< 1 कुरिन्थियों 2 >

1 प्रिय भाई बहिनो, मैं तुम्हारे यहां न तो बातों की चतुराई का उपयोग करने आया और न ही उत्तम ज्ञान का प्रदर्शन करने, परंतु मैं तुम्हारे यहां परमेश्वर के भेद का प्रकाशन करने आया था.
І я, прийшовши до вас, браттє, прийшов не з високим словом або премудростю, звіщаючи вам сьвідченнє Боже.
2 क्योंकि तुम्हारे बीच मैं इस निश्चय के साथ आया था कि मैं मसीह येशु और उनकी क्रूस की मृत्यु के अलावा किसी भी अन्य विषय को न जानूं.
Бо я надумавсь, не знати нічого між вами, тільки Ісуса Христа, та й Його рознятого.
3 जब मैं तुम्हारे बीच था, मैं निर्बल था—भयभीत और थरथराता हुआ.
І був я в вас у слабосиллї, в страсї і в великій трівозї.
4 मेरा वचन तथा मेरा प्रचार मनुष्य के ज्ञान भरे शब्दों की लुभावनी शैली में नहीं परंतु पवित्र आत्मा तथा सामर्थ्य के प्रमाण में था,
І слово мов, і проповідь моя не в переважливих словах людської премудрості, а в явленню духа і сили,
5 कि तुम्हारे विश्वास का आधार परमेश्वर का सामर्थ्य हो, न कि मनुष्य का ज्ञान.
щоб віра ваша була не в мудрості людській, а в силі Божій.
6 फिर भी मैं उन्हें, जो मजबूत हैं, ज्ञान भरा संदेश देता हूं परंतु यह ज्ञान न इस युग का है और न इस युग के शासकों का, जिनका नाश होना तय है. (aiōn g165)
Премудрість же промовляємо між звершеними, та премудрість не віка сього, анї князів віка сього, що зникають, (aiōn g165)
7 हम परमेश्वर के ज्ञान का—उस रहस्यमय भेद का—जो गुप्‍त रखा गया है, प्रकट करते हैं, जिसे परमेश्वर ने युगों से पहले हमारी महिमा के लिए तय किया था. (aiōn g165)
а промовляємо премудрість Божу тайну, закриту, котру Бог призначив перш віків на славу нашу, (aiōn g165)
8 इस ज्ञान को इस युग के किसी भी राजा ने न पहचाना. यदि वे इसे पहचान लेते, वे ज्योतिर्मय प्रभु को क्रूसित न करते. (aiōn g165)
котрої ніхто з князів віка сього не пізнав; бо коли б пізнали, то Господа слави не розпяли б. (aiōn g165)
9 किंतु, ठीक जैसा पवित्र शास्त्र का लेख है: “जो कभी आंखों से दिखाई नहीं दिया, जो कभी कानों से सुना नहीं गया, और जो मनुष्य के हृदय में नहीं उतरा” वह सब परमेश्वर ने उनके लिए जो उनसे प्रेम करते हैं, तैयार किया है.
Нї, яко ж писано: Чого око не видїло, нї ухо не чуло і що на серце чоловікові не зійшло, те наготовив Бог тим, хто любить Його.
10 यह सब परमेश्वर ने हम पर आत्मा के माध्यम से प्रकट किया. आत्मा सब की, यहां तक कि परमेश्वर की गूढ़ बातों की भी खोज करते हैं.
Нам же Бог відкрив Духом своїм; бо Дух усього досліджує, навіть і глибокостей Божих.
11 मनुष्यों में मनुष्य की अंतरात्मा के अतिरिक्त अन्य कोई भी उनके मन की बातों को नहीं जानता.
Хто бо з людей знає, що в чоловіку, окрім духа чоловічого, що в ньому? Так і що в Бозї, нїхто не знає тільки Дух Божий.
12 हमें संसार की आत्मा नहीं परंतु वह आत्मा प्राप्‍त हुई है, जो परमेश्वर की ओर से हैं कि हम वह सब जान सकें, जो परमेश्वर ने हमें उदारतापूर्वक प्रदान किया है.
Ми ж не духа сьвіта прийняли а Духа, що від Бога, щоб знали, що нам дароване від Бога.
13 हम उनके लिए, जो आत्मिक हैं, आत्मिक बातों का वर्णन मनुष्य के ज्ञान के शब्दों के द्वारा नहीं परंतु आत्मिक शब्दों में करते हैं.
Се промовляємо не ученими словами людської премудрости, а навченими Духом сьвятим, духовні (речи) духовним (словом) подаючи.
14 बिना आत्मा का व्यक्ति परमेश्वर के आत्मा के विषय की बातों को स्वीकार नहीं करता क्योंकि इन्हें वह मूर्खता मानता है, ये सब उसकी समझ से परे हैं क्योंकि इनकी विवेचना पवित्र आत्मा द्वारा की जाती है.
Душевний же чоловік не приймає, що єсть Духа Божого; дурощі бо воно йому, і не може зрозуміти, бо се духовно треба розбірати.
15 किंतु वह, जो आत्मिक है, प्रत्येक बात की जांच करता है किंतु स्वयं उसकी जांच कोई नहीं करता,
Духовний же розбірає все, він же від нїкого не розбираєть ся.
16 क्योंकि, “कौन है वह, जिसने प्रभु के मन को जान लिया है कि वह उन्हें निर्देश दे सके?” किंतु हम वे हैं, जिनमें मसीह का मन मौजूद है.
Хто бо зрозумів ум Господень, щоб ясувати його? Ми ж ум Христів маємо.

< 1 कुरिन्थियों 2 >