< 1 यूहन्ना 2 >
1 मेरे बच्चों, मैं यह सब तुम्हें इसलिये लिख रहा हूं कि तुम पाप न करो किंतु यदि किसी से पाप हो ही जाए तो पिता के पास हमारे लिए एक सहायक है मसीह येशु, जो धर्मी हैं.
हे मेरै प्यारे बाळकों, मै ये बात थारे ताहीं इस करकै लिखूँ सूं, के थम पाप ना करो; अर जै कोए पाप करै, तो परमेसवर पिता कै धोरै म्हारा एक मददगार सै, यीशु मसीह जो धर्मी सै, जो म्हारे पापां की माफी खात्तर पिता तै बिनती करै सै।
2 वही हमारे पापों के लिए प्रायश्चित बलि हैं—मात्र हमारे ही पापों के लिए नहीं परंतु सारे संसार के पापों के लिए.
यीशु मसीह ए म्हारै पापां कै खात्तर प्रायशिचित बलि सै, अर सिर्फ म्हारे ए न्ही बल्के सारी दुनिया के माणसां के पापां खात्तर भी।
3 परमेश्वर के आदेशों का पालन करना इस बात का प्रमाण है कि हमने परमेश्वर को जान लिया है.
जै हम परमेसवर के हुकम का पालन करांगे, उस्से तै हमनै बेरा लाग्गैगा के हम उस ताहीं जाणागे सां।
4 वह, जो यह कहता तो रहता है, “मैं परमेश्वर को जानता हूं,” किंतु उनके आदेशों और आज्ञाओं के पालन नहीं करता, झूठा है और उसमें सच है ही नहीं
जो कोए या कहवै सै, “मै उसनै जाण ग्या सूं,” अर उसकै हुकम नै न्ही मानता, यो वो माणस झूठ्ठा सै, उस म्ह सच कोन्या;
5 परंतु जो कोई उनकी आज्ञा का पालन करता है, उसमें परमेश्वर का प्रेम वास्तव में सिद्धता तक पहुंचा दिया गया है. परमेश्वर में हमारे स्थिर बने रहने का प्रमाण यह है:
पर जो कोए परमेसवर कै वचन नै मान्नै सै, उस म्ह सचमुच परमेसवर का प्यार सिध्द होया सै, परमेसवर म्ह म्हारे बणे रहण का सबूत योए सै, इस्से तै हम जाणा सां के हम उस म्ह सां।
6 जो कोई यह दावा करता है कि वह मसीह येशु में स्थिर है, तो वह उन्हीं के समान चालचलन भी करे.
जो कोए या कहवै सै के मै मसीह यीशु म्ह बण्या रहूँ सूं, तो उसकै खात्तर जरूरी सै, के जिसा मसीह यीशु जिया उसाए वो भी जीवै।
7 प्रिय भाई बहनो, मैं तुम्हें कोई नई आज्ञा नहीं परंतु वही आज्ञा लिख रहा हूं, जो प्रारंभ ही से थी; यह वही समाचार है, जो तुम सुन चुके हो.
हे प्यारे बिश्वासी भाईयो, मै थमनै कोए नया हुकम न्ही, पर वोए पुराणा हुकम लिखूँ सूं, जो शरु तै था, यो वाए हुकम सै, जिस ताहीं थमनै मसीह म्ह बिश्वास करते बखत सुण्या था।
8 फिर भी मैं तुम्हें एक नई आज्ञा लिख रहा हूं, जो मसीह में सच था तथा तुममें भी सच है. अंधकार मिट रहा है तथा वास्तविक ज्योति चमकी है.
फेर भी मै थमनै नया हुकम लिखूँ सूं, उस हुकम की सच्चाई मसीह म्ह थी, अर वाए थारे म्ह भी सै; क्यूँके अन्धकार मिटता जावै सै, अर सच का चान्दणा इब चमकण लाग्या सै।
9 वह, जो यह दावा करता है कि वह ज्योति में है, फिर भी अपने भाई से घृणा करता है, अब तक अंधकार में ही है.
जो कोए या कहवै सै, के मै चाँदणे म्ह रहूँ सूं, पर अपणे बिश्वासी भाई तै बैर राक्खै सै, तो वो इब ताहीं अन्धकार म्ह ए रहण लागरया सै।
10 जो साथी विश्वासी से प्रेम करता है, उसका वास ज्योति में है, तथा उसमें ऐसा कुछ भी नहीं जिससे वह ठोकर खाए.
जो कोए अपणे बिश्वासी भाई तै प्यार करै सै, वो चान्दणा म्ह रहवै सै, अर उस म्ह इसा कुछ कोनी के दुसरयां नै पाप करवावै।
11 परंतु वह, जो साथी विश्वासी से घृणा करता है, अंधकार में है, अंधकार में ही चलता है तथा नहीं जानता कि वह किस दिशा में बढ़ रहा है क्योंकि अंधकार ने उसे अंधा बना दिया है.
पर जो कोए अपणे बिश्वासी भाई तै बैर राक्खै सै, वो अन्धकार म्ह रहवै सै अर अन्धेरे म्ह चाल्लै सै, अर न्ही जाण्दा के कित्त जावै सै, क्यूँके अन्धकार नै उसकी आँख आँधी कर दी सै।
12 बच्चों, यह सब मैं तुम्हें इसलिये लिख रहा हूं, कि मसीह येशु के नाम के लिए तुम्हारे पाप क्षमा किए गए हैं.
हे बाळकों, मै थमनै इस करकै लिखूँ सूं के यीशु कै नाम तै थारे पाप माफ होए सै।
13 तुम्हें, जो पिता हो, मैं यह इसलिये लिख रहा हूं कि तुम उन्हें जानते हो, जो आदि से हैं. तुम्हें, जो युवा हो, इसलिये कि तुमने उस दुष्ट को हरा दिया है.
हे बुजुर्गों, मै थमनै इस करकै लिखूँ सूं के जो शरु तै सै, थम उसनै जाणो सों। हे गबरूओ, मै थमनै इस करकै लिखूँ सूं के थमनै उस शैतान पै जीत पाई सै। हे लड़को, मन्नै थारे ताहीं इस करकै लिख्या सै के थम पिता परमेसवर नै जाणगे सों।
14 प्रभु में नए जन्मे शिशुओं, तुम्हें इसलिये कि तुम पिता को जानते हो. तुम्हें, जो पिता हो, मैं इसलिये लिख रहा हूं कि तुम उन्हें जानते हो, जो आदि से हैं. तुम्हें, जो नौजवान हो, इसलिये कि तुम बलवंत हो, तुममें परमेश्वर के शब्द का वास है, और तुमने उस दुष्ट को हरा दिया है.
हे बुजुर्गों, मन्नै थारे ताहीं इस करकै लिख्या सै, के जो शरु तै सै, थम पिता परमेसवर नै जाणगे सों। हे गाबरूओं, मन्नै थारे ताहीं इस करकै लिख्या सै, के थम ताकतवर बणो, अर परमेसवर का वचन थारे म्ह बणा रहवै सै, अर थमनै उस शैतान पै जीत पाई सै।
15 न तो संसार से प्रेम रखो और न ही सांसारिक वस्तुओं से. यदि कोई संसार से प्रेम रखता है, उसमें पिता का प्रेम होता ही नहीं.
थम ना तो दुनिया तै अर ना दुनियावी चिज्जां तै प्यार राक्खो। जै कोए दुनिया तै प्यार राक्खै सै, तो उस म्ह पिता परमेसवर का प्यार कोन्या।
16 वह सब, जो संसार में समाया हुआ है—शरीर की अभिलाषा, आंखों की लालसा तथा जीवनशैली का घमंड—पिता की ओर से नहीं परंतु संसार की ओर से है.
क्यूँके जो किमे दुनिया म्ह सै, यानी देह की अभिलाषा, आँखां की अभिलाषा अर रोजी रोटी का घमण्ड, वो पिता परमेसवर की ओड़ तै कोनी पर दुनिया की ए ओड़ तै सै।
17 संसार अपनी अभिलाषाओं के साथ मिट रहा है, किंतु वह, जो परमेश्वर की इच्छा पूरी करता है, सर्वदा बना रहता है. (aiōn )
दुनिया अर उसकी अभिलाषा दोनु मिटते ज्या सै, पर जो परमेसवर की मर्जी पै चाल्लै सै वो सदा बण्या रहवैगा। (aiōn )
18 प्रभु में नए जन्मे शिशुओं, यह अंतिम समय है और ठीक जैसा तुमने सुना ही है कि मसीह विरोधी प्रकट होने पर है, इस समय भी अनेक मसीह विरोधी उठ खड़े हुए हैं, जिससे यह साबित होता है कि यह अंतिम समय है.
हे बाळकों, यो मसीह के आण का आखरी बखत सै; अर जिसा थमनै सुण्या सै, के मसीह का बिरोधी भी आण आळा सै, उसकै मुताबिक इब भी घणेए मसीह बिरोधी उठ खड़े होए सै; इसतै हम जाणगे सां, के यो आखरी बखत सै।
19 वे हमारे बीच ही से बाहर चले गए—वास्तव में वे हमारे थे ही नहीं—यदि वे हमारे होते तो हमें छोड़कर न जाते. उनका हमें छोड़कर जाना ही यह स्पष्ट कर देता है कि उनमें से कोई भी हमारा न था.
मसीह बिरोधी लिकड़ै तो म्हारी कलीसिया म्ह ए तै सै, पर वे म्हारै थे ए कोनी; जै वे म्हारै होन्दे, तो हमनै छोड़ के ना जान्दे; उनका म्हारे ताहीं छोड़ के जाणा ए यो साबित करै सै, के उन म्ह तै कोए भी म्हारा कोनी था।
20 किंतु तुम्हारा अभिषेक उन पवित्र मसीह येशु से है, इसका तुम्हें अहसास भी है.
पर थारे ताहीं तो पवित्र आत्मा मसीह के जरिये मिला सै, इस करकै थम सारी सच्चाई नै जाणो सों।
21 मेरा यह सब लिखने का उद्देश्य यह नहीं कि तुम सच्चाई से अनजान हो परंतु यह कि तुम इससे परिचित हो. किसी भी झूठ का जन्म सच से नहीं होता.
मन्नै थारे ताहीं इस करकै न्ही लिख्या, के थम सच्चाई नै न्ही जाणदे, पर इस करकै कै थम उस ताहीं जाणो सों, क्यूँके कोए भी झूठ, सच की ओड़ तै कोनी लिकड़ता।
22 झूठा कौन है? सिवाय उसके, जो येशु के मसीह होने की बात को अस्वीकार करता है? यही मसीह विरोधी है, जो पिता और पुत्र को अस्वीकार करता है.
झूठ्ठा कौण सै? सिर्फ वो जो यीशु नै मसीह होण तै नाटै सै; अर मसीह का बिरोधी वोए सै, जो पिता परमेसवर का अर बेट्टै का इन्कार करै सै।
23 हर एक, जो पुत्र को अस्वीकार करता है, पिता भी उसके नहीं हो सकते. जो पुत्र का अंगीकार करता है, पिता परमेश्वर भी उसके हैं.
जो कोए बेट्टे नै (मानण) तै नाटै सै उसकै धोरै पिता परमेसवर भी कोनी जो बेट्टे नै मान ले सै, उसकै धोरै पिता परमेसवर भी सै।
24 इसका ध्यान रखो कि तुममें वही शिक्षा स्थिर रहे, जो तुमने प्रारंभ से सुनी है. यदि वह शिक्षा, जो तुमने प्रारंभ से सुनी है, तुममें स्थिर है तो तुम भी पुत्र और पिता में बने रहोगे.
जो संदेश थमनै शरु तै सुण्या सै, जिब थमनै मसीह पै बिश्वास करया, जै वो थारे म्ह बण्या रहवै, तो थम भी बेट्टे म्ह अर पिता परमेसवर म्ह बणै रहोगे।
25 अनंत जीवन ही उनके द्वारा हमसे की गई प्रतिज्ञा है. (aiōnios )
परमेसवर नै म्हारे तै वादा करया सै, के वो हमनै अनन्त जीवन देवैगा। (aiōnios )
26 यह सब मैंने तुम्हें उनके विषय में लिखा है, जो तुम्हें मार्ग से भटकाने का प्रयास कर रहे हैं.
मै थारे ताहीं उन माणसां कै बारें म्ह चेतावनी देऊ सूं, जो थमनै झूठ्ठी शिक्षा तै भरमावै सै;
27 तुम्हारी स्थिति में प्रभु के द्वारा किया गया वह अभिषेक का तुममें स्थिर होने के प्रभाव से यह ज़रूरी ही नहीं कि कोई तुम्हें शिक्षा दे. उनके द्वारा किया गया अभिषेक ही तुम्हें सभी विषयों की शिक्षा देता है. यह शिक्षा सच है, झूठ नहीं. ठीक जैसी शिक्षा तुम्हें दी गई है, तुम उसी के अनुसार मसीह में स्थिर बने रहो.
अर थारे म्ह पवित्र आत्मा जो मसीह की ओड़ तै मिला सै, वो थारे म्ह रहवै सै; इस करकै यो जरूरी कोनी, के कोए थमनै उस सच्चाई के बारें म्ह सिखावै, बल्के पवित्र आत्मा थारे ताहीं उन बात्तां की सारी सच्चाई बतावै सै, अर पवित्र आत्मा जो थारे ताहीं सिखावैगा, वो बिल्कुल सच सै, अर थारे तै झूठ कोनी बोल्लैगा, इस करकै मसीह म्ह बणे रह्वो, जिसा थारे ताहीं पवित्र आत्मा नै सिखाया सै।
28 बच्चों, उनमें स्थिर रहो कि जब वह प्रकट हों तो हम निडर पाए जाएं तथा उनके आगमन पर हमें लज्जित न होना पड़े.
हे बाळकों, मसीह म्ह बणे रह्वो, के जिब वो दुबारा आवैगा, तो म्हारी हिम्मत बणी रहवै, ताके मसीह कै आण पै उसकै स्याम्ही शर्मिन्दा ना होआ।
29 यदि तुम्हें यह अहसास है कि वह धर्मी हैं तो यह जान लो कि हर एक धर्मी व्यक्ति भी उन्हीं से उत्पन्न हुआ है.
जै थम जाणो सों, के मसीह धर्मी सै, अर जो कोए धर्म का काम करै सै, वो परमेसवर की ऊलाद सै।