреди Соломун људе из свега Израиља, и би одређених тридесет хиљада људи.
14 इनमें से वह दस हज़ार को पूरे साल में बारी-बारी से हर महीने लबानोन भेज दिया करते थे. ये कर्मचारी एक महीने लबानोन में और दो महीने अपने घर में रहते थे, अदोनिरम इन सभी कर्मचारियों के ऊपर अधिकारी थे.
И слаше их на Ливан по десет хиљада сваког месеца наизменце; један месец беху на Ливану а два месеца код кућа својих. А Адонирам беше над овим посланицима.
15 शलोमोन ने पहाड़ी क्षेत्र में सत्तर हज़ार बोझा ढोनेवाले और अस्सी हज़ार पत्थर का काम करनेवाले चुने थे.
И имаше Соломун седамдесет хиљада носилаца и осамдесет хиљада тесача у планини,
16 इन सबके अलावा पूरे काम को देखने के लिए तीन हज़ार तीन सौ अधिकारी भी चुने गए थे, कि वे सारी योजना और कर्मचारियों की गतिविधि पर नज़र रख सकें.
Осим настојника Соломунових, који беху над тим послом, три хиљаде и триста, који управљаху народом који пословаше тај посао.
17 राजा के आदेश पर उन्होंने बड़े-बड़े कीमती पत्थर खोद निकाले, कि इन्हें तराशकर भवन की नींव के लिए इस्तेमाल किया जा सके.
И заповеди цар да сносе велико камење, скупоцено камење за темељ дому, тесано камење.
18 इस प्रकार शलोमोन के कर्मचारियों ने, हीराम के कर्मचारियों और गिबलियों ने मिलकर भवन बनाने के लिए लकड़ी और पत्थर तैयार किए.
И тесаху посленици Соломунови и посленици Хирамови и Гивлеји, и приправљаху дрво и камење да се зида дом.