< 1 कुरिन्थियों 16 >
1 अब पवित्र लोगों की सहायता के लिए धनराशि के संबंध में: इस विषय में मैंने, जो आज्ञा गलातिया प्रदेश की कलीसियाओं को दी थी, उन्हीं आज्ञाओं का पालन तुम भी करो.
Zvino maererano nezvakaunganidzirwa vatsvene, sezvandakaraira makereke eGaratia, imwiwo itai saizvozvo.
2 सप्ताह के पहले दिन तुममें से हर एक अपनी आय के अनुसार कुछ धनराशि अलग रख छोड़े कि मेरे वहां आने पर तुम्हें धन इकट्ठा न करना पड़े.
Nemusi wekutanga wega-wega wevhiki, umwe neumwe wenyu ngaazvichengetere parutivi pakubudirira kwaakaita, kuti zvino kurege kuva nekuunganidza kana ndichisvika.
3 जब मैं वहां आऊंगा, तुम्हारे द्वारा चुने गए व्यक्तियों को पत्रों के साथ भेज दूंगा कि वे इकट्ठा राशि को येरूशलेम पहुंचा दें.
Uye pandinosvikira, chero vamunotenda, netsamba, ivo ndichavatuma, vagondoisa zvipo zvenyu kuJerusarema.
4 यदि मेरा जाना भी सही हुआ तो वे मेरे साथ जा सकेंगे.
Kana zvakafanira kuti ini ndiendewo, vachaenda neni.
5 में मकेदोनिया यात्रा के बाद तुम्हारे पास आऊंगा क्योंकि मैं मकेदोनिया यात्रा की योजना बना रहा हूं.
Zvino ndichauya kwamuri, kana ndagura neMakedhonia; nokuti ndinogura neMakedhonia;
6 संभवतः मैं आकर तुम्हारे साथ कुछ समय व्यतीत करूं या पूरी शीत ऋतु ही कि तुम मुझे मेरे आगे के सफर की ओर, मैं जहां कहीं जाऊं, विदा कर सको.
uye zvimwe ndichagara nemwi, kanawo kupedza chando, kuti imwi mugondiperekedza pese pandinoenda.
7 मैं नहीं चाहता कि तुमसे केवल चलते-चलते मिलूं परंतु मेरी आशा है कि यदि परमेश्वर चाहें तो मैं तुम्हारे साथ कुछ समय व्यतीत करूं.
Nokuti handishuvi kukuonai ikozvino ndichipfuura; asi ndinovimba kugara imwe nguva nemwi, kana Ishe achitendera.
8 मैं पेन्तेकॉस्त पर्व तक इफ़ेसॉस नगर में ही रहूंगा
Asi ndichagara paEfeso kusvikira paPendekosita.
9 क्योंकि मेरे लिए वहां उपयोगी सेवा का द्वार खुला है. इसके अतिरिक्त वहां मेरे अनेक विरोधी भी हैं.
Nokuti ndazarurirwa mukova mukuru uye unesimba; nevanopikisa vazhinji varipo.
10 जब तिमोथियॉस वहां आए तो यह सुनिश्चित करना कि वह तुम्हारे साथ निश्चिंत रहे क्योंकि मेरे समान वह भी प्रभु के काम में जुड़ा है.
Zvino kana Timotio achisvika, onai kuti anemwi asingatyi; nokuti anobata basa raIshe seniwo.
11 ध्यान रहे कि कोई उसे तुच्छ न समझे. उसे सकुशल विदा करना कि वह मेरे पास लौट आए. मैं अन्य भाइयों के साथ उसकी प्रतीक्षा में हूं.
Naizvozvo ngakurege kuva neanomuzvidza. Asi mumuperekedze murugare, kuti auye kwandiri; nokuti ndakamutarisira pamwe nehama.
12 अब हमारे भाई अपोल्लॉस के संबंध में: मैंने उनसे बार-बार विनती की कि वह अन्य भाइयों के साथ तुम्हारे पास आएं किंतु वह इस समय यात्रा के लिए तैयार नहीं किंतु सही अवसर प्राप्त होते ही वह वहां आएंगे.
Zvino maererano naAporo hama, ndakamukumbira zvikuru kuti auye kwamuri pamwe nehama; asi zvirokwazvo chishuwo chake chakange chisiri chekuuya ikozvino, asi achauya kana awana nguva yakafanira.
13 जागते रहो, विश्वास में स्थिर रहो, निडर बनो, निश्चय करो
Rindai, mumire makasimba murutendo, itai sevarume, musimbe.
14 तथा हर एक काम प्रेम भाव में ही करो.
Zvinhu zvenyu zvese ngazviitwe nerudo.
15 स्तेफ़ानॉस के कुटुंबियों के विषय में तो तुम्हें मालूम ही है कि वे आखाया प्रदेश के पहले फल हैं. उन्होंने स्वयं को पवित्र लोगों की सेवा के लिए समर्पित किया हुआ है. इसलिये प्रिय भाई बहनो, मेरी तुमसे विनती है
Ndinokukumbirisai hama, munoziva imba yaStefana, kuti ndicho chibereko chekutanga cheAkaya, uye vakazvipira kushandira vatsvene;
16 कि तुम उनका तथा ऐसे व्यक्तियों का नेतृत्व स्वीकार करो, जो मेरे काम में सहायक तथा परिश्रम करते हैं.
kuti nemwi muzviise pasi pevakadaro, nekune vese vanobata pamwe nesu, uye vachishingaira.
17 स्तेफ़ानॉस, फ़ॉरतुनातॉस तथा अखियाकॉस का यहां आना मेरे लिए आनंद का विषय है. उनके कारण तुम्हारी ओर से जो कमी थी, वह पूरी हो गई.
Ndinofarawo nekuuya kwaStefana naForichunato naAkaiako, nokuti ivo vakazadzisa kutaira kwenyu.
18 उनके कारण मेरे और तुम्हारे मन में नई ताज़गी का संचार हुआ है. ऐसे व्यक्तियों को मान्यता अवश्य दी जाए.
Nokuti vakavandudza mweya wangu newenyu. Naizvozvo rangarirai vakadaro.
19 आसिया प्रदेश की कलीसियाओं का तुम्हें नमस्कार. अकुलॉस और प्रिस्का तथा उस कलीसिया की ओर से, जो उनके घर पर आराधना के लिए इकट्ठा होती है, प्रभु में तुम्हें बहुत-बहुत नमस्कार.
Makereke epaAsia anokukwazisai. Akwira naPrisira vanokukwazisai zvikuru muna Ishe, pamwe nekereke iri mumba mavo.
20 यहां सभी भाई बहनों की ओर से तुम्हें नमस्कार. पवित्र चुंबन के साथ एक दूसरे का नमस्कार करो.
Hama dzese dzinokukwazisai. Kwazisanai nekutsvoda kutsvene.
21 मैं, पौलॉस तुम्हें अपने हाथ से यह नमस्कार लिख रहा हूं.
Kwaziso neruoko rwangu rwaPauro.
22 जो कोई प्रभु से प्रेम नहीं करता, वह शापित हो. हे हमारे प्रभु आ!
Kana munhu asingadi Ishe Jesu Kristu, ngaave chakatukwa. Uyai Ishe!
23 तुम पर प्रभु येशु मसीह का अनुग्रह हो.
Nyasha dzaIshe Jesu Kristu ngadzive nemwi.
24 मसीह येशु में मेरा प्रेम तुम पर हमेशा रहे, आमेन.
Rudo rwangu ngaruve nemwi mese muna Kristu Jesu. Ameni.