< 1 राजा 20 >
1 अराम के राजा बेन-हदद ने अपनी सारी सेना इकट्ठी की. उनके साथ बत्तीस राजा, घोड़े और रथ थे. उसने शमरिया की घेराबंदी कर उससे युद्ध किया.
И сын Адеров царь Сирский собра всю силу свою, и возшед обседе Самарию, и с ним тридесять два царя и вси конницы и колесницы: и взыдоша, и обседоша Самарию, и ратоваша на ню:
2 इसके बाद उसने दूतों द्वारा नगर में इस्राएल के राजा अहाब को यह संदेश भेजा, “यह बेन-हदद का संदेश है,
и посла ко Ахааву царю Израилеву во град и рече к нему: сице глаголет сын Адеров:
3 ‘तुम्हारा सोना और चांदी मेरा है; तुम्हारी सबसे उत्तम पत्नियां और तुम्हारे बच्चे भी मेरे हैं.’”
сребро твое и злато твое мое есть, и жены твоя и чада твоя добрая моя суть.
4 इस्राएल के राजा का उत्तर था, “महाराज, मेरे स्वामी, जैसा आप कह रहे हैं, सही है. सब कुछ जो मेरा है आपका ही है और मैं खुद भी आपका हूं.”
И отвеща царь Израилев и рече: якоже глаголал еси, господи мой царю, твой есмь аз и вся моя.
5 वे दूत दोबारा आए और उन्होंने यह संदेश दिया, “यह बेन-हदद का संदेश है ‘मैंने तुमसे कहा था, “मुझे अपना सोना, चांदी, पत्नियां और संतान दे दो,”
И возвратишася послы и реша: сице глаголет сын Адеров: аз посылах к тебе, глаголя: сребро и злато твое и жены твоя и чада твоя даждь мне:
6 फिर भी, कल लगभग इसी समय मैं अपने सेवक तुम्हारे यहां भेजूंगा. वे तुम्हारे घरों की और तुम्हारे सेवकों के घरों की छानबीन करेंगे और वह सब लेकर यहां आ जाएंगे, जो तुम्हें प्यारा है.’”
яко в сей час утро послю рабы моя к тебе, и изыщут дом твой и домы отрок твоих, и будут вся желаемая очес их, на нихже аще возложат руки своя, и возмут.
7 यह सुन इस्राएल के राजा ने देश के सारे पुरनियों की एक सभा बुलाई और उन्हें यह कहा, “देख लीजिए, कैसे यह व्यक्ति हमसे झगड़ा मोल ले रहा है! वह मुझसे मेरी पत्नियां और संतान और मेरा सोना और चांदी छीनने की योजना बना रहा है! मैंने यह अस्वीकार नहीं किया है.”
И призва царь Израилев вся старейшины земли и рече: знайте ныне и видите, яко той зле просит, яко присла ко мне (глаголя) о женах моих и о сынех моих и о дщерех моих: сребра моего и злата моего не возбраних ему.
8 सारे पुरनियों और सभा के सदस्यों ने एक मत में कहा, “न तो उसकी सुनिए और न ही उसे सहमति दीजिए.”
И реша ему старейшины и вси людие: не послушай, ни восхощи (дати).
9 अहाब ने बेन-हदद के दूतों से यह कहा, “महाराज, मेरे स्वामी से जाकर कहना, ‘आपने अपने सेवक से पहले जो कुछ चाहा था, वह मैं करूंगा, किंतु यह मैं नहीं कर सकता.’” दूत लौट गए और दोबारा आकर अहाब को यह संदेश दिया.
И рече послом сына Адерова: рцыте господину вашему: вся, ихже ради посылал еси к рабу твоему прежде, сотворю, сего же глагола не могу сотворити. И отидоша мужие (адеровы) и возвестиша ему слово.
10 उनके लिए बेन-हदद का संदेश था, “देवता मुझसे ऐसा, बल्कि इससे भी अधिक बुरा व्यवहार करें, यदि शमरिया की धूल मेरे थोड़े से पीछे चलने वालों की मुट्ठी भरने के लिए भी काफ़ी हो.”
И паки посла к нему сын Адеров, глаголя: сия да сотворят ми бози и сия да приложат, аще доволна будет персть Самарии горстем всех людий пешцев моих.
11 इस्राएल के राजा ने उसे उत्तर दिया, “उससे जाकर कह दो, ‘वह जो हथियार धारण करता है, (विजयी होकर) वह उतारने वाले के समान घमण्ड़ न करे.’”
И отвеща царь Израилев и рече: доволно: да не хвалится слячен, якоже прямый.
12 बेन-हदद दूसरे राजाओं के साथ, छावनी में, दाखमधु पीने में लगा था. जैसे ही उसने अहाब का संदेश सुना, उसने सैनिकों को आदेश दिया, “चलो मोर्चे पर!” इस पर उन्होंने नगर के विरुद्ध मोर्चा बांध लिया.
И бысть егда отвеща ему слово сие, бе пиющь сам и вси царие, иже бяху с ним в кущах: и рече отроком своим: сотворите вал. И Сотвориша вал над градом.
13 एक भविष्यद्वक्ता इस्राएल के राजा अहाब के सामने आ गए. उन्होंने राजा से कहा, “यह याहवेह का संदेश है: ‘क्या तुमने इस बड़ी भीड़ को देखी है? यह देख लेना कि आज मैं इसे तुम्हारे अधीन कर दूंगा. तब तुम यह जान लोगे कि याहवेह मैं ही हूं.’”
И се, пророк един прииде к Ахааву царю Израилеву и рече: сия глаголет Господь: видиши ли весь народ сей великий? Се, Аз дам его днесь в руце твои, и уразумееши, яко Аз (есмь) Господь.
14 अहाब ने भविष्यद्वक्ता से प्रश्न किया, “कौन करेगा यह?” “भविष्यद्वक्ता ने उत्तर दिया, ‘याहवेह का संदेश यह है, कि यह काम राज्यपाल ही करेंगे.’ “तब अहाब ने प्रश्न किया, युद्ध की पहल कौन करेगा?” भविष्यद्वक्ता ने उत्तर दिया, “आप.”
И рече Ахаав: в чем? И рече: сице глаголет Господь: во отроцех князей градских. И рече Ахаав: кто начнет брань? И рече: ты.
15 अहाब ने राज्यपालों के सेवकों को इकट्ठा किया; कुल मिलाकर ये गिनती में दो सौ बत्तीस थे; उनके पीछे की पंक्तियों में सात हज़ार इस्राएली सैनिक थे.
И сочте Ахаав отроки князей градских, и бысть их двести тридесять и два: и по сих сочте люди вся сыны силы, седмь тысящ.
16 इन्होंने दोपहर के समय कूच किया. इस समय बेन-हदद बत्तीस साथी राजाओं के साथ छावनी में बैठा हुआ दाखमधु के नशे में धुत था.
И изыде в полудне: и сын Адеров пиян бе зело в Сокхофе сам и царие (иже с ним), тридесять два царя помощника ему.
17 राज्यपालों के सेवक सबसे आगे थे. बेन-हदद ने भेद लेने के लिए भेदिये भेजे थे. उन्होंने लौटकर उसे यह सूचना दी, “शमरिया से सेना निकल चुकी है.”
И изыдоша отроцы воевод градских в первых. И посла сын Адеров, и возвестиша царю сирскому, глаголюще: мужие изыдоша из Самарии.
18 बेन-हदद ने आदेश दिया, “चाहे वे शांति के लक्ष्य से आ रहे हैं या युद्ध के लक्ष्य से, उन्हें जीवित ही पकड़ लेना.”
И рече им: аще на мир изыдоша, поимите их живых: и аще на брань изыдоша, живых поимите их, да не исходят из града.
19 तब वे नगर से बाहर निकल पड़े. राज्यपालों के सेवक आगे-आगे और उनके पीछे सेना.
И тии изыдоша из града отроцы воевод градских, и сила вслед их.
20 हर एक ने अपने-अपने सामने के सैनिक को मार दिया. अरामी सेना के पैर उखड़ गए और इस्राएली सेना ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया; मगर अराम का राजा बेन-हदद अपने घोड़े पर घुड़सवारों के साथ भाग निकला.
И порази кийждо противнаго себе, и удвои кийждо противнаго себе. И бежа Сириа: и погна их Израиль, и гонзе токмо сын Адеров царь Сирский на кони конника.
21 इस्राएल के राजा ने पीछा करके घोड़ों और रथों को खत्म कर दिया. अरामी सेना हार गई और उसमें बड़ी मार-काट हुई.
И изыде царь Израилев, и взя вся кони и колесницы, и порази язвою великою в Сирии.
22 तब वह भविष्यद्वक्ता इस्राएल के राजा की उपस्थिति में जाकर कहने लगा, “आप आइए और अपने आपको बलवंत करे. फिर सावधानीपूर्वक विचार कीजिए कि अब आपको क्या करना है; क्योंकि वसन्त ऋतु में अराम का राजा आप पर हमला करेगा.”
И прииде пророк к царю Израилеву и рече: укрепися и разумей, и виждь, что сотвориши, яко преходящу лету сему, сын Адеров, царь Сирийский, приидет на тя.
23 अराम के राजा के मंत्रियों ने उससे कहा, “उनके देवता पहाड़ियों के देवता हैं. यही कारण है कि वे हमसे अधिक शक्तिशाली साबित हुए हैं, मगर आइए हम उनसे मैदान में युद्ध करें, तब हम निश्चित ही उनसे अधिक मजबूत साबित होंगे.
И отроцы царя Сирийска реша ему: Бог гор Бог Израилев, а не Бог юдолий, сего ради укрепися паче нас: аще же сразимся с ними на равнине, истинно укрепимся паче их:
24 हम ऐसा करें; राजाओं को हटाकर सेनापतियों को उनकी जगहों पर खड़ा कर दें,
по глаголу же сему сотвори: распусти цари коегождо на место свое, и постави вместо их воеводы,
25 और फिर हारी हुई सेना के समान घोड़े के लिए घोड़े और रथ के लिए रथ की सेना इकट्ठी करें; फिर हम उनसे मैदान में ही युद्ध करेंगे. निश्चित ही हम उनसे अधिक मजबूत साबित होंगे.” राजा ने उनकी सलाह स्वीकार कर ली और वैसा ही किया भी.
и пременим тебе силу вместо силы падшия у тебе, и кони вместо коней, и колесницы вместо колесниц, и сразимся с ними на равнине, и укрепимся паче их. И послуша гласа их и сотвори тако.
26 वसन्त काल में बेन-हदद ने अरामी सेना को इकट्ठा किया और इस्राएल से युद्ध करने अफेक नगर की ओर बढ़ गया.
И бысть минувшу лету тому, и сочте сын Адеров Сирию, и взыде во Афеку на брань на Израиля.
27 इस्राएली सैनिक भी इकट्ठे हुए, उन्होंने व्यूह रचना की और अरामियों का सामना करने के लिए आगे बढ़े. इस्राएली सेना ने उनके सामने ऐसे डेरे खड़े किए कि वे भेड़ों के दो छोटे समूहों समान दिखाई दे रहे थे; मगर अरामी सेना पूरी तरह से मैदान पर छा गई थी.
И сынове Израилевы сочислишася и изыдоша во сретение им. И ополчишася Израилтяне противу им, аки два стада коз: Сириане же наполниша землю.
28 परमेश्वर के एक दूत ने आकर इस्राएल के राजा से कहा, “यह संदेश याहवेह की ओर से है ‘इसलिये कि अरामियों का यह मानना है, याहवेह सिर्फ पहाड़ियों का परमेश्वर है, मगर घाटियों-मैदानों का नहीं, मैं इस पूरी बड़ी भीड़ को तुम्हारे अधीन कर दूंगा, और तुम यह जान जाओगे कि मैं ही याहवेह हूं.’”
И прииде человек Божий и рече к царю Израилеву: сице глаголет Господь: понеже рече Сириа: Бог гор Господь Бог Израилев, и не Бог юдолий той, и дам силу великую сию в руку твою, и уразумееши, яко Аз Господь.
29 सात दिन तक वे इसी स्थिति में एक दूसरे के आमने-सामने डटे रहे. सातवें दिन युद्ध छिड़ गया. इस्राएली सेना ने एक ही दिन में एक लाख अरामी पैदल सैनिकों को मार डाला,
И ополчишася тии противу им седмь дний. И бысть в день седмый, и приближися брань, и порази Израиль Сириан, сто и двадесять тысящ пешцев во един день.
30 बाकी अफेक नगर को भाग गए. उनमें से बाकी सत्ताईस हज़ार की मृत्यु उन पर दीवार के ढहने से हो गई. बेन-हदद भी भागा और एक भीतरी कमरे में जाकर छिप गया.
И бежаша оставшиися во Афеку град, и паде стена на двадесять седмь тысящ мужей оставшихся: сын же Адеров бежа и вниде в дом ложа, в чертог.
31 उसके सेवकों ने उससे कहा, “सुनिए, हमने सुना है कि इस्राएल वंश के राजा कृपालु राजा होते हैं. हम ऐसा करें; हम कमर में टाट लपेट लेते हैं, अपने सिर पर रस्सियां डाल लेते हैं और इस्राएल के राजा की शरण में चले जाते हैं. संभव है वह आपको प्राण दान दे दें.”
И реша к нему отроцы его: се, ныне вемы, яко царие дому Израилева милостиви суть: да возложим ныне вретища на чресла наша и ужа на выи нашя, и изыдем ко царю Израилеву, да негли оживит душы нашя.
32 तब उन्होंने अपनी कमर में टाट लपेट ली, सिर पर रस्सियां डाल लीं और जाकर इस्राएल के राजा से कहा, “आपके सेवक बेन-हदद की विनती है, ‘कृपया मुझे प्राण दान दें.’” अहाब ने उनसे पूछा, “क्या वह अब तक जीवित है? वह तो मेरा भाई है.”
И препоясашася во вретища по чреслом своим, и возложиша ужя на выи своя, и приидоша к царю Израилеву и реша: раб твой сын Адеров глаголет: да живет душа моя. И рече: аще есть еще жив, брат ми есть.
33 वहां बेन-हदद के मंत्री सही इशारे का इंतजार कर रहे थे. इसे ही शुभ संकेत समझकर उन्होंने तुरंत उत्तर दिया, “जी हां, जी हां, आपका ही भाई बेन-हदद.” राजा अहाब ने उन्हें आदेश दिया, “जाओ, उसे ले आओ!” तब बेन-हदद अहाब के सामने आया. अहाब ने उसे अपने रथ पर ऊपर बुलाया.
И мужие за знак и в залог прияша слово от уст его, и реша: брат твой сын Адеров. И рече: идите и приведите его. И изыде к нему сын Адеров. И возведоша его к нему на колесницу.
34 बेन-हदद ने अहाब को कहा, “जो नगर मेरे पिता ने आपके पिता से छीने थे, मैं उन्हें लौटा दूंगा. आप अपनी सुविधा के लिए दमेशेक में अपने व्यापार के केंद्र बना सकते हैं; जैसा मेरे पिता ने शमरिया में किया था.” अहाब ने बेन-हदद से कहा, “यदि तुम्हारी ओर से यही सुझाव है, तो मैं तुम्हें मुक्त किए देता हूं.” तब उसने बेन-हदद से संधि की और उसे मुक्त कर दिया.
И рече к нему: грады, яже взя отец мой от отца твоего, отдам тебе: и на исход сотвориши я себе в Дамасце, якоже положи отец мой в Самарии, и аз в завете пущу тя. И положи ему завет и отпусти его.
35 याहवेह के आदेश पर भविष्यद्वक्ता मंडल के एक भविष्यद्वक्ता ने अन्य सदस्य से विनती की, “कृपा कर मुझ पर वार करो.” मगर उसने यह विनती अस्वीकार कर दी.
И человек един от сынов пророчих рече ко ближнему своему по словеси Господню: бий мя ныне. И не восхоте человек бити его.
36 तब उस पहले ने दूसरे से कहा, “इसलिये कि तुमने याहवेह की आज्ञा तोड़ी है, यह देख लेना कि जैसे ही तुम यहां से बाहर जाओगे, एक शेर तुम्हें दबोच लेगा. हुआ भी यही: जैसे ही वह वहां से बाहर गया एक सिंह ने उसे दबोच लिया और मार डाला.”
И рече к нему: понеже не послушал еси гласа Господня, се, ты отидеши от мене, и поразит тя лев. И отиде от него, и обрете его лев и порази его.
37 तब उसे एक दूसरा व्यक्ति मिला. उससे उसने विनती की, “कृपया मुझ पर वार कीजिए.” उस व्यक्ति ने उस पर वार किया और ऐसा वार किया कि वह भविष्यद्वक्ता चोटिल हो गया.
И обрете человека инаго и рече: бий мя ныне. И би его человек, и поразив сокруши его.
38 तब वह भविष्यद्वक्ता वहां से चला गया और जाकर मार्ग में राजा का इंतजार करने लगा. उसने अपना रूप बदलने के उद्देश्य से अपनी आंखों पर पट्टी बांध ली थी.
И иде пророк и предста царю Израилеву на пути и покры покрывалом очи свои.
39 जैसे ही राजा वहां से गुजरा, उसने पुकारकर राजा से कहा, “आपका सेवक युद्ध-भूमि में गया हुआ था. वहां एक सैनिक ने एक व्यक्ति को मेरे पास लाकर कहा, ‘इस व्यक्ति की रक्षा करना. यदि किसी कारण से मुझे लौटने पर यह यहां न मिले, उसके प्राण के बदले में तुम्हारा प्राण लिया जाएगा. यदि यह नहीं तो तुम्हें उसके स्थान पर मुझे पैंतीस किलो चांदी देनी होगी.’
И бысть егда мимоидяше царь, и сей возопи ко царю и рече: раб твой изыде на войну брани, и се, муж приведе ко мне мужа и рече ко мне: сохрани мужа сего: аще же отрешився отскочит, и будет душа твоя вместо души его, или талант отдаси сребра:
40 मैं, आपका सेवक जब अपने काम में जुट गया, वह व्यक्ति वहां से जा चुका था.” इस्राएल के राजा ने उससे कहा, “तुम्हारा न्याय तुम्हारे ही कथन के अनुसार किया जाएगा. तुमने खुद अपना निर्णय सुना दिया है.”
и бысть яко озреся раб твой семо и овамо, и сего не бысть. И рече к нему царь Израилев: се, суд твой при мне, сам себе убил еси.
41 तब भविष्यद्वक्ता ने तुरंत अपनी आंखों पर से पट्टी हटा दी और इस्राएल का राजा तुरंत पहचान गया कि वह भविष्यद्वक्ता मंडल में से एक भविष्यद्वक्ता है.
И ускори и отя покрывало от очес своих. И позна его царь Израилев, яко от пророк сей есть.
42 तब भविष्यद्वक्ता ने राजा से कहा, “यह संदेश याहवेह की ओर से है, ‘जिस व्यक्ति को मैंने पूर्ण विनाश के लिए अलग किया था, तुमने उसे अपने अधिकार में आने के बाद भी मुक्त कर दिया है, अब उसके प्राणों के स्थान पर तुम्हारे प्राण ले लिए जाएंगे और उसकी प्रजा के स्थान पर तुम्हारी प्रजा.’”
И рече к нему: тако глаголет Господь: понеже испустил еси ты мужа пагубнаго из руки твоея, и будет душа твоя вместо души его, и людие твои вместо людий его.
43 इस्राएल का राजा उदास और अप्रसन्न होकर शमरिया पहुंचा.
И отиде царь Израилев к дому своему смущен и разслаблен, и прииде в Самарию.