< 1 कुरिन्थियों 9 >

1 क्या मैं स्वतंत्र नहीं? क्या मैं प्रेरित नहीं? क्या मैंने हमारे प्रभु येशु मसीह को साक्षात नहीं देखा? क्या तुम प्रभु में मेरे परिश्रम का फल नहीं?
Միթէ ես առաքեալ չե՞մ. միթէ ես ազատ չե՞մ. միթէ աչքերովս չտեսա՞յ Յիսուս Քրիստոսը՝ մեր Տէրը. դուք իմ գործս չէ՞ք Տէրոջմով:
2 भले ही मैं अन्यों के लिए प्रेरित नहीं किंतु तुम्हारे लिए तो हूं क्योंकि तुम प्रभु में मेरी प्रेरिताई की मोहर हो.
Նոյնիսկ եթէ ուրիշներուն առաքեալ չըլլամ, գոնէ ձեզի համար՝ եմ. որովհետեւ իմ առաքելութեանս կնիքը դո՛ւք էք Տէրոջմով:
3 जो मुझ पर दोष लगाते हैं, उनसे अपने पक्ष में मेरा यह कहना है:
Սա՛ է իմ ջատագովականս անոնց՝ որ կը հարցաքննեն զիս.
4 क्या हमें तुम्हारे भोजन में भाग लेने का अधिकार नहीं?
«Միթէ մենք իրաւունք չունի՞նք ուտելու եւ խմելու:
5 क्या अन्य प्रेरितों, प्रभु के भाइयों तथा कैफ़स के समान ही हमें भी अपने साथ अपनी विश्वासी पत्नी को ले जाने का अधिकार नहीं?
Միթէ մենք իրաւունք չունի՞նք Քրիստոսով քոյր եղող կին մը մեզի հետ տանելու, ինչպէս միւս առաքեալները, Տէրոջ եղբայրներն ու Կեփաս կ՚ընեն:
6 क्या बारनबास और मैं ही ऐसे हैं, जो खुद अपनी कमाई करने के लिए मजबूर हैं?
Կամ միայն ես ու Բառնաբա՞ս իրաւունք չունինք աշխատելէ զերծ ըլլալու:
7 कौन सैनिक ऐसा है, जो सेना में सेवा करते हुए अपना खर्च स्वयं उठाता है? कौन है, जो दाख की बारी को लगाता तो है और स्वयं उसका फल नहीं खाता? या कौन ऐसा पशु पालक है, जो अपने पशुओं के दूध का उपयोग न करता हो?
Ո՞վ երբեք մարտնչելու կ՚երթայ իր սեփական ծախսով. ո՞վ այգի կը տնկէ եւ անոր պտուղէն չ՚ուտեր. կամ ո՞վ կը հովուէ ու հօտին կաթով չի սնանիր՝՝:
8 क्या मैं यह सिर्फ मनुष्य की रीति से कह रहा हूं? क्या व्यवस्था भी यही नहीं कहती?
Միթէ մա՞րդկօրէն կ՚ըսեմ այս բաները, կամ արդեօք Օրէնքն ալ նոյնը չ՚ը՞սեր:
9 जैसा कि मोशेह की व्यवस्था में लिखा है: दांवनी करते बैल के मुख को मुखबन्धनी न बांधना. क्या परमेश्वर को मात्र बैलों का ही ध्यान है?
Քանի որ Մովսէսի Օրէնքին մէջ գրուած է. «Մի՛ կապեր կալի մէջ աշխատող՝՝ եզին դունչը»: Միթէ Աստուած եզնե՞րը կը հոգայ,
10 क्या वह यह हमारे लिए भी नहीं कह रहे थे? निःसंदेह यह हमारे हित में ही लिखा गया है: उचित है कि किसान आशा में खेत जोते तथा जो भूसे से अनाज अलग करनेवाला उपज का भाग पाने की आशा करे.
թէ ոչ՝ անշուշտ մեզի՛ համար կ՚ըսէ: Անկասկած մեզի՛ համար գրուած է. որովհետեւ ա՛ն որ կը հերկէ՝ պարտաւոր է յոյսով հերկել, եւ ա՛ն որ կը կամնէ՝ բաժին առնելու յոյսով՝՝:
11 यदि हमने तुममें आत्मिक बीज बोए हैं तो क्या तुमसे भौतिक उपज की आशा करना ज्यादा उम्मीद करना है?
Եթէ մենք ձեր մէջ հոգեւոր բաներ սերմանեցինք, մե՞ծ բան է՝ եթէ ձեզմէ մարմնաւոր բաներ հնձենք:
12 यदि तुम पर दूसरों का अधिकार है तो क्या तुम पर हमारा अधिकार उन सबसे बढ़कर नहीं? फिर भी हमने इस अधिकार का उपयोग नहीं किया. इसके विपरीत हम सब कुछ धीरज के साथ सहते रहे कि मसीह के ईश्वरीय सुसमाचार के प्रचार में कोई बाधा न आए.
Եթէ ուրիշներ բաժին ունին այս իրաւունքին՝ ձեր վրայ, առաւելապէս մե՛նք չունի՞նք. բայց մենք այս իրաւունքը չօգտագործեցինք, հապա ամէն բանի կը դիմանանք, որպէսզի արգելք չըլլանք Քրիստոսի աւետարանին:
13 क्या तुम्हें मालूम नहीं कि मंदिर में काम करनेवालों का भरण-पोषण मंदिर से ही होता है और जो बलि वेदी पर चढ़ाई जाती है, वे उसी बलि में से अपना भाग प्राप्‍त करते हैं?
Չէ՞ք գիտեր թէ սուրբ բաներուն պաշտօնեաները՝ տաճարէ՛ն կ՚ուտեն, եւ անոնք որ զոհասեղանին կը սպասաւորեն՝ զոհասեղանէ՛ն բաժին կ՚առնեն:
14 इसी प्रकार प्रभु की आज्ञा है कि वे, जो ईश्वरीय सुसमाचार का प्रचार करते हैं, उसी के द्वारा अपनी रोज़ी रोटी कमाएं.
Նոյնպէս ալ Տէրը պատուիրեց որ աւետարանը հռչակողները՝ աւետարանէն ապրին:
15 किंतु मैंने इनमें से किसी भी अधिकार का उपयोग नहीं किया और न ही मैं इस उद्देश्य से लिख रहा हूं कि मेरे लिए कुछ किया जाए. इसके बजाय कि कोई मुझे मेरे इस गौरव से वंचित करे, मैं मर जाना उचित समझता हूं,
Բայց ես ասոնցմէ ո՛չ մէկը օգտագործեցի, ո՛չ ալ այս բաները գրեցի՝ որ ա՛յդպէս ըլլայ ինծի հանդէպ. որովհետեւ աւելի լաւ է ինծի՝ որ մեռնիմ, քան թէ մէկը իմ պարծանքս ոչնչացնէ:
16 तो यदि मैं ईश्वरीय सुसमाचार का प्रचार करता हूं तो इसमें घमंड कैसा! यह तो मुझे सौंपी गई ज़िम्मेदारी है! धिक्कार है मुझ पर यदि मैं ईश्वरीय सुसमाचार का प्रचार न करूं.
Արդարեւ եթէ աւետարանեմ՝ պարծենալիք ոչինչ ունիմ, որովհետեւ իմ վրաս դրուած հարկ մըն է. մա՛նաւանդ վա՛յ է ինծի՝ եթէ չաւետարանեմ:
17 यदि मैं अपनी इच्छा से प्रचार करता हूं तो मुझे उसका प्रतिफल प्राप्‍त होगा किंतु यदि मैं प्रचार बिना इच्छा के करता हूं तो यह मात्र ज़िम्मेदारी पूरी करना ही हुआ.
Քանի որ եթէ ասիկա կամովին ընեմ, վարձատրութիւն կ՚ունենամ. իսկ եթէ ակամայ՝ այդ ինծի վստահուած տնտեսութիւն մըն է:
18 तब क्या है मेरा प्रतिफल? यही कि मैं ईश्वरीय सुसमाचार का प्रचार मुफ्त में करता रहूं और इससे संबंधित अपने अधिकारों का उपयोग न करूं.
Ուրեմն ի՞նչ է իմ վարձատրութիւնս. այն՝ որ աւետարանելու ատենս ձրի տամ Քրիստոսի աւետարանը, որպէսզի չարաչար չգործածեմ աւետարանէն ստացած իմ իրաւունքս:
19 यद्यपि मैं किसी के भी अधीन नहीं हूं फिर भी मैंने स्वयं को सबका दास बना लिया है कि मैं ज्यादा से ज्यादा को जीत सकूं.
Քանի որ՝ թէպէտ բոլորէն ազատ էի՝ ես զիս բոլորին ծառայ ըրի, որպէսզի շատերը շահիմ:
20 मैं यहूदियों के लिए यहूदियों जैसा बन गया कि मैं उन्हें जीत सकूं. व्यवस्था के अधीनों के लिए मैं व्यवस्था के अधीन बन गया—यद्यपि मैं स्वयं व्यवस्था के अधीन नहीं—कि मैं उन्हें जीत सकूं, जो व्यवस्था के अधीन हैं.
Հրեաներուն հետ Հրեայի պէս եղայ, որպէսզի Հրեաները շահիմ:
21 जो व्यवस्था के अधीन नहीं हैं, मैं उन्हीं के समान बन गया—यद्यपि मैं स्वयं परमेश्वर की व्यवस्था से स्वतंत्र नहीं, मसीह की व्यवस्था के अधीनस्थ हूं कि मैं उन्हें जीत सकूं, जो व्यवस्था के अधीन नहीं हैं.
Օրէնքի տակ եղողներուն հետ՝ իբր թէ Օրէնքի տակ, (ո՛չ թէ ես Օրէնքի տակ էի, ) որպէսզի Օրէնքի տակ եղողներն ալ շահիմ: Առանց Օրէնքի եղողներուն հետ՝ իբր թէ առանց Օրէնքի, (ո՛չ թէ ես Աստուծմէ օրէնք չունէի, հապա Քրիստոսի օրէնքին տակ էի, ) որպէսզի առանց Օրէնքի եղողներն ալ շահիմ:
22 दुर्बलों के लिए मैं स्वयं दुर्बल बन गया कि मैं उन्हें जीत सकूं—मैं हर एक प्रकार के व्यक्ति के लिए उन्हीं के अनुरूप बन गया कि किसी न किसी रीति से मेरे हर एक प्रयास द्वारा कुछ का उद्धार हो जाए.
Տկարներուն հետ տկարի պէս եղայ, որպէսզի տկարները շահիմ. բոլորին հետ ամէն ինչ եղայ, որպէսզի ա՛նպայման ոմանք փրկեմ:
23 मैं यह सब ईश्वरीय सुसमाचार के लिए करता हूं कि मैं इसमें अन्यों का सहभागी बन जाऊं.
Եւ ասիկա կ՚ընեմ աւետարանին համար, որ հաղորդակից ըլլամ անոր:
24 क्या तुम नहीं जानते कि प्रतियोगिता में दौड़ते तो सभी हैं किंतु पुरस्कार मात्र एक को ही मिलता है. तुम ऐसे दौड़ो कि पुरस्कार तुम्हें प्राप्‍त हो.
Չէ՞ք գիտեր թէ ասպարէզին մէջ վազողները՝ բոլորը կը վազեն, բայց մէ՛կը կը ստանայ մրցանակը: Ուստի ա՛յնպէս վազեցէք՝ որ ստանա՛ք:
25 हर एक प्रतियोगी, जो प्रतियोगिता में भाग लेता है, कठोर संयम का पालन करता है. वे तो नाशमान मुकुट प्राप्‍त करने के उद्देश्य से यह सब करते हैं किंतु हम यह सब अविनाशी मुकुट प्राप्‍त करने के लिए करते हैं.
Ո՛վ որ կը մրցի՝ չափաւորութիւն կը պահէ ամէն բանի մէջ. անոնք՝ եղծանելի պսակը ստանալու համար, իսկ մենք՝ անեղծանելին:
26 मैं लक्ष्यहीन व्यक्ति के समान नहीं दौड़ता. मैं हवा में घूंसे नहीं मारता.
Ուստի ես ա՛յդպէս կը վազեմ, ո՛չ թէ անստուգութեամբ. ես ա՛յդպէս կռփամարտ կ՚ընեմ, ո՛չ թէ հովը ծեծելով.
27 मैं अपने शरीर को कष्ट देते हुए अपने वश में रखता हूं—ऐसा न हो कि मैं दूसरों को तो उपदेश दूं और स्वयं अयोग्य करार हो जाऊं.
բայց կը ճնշեմ ու կը նուաճեմ մարմինս, որպէսզի՝ ուրիշներուն քարոզելէ ետք՝ ես ինքս խոտելի չըլլամ:

< 1 कुरिन्थियों 9 >