< 1 कुरिन्थियों 8 >

1 अब मूर्तियों को चढ़ाई हुई वस्तुओं के संबंध में: हम जानते हैं कि हम सब ज्ञानी हैं. वास्तव में तो ज्ञान हमें घमंडी बनाता है जबकि प्रेम हमें उन्‍नत करता है.
А щодо і́дольських жертов, то ми знаємо, що всі маємо знання́. Знання́ ж надимає, любов же будує!
2 यदि कोई यह समझता है कि वह ज्ञानवान है तो वास्तव में वह अब तक वैसा ज्ञान ही नहीं पाया, जैसा जानना उसके लिए ज़रूरी है.
Коли хто ду́має, ніби щось знає, той нічого не знає ще так, як знати повинно.
3 वह, जो परमेश्वर से प्रेम करता है, परमेश्वर का परिचित हो जाता है.
Коли ж любить хто Бога, той пі́знаний Ним.
4 जहां तक मूर्तियों को चढ़ाई हुई वस्तुओं को खाने का प्रश्न है, हम इस बात को भली-भांति जानते हैं कि सारे संसार में कहीं भी मूर्तियों में परमेश्वर नहीं है तथा एक के अतिरिक्त और कोई परमेश्वर नहीं है.
Тож про спожива́ння і́дольських же́ртов ми знаємо, що і́дол у світі ніщо, і що іншого Бога нема, окрім Бога Одно́го.
5 यद्यपि आकाश और पृथ्वी पर अनेक तथाकथित देवता हैं, जैसे कि अनेक देवता और अनेक प्रभु भी हैं
Бо хоч і існують так звані „боги“чи на небі, чи то на землі, як існує багато богів і багато панів,
6 किंतु हमारे लिए तो परमेश्वर मात्र एक ही हैं—वह पिता—जिनमें हम सब सृष्ट हैं, और हम उसी के लिए हैं. प्रभु एक ही हैं—मसीह येशु—इन्हीं के द्वारा सब कुछ है, इन्हीं के द्वारा हम हैं.
та для нас один Бог — Отець, що з Нього походить усе, ми ж для Нього, і один Госпо́дь — Ісус Христос, що все сталося Ним, і ми Ним.
7 किंतु सभी को यह बात मालूम नहीं हैं. कुछ व्यक्ति ऐसे हैं, जो अब तक मूर्तियों से जुड़े हैं तथा वे उस भोजन को मूर्तियों को भेंट किया हुआ भोजन मानते हुए खाते हैं. उनका कमजोर विवेक अशुद्ध हो गया है.
Та не всі таке мають знання́, бо де́які мають призвича́єння до ідола й досі, і їдять, як ідольську жертву, — і їхнє сумління, бувши недуже, спога́нюється.
8 हमें परमेश्वर के पास ले जाने में भोजन का कोई योगदान नहीं होता—भोजन से न तो कोई हानि संभव है और न ही कोई लाभ.
Їжа ж нас до Бога не збли́жує: бо коли не їмо, то нічого не тратимо, а коли ми їмо, то не набуваєм нічо́го.
9 किंतु सावधान रहना कि तुम्हारी यह स्वतंत्रता निर्बलों के लिए ठोकर का कारण न बने.
Але стережіться, щоб ця ваша воля не стала якось за спотика́ння слаби́м!
10 यदि किसी का विवेक कमजोर है और वह तुम जैसे ज्ञानी व्यक्ति को मूर्ति के मंदिर में भोजन करते देख ले तो क्या उसे भी मूर्ति को चढ़ाई हुई वस्तुएं खाने का साहस न मिलेगा?
Коли бо хто бачить тебе, маю́чого знання́, як ти в і́дольській божни́ці сидиш за столом, чи ж сумління його, бувши слабе́, не буде спону́кане їсти ідольські жертви?
11 इसमें तुम्हारा ज्ञानी होना उसके विनाश का कारण हो गया, जिसके लिए मसीह येशु ने प्राण दिया.
І через знання́ твоє згине недужий твій брат, що за нього Христос був умер!
12 इस प्रकार विश्वासियों के विरुद्ध पाप करने तथा उनके विवेक को, जो कमजोर हैं, चोट पहुंचाने के द्वारा तुम मसीह येशु के विरुद्ध पाप करते हो.
Грі́шачи так проти братів та вражаючи їхнє слабе сумління, ви проти Христа грішите́.
13 इसलिये यदि भोजन किसी के लिए ठोकर का कारण बनता है तो मैं मांस का भोजन कभी न करूंगा कि मैं विश्वासियों के लिए ठोकर का कारण न बनूं. (aiōn g165)
Ось тому́, коли їжа споку́шує брата мого, то повік я не їстиму м'яса, щоб не спокусити брата свого! (aiōn g165)

< 1 कुरिन्थियों 8 >