< 1 राजा 4 >

1 राजा शलोमोन सारे इस्राएल देश के शासक थे.
Og Kong Salomo var Konge over al Israel.
2 उनके द्वारा चुने गए प्रमुख अधिकारियों का ब्यौरा इस तरह है: सादोक के पुत्र अज़रियाह मुख्य पुरोहित थे;
Og disse vare de fornemste Befalingsmænd, som han havde: Asarja, Zadoks Søn, var Ypperstepræst;
3 शिशा के पुत्र एलिहोरेफ और अहीयाह सचिव; अहीलूद का पुत्र यहोशाफ़ात लेखापाल;
Elihoref og Ahia, Sisas Sønner, vare Skrivere; Josafat, Ahiluds Søn, var Historieskriver;
4 यहोयादा का पुत्र बेनाइयाह पूरी सेना का सेनापति था. सादोक और अबीयाथर पुरोहित थे.
og Benaja, Jojadas Søn, var over Hæren; og Zadok og Abjathar vare Præster;
5 नाथान का पुत्र अज़रियाह क्षेत्रीय राज्यपालों का अधिकारी बनाया गया. नाथान के अन्य पुत्र ज़ाबूद, जो पुरोहित भी थे, राजा के सलाहकार भी;
og Asarja, Nathans Søn, var over Befalingsmændene; og Sabud, Nathans Søn, Præsten, var Kongens Ven;
6 अहीशाहार राजपरिवार से संबंधित विषयों का अधिकारी था; अब्दा का पुत्र अदोनिरम बंधुआ मजदूरों का अधिकारी था.
og Ahisar var Hovmester; Adoniram, Abdas Søn, var Rentemester.
7 शलोमोन ने सारे इस्राएल राज्य के लिए बारह अधिकारियों को चुन रखा था. इनकी जवाबदारी थी, राजा और उनके पूरे परिवार के लिए भोजन की व्यवस्था बनाए रखें. हर एक अधिकारी साल के एक महीने के लिए प्रबंध का ज़िम्मेदार था.
Og Salomo havde tolv Befalingsmænd over al Israel, og de forsynede Kongen og hans Hus; enhver havde en Maaned om Aaret at forsyne ham udi.
8 उनके नामों की सूची इस प्रकार है: एफ्राईम के पहाड़ी प्रदेश में बेन-हूर;
Og disse vare deres Navne: Hurs Søn paa Efraims Bjerg;
9 माकाज़ नगर में बेन-देकर, शआलबीम, बेथ-शेमेश और एलोन-बेथहानान;
Dekers Søn i Makaz og i Saalbim og i Beth-Semes og Elon og Beth-Hanan;
10 अरुब्बोथ में बेन-हैसेद, उनका शासन सोकोह और पूरे हेफेर क्षेत्र पर भी था.
Heseds Søn i Aruboth, han havde Soko og hele Landet Hefer;
11 बेन-अबीनादाब पूरा नाफ़ात-दोर का प्रशासक था. उसकी पत्नी का नाम था ताफ़ात, जो शलोमोन की पुत्री थी.
Abinadabs Søn havde hele Egnen Dor, han havde Tafath, Salomos Datter, til Hustru;
12 अहीलूद का पुत्र बाअना, तानख और मगिद्दो में और येज़्रील घाटी के ज़ारेथान के पास संपूर्ण बेथ-शान, बेथ-शान तक और आबेल-मेहोलाह से लेकर योकमेअम;
Baena, Ahiluds Søn, havde Thaanak og Megiddo og hele Beth-Sean, som er ved Zarthan neden for Jisreel fra Beth-Sean indtil Abel-Mehola, indtil paa hin Side Jokmeam;
13 बेन-गीबर रामोथ-गिलआद में चुना गया शासक था. उनके अधिकार में मनश्शेह के पुत्र याईर के गांव भी थे, जो गिलआद क्षेत्र में स्थित हैं. उसके अधिकार में अरगोब का क्षेत्र भी था, जो बाशान में स्थित है—शहरपनाह और कांसे की छड़ों से सुरक्षित बना दिए गए साठ विशाल नगर.
Gebers Søn var i Ramoth i Gilead; han havde Jairs, Manasse Søns, Byer, som ere i Gilead, han havde Argobs Egn, som er i Basan, tresindstyve store Stæder med Mure og med Kobberstænger;
14 माहानाईम नगर में इद्दो का पुत्र अहीनादाब शासक था.
Ahinadab, Iddos Søn, var i Mahanaim;
15 नफताली में, अहीमाज़ शासक था. उसने शलोमोन की पुत्री बसेमाथ से विवाह किया था.
Ahimaaz var i Nafthali, han tog og Basmath, Salomos Datter, til Hustru;
16 हुशाई का पुत्र बाअना आशेर और आलोथ में चुना गया था.
Baena, Husais Søn, var i Aser og i Aloth;
17 इस्साखार में पारुआह का पुत्र यहोशाफ़ात;
Josafat, Faruas Søn, var i Isaskar;
18 बिन्यामिन में एला का पुत्र शिमेई;
Simei, Elas Søn, var i Benjamin;
19 गिलआद प्रदेश में उरी का पुत्र गीबार, जो अमोरियों के राजा सीहोन और इसके अलावा यहूदिया राज्य के लिए एक राज्यपाल भी चुना गया था.
Geber, Uris Søn, var i Gileads Land, i Sihons, den amoritiske Konges, og i Ogs, Kongen af Basans, Land, og det var kun een Befalingsmand, som var i dette Land.
20 यहूदिया और इस्राएल में जनसंख्या समुद्र के किनारे की रेत के समान अनगिनत थी. प्रजा सुख समृद्धि में रह रही थी.
Juda og Israel vare mange som Sand, der er ved Havet i Mangfoldighed; de aade og drak og vare glade.
21 शलोमोन की प्रभुता फरात नदी के पश्चिम की ओर से लेकर फिलिस्तीनियों के देश तक और मिस्र देश की सीमाओं तक सारे राज्यों पर हो गयी थी. ये सभी शलोमोन के पूरे जीवन भर उन्हें भेंट भेजते रहे और उनकी सेवा करते रहे.
Og Salomo var en Herre over alle Rigerne fra Floden til Filisternes Land og indtil Ægyptens Landemærke; de bragte ham Skænk og tjente Salomo alle hans Livsdage.
22 शलोमोन के राजपरिवार में प्रतिदिन के भोजन में पांच हज़ार किलो मैदा; दस हज़ार किलो आटा
Og den Mad, der gik med for Salomo til hver Dag, var tredive Kor fint Mel og tresindstyve Kor Hvedemel;
23 दस हष्ट-पुष्ट बछड़ों का मांस, मैदानों में पाले गये बीस बैल, सौ भेड़ों और इन सबके अलावा हिरण, चिंकारों और यखमूरों और हष्ट-पुष्ट पक्षियों का मांस हुआ करता था.
ti fede Øksne og tyve Græsøksne og hundrede Faar, foruden Hjorte og Raadyr og Bøfler og alle Haande Fjerkræ paa Sti.
24 फरात नदी के पश्चिम में हर जगह शलोमोन की प्रभुता थी, तिफ़साह से अज्जाह तक, फरात नदी के पश्चिम के सभी राजाओं पर. पूरे राज्य में चारों ओर शांति बनी हुई थी.
Thi han herskede i alt det, som laa paa denne Side af Floden, fra Thipsa og indtil Gaza, over alle Konger paa denne Side af Floden; og han havde Fred trindt omkring paa alle sine Sider.
25 यहूदिया और इस्राएल पूरी तरह सुरक्षित थे. दान से बेअरशेबा तक हर एक व्यक्ति शलोमोन के पूरे जीवन भर में अपने अंगूरों और अंजीरों को खाते थे.
Og Juda og Israel boede tryggelig, hver under sit Vintræ og under sit Figentræ, fra Dan og indtil Beersaba, alle Salomos Dage.
26 शलोमोन की घुड़शाला में चालीस हज़ार घोड़े उनके रथों के इस्तेमाल के लिए थे, जिनके लिए बारह हज़ार घुड़सवार चुने गए थे.
Salomo havde og fyrretyve Tusinde Stalde til sine Vognheste og tolv Tusinde Ryttere.
27 ठहराए गए महीने के लिए नियुक्त अधिकारी राजा शलोमोन के लिए ज़रूरी चीज़ों का प्रबंध करते थे, कि शलोमोन और उनके मेहमानों के सामने भोजन परोसा जाता रहे—कमी किसी चीज़ की नहीं होती थी.
Og disse Befalingsmænd forsynede Kong Salomo og hver den, som nærmede sig til Kong Salomos Bord, hver i sin Maaned; de lode ikke fattes paa noget.
28 घोड़ों और तेज चलनेवाले घोड़ों के भोजन के लिए जौ और चारे का इंतजाम करना भी इन्हीं की जवाबदारी थी. वे ज़रूरत के अनुसार ये सब पूरा कर देते थे.
Og Byg og Straa til Kørehestene og til Ridehestene førte de hen til det Sted, hvor det skulde være, hver efter Anvisningen.
29 परमेश्वर ने शलोमोन को बुद्धि, बहुत ही गहरा विवेक और असाधारण समझ दी थी.
Og Gud gav Salomo Visdom og saare megen Indsigt og en omfattende Forstand, som Sand, der er ved Havets Bred.
30 शलोमोन की बुद्धि पूर्वी देश के ज्ञानियों और मिस्र देश के विद्वानों की बुद्धि से कहीं बढ़कर थी.
Og Salomos Visdom var større end alle Østerlændernes Visdom og end alle Ægypternes Visdom.
31 कारण यही था कि वह सभी मनुष्यों से अधिक बुद्धिमान थे—एज़्रावासी एथन से, हेमान से, कालकोल से और माहोल की संतान दारदा से भी अधिक. आस-पास के सभी देशों में उनकी ख्याति फैल चुकी थी.
Og han var visere end alle Mennesker, end Esrahiteren Ethan, og Heman og Kalkol og Darda, Mahols Sønner, og hans Navn var berømt hos alle Hedninger trindt omkring.
32 शलोमोन ने तीन हज़ार नीतिवचन कहे, और उनके द्वारा एक हज़ार पांच गीत भी लिखे गए थे.
Og han fremsatte tre Tusinde Ordsprog, og hans Sange vare Tusinde og fem.
33 शलोमोन ने पेड़ों के बारे में अपनी बुद्धि व्यक्त की, लबानोन के देवदार वृक्ष से लेकर दीवार में से उगने वाले जूफ़ा के पौधे के बारे में भी. उन्होंने पशुओं, पक्षियों, रेंगते जंतुओं और मछलियों के बारे में भी अपना ज्ञान प्रकट किया.
Og han talede om Træerne fra Cederen, som er paa Libanon, og indtil Isopen, som vokser ud af Væggen; og han talede om Dyrene og om Fuglene og om krybende Dyr og om Fiskene.
34 शलोमोन के ज्ञान की बातें सुनने सभी देशों से लोग आया करते थे. इसके अलावा पृथ्वी के सभी राजाओं के लोग भी उनकी बुद्धि के बारे में सुनकर शलोमोन के बुद्धि से भरे वचन सुनने आते रहते थे.
Og man kom fra alle Folk for at høre Salomos Visdom, fra alle Konger paa Jorden, som havde hørt om hans Visdom.

< 1 राजा 4 >