< 1 इतिहास 27 >

1 नीचे दी गई सूची इस्राएली परिवारों के प्रधानों और सहस्रपति और शतपति, सेनापतियों की और उनकी भी है, जो राजा की सेवा उनसे संबंधित सभी विषयों में करते रहते थे. हर एक टुकड़ी से यह उम्मीद की जाती थी कि साल में एक महीने सेवा करे. हर एक टुकड़ी की संख्या थी 24,000.
سپاه اسرائیل از افراد و رؤسای خاندانها و طایفه‌ها و بزرگان تشکیل یافته بود و شامل دوازده سپاه می‌شد. هر سپاه که متشکل از ۲۴٬۰۰۰ نفر بود، به نوبت، سالی یک ماه به خدمت فرا خوانده می‌شد. فرماندهان این سپاهیان، به ترتیب ماه خدمت، عبارت بودند از:
2 ज़ाबदिएल का पुत्र यासोबअम पहली टुकड़ी का अधिकारी था, जिसे पहले महीने में सेवा की जवाबदारी सौंपी गई थी. उसकी टुकड़ी में 24,000 सैनिक थे.
ماه اول: یشبعام، پسر زبدی‌ئیل، از طایفهٔ فارص؛
3 वह पेरेज़ का वंशज था. वह पहले महीने में सभी सैन्य अधिकारियों का प्रमुख था.
4 अहोही दोदाई दूसरे महीने के लिए ठहराई गई टुकड़ी का अधिकारी था; मिकलोथ उनका प्रमुख अधिकारी था. इस टुकड़ी में 24,000 सैनिक थे.
ماه دوم: دودای اخوخی (معاون او مقلوت نام داشت)؛
5 तीसरे महीने के लिए ठहराई गई टुकड़ी का अधिकारी था यहोयादा का पुत्र बेनाइयाह. इस टुकड़ी में 24,000 सैनिक थे.
ماه سوم: بنایا، پسر یهویاداع کاهن اعظم (بنایا همان کسی است که فرماندهٔ سی سردار داوود بود؛ پسرش عمیزاباد از فرماندهان سپاه او بود)؛
6 यह वही बेनाइयाह था जो तीस वीरों में से एक वीर सैनिक था. उसके बाद उसका पुत्र अम्मीज़ाबाद इस समूह के सेनापति के रूप में चुना गया.
7 चौथे महीने, योआब का भाई आसाहेल. उसके बाद उसका पुत्र ज़ेबादिया सेनापति बना. इस टुकड़ी में 24,000 सैनिक थे.
ماه چهارم: عسائیل، برادر یوآب (بعد از او پسرش زبدیا جای او را گرفت)؛
8 पांचवें महीने, इज़हार का वंशज समहूथ. इस टुकड़ी में 24,000 सैनिक थे.
ماه پنجم: شمهوت یزراحی؛
9 छठे महीने, तकोआवासी इक्‍केश का पुत्र ईरा. इस टुकड़ी में 24,000 सैनिक थे.
ماه ششم: عیرا، پسر عقیش تقوعی؛
10 सातवें महीने, पेलोन नगर से एफ्राईमवासी हेलेस, इस टुकड़ी में 24,000 सैनिक थे.
ماه هفتم: حالص فلونی از قبیلهٔ افرایم؛
11 आठवें महीने, हुशाथी नगर का सिब्बेकाई. वह यहूदाह गोत्र के ज़ेरा वंश का सदस्य था. इस टुकड़ी में 24,000 सैनिक थे.
ماه هشتم: سبکای حوشاتی از طایفۀ زارح؛
12 नवें महीने, बिन्यामिन गोत्र के क्षेत्र के अनाथोथ नगर से अबीएज़ेर. इस टुकड़ी में 24,000 सैनिक थे.
ماه نهم: ابیعزر عناتوتی از قبیلهٔ بنیامین؛
13 दसवें महीने, नेतोफ़ा नगर से माहाराई इस टुकड़ी में 24,000 सैनिक थे.
ماه دهم: مهرای نطوفاتی از طایفۀ زارح؛
14 ग्यारहवें महीने, एफ्राईम गोत्र के प्रदेश के पिराथोन नगर का बेनाइयाह. इस टुकड़ी में 24,000 सैनिक थे.
ماه یازدهم: بنایا فرعاتونی از قبیلهٔ افرایم؛
15 बारहवें महीने, नेतोफ़ा से हेल्दाई, जो ओथनीएल का वंशज था. इस टुकड़ी में 24,000 सैनिक थे.
ماه دوازدهم: خلدای نطوفاتی از نسل عتنی‌ئیل.
16 इस्राएल के गोत्रों का प्रबंधन: रियूबेन: ज़ीकरी का पुत्र एलिएज़र; शिमओन: माकाह का पुत्र शेपाथियाह;
رؤسای قبیله‌های اسرائیل به شرح زیر بودند: العازار پسر زکری، رئیس قبیلهٔ رئوبین؛ شفطیا پسر معکه، رئیس قبیلهٔ شمعون؛ حشبیا پسر قموئیل، رئیس قبیلهٔ لاوی؛ صادوق، رئیس خاندان هارون؛ الیهو برادر داوود پادشاه، رئیس قبیلهٔ یهودا؛ عمری پسر میکائیل، رئیس قبیلهٔ یساکار؛ یشمعیا پسر عوبدیا، رئیس قبیلهٔ زبولون؛ یریموت پسر عزری‌ئیل، رئیس قبیلهٔ نفتالی؛ هوشع پسر عزریا، رئیس قبیلهٔ افرایم؛ یوئیل پسر فدایا، رئیس نصف قبیلهٔ منسی؛ یدو پسر زکریا، رئیس نصف دیگر قبیلهٔ منسی در جلعاد؛ یعسی‌ئیل پسر ابنیر، رئیس قبیله بنیامین؛ عزرئیل پسر یروحام، رئیس قبیلهٔ دان.
17 लेवी: केमुएल का पुत्र हशाबियाह; अहरोन: ज़ादोक;
18 यहूदाह: राजा दावीद का एक भाई एलिहू; इस्साखार: मिखाएल का पुत्र ओमरी;
19 ज़ेबुलून: ओबदयाह का पुत्र इशमाइया; नफताली: अज़रिएल का पुत्र येरीमोथ;
20 एफ्राईम: अज़रियाह का पुत्र होशिया; पश्चिमी मनश्शेह: पेदाइयाह का पुत्र योएल;
21 पूर्वी (गिलआद) मनश्शेह: ज़करयाह का पुत्र इद्दो; बिन्यामिन: अबनेर का पुत्र यआसिएल;
22 दान: येरोहाम का पुत्र अज़रेल. ये थे इस्राएल के गोत्रों के प्रमुख.
23 दावीद ने याहवेह की उस प्रतिज्ञा को याद करके, जिसमें उन्होंने कहा था कि वह इस्राएल को आकाश के तारों के समान अनगिनत बना देंगे, गिनती में उन्हें शामिल नहीं किया था, जिनकी उम्र बीस साल या इससे कम थी.
داوود هنگام سرشماری، جوانان بیست سال یا کمتر را به حساب نیاورد، زیرا خداوند وعده داده بود که جمعیت اسرائیل را مثل ستارگان آسمان بی‌شمار گرداند.
24 ज़ेरुइयाह के पुत्र योआब ने उन्हें शामिल करना शुरू किया ही था, मगर इसे पूरा नहीं किया. फिर भी इसके लिए इस्राएल परमेश्वर के क्रोध का शिकार बन गया. वास्तविक गिनती राजा दावीद के इतिहास की पुस्तक में शामिल न की जा सकी.
یوآب سرشماری را شروع کرد ولی آن را تمام نکرد، چون خشم خداوند بر اسرائیل افروخته شد. لذا آمار نهایی در سالنامهٔ داوود پادشاه ثبت نشد.
25 आदिएल का पुत्र अज़मावेथ राजा के राज भंड़ारों का अधीक्षक था. उज्जियाह का पुत्र योनातन छोटे नगरों के भंड़ारों, गांवों, खेतों और मीनारों का अधीक्षक था.
عزموت پسر عدی‌ئیل سرپرست انبارهای سلطنتی و یوناتان پسر عزیا سرپرست انبارهای شهرها و روستاها و قلعه‌ها بود.
26 केलुब का पुत्र एज़री कृषि—मजदूरों का अधीक्षक था.
عزری پسر کلوب، سرپرست کارگرانی بود که در املاک پادشاه کار می‌کردند.
27 रामाह का शिमेई अंगूर के खेतों का अधीक्षक था. शेफ़ामवासी ज़ब्दी अंगूर के खेतों से आनेवाली दाखमधु की देखभाल और भंड़ारण करने का अधीक्षक था.
شمعی راماتی بر باغهای انگور پادشاه نظارت می‌کرد. زبدی شفماتی مسئول تهیهٔ شراب و انبار کردن آن بود.
28 गेदेर का बाल-हनन पश्चिमी पहाड़ी प्रदेश में जैतून और देवदार वृक्षों का अधीक्षक था. योआश जैतून के तेल के भंडारण का अधीक्षक था.
بعل حانان جدیری مسئول باغهای زیتون و درختان افراغ در دشتهای هم مرز کشور فلسطین بود. یوآش متصدی ذخیرهٔ روغن زیتون بود.
29 शारोन का शितराई शारोन क्षेत्र में पशुओं का अधीक्षक था. अदलाई का पुत्र शाफात घाटियों में पशुओं का अधीक्षक था.
شطرای شارونی در دشت شارون از رمه‌ها نگهداری می‌کرد، و شافاط پسر عدلائی مسئول نگهداری رمه‌هایی بود که در دره‌ها می‌چریدند.
30 इशमाएली व्यक्ति ओबिल ऊंटों का अधीक्षक था. मेरोनोथ का येहदेइया गधों का अधीक्षक था.
عوبیل اسماعیلی بر کار نگهداری شترها و یحدیای میرونوتی بر کار نگهداری الاغها نظارت می‌کردند.
31 हग्रियों नगरवासी याज़ीज़ भेड़-बकरियों का अधीक्षक था. ये ही सब थे राजा दावीद के धन-संपत्ति के अधिकारी.
یازیز مسئول نگهداری گله‌ها بود. تمام این مردان ناظران دارایی داوود پادشاه بودند.
32 दावीद के चाचा योनातन उनके सलाहकार थे. उनमें सूझ-बूझ थी, वह लेखक भी थे. उनके अलावा हकमोनी का पुत्र येहिएल राजपुत्रों का शिक्षक था.
یوناتان عموی داوود مشاوری دانا و عالم بود و یحی‌ئیل، پسر حکمونی از پسران پادشاه مواظبت می‌کرد.
33 अहीतोफ़ेल राजा का सलाहकार था. अर्की हुशाई राजा का सलाहकार मित्र था.
اخیتوفل مشاور پادشاه و حوشای ارکی دوست پادشاه بود.
34 (बेनाइयाह का पुत्र यहोयादा और अबीयाथर अहीतोफ़ेल के बाद उनकी जगह पर सलाहकार हुए.) योआब राजा की सेना का सेनापति था.
پس از اخیتوفل، یهویاداع (پسر بنایا) و اَبیّاتار به جای او مشاور شدند. فرماندهٔ سپاه اسرائیل یوآب بود.

< 1 इतिहास 27 >