< 1 यूहन्ना 5 >

1 हर एक, जिसका विश्वास यह है कि येशु ही मसीह हैं, वह परमेश्वर से उत्पन्‍न हुआ है तथा हर एक जिसे पिता से प्रेम है, उसे उससे भी प्रेम है, जो परमेश्वर से उत्पन्‍न हुआ है.
כל המאמין כי ישוע הוא המשיח הנה זה ילד מאלהים וכל האהב את מולידו יאהב גם את הנולד מאתו׃
2 परमेश्वर की संतान से हमारे प्रेम की पुष्टि परमेश्वर के प्रति हमारे प्रेम और उनकी आज्ञाओं का पालन करने के द्वारा होती है.
בזאת נדע כי נאהב את בני האלהים באהבתנו את האלהים ובשמרנו את מצותיו׃
3 परमेश्वर के आदेशों का पालन करना ही परमेश्वर के प्रति हमारे प्रेम का प्रमाण है. उनकी आज्ञा बोझिल नहीं हैं,
כי זאת אהבת אלהים היא אשר נשמר את מצותיו ומצותיו אינן כבדות׃
4 जो परमेश्वर से उत्पन्‍न हुआ है, वह संसार पर विजयी है. वह विजय, जो संसार पर है, यह है; हमारा विश्वास.
כי כל הנולד מאת האלהים מנצח את העולם ואמונתנו הנצחון המנצח את העולם׃
5 कौन है वह, जो संसार पर विजयी होता है? क्या वही नहीं, जिसका यह विश्वास है कि मसीह येशु ही परमेश्वर-पुत्र हैं?
מי הוא זה המנצח את העולם אם לא המאמין בישוע שהוא בן האלהים׃
6 यह वही हैं, जो जल व लहू के द्वारा प्रकट हुए मसीह येशु. उनका आगमन न केवल जल से परंतु जल तथा लहू से हुआ इसके साक्षी पवित्र आत्मा हैं क्योंकि पवित्र आत्मा ही वह सच हैं
זה הוא אשר בא במים ובדם ישוע המשיח לא במים לבד כי אם במים ובדם והרוח הוא המעיד כי הרוח הוא האמת׃
7 सच तो यह है कि गवाह तीन हैं:
כי שלשה המה המעידים בשמים האב הדבר ורוח הקדש ושלשתם אחד המה׃
8 पवित्र आत्मा, जल तथा लहू. ये तीनों एक मत हैं.
ושלשה המה המעידים בארץ הרוח המים והדם ושלשתם לאחת המה׃
9 यदि हम मनुष्यों की गवाही स्वीकार कर लेते हैं, परमेश्वर की गवाही तो उससे श्रेष्ठ है क्योंकि यह परमेश्वर की गवाही है, जो उन्होंने अपने पुत्र के विषय में दी है.
אם נקבל עדות בני אדם הנה עדות האלהים גדולה ממנה כי זאת היא עדות האלהים אשר העיד על בנו׃
10 जो कोई परमेश्वर-पुत्र में विश्वास करता है, उसमें यही गवाही भीतर छिपी है. जिसका विश्वास परमेश्वर में नहीं है, उसने उन्हें झूठा ठहरा दिया है क्योंकि उसने परमेश्वर के अपने पुत्र के विषय में दी गई उस गवाही में विश्वास नहीं किया.
המאמין בבן האלהים יש לו העדות בנפשו ואשר לא יאמין לאלהים לכזב שמהו יען לא האמין בעדות אשר העיד האלהים על בנו׃
11 वह साक्ष्य यह है: परमेश्वर ने हमें अनंत जीवन दिया है. यह जीवन उनके पुत्र में बसा है. (aiōnios g166)
וזאת היא העדות כי חיי עולמים נתן לנו האלהים והחיים האלה בבנו המה׃ (aiōnios g166)
12 जिसमें पुत्र का वास है, उसमें जीवन है, जिसमें परमेश्वर का पुत्र नहीं, उसमें जीवन भी नहीं.
אשר יש לו הבן יש לו החיים ואשר אין לו בן האלהים אין לו החיים׃
13 मैंने तुम्हें यह सब इसलिये लिखा है कि तुम, जो परमेश्वर के पुत्र की प्रधानता में विश्वास करते हो, यह जान लो कि अनंत काल का जीवन तुम्हारा है. (aiōnios g166)
זאת כתבתי אליכם המאמינים בשם בן האלהים למען תדעון שיש לכם חיי עולם ולמען תאמינו בשם בן האלהים׃ (aiōnios g166)
14 परमेश्वर के विषय में हमारा विश्वास यह है: जब हम उनकी इच्छा के अनुसार कोई विनती करते हैं, वह उसे सुनते हैं.
וזה הוא בטחוננו אליו אשר אם נשאל דבר כפי רצונו ישמענו׃
15 जब हम यह जानते हैं कि वह हमारी हर एक विनती को सुनते हैं, तब हम यह भी जानते हैं कि उनसे की गई हमारी विनती पूरी हो चुकी है.
ומדעתנו כי ישמענו לכל אשר נשאל נדע גם זאת כי נשיג את המשאלות אשר שאלנו ממנו׃
16 यदि कोई साथी विश्वासी को ऐसा पाप करते हुए देखे, जिसका परिणाम मृत्यु न हो, वह उसके लिए प्रार्थना करे और उसके लिए परमेश्वर उन लोगों को जीवन प्रदान करेंगे, जिन्होंने ऐसा पाप किया है, जिसका परिणाम मृत्यु नहीं है. एक पाप ऐसा है जिसका परिणाम मृत्यु है. इस स्थिति के लिए प्रार्थना करने के लिए मैं नहीं कह रहा.
איש כי יראה את אחיו חוטא חטאת אשר לא למות שאל ישאל בעדו ויתן לו חיים לכל אשר חטאו לא למות הן יש חטא למות על זה לא אמר לשאל בעדו׃
17 हर एक अधर्म पाप है किंतु एक पाप ऐसा भी है जिसका परिणाम मृत्यु नहीं है.
כל מעשה שלא כמשפט חטא היא ויש חטא שלא למות׃
18 हम इस बात से परिचित हैं कि कोई भी, जो परमेश्वर से जन्मा है, पाप करता नहीं रहता परंतु परमेश्वर के पुत्र उसे सुरक्षित रखते हैं तथा वह दुष्ट उसे छू तक नहीं सकता.
ידענו כי כל הנולד מאת האלהים לא יחטא כי אשר ילד מאת האלהים ישמר את נפשו והרע לא יגע בו׃
19 हम जानते हैं कि हम परमेश्वर से हैं और सारा संसार उस दुष्ट के वश में है.
ידענו כי מאלהים אנחנו וכל העולם ברע הוא׃
20 हम इस सच से परिचित हैं कि परमेश्वर के पुत्र आए तथा हमें समझ दी कि हम उन्हें, जो सच हैं, जानें. हम उनमें स्थिर रहते हैं, जो सच हैं अर्थात् उनके पुत्र मसीह येशु. यही वास्तविक परमेश्वर और अनंत काल का जीवन हैं. (aiōnios g166)
וידענו כי בא בן אלהים ויתן לנו בינה לדעת את האמתי ובאמתי אנחנו בבנו ישוע המשיח זה הוא האל האמתי וחיי העולם׃ (aiōnios g166)
21 बच्चों, स्वयं को मूर्तियों से बचाए रखो.
בני השמרו לכם מן האלילים אמן׃

< 1 यूहन्ना 5 >