< 1 कुरिन्थियों 12 >

1 अब पवित्र आत्मा द्वारा दी गई क्षमताओं से संबंधित बातों के विषय में: मैं नहीं चाहता, प्रिय भाई बहनो, कि तुम इनसे अनजान रहो.
ובענין הרוחניות אחי לא אכחד מכם דבר׃
2 तुम्हें याद होगा कि मसीह में अविश्वासी स्थिति में तुम गूंगी मूर्तियों के पीछे चलने के लिए भटका दिए गए थे.
הלא ידעתם כי בהיתכם גוים אחרי אלילים אלמים הובלתם כאשר נמשכתם׃
3 इसलिये मैं यह स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि परमेश्वर के आत्मा से प्रेरित कोई भी व्यक्ति यह कह ही नहीं सकता “शापित हो येशु” और न ही कोई पवित्र आत्मा की प्रेरणा के बिना कह सकता है “येशु प्रभु हैं.”
לכן אודיע אתכם כי אין איש דבר ברוח אלהים אשר יאמר ישוע חרם הוא ולא יוכל איש לקרא לישוע אדון בלתי אם ברוח הקדש׃
4 आत्मा द्वारा दी गई क्षमताएं अलग-अलग हैं किंतु आत्मा एक ही हैं.
ושנות הנה המתנות אבל הרוח אחד הוא׃
5 सेवकाई भी अलग-अलग हैं किंतु प्रभु एक ही हैं.
ושנים המה השמושים והאדון אחד הוא׃
6 काम करने के तरीके भी अनेक हैं किंतु परमेश्वर एक ही हैं, जो सब मनुष्यों में उनका प्रभाव उत्पन्‍न करते हैं.
ושנות הנה הפעלות והאלהים הוא אחד הפעל את הכל בכל׃
7 प्रत्येक को पवित्र आत्मा का प्रकाशन सबके बराबर लाभ के उद्देश्य से दिया जाता है.
ולכל איש ואיש נתנה לו התגלות הרוח להועיל׃
8 आत्मा द्वारा किसी को ज्ञान भरी सलाह की क्षमता और किसी को उन्हीं आत्मा द्वारा ज्ञान भरी शिक्षा की क्षमता प्रदान की जाती है;
כי האחד נתן לו על ידי הרוח דבור החכמה ולאחד דבור הדעת כפי הרוח ההוא׃
9 किसी को उन्हीं आत्मा द्वारा विश्वास की तथा किसी को उन्हीं आत्मा द्वारा चंगा करने की क्षमता प्रदान की जाती है;
לאחר האמונה ברוח ההוא ולאחר מתנות הרפאות ברוח ההוא׃
10 किसी को सामर्थ्य के काम करने की, किसी को भविष्यवाणी की. किसी को आत्माओं की पहचान की, किसी को अन्य भाषाओं की तथा किसी को भाषाओं के वर्णन की क्षमता.
ולאחר לפעל גבורות ולאחר נבואה ולאחר להבחין בין הרוחות ולאחר מיני לשנות ולאחר באור לשנות׃
11 इन सबको सिर्फ एक और एक ही आत्मा के द्वारा किया जाता है तथा वह हर एक में ये क्षमताएं व्यक्तिगत रूप से बांट देते हैं.
וכל אלה פעל הרוח האחד ההוא המחלק לאיש איש כרצונו׃
12 जिस प्रकार शरीर एक है और उसके अंग अनेक, शरीर के अंग अनेक होने पर भी शरीर एक ही है; इसी प्रकार मसीह भी हैं.
כי כאשר הגוף הוא אחד ויש בו אברים הרבה וכל אברי הגוף ההוא אף כי רבים הם כלם גוף אחד כן גם המשיח׃
13 यहूदी हो या यूनानी, दास हो या स्वतंत्र, एक ही शरीर होने के लिए एक ही आत्मा में हमारा बपतिस्मा किया गया तथा हम सभी को एक ही आत्मा पिलाया गया.
כי ברוח אחד נטבלנו כלנו לגוף אחד אם יהודים אם יונים אם עבדים אם בני חורין וכלנו לרוח אחד השקינו׃
14 शरीर सिर्फ एक अंग नहीं परंतु अनेक अंग है.
כי גם הגוף לא אבר אחד הוא כי אם רבים׃
15 यदि पैर कहे, “मैं हाथ नहीं इसलिये मैं शरीर का अंग नहीं.” तो क्या उसके ऐसा कहने से वह शरीर का अंग नहीं रह जाता?
אם תאמר הרגל אינני יד על כן אינני מן הגוף הבעבור זאת איננה מן הגוף׃
16 और यदि कान कहे, “मैं आंख नहीं इसलिये मैं शरीर का अंग नहीं.” तो क्या उसके ऐसा कहने से वह शरीर का अंग नहीं रह जाता?
ואם תאמרו האזן אינני עין על כן אינני מן הגוף הבעבור זאת איננה מן הגוף׃
17 यदि सारा शरीर आंख ही होता तो सुनना कैसे होता? यदि सारा शरीर कान ही होता तो सूंघना कैसे होता?
אם הגוף כלו יהיה עין איה השמע ואם כלו יהיה שמע איה הריח׃
18 किंतु परमेश्वर ने अपनी अच्छी बुद्धि के अनुसार हर एक अंग को शरीर में नियुक्त किया है.
ועתה האלהים שת את האברים כל אחד ואחד מהם בגוף כמי רצונו׃
19 यदि सभी अंग एक ही अंग होते तो शरीर कहां होता?
ואלו היו כלם אבר אחד איה הגוף׃
20 इसलिये वास्तविकता यह है कि अंग अनेक किंतु शरीर एक ही है.
הנה רבים הם האברים והגוף אחד׃
21 आंख हाथ से नहीं कह सकती, “मुझे तुम्हारी कोई ज़रूरत नहीं,” या हाथ-पैर से, “मुझे तुम्हारी ज़रूरत नहीं.”
העין לא תוכל דבר אל היד לאמר לא אצטרך לך וגם הראש לא יוכל דבר אל הרגלים לאמר לא אצטרך לכן׃
22 इसके विपरीत शरीर के वे अंग, जो दुर्बल मालूम होते हैं, बहुत ज़रूरी हैं.
כי להפך אברי הגוף הנראים רפים הם לנו לצרך ביותר׃
23 शरीर के जो अंग तुलना में कम महत्व के समझे जाते हैं, उन्हीं को हम अधिक महत्व देते हैं और तुच्छ अंगों को हम विशेष ध्यान रखते हुए ढांके रखते हैं,
והנראים לנו נקלים בגוף אתם נלביש ביתר כבוד ואשר לבשת לנו המה כאלו ההגונים מכלם׃
24 जबकि शोभनीय अंगों को इसकी कोई ज़रूरत नहीं किंतु परमेश्वर ने शरीर में अंगों को इस प्रकार बनाया है कि तुच्छ अंगों की महत्ता भी पहचानी जाए
כי ההגונים לנו אינם צריכים לזאת אבל האלהים מזג ככה את הגוף שנתן כבוד יותר לגרוע׃
25 कि शरीर में कोई फूट न हो परंतु हर एक अंग एक दूसरे का ध्यान रखे.
למען לא תהיה מחלקת בגוף כי אם ידאגו כל האברים יחד זה לזה׃
26 यदि एक अंग को पीड़ा होती है, तो उसके साथ सभी अंग पीड़ित होते हैं. यदि एक अंग को सम्मानित किया जाता है तो उसके साथ सभी अंग उसके आनंद में सहभागी होते हैं.
ואם יכאב אבר אחד יכאבו אתו כל האברים ואם יכבד אבד אחד ישמחו אתו כל האברים׃
27 तुम मसीह के शरीर हो और तुममें से हर एक इस शरीर का अंग है.
אכן גוף המשיח אתם ואבריו כל אחד לפי חלקו׃
28 कलीसिया में परमेश्वर ने सबसे पहले प्रेरितों, दूसरा भविष्यद्वक्ताओं तथा तीसरा शिक्षकों को नियुक्त किया है. इसके बाद उनको, जिन्हें अद्भुत काम, चंगा करने का, भलाई करनेवाले, प्रशासन-प्रबंध करनेवाले तथा अन्य भाषा बोलने की क्षमता प्रदान की गई है.
ומהם שם האלהים בקהל ראשונה לשליחים ושנית לנביאים ושלישית למלמדים ויתן גבורות אף מתנות הרפאות ועזרים ומנהיגים ומיני לשנות׃
29 इसलिये क्या सभी प्रेरित हैं? सभी भविष्यवक्ता हैं? सभी शिक्षक हैं? सभी अद्भुत काम करते हैं?
הכלם שליחים אם כלם נביאים או כלם מלמדים הכלם עשי גבורות׃
30 क्या सभी को चंगाई करने की क्षमता दी गई है? क्या सभी अन्य भाषाओं में बात करते हैं? क्या सभी व्याख्या करते हैं?
הלכלם מתנות רפאות הכלם מדברים בלשנות הכלם מפרשי לשנות׃
31 सही तो यह होगा कि तुम ऊंची क्षमताओं की इच्छा करो. अब मैं तुम्हें सबसे उत्तम स्वभाव के विषय में बताना चाहूंगा.
ואתם התאוו המתנות המועילות ביותר ובכל זאת אראה אתכם דרך נעלה על כלנה׃

< 1 कुरिन्थियों 12 >